रजिस्ट्री सं ० डी. 221
REGISTERED No. D. 221
भारत का राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग 1-खण्ड 1
PART I- Section 1
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
नई दिल्लो , मंगलवार, सितम्बर 21 , 1965/भाव्र 30 , 1887 सं . 130]
No. 130 ] NEW DELHI , TUESDAY , SEPTEMBER 21 , 1965 / BHADRA 30 , 1887
इस भाग में भिन्म पृष्ठ संख्या दी आती है जिससे कि वह अलग संकलन के रूप में रखा जा सके ।
Separate paging is given to this Part in order that it may be filed as a separate compilation .
इस्पात और खान मंत्रालय
(लोहा और इस्पात विभाग )
संकल्प
नई दिल्ली, 28 अगस्त, 1965
संख्या कम्पनी 3 ( 12 ) / 65 -सरकार पिछले कुछ समय से इस्पात की बढ़ती हुई उत्पादन लागत के वारे में चिन्तित थी और एक समिति नियुक्त करने के प्रश्न पर विचार कर रही थी जो इस बारे में पूरी पूरी जांच - पड़ताल करे , वृद्धियों के कारणों का मूल्यांकन करे तथा लागत में कमी करने के लिए आवश्यक उपायों पर सरकार को परामर्श दे । सरकार ने अब निम्नलिखित सम्मानित व्यक्तियों की एक समिति बनाने का निश्चय किया है:--
अध्यक्ष
1. श्री हरे कृष्ण मेहताब , संसद् सदस्य
सदस्य
2. श्री पी ० वेंकटासुब्बया , संसद् सदस्य
3. श्री एस ० एन ० मिश्र, संसद् सदस्य
( 1281 )
THE GAZETTE OF INDIA EXTRAORDINARY
1282
[PART I-SEC. 1 ]
4. श्री जहांगीर गांधी ,
निदेशक, टाटा आयरन एण्ड स्टील कम्पनी लिमिटेड और निदेशक, टाटा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड
5. श्री एस ० एल ० फिरलोस्कर , अध्यक्ष, भारतीय वाणिज्य और उद्योग संघ
6. श्री वी० के ० सेठी, प्रबन्ध निर्देशक, विनोद मिल्स , उज्जैन
7. श्री करनैल सिंह, चार्टर्ड इंजीनियर और औद्योगिक सलाहकार, नई दिल्ली
8. श्री बी० आर ० निशाषन , निदेशक , राष्ट्रीय धानुविज्ञान प्रयोगशाला , जमशेदपुर
9. श्री एम ० एस ० राव, अध्यक्ष , हिन्दुस्तान स्टील लि ० रांची
10. डा . प्रीतम सिह
अध्यक्ष , व्यावहारिक अर्थशास्त्र अनुसंधान की राष्ट्रीय परिषद् । श्री सी ० वी ० एस ० मणि , उप- सचिव , इस्पात और खान मंक्षा- लय की इस समिति का सचिव नियुक्त किया जाता है । समिति चार महीनों के अन्दर अपनी रिपोर्ट पेश कर देगी ।
आदेश दिया आता है कि उपर्युक्त संकल्प की प्रतिलिपि सभी राज्य सरकारों , भारत सरकार के सभी मंत्रालयों , प्रधान मंत्री सचिवालय , केबिनेट सचिवालय , संसद् सचिवालय , राष्ट्र- पति के निजी सचिव और सैनिक सचिव, योजना आयोग, भारत के नियंत्रक तथा महालेखा परीक्षक , महालेखाकार , केन्द्रीय राजस्व, महालेखाकार, कामर्स , वर्क्स एण्ड मिसलेनियस ;
अध्यक्ष हिन्दुस्तान स्टील लि० रांची , मेसर्स टाटा श्रायरन एण्ड स्टील कम्पनी , जमशेदपुर , मेसर्स इंडियन आयरन एण्ड स्टील कम्पनी लि० बर्नपुर , मैसूर आयरन एण्ड स्टील लि भद्रावती , कोयला नियंत्रक , कलकत्ता और लोहा और इस्पात नियंत्रक , कलकत्ता को भेजी जाए ।
यह भी आदेश दिया जाता है कि वह संकल्प भारत के असाधारण राजस्व में प्रकाशित किया जाए ।
नई दिल्ली, 3 सितम्बर, 1965
संख्या कम्पनी 3 ( 12 ) /65.- भारत सरकार ने श्री डी० एस ० नकरा को, जो हिन्दुस्तान स्टील लिमिटेड रांची के वित्तीय सलाहकार हैं , उस समिति का सदस्य नियुक्त करने का फैसला किया है जो सरकार के तारीख 28 अगस्त, 1965 के संकल्प संख्या कम्पनी- 3 ( 12 ) / 65 द्वारा इस्पात की उत्पादन लागत की जांच करने के लिए गठित की गई है ।
आदेश दिया जाता है कि उपयुक्त संकल्प की प्रतिलिपि सभी राज्य सरकारों , भारत सरकार के सभी मंत्रालयों, प्रधान मंत्री सचिवालय , केबिनेट सचिवालय , संसद् सचिवालय , राष्ट्रपति के THE GAZETTE OF INDIA EXTRAORDINARY
[PART I- SEC . 11
1283
निजी सचिव और सैनिक सचिव , योजना आयोग , भारत के नियंत्रक तथा महालेखा परीक्षक, महालेखाकार , केन्द्रीम राजस्व, महालेखाकार , कामर्स, वर्क्स एण्ड मिसलेनियम ;
अघ्यक्ष , हिन्दुस्तान स्टील लि ० ररांची , मैसर्स टाटा आयरन एण्ड स्टील कम्पनी , जमशेदपुर , मेसर्स इंडियन आयरन एण्ड स्टील कम्पनी लि० बर्नपुर , मैसूर आयरन एण्ड स्टील लि ० भद्रावती, कोयला नियंत्रक, कलकत्ता और लोहा और इस्पात नियंत्रक, कलकत्ता को भेजी जाए ।
यह भी आदेश दिया जाता है कि यह संकल्प भारत के असाधारण राजपत्त्र में प्रकाशित किया जाये ।
के ० सी ० मदाप्पा, सह-सचिन ।
PRINTED IN INDIA BY THE GENERAL , MANAGER , GOVERNMENT OF INDIA PRESS . NEW DELHI AND PUBLISHED BY THE MANAGER OF PUBLICATIONS , DELIII , 1965