पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 20 फरवरी 2026
अधिसूचना
क्रमांक PLGMJ-2504/1/2026-Tribal Section. - हज कमेटी अधिनियम, 2002 की धारा 21 की उपधारा (1) में निहित प्रावधान अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के नामांकित सदस्यों का दिनांक 13-02-2026 को सम्पन्न राज्य हज कमेटी की सामान्य सभा में निर्वाचन द्वारा सर्वसम्मति से हज कमेटी के अध्यक्ष पद पर श्री मिर्जा एजाज बेग, सदस्य, छ.ग. राज्य हज कमेटी का चुनाव किये जाने के फलस्वरूप राज्य शासन एतद्द्वारा हज कमेटी अधिनियम, 2002 की धारा 21 की उपधारा (3) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए श्री मिर्जा एजाज बेग को राज्य हज कमेटी का अध्यक्ष घोषित करता है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
अनुपम त्रिवेदी, संयुक्त सचिव.