सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 27 मार्च 2026
आदेश
File No.: ESTB-104(1)/20/2026-GAD-7. श्री मनीष कु मार ठाकु र, सदस्य उच्च न्यायिक सेवा एवं वतर्मान पदस्थापना रजिस्ट्रार (विजिलेंस) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर की सेवाएं विधि और विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर के आदेश क्रमांक 424/1558/XXI-B/C.G./2026, दिनांक 19-03-2026 द्वारा मान. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से वापस लेते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग, रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ करने हेतु सौंपा गया है।
2. अतएव राज्य शासन एतदद्वारा, श्री मनीष कु मार ठाकु र, सदस्य उच्च न्यायिक सेवा एवं वतर्मान पदस्थापना रजिस्ट्रार (विजिलेंस) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर की सेवाएं छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग में संयुक्त सचिव के पद पर पदभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ करता है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
रजत कुमार, सचिव.