Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

राज्य सभा द्विवार्षिक निर्वाचन वर्ष-2026 में निर्वाचन की सूचना तथा मतदान स्थल संबंधी

Published 26 February 2026

Department
छ.ग. विधान सभा सचिवालय
Type
Extraordinary
Gazette no.
107
Notification no.
क्रमांक-विधान/रा.स. निर्वाचन/2026 (1)
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2026-02-26.107
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय

कार्यालय, रिटर्निंग ऑफिसर राज्यसभा निर्वाचन, छत्तीसगढ़ विधान सभा भवन, नवा रायपुर, अटल नगर

छत्तीसगढ़ विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राज्यसभा के लिए द्विवार्षिक निर्वाचन

नवा रायपुर, अटल नगर तारीखः 26 फरवरी, 2026 (फाल्गुन 7, 1947)

निर्वाचन की सूचना

क्रमांक-विधान/रा.स. निर्वाचन/2026 (1) - एतद्‌ द्वारा सूचना दी जाती है कि-

(1) छत्तीसगढ़ विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राज्यसभा के दो सदस्यों का निर्वाचन होना है। (2) नामनिर्देशन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर को या उनकी अनुपस्थिति में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को अभ्यर्थी या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा गुरुवार, दिनांक 05 मार्च, 2026 से अपश्चात्‌ (लोक अवकाश दिन से भिन्न) किसी दिन 11ः00 बजे पूर्वाह्न और 03ः00 बजे अपराह्न के बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में परिदत्त किये जा सकेंगे।

(3) नामनिर्देशन पत्र के प्ररूप पूर्वाेक्त स्थान और समय पर अभिप्राप्त किये जा सकेंगे।

(4) नामनिर्देशन पत्र संवीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में शुकवार, दिनांक 06 मार्च, 2026 को अपराह्न 2.00 बजे लिये जाएंगे।

(5) अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना या तो अभ्यर्थी द्वारा या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा, जो अभ्यर्थी द्वारा उसे परिदत्त करने के लिए लिखित में प्राधि—त किया गया हो, ऊपर पैरा (2) में विनिर्दिष्ट ऑफिसरों में से किसी को उसके कार्यालय में सोमवार, दिनांक 09 मार्च, 2026 को 03ः00 बजे अपराह्न से पूर्व परिदत्त की जा सकेगी।

(6) निर्वाचन लड़े जाने की दशा में सोमवार, दिनांक 16 मार्च, 2026 को पूर्वाह्न 09ः00 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे के बीच मतदान होगा।

हस्ता./-

(मनीष शर्मा) रिटर्निंग ऑफिसर,

Sd/-

(Manish Sharma) Returning Officer.

हस्ता./-

(मनीष शर्मा) रिटर्निंग ऑफिसर,

Sd/-

(Manish Sharma) Returning Officer.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 26 February 2026. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2026-02-26.107/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2026-02-26.107.