Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

"जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना, 2025" संबंधी

Published 07 August 2025

Department
सहकारिता विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
628
Notification no.
क्रमांक एफ 15-11/15-02/2025/20/1910
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-08-07.628
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 सहकारिता विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 7 अगस्त 2025

अधिसूचना

क्रमांक एफ 15-11/15-02/2025/20/1910.— छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 16-ग की उप-धारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य शासन द्वारा प्रदेश के प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों को पुनर्गठित करने के लिये ''जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना, 2025'' विभाग के अधिसूचना क्र./एफ 15-11/15-02/2025/20/1088 दिनांक 02.04.2025 जारी की गई थी।

(2) विभाग द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 02.04.2025 के अनुपालन में पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा परीक्षण उपरांत ''प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना 2025'' के क्रियान्वयन हेतु अनुसूची-एक, दो एवं तीन प्रस्तुत किया है।

(3) अतएव विभाग द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों के पुनर्गठन की आगामी कार्यवाही हेतु जारी अधिसूचना दिनांक 02.04.2025 की कंडिका 05-(छ) के अनुसरण में, राज्य शासन एतद्‌ द्वारा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों को पुनर्गठित करने के लिये पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रेषित अनुसूची-एक, दो एवं तीन को जारी करता है। संबंधित सदस्य/व्यक्ति या हितबद्ध पक्षकार अपना अभ्यावेदन, दावा या आपत्ति, सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग को संबोधित करते हुए ''कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़, विभागाध्यक्ष कार्यालय, ब्लॉक-बी, तृतीय तल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, पिन-492002'' में पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट अथवा व्यक्तिगत रूप से दिनांक 22-08-2025 तक प्रस्तुत कर सकेगें। लिफाफे के ऊपर ''जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन हेतु अभ्यावेदन/दावा या आपत्ति'' अंकित किया जावे। निर्धारित दिनांक के पश्चात प्राप्त अभ्यावेदन, दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा। अभ्यावेदनों, दावा या आपत्ति पर राज्य शासन का विनिश्चय अंतिम होगा, जो सभी पक्षो पर बंधनकारी होगा।

(4) प्राप्त अभ्यावेदनों का निराकरण कर, ''जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना, 2025'' की अनुसूची-एक, दो एवं तीन का अंतिम प्रकाशन कर, पुनर्गठन योजना का क्रियान्वयन किया जायेगा।

संलग्न :- अनुसूची-एक, दो एवं तीन

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

सी.आर. प्रसन्ना, सचिव.

जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ छत्तीसगढ. की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना 2025

अनुसूची - एक

संबद्ध बैंक - छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, नवा रायपुर/जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर

क्र. विद्यमान सोसायटी जो प्रभावित है (प्रभावित सोसायटी) अपवर्जित कार्यक्षेत्र (ग्रामों का नाम) विद्यमान सोसायटी जिसमें अपवर्जित क्षेत्र जुड़ा है (परिणामी सोसायटी)
1 2 3 4
1 निरंक
जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ. की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना 2025 अनुसूची-दो

संबद्ध बैंक - छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, नवा रायपुर/जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर

क्र. विद्यमान सोसायटी जो प्रभावित है (प्रभावित सोसायटी) नवीन सोसायटी नवीन सोसायटी का कार्यक्षेत्र (ग्राम का नाम)
1 केड़ार भड़िसार भड़िसार, गजाईभौना अ, भकुर्रा, चंदली, ठेगाकोट
2 कनकबीरा बोहराबहाल दबगांव, घठौरा, सराईपाली, बोहराबहाल, करगीपाली, टमटोरा, शिवपूरी, पिपरदा, पठारीपाली, मांजरमाटी, दमदरहा
3 दुलोपाली गौरडीह गौरडीह, बिरनीपाली, परधियापाली, डूमरपाली, रंगाडीह, परसकोल, भराली, सहजबहाल, भालूपानी, खैरट, साथर
4 सरिया अमुर्रा अमुर्रा, जामपाली, बरपाली, पिकरीमाल, जलगढ़, साल्हेपाली, मानिकपुर छोटे,
5 साल्हेओना बरगांव बरगांव, मानिकपुर बड़े, छेवारीपाली, विश्वासपुर, कुधरगढ़ी
6 लेन्ध््राा धनीगांव धनिगांव, सकरतुंगा, धौरादरहा, पैकिन, परसाडीह, दानीघाटी, बिजामाला, जलाकोना,
7 बरमकेला बोईरडीह बोईरडीह, धुमाभांठा, खोरिगांव, नवापाली (हटीलापाली), सिंघारपुर
8 गोपालपुर सेन्दुरस सेन्दुरस, सेमरिया, भिनोदा, भिनोदी, मुच्छमल्दा, शीतलपुर
9 सरसीवा मधाईभांठा मधाईभांठा, चकरदा, गाड़ापाली
10 बालपुर मोहतरा (स)
11 जमगहन धारासीव धारासीव, चंदलीडीह, जमनार, डोकरीडीह, ठाकुरदीया, बरभांठा, रिकोटार
12 सलौनीकला सलिहाघाट सलिहाघाट, सलौनीखुर्द, ग्वाली, चिचोली, गिरवानी, मधुबनकला
13 नगरदा पचरी पचरी, बनाहिल, मुड़पार, बेल्हा, माहुलडीह, कैथा, देवरहा, परसाडीह
14 भटगांव देवसागर द वसागर, दुल्लापुर, नोहरपाली, सेमराडीह, जेवराडीह, डोटो, टेड़ीभदरा, े गगोरीटांड़ा, झुमरपाली
15 जोरा रोहिना रोहिना, धोबनीडीह, सोनियाडीह, गिरसा, जुनवानी, हरदी
16 मनपसार टाटा टाटा, जोगेशरा, मुड़पार, बिलासपुर
जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ छत्तीसगढ. की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना 2025 अनुसूची - तीन

संबद्ध बैंक - छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, नवा रायपुर/जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर

क्र. विद्यमान सोसायटी जो प्रभावित है (प्रभावित सोसायटी) अपवर्जित कार्यक्षेत्र (ग्रामों का नाम) विद्यमान सोसायटी जिसमें अपवर्जित क्षेत्र जुड़ा है (परिणामी सोसायटी) नवीन सोसायटी जिसमें आपवर्जित क्षेत्र जुडा है।
1 2 3 4 5
1 निरंक
Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 07 August 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-08-07.628/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-08-07.628.