Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

श्री जगदीश कुमार अग्रवाल को शासकीय अभिभाषक/लोक अभियोजक, रायपुर, जिला रायपुर के पद पर नियुक्ति संबंधी

Published 02 September 2025

Department
विधि और विधायी कार्य विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
700
Notification no.
क्रमांक 3298/2125/21-ब/छ.ग./2025
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-09-02.700
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 2 सितम्बर 2025

आदेश

क्रमांक 3298/2125/21-ब/छ.ग./2025.— राज्य शासन, एतद्‌द्वारा, श्री जगदीश कुमार अग्रवाल को राज्य की ओर से पैरवी करने के लिए शासकीय अभिभाषक, रायपुर, जिला रायपुर तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 18 (3) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये लोक अभियोजक, रायपुर, जिला रायपुर के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 01 वर्ष की परिवीक्षा अवधि तक या उनके 62 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, नियुक्त करता है।

उन्हें शासन द्वारा निर्धारित एवं समय - समय पर संशोधित रिटेनर फीस एवं अन्य फीस देय होगी। उनकी सेवा की अन्य शर्ते छ.ग. शासन, विधि विभाग मैन्युअल में निर्धारित अनुसार होगी। नियुक्त शासकीय अभिभाषक/लोक अभियोजक को शुल्क आदि का भुगतान विधि और विधायी कार्य विभाग के आदेश क्रमांक 3142/751/21-ब/छ.ग. /2022 दिनांक 25 मार्च, 2022 के अनुरूप देय होगी।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, भूपेन्द्र कुमार वासनीकर, अतिरिक्त सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 02 September 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-09-02.700/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-09-02.700.