आवास एवं पर्यावरण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 29 जनवरी 2026
अधिसूचना
क्रमांक LAND/1804/2025-HOUSING/32. - राज्य शासन एतद्द्वारा, छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 की धारा 23-क की उपधारा (1) के खण्ड (क) के अन्तर्गत बेमेतरा विकास योजना 2031 में अत्यावश्यक लोक प्रयोजनार्थ निम्नानुसार भूमि का उपांतरण प्रस्तावित करते हुए सूचना दो प्रमुख दैनिक स्थानीय समाचार पत्रों में एक दिन प्रकाशित की गई थी :-
बेमेतरा विकास योजना 2031 में उपांतरण
| स.क्र. | ग ्र ाम | खसरा नंबर | क्षेत्रफल (हे.मे) | अंगीकृत बेमेतरा विकास योजना 2031 में भू-उपयोग | अधिनियम की धारा 23 क के तहत उपांतरण |
| 1 | बाबामोहतरा पहनं. 36 तहसील व जिला ब ेमेतरा | 702/2 | 4.00 | सार्वजनिक और अर्द्ध-सार्वजनिक | आवासीय |
2/ उक्त उपांतरण अटल विहार योजना हेतु भूखण्ड के भू-उपयोग को सार्वजनिक और अर्द्ध-सार्वजनिक से आवासीय किये जाने हेतु।
3/ सूचना में उल्लेखित निश्चित समयावधि में कोई आपत्ति/सुझाव प्राप्त नहीं हुआ है।
4/ अतः राज्य शासन एतद् द्वारा बेमेतरा विकास योजना, 2031 में उपरोक्त उपांतरण की पुष्टि करता है। उक्त उपांतरण बेमेतरा विकास योजना, 2031 का अंगीकृत भाग होगा।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
देवेन्द्र सिंह भारद्वाज, विशेष सचिव.