वाणिज्य एवं उद्योग विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 21 अगस्त 2025
अधिसूचना
क्रमांक ESTB-1027/1596/2025.- छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश क्रमांक ई-1-01/ 2025/एक/2, दिनांक 05-08-2025 के परिपालन में श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के द्वारा दिनांक 07-08-2025 को कार्यालय पंजीयक, फम्र्स एवं संस्थाएँ, नवा रायपुर, अटल नगर में कार्यभार ग्रहण किया गया है।
राज्य शासन, एतद्द्वारा, छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1973 की धारा 4(1) एवं भारतीय भागीदारी अधिनियम, 1932 की धारा 57(1) की शक्तियों का प्रयोग करते हुए, श्रीमती पद्मिनी भोई साहू को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक राज्य में पंजीयक, फम्र्स एवं संस्थाएँ, के पद पर नियुक्त करते हुए उपरोक्त अधिनियमों के अंतर्गत पदीय कत्र्तव्य एवं शक्तियां प्रदान करता है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
उमेश कुमार पटेल, उप-सचिव.