Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

"जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना, 2025" संबंधी

Published 07 August 2025

Department
सहकारिता विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
627
Notification no.
क्रमांक एफ 15-11/15-02/2025/21/1912
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-08-07.627
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 सहकारिता विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 7 अगस्त 2025

अधिसूचना

क्रमांक एफ 15-11/15-02/2025/21/1912.— छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 16-ग की उप-धारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य शासन द्वारा प्रदेश के प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों को पुनर्गठित करने के लिये ''जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना, 2025'' विभाग के अधिसूचना क्र./एफ 15-11/15-02/2025/21/1106 दिनांक 02.04.2025 जारी की गई थी।

(2) विभाग द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 02.04.2025 के अनुपालन में पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा परीक्षण उपरांत ''प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना 2025'' के क्रियान्वयन हेतु अनुसूची-एक, दो एवं तीन प्रस्तुत किया है।

(3) अतएव विभाग द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों के पुनर्गठन की आगामी कार्यवाही हेतु जारी अधिसूचना दिनांक 02.04.2025 की कंडिका 05-(छ) के अनुसरण में, राज्य शासन एतद्‌ द्वारा, जिला बस्तर के प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों को पुनर्गठित करने के लिये पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रेषित अनुसूची-एक, दो एवं तीन को जारी करता है। संबंधित सदस्य/व्यक्ति या हितबद्ध पक्षकार अपना अभ्यावेदन, दावा या आपत्ति, सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग को संबोधित करते हुए ''कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़, विभागाध्यक्ष कार्यालय, ब्लॉक-बी, तृतीय तल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, पिन-492002'' में पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट अथवा व्यक्तिगत रूप से दिनांक 22.08.2025 तक प्रस्तुत कर सकेगें। लिफाफे के ऊपर ''जिला बस्तर, की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन हेतु अभ्यावेदन/दावा या आपत्ति'' अंकित किया जावे। निर्धारित दिनांक के पश्चात प्राप्त अभ्यावेदन, दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा। अभ्यावेदनों, दावा या आपत्ति पर राज्य शासन का विनिश्चय अंतिम होगा, जो सभी पक्षो पर बंधनकारी होगा। (4) प्राप्त अभ्यावेदनों का निराकरण कर, ''जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना, 2025'' की अनुसूची-एक, दो एवं तीन का अंतिम प्रकाशन कर, पुनर्गठन योजना का क्रियान्वयन किया जायेगा।

संलग्न :- अनुसूची-एक, दो एवं तीन

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

सी.आर. प्रसन्ना, सचिव.

जिला बस्तर, छत्तीसगढ. की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना 2025

अनुसूची - एक

संबद्ध बैंक - जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर

क्र. विद्यमान सोसायटी जो प्रभावित है (प्रभावित सोसायटी) अपवर्जित कार्यक्षेत्र (ग्रामों का नाम) विद्यमान सोसायटी जिसमें अपवर्जित क्षेत्र जुड़ा है (परिणामी सोसायटी)
1 2 3 4
1 निंरक

जिला बस्तर, छत्तीसगढ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों की पुर्नगठन योजना-2025

अनुसूची-दो

संबद्ध बैंक : जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर

क्रमांक विद्यमान सोसायटी जो प्रभावित है (प्रभावित सोसायटी) नवीन सोसायटी नवीन सोसायटी की कार्यक्षेत्र (गा्रमो का नाम)
1 2 3 4
1 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. बजावंण्ड आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. उलनार उलनार
पाईपपाल
टलनार
2 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. लामकेर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. नदीसागर नदीसागर
पराली
बोडनपाल
पल्लीचकवा
बडेचकवा
3 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. रेटावंण्ड आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. खोरखोसा खोरखोसा
मावलीगुडा
पिपलावंण्ड
सितलावंण्ड
बालेगा
दुबेउमरगांव
ग ुफनी
4 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. कोलचूर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. चोकर चोकर
महुपालवारी
घाटकवाली
मुंण्डापाल
मरलेगा
5 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. भानपुरी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. बाकेल बाकेल
कुगारपाल
ग ुमगा
बेसोली
बोडनपाल
6 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. जैबेल आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. छिन्दगांव छिन्दगांव
सौरा
तोगकोगेरा
आमादुला
7 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. करपावंण्ड आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. चिउरगांव सुवाचोण्ड
चिउरगांव
बागराय
बगलाडोगरी
चोकनार
मारीगुडा
8 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. सिरिसगुडा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. छापरभानपुरी छापरभानुपरी-01
छापरभानुपरी-02
चोण्डीमेटावाडा
सोनारपाल
सिंगनपुर
तारागांव
घाटधनोरा
टिकराधनोरा
घाटसरगीपाल
मरकापाल
तोतर
छिन्दबाहर
कोण्डालूर
9 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. माड़पाल आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. गरावंड कला कलचा
कुम्हरावंण्ड
गरावंण्ड कला
भाटागुडा
तुरेनार
मोरठपाल
नेगीगुडा
गरावंण्ड खुर्द

जिला बस्तर, छत्तीसगढ. की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना 2025

अनुसूची - तीन

संबद्ध बैंक - जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर

क्र. विद्यमान सोसायटी जो प्रभावित है (प्रभावित सोसायटी) अपवर्जित कार्यक्षेत्र (ग्रामों का नाम) विद्यमान सोसायटी जिसमें अपवर्जित क्षेत्र जुड़ा है (परिणामी सोसायटी) नवीन सोसायटी जिसमें आपवर्जित क्षेत्र जुडा है।
1 2 3 4 5
1 निंरक
Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 07 August 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-08-07.627/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-08-07.627.