0000
छत्तीसगढ शासन
पंजीयन क्रमांक " छत्तीसगढ़ /दुर्ग/ 09 / 2013-2015 . " "बिजनेस पोस्ट के अन्तर्गत डाक शुल्क के नगद भुगतान (बिना डाक टिकट) के प्रेषण हेतु अनुमत. क्रमांक जी.2-22- छत्तीसगढ़ गजट / 38 सि. से. भिलाई. दिनांक 30-05-2001 ."
सत्यमेव जयते
छत्तीसगढ़ राजपत्र
(असाधारण)
प्राधिकार से प्रकाशित
कार्तिक 27 , शक 1947
क्रमांक 873]
नवा रायपुर, मंगलवार , दिनांक 18 नवम्बर 2025-
विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय , महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 18 नवम्बर 2025
क्र. 6800/ डी. 164 /21 -अ / प्रारू ./ छ.ग. / 25. छत्तीसगढ़ विधान सभा का निम्नलिखित अधिनियम, जिस पर दिनांक 02-05-2025 को राज्यपाल एवं दिनांक 06-11-2025 को राष्ट्रपति की अनुमति प्राप्त हो चुकी है, एतद्वारा सर्वसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जाता है ।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, अनिल सिन्हा, उप-सचिव.
1745 1746
छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 18 नवम्बर 2025
छत्तीसगढ़ अधिनियम
(क्र. 34 सन् 2025)
छत्तीसगढ़ श्रम कानून संशोधन और विविध प्रावधान अधिनियम, 2025.
विषय - सूची
अध्याय -एक
प्रारंभिक
1. संक्षिप्त शीर्षक , विस्तार और प्रारंभ ।
अध्याय-दो
कारखाना अधिनियम , 1948 का संशोधन
2. धारा 92 का संशोधन.
3. नवीन धारा 92 क एवं 92 ख का अंतःस्थापन.
4. धारा 106 का संशोधन.
5. नवीन अनुसूची का अंतःस्थापन.
अध्याय-तीन
औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 का संशोधन
6. धारा 22 का संशोधन.
7. धारा 25 का संशोधन.
अध्याय-चार
ट्रेड यूनियन अधिनियम, 1926 का संशोधन
8. धारा 32 ब का अंतःस्थापन .
छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 18 नवम्बर 2025
1746(1 )
छत्तीसगढ़ अधिनियम
(क्र. 34 सन् 2025)
छत्तीसगढ़ श्रम कानून संशोधन और विविध प्रावधान अधिनियम, 2025 .
(एक) कारखाना अधिनियम , 1948 ( 1948 का 63)
(दो) औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 (1947 का 14)
(तीन) व्यवसाय संघ अधिनियम , 1926 (1926 का 16)
को छत्तीसगढ़ राज्य में उनके लागू हुए रूप में अग्रतर संशोधन हेतु तथा प्रकीर्ण उपबंध करने एवं उससे संबंधित अथवा उसके आनुषंगिक अन्य विषयों के लिये उपबंध करने हेतु अधिनियम ।
भारत गणराज्य के छिहत्तरवें वर्ष में छत्तीसगढ़ विधानमण्डल द्वारा निम्नलिखित रूप में यह अधिनियमित हो:-
अध्याय-एक
प्रारंभिक
1. (1) यह अधिनियम छत्तीसगढ़ श्रम विधियां संशोधन संक्षिप्त नाम, विस्तार
और प्रारंभ और प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम, 2025 कहलायेगा ।
(2) इसका विस्तार सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में होगा ।
(3) यह राजपत्र में इसके प्रकाशन की तारीख से प्रवृत्त होगा ।
अध्याय-दो
कारखाना अधिनियम, 1948 का संशोधन
2.
धारा 92 का संशोधन कारखाना अधिनियम, 1948 (1948 का 63 ) ( जो इसमें इसके पश्चात् मूल अधिनियम के रूप में निर्दिष्ट है) में, धारा 92 में , शब्द " उपबंधों में से" के पश्चात् तथा शब्द "या किसी " के पूर्व , शब्द तथा अंक " (धारा 6 या उसके अधीन बनाये गये किसी नियम को छोड़कर) " अन्तःस्थापित किया जाये ।
धारा 92क तथा 92
ख का अंतःस्थापन 3. मूल अधिनियम की धारा 92 के पश्चात्, निम्नलिखित धारा जोड़ी जाये , अर्थात् :-
छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 18 नवम्बर 2025
1746(2 )
"92क . अपराधों का प्रशमन. -(1 ) राज्य सरकार, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा , चौथी अनुसूची में विनिर्दिष्ट अपराधों के संबंध में प्रशमन शुल्क निर्धारित कर सकती है , जो धारा 92 के अधीन विनिर्दिष्ट जुर्माने से अधिक नहीं होगा , और मुख्य निरीक्षक या निरीक्षक, अभियोजन संस्थित करने के पूर्व या पश्चात् में ऐसी राशि के लिए ऐसे अपराध का शमन कर सकता है :
परंतु यह कि, शमन किए जाने वाले अपराध में इस अधिनियम या इसके अधीन बनाए गए किसी भी नियम के किसी भी प्रावधान का कोई उल्लंघन शामिल नहीं है , जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटना में मृत्यु या गंभीर शारीरिक चोट या खतरनाक घटना होती है ।
(2) जहाँ उप-धारा ( 1 ) के अधीन किसी अपराध का शमन किया गया है ,
(एक) अभियोजन संस्थित किये जाने के पूर्व की स्थिति में, अपराधी ऐसे अपराध के संबंध में, अभियोजन के लिए उत्तरदायी नहीं होगा;
(दो) अभियोजन संस्थित किये जाने के पश्चात् की स्थिति में , मुख्य निरीक्षक या निरीक्षक
द्वारा ऐसा प्रशमन लिखित रूप में उस न्यायालय के ध्यान में लाया जाएगा, जिसमें अभियोजन लंबित है और अपराध के प्रशमन की ऐसी सूचना दिए जाने पर, अपराधी को दोषमुक्त कर दिया जाएगा.
92ख . धारा 6 के उल्लंघन के लिये जुर्माना. इस अधिनियम में अभिव्यक्त रूप से अन्यथा उपबन्धित के सिवाय और धारा 93 के उपबन्धों के अध्यधीन , यदि किसी कारखाने में या उसके संबंध में , इस अधिनियम की धारा 6 या उसके छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 18 नवम्बर 2025
1746 ( 3 ) अधीन बनाए गए किसी नियम के या उसके अधीन दिए गए किसी लिखित आदेश का उल्लंघन किया जाता है , तो कारखाने का अधिभोगी अपराध का दोषी होगा और जुर्माने से दण्डनीय होगा, जो दो लाख रुपये से कम नहीं होगा, परंतु जिसमें तीन लाख रुपये तक की वृद्धि की जा सकती है, और यदि उल्लंघन, दोष सिद्धी के बाद भी जारी रहता है , तो ऐसा उल्लंघन जारी रहने तक प्रत्येक दिन के लिए दो हजार रूपये तक के अतिरिक्त जुर्माने से दंडनीय होगा । "
4.
धारा 106 का संशोधन मूल अधिनियम की धारा 106 में, शब्द 'तीन मास' के स्थान पर , शब्द 'छह मास ' प्रतिस्थापित किया जाये ।
5.
अनुसूची का अंतःस्थापन मूल अधिनियम से संलग्न तीसरी अनुसूची के पश्चात्, निम्नलिखित अनुसूची अंतःस्थापित की जाये, अर्थात्: -
"चौथी अनुसूची (धारा 92 क देखिये) शमनीय अपराधों की सूची
अपराध की प्रकृति
स. क्र.
इसके अधीन धाराएं और नियम बनाए गए हैं और इसके आदेश जारी किए गए हैं
(1)
(2)
(3)
1.
प्रावधानों के अनुरूप साफ-सफाई नहीं रखना.
धारा 11 साफ-सफाई
2. धारा 18 पीने का पानी
प्रावधान के अनुरूप पेयजल की व्यवस्था नहीं करना एवं रखरखाव नहीं करना ।
3. धारा 19 - शौचालय और मूत्रालय
प्रावधानों के अनुरूप
शौचालय एवं मूत्रालय
उपलब्ध नहीं कराना ।
4. धारा 20 थूकदान (क ) प्रावधानों के अनुसार थूकदान उपलब्ध नहीं छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 18 नवम्बर 2025
1746(4)
कराना ।
(ख) धारा 20 की उप -धारा (3) का उल्लंघन करते हुए थूकना ।
5. धारा 42 की सुविधाएँ धुलाई प्रावधान के अनुरूप धुलाई की सुविधा उपलब्ध नहीं कराना एवं रख - रखाव नहीं करना ।
6.
प्रावधान के अनुरूप सुविधाएं नहीं दे रहे हैं ।
धारा 43 कपड़ों के भंडारण और सुखाने की सुविधाएं
7.
प्रावधान के अनुरूप सुविधाएं नहीं दे रहे हैं ।
धारा 44 बैठने की सुविधा
8. धारा 45 की उप- धारा (1) , (2) और (3) प्राथमिक चिकित्सा उपकरण
प्रावधानों के अनुरूप प्राथमिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध नहीं कराना एवं रखरखाव नहीं करना ।
9. धारा 46 कैंटीन प्रावधान के अनुरूप कैंटीन उपलब्ध नहीं कराना एवं उसका रखरखाव नहीं करना ।
10. धारा 47 आश्रय , विश्राम कक्ष और दोपहर के भोजन के कक्ष
प्रावधानों के अनुसार आश्रय , विश्राम कक्ष और दोपहर के भोजन कक्ष उपलब्ध नहीं कराना और उनका रखरखाव नहीं करना ।
11. धारा 48 पालनाघर
प्रावधानों के अनुरूप पालना गृह उपलब्ध नहीं कराना एवं रखरखाव नहीं करना ।
12. धारा 53 उप-धारा (2) की प्रतिपूरक छुट्टियाँ
नोटिस प्रदर्शित नहीं करना और क्षतिपूर्ति अवकाश के लिए रजिस्टर का रखरखाव नहीं करना ।
रजिस्टरों का संधारण नहीं करना । निर्धारित
13. धारा 59 की उप- धारा (5) ओवरटाइम के लिए अतिरिक्त वेतन
14. धारा 60 दोहरे किसी कर्मकार को किसी भी दिन दोहरे रोजगार की छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 18 नवम्बर 2025
1746 (5 ) रोजगार पर प्रतिबंध आवश्यकता या अनुमति देना ।
15 .
प्रावधानों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं ।
धारा 61 वयस्कों के लिए काम की अवधि की सूचना
16. धारा 62 वयस्क कर्मकारों का रजिस्टर
प्रावधानों के अनुरूप रजिस्टर का संधारण नहीं करना ।
प्रावधानों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं ।
17. धारा 63 धारा 61 के अधीन नोटिस के साथ पत्राचार करने के लिए काम के घंटे
प्रावधानों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं ।
18. धारा 79 सहित वार्षिक अवकाश वेतन
प्रावधानों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं ।
19. धारा 80 छुट्टी की अवधि के दौरान मजदूरी
20.
प्रावधानों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं ।
धारा 81 कुछ मामलों में अग्रिम भुगतान
21. धारा 83 नियम बनाने की शक्ति
नियमानुसार रजिस्टरों का संधारण नहीं करना तथा प्रावधानों का अनुपालन नहीं करना।
22.
छूट आदेश में निर्दिष्ट शर्तों का अनुपालन नहीं करना ।
धारा 84 कारखानों को छूट देने की शक्ति
23. धारा 93 कुछ परिस्थितियों में परिसर के मालिक का दायित्व
उप-धारा और (1) उप-धारा (3) के खंड (एक) एवं (छः) में निहित प्रावधानों का अनुपालन नहीं करना ।
24.
प्रावधानों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं ।
धारा 97- कर्मकारों द्वारा अपराध
प्रावधानों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं ।
25. धारा 108 सूचनाओं का प्रदर्शन
26. धारा 110 रिटर्न प्रावधानों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं । छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 18 नवम्बर 2025
1746 (6)
27.
कर्मकारों के अधिकारों का हनन ।
धारा 111 ए कर्मकारों का अधिकार, इत्यादि ।
28
उपलब्ध किसी सुविधा के लिए कर्मकार से शुल्क की मांग करना । "
धारा 114 सुविधाओं के लिए कोई शुल्क नहीं और उपयुक्तता
अध्याय-तीन औद्योगिक विवाद अधिनियम , 1947 का संशोधन
औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 ( 1947 का सं. 14) धारा 22 का संशोधन 6. (जो इसमें इसके पश्चात् मूल अधिनियम के रूप में निर्दिष्ट है ) में, धारा 22 की उप -धारा (1 ) तथा (2) में, शब्द " लोक उपयोगी सेवा " , जहाँ कहीं भी आया हो, के स्थान पर , शब्द "औद्योगिक प्रतिष्ठान " प्रतिस्थापित किया जाये ।
धारा 25- ट का संशोधन 7. मूल अधिनियम की धारा 25- ट की उप- धारा (1 ) में, शब्द " एक सौ " के स्थान पर, शब्द " तीन सौ " प्रतिस्थापित किया जाये ।
अध्याय-चार व्यवसाय संघ अधिनियम, 1926 का संशोधन
धारा 32ख का अंतःस्थापन 8. व्यवसाय संघ अधिनियम, 1926 ( 1926 का 16) जो इसमें इसके पश्चात् मूल अधिनियम के रूप में निर्दिष्ट है ) में, धारा 32 क के पश्चात्, निम्नलिखित धारा जोड़ी जाये , अर्थात्:-
"32ख . अपराधों का प्रशमन. - ( 1) राज्य सरकार, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा , धारा 31 , 32 और 32क में निर्दिष्ट अपराधों के संबंध में, ऐसे अधिकारी और प्रशमन शुल्क निर्धारित कर सकती है , जो क्रमशः धारा 31 , 32 और 32क के अधीन निर्दिष्ट जुर्माने से अधिक नहीं होगा तथा अभियोजन संस्थित होने से पूर्व या पश्चात्, ऐसी राशि के लिए , ऐसे अपराध का छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 18 नवम्बर 2025
1746(7) शमन कर सकेगा:
(2 ) जहाँ उप - धारा ( 1 ) के अधीन किसी अपराध का शमन किया गया है,
(एक ) अभियोजन संस्थित होने से पूर्व की स्थिति में , अपराधी ऐसे अपराध के संबंध में, अभियोजन के लिए उत्तरदायी नहीं होगा;
(दो) अभियोजन संस्थित होने के पश्चात् की स्थिति में , रजिस्ट्रार , ट्रेड यूनियन द्वारा ऐसा प्रशमन लिखित रूप में उस न्यायालय के ध्यान में लाया जाएगा, जिसमें अभियोजन लंबित है और अपराध के प्रशमन की ऐसी सूचना दिए जाने पर, अपराधी को दोषमुक्त कर दिया जाएगा । "
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 18 नवम्बर 2025
क्र. 6800 /डी. 164 / 21 -अ / प्रारू ./ छ.ग./25. भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में छत्तीसगढ़ श्रम कानून संशोधन और विविध प्रावधान अधिनियम , 2025 (क्रमांक 34 सन् 2025 ) का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है ।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार ,
अनिल सिन्हा, उप- सचिव.
छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 18 नवम्बर 2025
1746(8)
CHHATTISGARH ACT
(No. 34 of 2025 )
CHHATTISGARH LABOUR LAWS AMENDMENT AND MISCELLANEOUS PROVISIONS ACT, 2025 .
TABLE OF CONTENTS
CHAPTER - I
PRELIMINATRY
1. Short title , extend and commencement .
CHAPTER- II
AMENDMENT OF THE FACTORIES ACT , 1948 .
Amendment of Section 92 . 2.
Insertion ofSection 92A and 92B . 3.
4. Amendment of Section 106 .
5. Insertion of Fourth Schedule .
CHAPTER - III
AMENDMENT OF THE INDUSTRIAL DISPUTES ACT , 1947 .
6. Amendment of Section 22 .
7 . Amendment of Section 25 .
CHAPTER - IV
AMENDMENT OF THE TRADE UNIONS ACT , 1926 .
8. Insertion of Section 32B .
छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 18 नवम्बर 2025
1746(9)
CHHATTISGARH ACT
(No. 34 of 2025 )
CHHATTISGARH LABOUR LAWS AMENDMENT AND MISCELLANEOUS PROVISIONS AСТ , 2025 .
An Act
further to amend , -
(i) the Factories Act , 1948 ( No. 63 of 1948) ,
(ii) the Industrial Disputes Act , 1947 ( No. 14 of 1947) ,
(iii) the Trade Unions Act , 1926 (No. 16 of 1926) ,
in their application to the State of Chhattisgarh and to make miscellaneous provisions and for other matters connected therewith of incidental thereto .
Be it enacted by the Chhattisgarh Legislature in the Seventy- sixth Year of the Republic of India , as follows : -
CHAPTER - I
PRELIMINATRY
1.
Short title , extent and commencement .
( 1) This Act may be called the Chhattisgarh Labour Laws Amendment and Miscellaneous Provisions Act, 2025 .
(2) It extends to the whole State of Chhattisgarh .
(3) It shall come into force from the date of its publications in the Official Gazette .
CHAPTER - II
AMENDMENT OF THE FACTORIES ACT , 1948
Amendment of Section 92 .
2. In the Factories Act , 1948 (No. 63 of 1948) , ( hereinafter referred to as the Principle Act) , in Section 92 , after the word " thereunder" and before the word and the punctuation " , the occupier " , the words and figure " ( except Section 6 or of any rules made thereunder) " shall be inserted .
छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 18 नवम्बर 2025
1746(10)
Insertion of Section 92A and 92B .
3. After Section 92 of the Principle Act , the following Section shall be added , namely:-
"92A . Compounding of offences . ( 1 ) The State Government may, by notification in the Official Gazette , prescribe compounding fee in respect of the offences specified in the Fourth Schedule which shall not be more than the fine specified under Section 92 , and the Chief Inspector or the Inspector may compound such offence before or after institution of the prosecution for such amount :
Provided that , the offence to be compounded does not involve any contravention of any of the provisions of this Act or of any rules made thereunder resulting in an accident causing death or serious bodily injury or dangerous occurrence .
(2) Where an offence has been compounded under sub - section ( 1 ) ,-
(i ) before the institution of the prosecution , the offender shall not be liable to prosecution in respect of such offence;
(ii) after the institution of the prosecution , such compounding shall be brought by the Chief Inspector or the Inspector in writing , to the notice of the court in which the prosecution is pending and on such notice of the compounding of offence being given, the offender shall be acquitted .
छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 18 नवम्बर 2025
1746(11 ) 92B . Fine for violation of Section 6.-
Save as otherwise expressly provided in this Act and subject to the provisions of Section 93 , if in , or in respect of, any factory there is any contravention of Section 6 of this Act or of any rules made thereunder or of any order in writing given thereunder , the occupier of the factory shall be guilty of an offence and punishable with a fine which shall not be less than two lakh rupees but which may extend up to three lakh rupees , and if the contravention is continued after the conviction , then , with further fine which may extend to two thousand rupees for each day till such contravention continues . "
Amendment of Section 106 .
4. In Section 106 of the Principle Act for the words "three months " the words " six months " shall be substituted.
Insertion of Schedule .
5. After the Third Schedule appended to the Principle Act, the following Schedule shall be inserted , namely : -
" THE FOURTH SCHEDULE (See Section 92A)
List of compoundable offences
S.
No.
Nature of
offence
Section and rules framed thereunder and the order issued
(1)
(2)
(3)
1. Section 11 Cleanliness
Not maintaining cleanliness as per the provisions .
छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 18 नवम्बर 2025
1746(12)
2. Section 18 Drinking water
Not providing and maintaining arrangements for drinking water as per the provisions .
3. Section 19 Latrines and urinals
Not providing latrine and urinal accommodation as per the provisions .
4. Section 20 Spittoons
(a) Not providing the spittoons as per the provisions .
(b) Spitting in contravention of sub - section (3) of Section 20 .
5. Section 42 Washing facilities
Not providing and maintaining washing facilities as per the provisions.
6. Section 43 Facilities for storing and drying clothing
providing facilities as per the Not provisions .
7. Section 44 Facilities for sitting
Not providing facilities as per the provisions .
8. Sub - sections ( 1 ) , (2) and (3) of Section 45 First aid appliances
Not providing and maintaining first-aid appliances as per the provisions.
9. Section 46 Canteens
Not providing and maintaining canteen as per the provisions .
10. Section 47 Shelters , rest rooms and lunch rooms
Not providing and maintaining shelters , rest rooms and lunch rooms as per the provisions.
छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 18 नवम्बर 2025
1746(13 ) 11. Section 48 - Crèches Not providing and maintaining crèches as per the provisions .
12. Sub-section (2) of Section 53 Compensatory holidays
Not displaying the notice and not maintaining the register for compensatory holiday .
13.
Not maintaining the prescribed registers .
Sub-section (5) of Section 59 Extra wages for overtime
14. Section 60 Restriction on double employment
Requiring or allowing a worker a double employment on any day.
15.
Not complying with the provisions .
Section 61 Notice of periods of work foradults
16. Section 62 - Register ofadult Workers
Not maintaining register as per the provisions.
Not complying with the provisions .
17. Section 63 Hours of work to correspond with notice under section 61
18. Section 79 Annual leave with wages
Not complying with theprovisions.
19. Section 80 Wages during leave period
Not complying with the provisions .
20.
Not complying with the provisions .
Section 81 in certain cases Payment in advance
21. Section 83 Power to make rules
Not maintaining registers as per rules and not complying with the provisions .
22. Section 84 Power Not complying with the conditions छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 18 नवम्बर 2025
1746 (14)
to exempt factories specified in the exempting order .
23. Section 93 Liability of owner of premises in certain circumstances
Not complying with the provisions contained in sub- section ( 1 ) and clauses (i) and (vi) of sub- section (3) .
24. Section 97 Offences by workers
Not complying with the provisions .
25. Section 108 Display of notices
Not complying with the provisions .
26. Section 110 Returns
Not complying with the provisions .
27.
Denial of rights of workers .
Section 111A Right of workers , etc.
28. Section 114 No charge for facilities and conveniences
Demanding charge
from worker
providing
for
any
facility."
CHAPTER - III AMENDMENT OF THE INDUSTRIAL DISPUTES ACT , 1947 .
6.
Amendment of Section 22 .
In the Industrial Disputes Act , 1947 ( No. 14 of 1947) , ( hereinafter referred to as the Principle Act ) , in sub- section ( 1 ) and (2) of Section 22 , for the words " public utility service " , wherever they occur , the words " An industrial establishment " shall be substituted.
7.
Amendment of Section 25 - Κ .
In sub - section (1) of Section 25 - K of the Principle Act , for the words " one hundred " , the words " three hundred " shall be substituted .
छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 18 नवम्बर 2025
1746(15)
CHAPTER - IV
AMENDMENT OF THE TRADE UNION ACT , 1926 .
Insertion of Section 32B .
8. In the Trade Union Act , 1926 ( No. 16 of 1926 ) , ( hereinafter referred to as the Principle Act) , after Section 32A , the following Section shall be added , namely: -
"32B.Compounding of offences.- ( 1 ) The State Government may, by notification in the Official Gazette , prescribe such officer and compounding fee in respect of the offences specified in Section 31 , 32 and 32A which shall not be more than the fine specified under Section 31, 32 and 32A, respectively and may compound such offence before or after institution of the prosecution for such amount .
(2) Where an offence has been compounded under sub- section (1), -
(i ) before the institution of the prosecution , the offender shall not be liable to prosecution in respect of such offence ;
such (ii ) after the institution of the prosecution , compounding shall be brought by the Registrar , Trade Union in writing , to the notice of the court in which the prosecution is pending and on such notice of the compounding of offence being given , the offender shall be acquitted . "
संचालक , मुद्रण तथा लेखन सामग्री , छत्तीसगढ़ द्वारा शासकीय मुद्रणालय , नवा रायपुर से मुद्रित तथा प्रकाशित - 2025.