गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
आदेश
ESTB/5579/2025-HOME SECTION.— राज्य सरकार, भारतीय नागरिक सुरक्षा, संहिता 2023 (अधिनियम सं. 46 सन् 2023) की धारा 265 की उप-धारा (3) के द्वितीय परंतुक, धारा 266 की उप धारा (2) के द्वितीय परंतुक, तथा धारा 308 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, कलेक्टर, जिला कबीरधाम एवं उनके अधिकार क्षेत्र में स्थित जिला कलेक्टोरेट, कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जनपद पंचायत तथा अन्य कार्यालयों में संचालित निम्नलिखित वीडियो कांफं्रेसिंग कक्षों को, निर्दिष्ट स्थानों के रूप में अधिसूचित करता हैं, अर्थात्ः-
| क्रं. | स्थान | अधिसूचित किये जाने वाले कार्यालय का नाम |
| 1 | कबीरधाम | कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी |
| 2 | कबीरधाम | पुलिस अधीक्षक कार्यालय |
| 3 | बोडला | जनपद पंचायत कार्यालय |
| 4 | पंडरिया | जनपद पंचायत कार्यालय |
| 5 | सहसपुर लोहारा | जनपद पंचायत |
| 6 | कबीरधाम | जिला जेल |
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
अभिषेक अग्रवाल, उप-सचिव.