राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 2 दिसम्बर 2025
आदेश
क्रमांक एफ 1-8/2025/रास/निजी/यू.-19.— छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 (क्रमांक 13 सन् 2005) की धारा-17 की उपधारा (3) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए माननीय कुलाध्यक्ष, जगरानी देवी यूनिवर्सिटी, बाराद्वार, जिला-सक्ती द्वारा डॉ. बृज भूषण द्विवेदी, ग्राम+पो.-बारद्वार, जिला-सक्ती (छ.ग.) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से जगरानी देवी यूनिवर्सिटी, बाराद्वार, जिला-सक्ती का प्रथम कुलपति 02 वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है।
2. डॉ. बृज भूषण द्विवेदी, का कार्यकाल, उपलब्धियॉ तथा सेवा शर्तें उक्त अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार हाेंगी।
हस्ता./-
(सी.आर. प्रसन्ना) राज्यपाल के सचिव.