वाणिज्य एवं उद्योग विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 19 मई 2026
अधिसूचना
क्रमांक ESTB-1027/1/596/2025-C.&I. छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश क्रमांक ई-1- 01/2025/एक/2, दिनांक 06.05.2025 के द्वारा श्री राजेन्द्र कु मार कटारा को पंजीयक, फर्म एवं संस्थाएँ, नवा रायपुर, अटल नगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
राज्य शासन, एतद् द्वारा, छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1973 की धारा 4(1) एवं भारतीय भागीदारी अधिनियम, 1932 की धारा 57 (1) की शक्तियों का प्रयोग करते हुए, श्री राजेन्द्र कु मार कटारा को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक राज्य में पंजीयक, फर्म एवं संस्थाएँ के पद पर नियुक्त करते हुए उपरोक्त अधिनियमों के अंतर्गत पदीय कत्र्तव्य एवं शक्तियां प्रदान करता है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,