राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 28 मार्च 2026
आदेश
क्रमांक एफ 1-2/2026/रास/ निजी / यू.-21. छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 (क्रमांक 13 सन् 2005) की धारा 17 की उपधारा (3) के परन्तुक में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए माननीय कुलाध्यक्ष, कोलंबिया प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, रायपुर द्वारा प्रो. (डॉ) रमन कुमार झा, पूर्व कुलपति, आई.सी.एफ.ए. आई. यूनिवर्सिटी, झारखण्ड एवं सलाहकार डीम्ड यूनिवर्सिटी, हैदराबाद को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से कोलंबिया प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, रायपुर का प्रथम कुलपति 02 वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है।
2. प्रो. (डॉ.) रमन कुमार झा का कार्यकाल, उपलब्धियाँ तथा सेवा शर्ते उक्त अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी।
हस्ता./-
(सी.आर. प्रसन्ना) राज्यपाल के सचिव.