गृह (समन्वय) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 17 अक्टूबर 2025
अधिसूचना
File No. GENCOR-35/3387/2025.⸺ राज्य सरकार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (अधिनियम सं. 46 सन् 2023) की धारा 265 की उप-धारा (3) के द्वितीय परंतुक, धारा 266 की उप धारा (2) के द्वितीय परंतुक, तथा धारा 308 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग में लाते हुए, शासन के विभिन्न न्यायालयों के प्रकरणों के संबंध में, वीडियों कांफ्रेन्स के माध्यम से सुनवाई किये जाने हेतु कक्ष क्रमांक एम 3-22, तृतीय तल, मंत्री ब्लॉक, मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर को अभिहित स्थान (Designated Place) के रूप में अधिसूचित करता है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,