शुक्रवार जुलाई आषाढ़ 19
राजभवन
रायपुर
रायपुर, दिनांक 10 जुलाई 2026
अधिसूचना
क्रमांक/एफ 1-4/2026/रास/निजी/यू.-14.— छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 (क्रमांक 13 सन् 2005) की धारा 17 की उपधारा (2) में निहित प्रावधान अंतर्गत श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भिलाई, जिला-दुर्ग में कुलपति नियुक्ति हेतु न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों की नाम-सूची (पेनल) प्रस्तुत करने हेतु माननीय कुलाध्यक्ष द्वारा निम्नानुसार खोजबीन-समिति का गठन किया गया है :-
| 1. | Prof. Dr. Raksha Singh Professor (Economics), Department of Economics Indira Gandhi National Tribal University, District – Annuppur, Amarkantak (M.P.) | प्रायोजक निकाय (श्री गंगाजली एजुकेशनल सोसायटी) द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद् | अध्यक्ष |
| 2. | Prof. Dr. R.H. Talwekar Professor, Electronics and Telecommunication Engineering, Government Engineering College, Raipur | प्रायोजक निकाय (श्री गंगाजली एजुकेशनल सोसायटी) द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद् | सदस्य |
| 3. | Dr. Richa Thakur Principal, Naveen Government Music College, Durg (C.G.) | उच्च शिक्षा विभाग से राज्य शासन द्वारा नामांकित एक ख्यातिप्राप्त व्यक्ति | सदस्य |
2/. उपर्युक्त समिति यह अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से छः सप्ताह की समयावधि में न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों की नाम-सूची (पेनल) माननीय कुलाध्यक्ष को प्रस्तुत करेगी।
हस्ता. /-
(निधि साहू) राज्यपाल के उप सचिव.