Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

श्रीमती अनिता सिंह टांडिया, सहायक ग्रेड-1, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के पदोन्नति संबंधी

Published 17 July 2026

Department
राज्य निर्वाचन आयोग
Type
Extraordinary
Gazette no.
395
Notification no.
एफ 03-02/स्था./2025/एक/678
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2026-07-17.395
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

ुक्रवार जुलाई  आषाढ़ 26

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग निर्वाचन भवन, सेक्टर 19, नॉर्थ ब्लॉक, नवा रायपुर अटल नगर

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 10 जुलाई 2026

आदेश

क्रमांक-एफ 03-02/स्था./2025/एक/678.— छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर में दिनांक-29.04.

2026 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की अनुशंसा के आधार पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा (पदोन्नति) नियम, 2003 के अधीन उपयुक्त पाये जाने पर श्रीमती अनिता सिंह टांडिया, सहायक ग्रेड-1, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर को उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अनुभाग अधिकारी (राजपत्रित) के पद पर वेतन मैट्रिक्स-Level-11 (वेतनमान-49100-155800) में अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त निम्नांकित शर्तों पर पदोन्नत किया जाता है :-

1. पदोन्नत अधिकारी को आदेश जारी होने के दिनांक से 15 दिन के भीतर पदभार ग्रहण करना आवश्यक होगा अन्यथा आदेश स्वमेव निरस्त समझा जावेगा।

2. उक्त आदेश माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में दायर याचिका WP (PIL) No. 91/2019, S.Santosh Kumar Vs State Of Chhattisgarh & others में पारित अंतिम आदेश के अध्यधीन होगा।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, शिखा राजपूत तिवारी, सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 17 July 2026. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2026-07-17.395/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2026-07-17.395.