Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

श्री संजय अग्रवाल, को छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग, रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किये जाने संबंधी

Published 27 March 2026

Department
सामान्य प्रशासन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
161
Notification no.
ESTB/2133/2025-GAD-7
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2026-03-27.161
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 27 मार्च 2026

आदेश

File No.: ESTB/2133/2025-GAD-7. श्री संजय अग्रवाल, XIV जिला और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, रायपुर की सेवाएं विधि और विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर के आदेश क्रमांक 2028/1549/XXI-B/C.G./2025, दिनांक 08.05.2025 के परिपालन में मान. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से वापस लेते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग, रायपुर में विभागीय आदेश दिनांक 09-05-2025 द्वारा प्रतिनियुक्ति पर संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया था।

2. विधि और विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर के आदेश क्रमांक 430/1558/XXI- B/C.G./2026, दिनांक 19-03-2026 द्वारा श्री संजय अग्रवाल, सदस्य उच्च न्यायिक सेवा एवं वतर्मान पदस्थापना संयुक्त सचिव, छ.ग. मानव अधिकार आयोग, रायपुर की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग. रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर विधि अधिकारी के पद पर पदस्थ करने हेतु सौंपा गया है।

3. अतएव राज्य शासन एतदद्वारा, श्री संजय अग्रवाल, सदस्य उच्च न्यायिक सेवा एवं वतर्मान पदस्थापना संयुक्त सचिव, छ.ग. मानव अधिकार आयोग, रायपुर की सेवाएं छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग में विधि अधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण करने की तिथि से, आगामी आदेश तक प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ करता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

रजत कुमार, सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 27 March 2026. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2026-03-27.161/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2026-03-27.161.