गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 1 अप्रैल 2026
अधिसूचना
क्र. ESTB/14163/2025-O/O DIR-STATE FSL CG. राज्य शासन एतद्द्वारा राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर के प्रस्तावानुसार देश में प्रभावशील नवीन कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 329 (4) के प्रावधान के पालन में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी को पदेन उप संचालक व वैज्ञानिक अधिकारी को पदेन सहायक संचालक पदनामित किये जाने की अनुमति प्रदान करता है।
2. यह अनुमति सा.प्र.वि. के कम्प्यूटर नं. 293384 एवं वित्त विभाग के फाईल क्रमांक - FINACC- 38029/327/2026-FINANCE, दिनांक 24-03-2026 द्वारा दी गई परामर्श के आधार पर जारी की गई है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
कुसुम एक्का, उप-सचिव.