Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

जशपुर विकास योजना, 2031 में उपांतरण संबंधी

Published 20 May 2026

Department
आवास एवं पर्यावरण विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
249
Notification no.
LAND-4306/8/2025-HOUSING
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2026-05-20.249
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 आवास एवं पर्यावरण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 15 मई 2026

अधिसूचना

क्रमांक LAND/4306/8/2025-HOUSING. राज्य शासन एतद्‌द्वारा, छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 की धारा 23-क की उपधारा (1) के खण्ड (क) के अन्तर्गत जशपुर विकास योजना 2031 में अत्यावश्यक लोक प्रयोजनार्थ निम्नानुसार भूमि का उपांतरण प्रस्तावित करते हुए सूचना दो प्रमुख दैनिक स्थानीय समाचार पत्रों में एक दिन प्रकाशित की गई थी :-

जशपुर विकास योजना 2031 में उपांतरण

स. क्र. ग्राम खसरा नंबर क्षेत्रफल (हे.मे) अंगीकृत जशपुर विकास योजना 2031 में भू-उपयोग अधिनियम की धारा 23 क के तहत उपांतरण
1 बालाछापर 91/2 2.914 कृषि आवासीय

2. उक्त उपांतरण जशपुर विकास योजना 2031 में अटल विहार योजना हेतु भूखण्ड का भू-उपयोग कृषि से आवासीय में किये जाने हेतु।

3. सूचना में उल्लेखित निश्चित समयावधि में कोई आपत्ति/सुझाव प्राप्त नहीं हुआ है।

4. अतः राज्य शासन एतद्‌द्वारा जशपुर विकास योजना, 2031 में उपरोक्त उपांतरण की पुष्टि करता है। उक्त उपांतरण जशपुर विकास योजना, 2031 का अंगीकृत भाग होगा।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

देवेन्द्र सिंह भारद्वाज, विशेष सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 20 May 2026. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2026-05-20.249/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2026-05-20.249.