Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

"जिला कोण्डागांव, छत्तीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना, 2025" संबंधी

Published 07 August 2025

Department
सहकारिता विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
626
Notification no.
क्रमांक एफ 15-11/15-02/2025/22/1914
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-08-07.626
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 सहकारिता विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 7 अगस्त 2025

अधिसूचना

क्रमांक एफ 15-11/15-02/2025/22/1914.— छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 16-ग की उप-धारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य शासन द्वारा प्रदेश के प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों को पुनर्गठित करने के लिये ''जिला कोण्डागांव, छत्तीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना, 2025'' विभाग के अधिसूचना क्र./एफ 15-11/15-02/2025/22/1090 दिनांक 02.04.2025 जारी की गई थी।

(2) विभाग द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 02.04.2025 के अनुपालन में पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा परीक्षण उपरांत ''प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना 2025'' के क्रियान्वयन हेतु अनुसूची-एक, दो एवं तीन प्रस्तुत किया है।

(3) अतएव विभाग द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों के पुनर्गठन की आगामी कार्यवाही हेतु जारी अधिसूचना दिनांक 02.04.2025 की कंडिका 05-(छ) के अनुसरण में, राज्य शासन एतद्‌ द्वारा, जिला कोण्डागांव के प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों को पुनर्गठित करने के लिये पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रेषित अनुसूची-एक, दो एवं तीन को जारी करता है। संबंधित सदस्य/व्यक्ति या हितबद्ध पक्षकार अपना अभ्यावेदन, दावा या आपत्ति, सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग को संबोधित करते हुए ''कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़, विभागाध्यक्ष कार्यालय, ब्लॉक-बी, तृतीय तल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, पिन-492002'' में पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट अथवा व्यक्तिगत रूप से दिनांक 22.08.2025 तक प्रस्तुत कर सकेगें। लिफाफे के ऊपर ''जिला कोण्डागांव, की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन हेतु अभ्यावेदन/दावा या आपत्ति'' अंकित किया जावे। निर्धारित दिनांक के पश्चात प्राप्त अभ्यावेदन, दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा। अभ्यावेदनों, दावा या आपत्ति पर राज्य शासन का विनिश्चय अंतिम होगा, जो सभी पक्षो पर बंधनकारी होगा। (4) प्राप्त अभ्यावेदनों का निराकरण कर, ''जिला कोण्डागांव, छत्तीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना, 2025'' की अनुसूची-एक, दो एवं तीन का अंतिम प्रकाशन कर, पुनर्गठन योजना का क्रियान्वयन किया जायेगा।

संलग्न :- अनुसूची-एक, दो एवं तीन

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

सी.आर. प्रसन्ना, सचिव.

जिला- कोण्डागांव, छत्तीसगढ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों की पुर्नगठन योजना-2025

अनुसूची-एक

संबद्ध बैंक : जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर

क्रमांक विद्यमान सोसायटी जो प्रभावित है (प्रभावित सोसायटी) अपवर्जित कार्यक्षेत्र (ग्रामो का नाम) विद्यमान सोसायटी जिसमे अपवर्जित क्षेत्र जुडा है। (परिणामी सोसायटी)
1 2 3 4
1 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित काटागांव ग ्राम-गारे आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित रांधना
जिला- कोण्डागांव, छत्तीसगढ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों की पुर्नगठन योजना-2025

अनुसूची-दो

क्रमांक विद्यमान सोसायटी जो प्रभावित है (प्रभावित सोसायटी) नवीन सोसायटी नवीन सोसायटी की कार्यक्षेत्र (गा्रमो का नाम)
1 2 3 4
1 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित चिपावंण्ड आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मालगांव मालगांव
कुम्हारी
निल्जी
कतावण्ड
भिरागांव अ
सिदावण्ड
करकटी
2 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित बड़ेराजपुर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोपरा कोपरा
छिन्दली
माण्डोकीखरगांव
नौकाबेड़ा
3 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित बांसकोट आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित हरवेल हरवेल
किबड़ा
धामनपुरी
कुल्दाडीही
पीढापाल
ढोण्डरा
4 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित विश्रामपुरी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सरगीपाल खलारी
कोसमी
गोविन्दपुर
पिटेचुवा
सरगीपाल
बस्तरबुडरा
हात्मा
5 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित बडे़डोंगर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित आलोर आलोर
झाटीबन
कोन्दाबेड़ा
भुमका
6 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित रांधना आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित बरकई बरकई
नलाझर
सोनाबेड़ा
पुसापाल
कोटवेल
7 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित लंजोडा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित जुगानीकलार जुगानीकलार
सिरपुर
ग ुमड़ी
सोडमा
कारागांव
8 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित अमरावती आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित अनंतपुर अनंतपुर
ग ुमड़ी
करण्डी
एरला
गागड़ा
9 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित हीरापुर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित तौरेंगा तौरेंगा
बेलोण्डी
सिवनी
हीरावण्डी
राकसबेड़ा
जिला- कोण्डागांव, छत्तीसगढ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों की पुर्नगठन योजना-2025

अनुसूची-तीन

संबद्ध बैंक : जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर

क्रमांक विद्यमान सोसायटी जो प्रभावित है (प्रभावित क्षेत्र) अपवर्जित कार्यक्षेत्र (ग्रामो का नाम) विद्यमान सोसायटी जिसमे अपवर्जित क्षेत्र जुडा है। (परिणामी सोसायटी) नवीन सोसायटी जिसमे अपवर्जित क्षेत्र जुडा है।
1 2 3 4 5
1 निरंक
Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 07 August 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-08-07.626/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-08-07.626.