सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 7 जनवरी 2026
अधिसूचना
क्रमांक-FINACC-3602/838/2025-GAD-5.— राज्य शासन एतद्द्वारा छत्तीसगढ़ के पद्म पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के लिए मासिक सम्मान निधि नियम, 2012 में निम्नानुसार संशोधन करता है, अर्थात्ः-
संशोधन
उपरोक्त नियम में -
नियम 3 (सम्मान का स्वरूप) में- अंक तथा शब्द ''5,000/- (पांच हजार रूपये मात्र)'' के स्थान पर, अंक तथा शब्द ''10,000/- (दस हजार रूपये मात्र)'' प्रतिस्थापित किया जाये।
2. उपरोक्त संशोधन दिनांक 01-04-2025 से प्रभावशील होगा।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
अविनाश चम्पावत, सचिव.