Servants of Knowledge
Extraordinary Gazette of India · Government of India

Subject NOT available

Published 17 January 1967

Ministry
Ministry NOT available
Type
Extra Ordinary
Download
GV_Content_Detail$ctl15$lnkflname_Pdf_Img
Gazetteid
E-1638-1967-0013-73830
Identifier
in.gazette.csl_extraordinary.1967-01-17.E-1638-1967-0013-73830
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

REGISTERED No. D. 221 रजिस्ट्री सं ० डी० 221

भारत का राजपत्र The Gazette of India

असाधारण

EXTRAORDINARY

भाग I-खण्ड I

PART I- Section 1

प्राधिकार से प्रकाशित

PUBLISHED BY AUTHORITY

सं० 13]

नई दिल्ली , मंगलवार , जनवरी 17 , 1967/पौष 27, 1888

No. 13 ]

NEW DELHI , TUESDAY , JANUARY 17 , 1967 / PAUSA 27 , 1888

इस भाग में भिन्न पृष्ठ संख्या बी जाती है जिससे कि यह अलग संकलन के रूप में रखा जा सके ।

Separate paging is given to this Part in order that it may be filed as a separate compilation.

वाणिज्य मन्त्रालय

संकल्प

नई दिल्ली, 9 जनवरी , 1967

सं ० फा ० 28 ( 63 ) -प्लांट ( ए) /66 :- राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में चाय के महत्वपूर्ण स्थान को देखते हुए , भारत सरकार ने इस उद्योग की आर्थिक परिस्थितियों तथा समस्याओं के सभी पहलुओं पर एक व्यापक समीक्षा करने और ( बागान आंच आयोग तथा चाय वित्त समिति के प्रतिवेदनों को ध्यान में रखते हुए ) चौथी योजना अवधि के दौरान ठीक ढंग पर इसके उपयुक्त विकास हेतु जो उपाय करने अपेक्षित हैं उनके सम्बन्ध में सिफारिशें करने के लिये एक समिति स्थापित करने का निर्णय किया है । समिति विशेषतः निम्नलिखित विषयों पर विचार करेगी :-

( क ) खपत की बढ़ती हुई मांग को , चाहे वह देश में हो अथवा विदेशों में , पूरा करने के लिये अपेक्षित स्तरों तक उत्पादन में परिमाण तथा साथ ही गुणों की दृष्टि से वृद्धि करने के लिये उपाय तथा साधन ( जैसे अधिक एकड़ भूमि में उत्पादन तथा प्रति हैक्टार उपज ब्रढ़ाना ) निकालने का प्रश्न,

(31 ) THE GAZETTE OF INDIA EXTRAORDINARY

[PART I-SEC. 11 32

(ख ) विपणन , वित्त व्यवस्था तथा गवेषणा की वे अविलम्बनीय समस्याएं जिनका उद्योग को सामना करना पड़ रहा है और जो इसके समुचित विकास के मार्ग में बाधा डाल रही हैं, और

( ग ) कोई अन्य पहलू जो समिति के विचार में इस जांच के व्यापक उद्देश्य से सम्बन्धित हों ।

2 समिति के निम्नलिखित सदस्य होंगे :--

अध्यक्ष

श्री पी ० सी बरुआ , संसद सदस्य , सदस्य लोक सभा ।

1.

सदस्य

श्री खंडूभाई देसाई , संसद सदस्य , सदस्य राज्य सभा ।

2.

3. श्री बी० सी० घोष , भारतीय चाय बागान मालिक संघ, जलपाईगुड़ी, पश्चिमी बंगाल ।

4. श्री एम ० श्रार ० एम ० पुंजा , अध्यक्ष , दक्षिण भारत के चाय बागान मालिकों का संयुक्त संघ , कन्नूर , नीलगिरी ।

श्री डोनाल्ड वालेम , उपाध्यक्ष , भारतीय चाय संघ , कलकता ।

5.

6. डा ० बी० पी ० पाल , महानिदेशक तथा उपाध्यक्ष, भारतीय कृषि गवेषणा परिषद , नई दिल्ली ।

7. डा ० ओ ० पी ० गौतम , उप-महानिदेशक , भारतीय कृषि गवेषणा परिषद , नई दिल्ली ।

8. श्री पी ० के ० कनोरिया , उपाध्यक्ष , चाय गवेषणा संघ , कलकत्ता ।

9. श्री वी० बी० पारिख , मैसर्स जे ० थौमस एण्ड कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड , कलकत्ता ।

10. श्री बी० के ० दत्त , प्रवन्ध निदेशक , यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया लिमिटेड , 4 , क्लाइव घाट स्ट्रीट , कलकत्ता ।

11. श्री भगवान सिंह, अध्यक्ष , चाय बोर्ड , कलकत्ता ।

सदस्य-सचिव

श्री एस ० बनर्जी, उप -सचिव , भारत सरकार , वाणिज्य मंत्रालय , नई दिल्ली ।

12.

THE GAZETTE OF INDIA EXTRAORDINARY

[PART I- SEC. 1]

33 3. समिति को अन्य सदस्यों को सहयोजित करने का अधिकार होगा । समिति कलकप्ता अथवा देश में किसी अन्य स्थान पर बैठक कर सकती है ।

4. समिति अपना प्रतिवेदन सरकार को यथासम्भव शीघ्र तथा अपनी नियुक्ति की तिथि से तीन मास से अनधिक समय में अवश्य देगी ।

आदेश

आदेश दिया जाता है कि यह संकल्प भारत के राजपत्न में प्रकाशित किया जाये ।

आर ० एस ० तलवार, संयुक्त सचिव ।

PRINTED IN INDIA BY THE GENERAL MANAGER , GOVERNMENT OF INDIA PRESS , NEW DELHI AND PUBLISHED BY THE MANAGER OF PUBLICATIONS , DEI HI , 1967

Cite this issue. Extraordinary Gazette of India, Government of India, 17 January 1967. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.csl_extraordinary.1967-01-17.E-1638-1967-0013-73830/. Archive identifier in.gazette.csl_extraordinary.1967-01-17.E-1638-1967-0013-73830.