विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 31 दिसम्बर 2025
आदेश
क्रमांक-Comp. No. 190910 File No. LAW-42/2238/2025.— महाधिवक्ता कार्यालय में पैनल अधिवक्ताओं की फीस के संबंध में, पूर्व में जारी समस्त आदेशों को अतिष्ठित करते हुए, राज्य शासन, एतद्द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से माननीय छ.ग. उच्च न्यायालय, बिलासपुर में पैरवी हेतु नियुक्त पैनल अधिवक्ताओं का पारिश्रमिक प्रतिदिन सुनवाई हेतु राशि ₹ 2,500/- (दो हजार पांच सौ रूपये मात्र) स्वीकृत करता है।
नोटः पैनल अधिवक्ताओं की सुनवाई फीस ₹ 2,500/- (दो हजार पांच सौ रूपये मात्र) प्रतिदिन से अधिक नहीं होगी, भले ही कोई पैनल अधिवक्ता एक दिन में एक से अधिक मामलों में उपस्थित हुए हों, किंतु कम से कम एक प्रकरण में सुनवाई हेतु उपस्थित होना आवश्यक होगा।
यह सहमति वित्त विभाग के क्रमांक Finance Department No. FINACC-38029/1489/2025 FINANCE Dated 23-12-2025 द्वारा प्रदान की गई है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,