वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 13 मई 2026
आदेश
F. No.: GENCOR-3506/20/2025-FOREST. वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 (क्रमांक 53 सन् 1972) की धारा 4 की उपधारा (1) (खख) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य शासन एतद् द्वारा श्री टीकाराम पटेल, साकिन-छोटे परसदा, तहसील-सारं गढ़, जिला सारं गढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़ को गोमर्डा अभ्यारण्य सारं गढ़ हेतु मानसेवी वन्य जीव अभिरक्षक (अवैतनिक वन्य जीव संरक्षक) के रूप में नियुक्त करता है।
2. उक्त नियुक्ति की अवधि इस आदेश के राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से 02 वर्ष हेतु होगी। धारा 4 (3) के तहत वे अपने क्षेत्र में राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीवन) सह मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक, छत्तीसगढ़ के अधीनस्थ रहेंगे तथा उनके द्वारा प्रत्यायोजित उत्तरदायित्व एवं अधिकारों का प्रयोग करें गे।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
डी.आर. सोन्टापर, उप-सचिव.