Servants of Knowledge
Delhi Gazette - Extraordinary · Government of NCT of Delhi

Ordinance for Phd

Published 10 October 2022

Ministry
Government of The National Capital Territory of Delhi
Department
Other Departments
Office
Not Applicable
Gazetteid
SG-DL-E-10102022-239539
Identifier
in.gazette.delhi.e.2022-10-10.239539
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

रजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33002/99 REGD. No. D. L.-33002/99

भारत सरकार

GOVERNMENT OF INDIA

xxxGIDHxxx

xxxGIDExxx

एस.जी.-डी.एल.-अ.-10102022-239539

SG-DL-E-10102022-239539

असाधारण

EXTRAORDINARY

प्राधिकार से प्रकाशित

PUBLISHED BY AUTHORITY

सं. 447]

दिल्ली, सोमवार, अक्तूबर 10, 2022/आश्विन 18, 1944 [रा.रा.रा.क्षे.दि. सं. 283 No. 447] DELHI, MONDAY, OCTOBER 10, 2022/ASVINA 18, 1944 [N. C. T. D. No. 283

भाग IV PART IV

राष्ट्रीय राजधानी राज्य क्षेत्र दिल्ली सरकार GOVERNMENT OF THE NATIONAL CAPITAL TERRITORY OF DELHI

नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

[रा.रा.क्षे. दिल्ली सरकार के दिल्ली अधिनियम, 2018 (2018 का 06) के अंतर्गत राज्य विश्वविद्यालय]

(पूर्ववर्ती नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी संस्थान)

अधिसूचना

दिल्ली, 10 अक्तूबर, 2022

विश्वविद्यालय के पीएचडी पाठ्यक्रम के लिए अध्यादेश

अध्यादेश- III

फा. सं. 220(52)/2020/Estt./NSUT दिनांक: 29.06.2020 एवं - फा. सं. 4/BOM-13/NSUT/ 2022/1154 दिनांक: 21.09.2022.—नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2017 (दिल्ली अधिनियम- 6, 2018) की धारा 23 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रबंधन मंडल ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उपराज्यपाल के अनुमोदन से निम्नांकित अध्यादेश तैयार किया है। यह अध्यादेश शैक्षणिक सत्र 2022-2023 से नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की पीएच.डी. डिग्री से संबंधित सभी पाठ्यक्रमों (उन पाठ्यक्रमों के सिवाय जिनके लिए पृथक अध्यादेश अधिसूचित किया गया हो) पर लागू होगा।

6852 DG/2022

(1)2 DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY PART IV] 1. संक्षिप्त नाम और प्रारंभ होने की तारीख –

1.1 इस विनियम को नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पीएच.डी. अध्यादेश-2022 कहा जा सकता है। 1.2 यह शैक्षणिक सत्र 2022-2023 से प्रवृत्त होगा।

यह अध्यादेश शैक्षणिक सत्र 2022-2023 से नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की पीएच.डी. डिग्री से संबंधित सभी पाठ्यक्रमों पर लागू होगा।

2. परिभाषाएं:

2.1. "शैक्षणिक वर्ष" का अर्थ है 1 जुलाई से 30 जून तक बारह महीने की अवधि, जो अध्येताओं (Scholars) की विभिन्न गतिविधियों के निर्धारण और प्रबंधन के लिए समपित है।

2.2. ''एडीएफ'' एआईसीटीई डॉक्टरल फे लोशिप का अर्थ है, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा रिसर्च स्कॉलरों को प्रदान की जाने वाली राष्ट्रीय डॉक्टरल फे लोशिप, ताकि वे अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा अनुमोदित संस्थानों/विश्वविद्यालयों में पूर्णकालिक अनुसंधान कर सकें ।

2.3. ''आवेदक'' का अर्थ होगा, नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जिसे यहां बाद में एनएसयूटी कहा जाएगा) के पीएच.डी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय के विस्तृत दस्तावेज में अधिसूचित आवेदन प्रपत्र में आवेदन करने वाला व्यक्ति।

2.4. ''बीआरएस'' का अर्थ होगा, विश्वविद्यालय संकाय के लिए अनुसंधान अध्ययन बोर्ड।

2.5. "बीओएस" का अर्थ होगा, विश्वविद्यालय के किसी भी विभाग के लिए अध्ययन बोर्ड।

2.6. "बोर्ड ऑफ मैंनेजमेंट (बीओएम)" का अर्थ होगा, विश्वविद्यालय का प्रबंधन मंडल।

2.7. ''कोर्स वर्क '' का अर्थ होगा, सुपरवाइजर के जरिए अनुसंधान अध्ययन बोर्ड (बीआरएस) द्वारा निर्धारित अध्ययन पाठ्यक्रम, जिसका अनुसरण पीएच.डी डिग्री के लिए पंजीकृ त विद्यार्थी द्वारा किया जाएगा। 2.8. 'डीन, फै के ल्टी आफ स्टडीज'' का अर्थ होगा एनएसयूटी के अध्ययन संकाय का डीन।

2.9. ''डिग्री'' का अर्थ होगा नेताजी सुभाष प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की डॉक्टर ऑफ फिलोसफी (पीएच.डी) की डिग्री।

2.10. ''शैक्षिक संस्थान'' का अर्थ होगा ऐसे मान्यता प्राप्त कॉलेज/संस्थान/ विश्वविद्यालय जो स्नातक उपाधि या उससे उच्चतर डिग्री प्रदान करते हैं।

2.11. ''फै कल्टी मेम्बर'' का अर्थ होगा, एनएसयूटी के सहायक प्रोफे सर/असोसिएट प्रोफे सर/प्रोफे सर, जिनमें पुननियोजित प्रोफे सर, विजिटिग प्रोफे सर, एमेरिटस प्रोफे सर, अडजंक्ट प्रोफे सर, प्रोफे सर ऑफ एमिनेंस, मानद शिक्षक/प्रोफे सर आदि शामिल हैं।

2.12. ''आरएसी'' का अर्थ है, विभाग की अनुसंधान सलाहकार समिति।

2.13. "रिसर्च काउं सिल" का अर्थ है, विश्वविद्यालय की अनुसंधान परिषद।

2.14. "सीनेट" का अर्थ है, विश्वविद्यालय की सीनेट।

2.15. "कं ट्रोलर ऑफ एक्जामिनेशन (सीओई) का अर्थ है विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक"।

2.16. ''रजिस्ट्रेशन अवधि'' का अर्थ है, विश्वविद्यालय में अस्थायी पंजीकरण की तारीख से लेकर पीएच.डी पाठ्यक्रम पूरा करने तक समूची अवधि।

2.17. ''रिसर्च स्कॉलर'' का अर्थ है, पीएच.डी डिग्री पाठ्यक्रम के लिए पंजीकृ त व्यक्ति।

2.18. ''सेकें ड वर्क प्लेस'' का अर्थ है, विश्वविद्यालय की डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री के लिए पूर्ण/आंशिक अनुसंधान कार्य को अंजाम देने के लिए एनएसयूटी द्वारा किसी रिसर्च स्कॉलर को दूसरे कार्य स्थल (सेकें ड वर्क प्लेस) के रूप में अनुमोदित अनुसंधान प्रयोगशाला/अनुसंधान कें द्र/अनुसंधान एवं विकास संगठन/शैक्षिक[PART IV DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY 3 संस्थान/अध्ययन संकाय/अत्याधुनिक अध्ययन और अनुसंधान कें द्र/उद्योग/सरकारी विभाग/ सार्वजनिक क्षेत्र का प्रतिष्ठान।

2.19. ''स्पोंस्र्ड रिसर्च स्कॉलर'' का अर्थ है, विश्वविद्यालय के साथ अनुबंधित सरकारी या निजी अनुसंधान एवं विकास संगठन, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान, उद्योग और प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान द्वारा प्रायोजित व्यक्ति, जो पीएच.डी डिग्री के लिए पंजीकृ त हो और डिग्री की अपेक्षाएं पूरी करने के लिए पूरा समय दे रहा हो। 2.20. ''सुपरवाइजर'' का अर्थ है, रिसर्च स्कॉलर के अनुसंधान/शैक्षिक कार्य की देखरेख के लिए अनुमोदित नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का संकाय सदस्य अथवा अतिरिक्त सुपरवाइजर के रूप में नियुक्ति व्यक्ति। 2.21. ''क्यूआईपी'' का अर्थ है, एआईसीटीई का ''क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम'' (गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम)। इस कार्यक्रम के जरिए पीएच.डी पाठ्यक्रम में दाखिल स्कॉलर क्यूआईपी स्कॉलर के रूप में प्रायोजित किए जाएंगे।

2.22. ''यूनिवसिटी'' का अर्थ है, नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, नई दिल्ली।

2.23. "यूआरएफ" का अर्थ है विश्वविद्यालय का यूनिवसिटी रिसर्च फे लो।

2.24. "विनियमों" का अर्थ है विश्वविद्यालय के पीएचडी पाठ्यक्रम में अध्येताओं के प्रवेश, पंजीकरण की पुष्टि, फे लोशिप, शिक्षण और मूल्यांकन और अन्य सभी संबंधित मुद्दों के समग्र संचालन के लिए सीनेट द्वारा अनुशंसित और प्रबंधन मंडल द्वारा अनुमोदित विनियम।

3. पीएचडी पाठ्यक्रम: विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित पीएचडी पाठ्यक्रम सीनेट और प्रबंधन मंडल द्वारा विधिवत रूप से अनुशंसित और अनुमोदित विनियम से संचालित होगा।

4. प्रवेश : पीएच.डी. अध्ययन पाठ्यक्रम में प्रवेश पीएच.डी. विनियम द्वारा शासित होगा।

5. शुल्क: विश्वविद्यालय पीएचडी पाठ्यक्रम के लिए लागू शुल्क अधिसूचित करेगा। अध्येताओं को अधिसूचित अनुसार शुल्क भुगतान करना होगा।

6. पाठ्यक्रम की पाठ्यचर्या, अवधि, संरचना और अध्ययन बीच में ही छोड़ देना: पाठ्यक्रम के इन सभी पहलुओं का निबटारा तत्संबंधी विनियमों के अनुसार किया जाएगा।

7. शैक्षणिक कै लेंडर: पीएचडी पाठ्यक्रम का शैक्षणिक सत्र अकादमिक कै लेंडर द्वारा शासित होगा।

8. उपस्थिति और अवकाश: विश्वविद्यालय या किसी अन्य स्रोत से वित्तीय सहायता प्राप्त कर रहे शोध विद्यार्थी, विनियम में निर्धारित अवकाश/उपस्थिति नियमों के अनुसार अवकाश प्राप्त करने का हकदार होगा।

9. कोर्स वर्क और पंजीकरण की पुष्टि: प्रत्येक शोधार्थी को पंजीकरण की पुष्टि के लिए विनियम में निर्धारित अपेक्षित संख्या में क्रे डिट के साथ पीएचडी-पूर्व कोर्स वर्क में अर्हता प्राप्त करने होगी।

10. थीसिस पर्यवेक्षक: किसी संकाय सदस्य को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया जा सकता है, बशर्ते वह विनियम में निर्धारित शर्तों को पूरा करता हो।

11. मूल्यांकन, आंकलन, परीक्षा और कार्यनिष्पादन जांच : अनुसंधान प्रस्ताव के मूल्यांकन के लिए सुपरिभाषित प्रक्रिया अपनायी जाएगी। परीक्षा, मूल्यांकन, आंकलन और कार्यनिष्पादन जांच विनियमों के अनुसार की जाएगी। परीक्षाएं परीक्षा-नियंत्रक द्वारा अधिसूचित दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की जाएंगी।

12. फे लोशिप: शोध विद्याथियों को विनियम में निर्धारित अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा समय-समय पर निर्धारित राशि की यूनिवसिटी रिसर्च फे लोशिप की पेशकश की जा सकती है।

13. विद्याथियों की शिकायतें: विश्वविद्यालय विद्याथियों की विभिन्न शिकायतों को दूर करने के लिए उचित उपाय करेगा।

14. डिग्री प्रदान करना: परिणाम परीक्षा नियंत्रक (सीओई) द्वारा घोषित किए जाएंगे। डिग्री विनियमों में निर्धारित अनुसार प्रदान की जाएगी।

15. पंजीकरण का अंतरण: शोध विद्यार्थी के पंजीकरण का एनएसयूटी में अंतरण विनियम के अनुसार किया जाएगा।.

4 DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY PART IV]

16. विद्यार्थी आदान-प्रदान कार्यक्रम: विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार ऐसे संगठनों से क्रे डिट अंतरण की अनुमति दी जाएगी, जिनके साथ विश्वविद्यालय का एनएसयूटी से समझौता ज्ञापन है।

17. यदि किसी वैधानिक विनियमन निकाय द्वारा कोई विनियम जारी किया जाता है, और वह इस अध्यादेश के प्रावधानों से भिन्न है, तो अध्यादेश में संशोधन के लंबित रहते वैधानिक नियामक निकाय का विनियमन प्रभावी होगा।

18. इस अध्यादेश में किसी भी बात के होते हुए भी, किसी भी अप्रत्याशित मुद्दे के उत्पन्न होने और इस अध्यादेश के दायरे में नहीं आने या व्याख्या में अंतर की स्थिति में, कु लपति निर्णय ले सकते हैं।

नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रबंधक मंडल

के नाम से तथा आदेशानुसार,

प्रोफे सर संजीव ठाकु र, रजिस्ट्रार (एनएमयूटी) NETAJI SUBHAS UNIVERSITY OF TECHNOLOGY

(A STATE UNIVERSITY UNDER DELHI ACT 06 OF 2018, GOVT. OF NCT OF DELHI)

(FORMERLY NETAJI SUBHAS INSTITUTE OF TECHNOLOGY)

NOTIFICATION

Delhi, the 10th October, 2022

ORDINANCE FOR Ph.D. PROGRAMME OF THE UNIVERSITY

ORDINANCE-III

F. No. 220(52)/2020/Estt./NSUT dated: 29.06.2020 and F.No.4/BOM-13/NSUT/2022/1154 Dated : 21.09.2022.—The following Ordinance is made by the Board of Management of Netaji Subhas University of Technology in exercise of the powers conferred by sub-section(1) of the Section 23 of the Delhi Netaji Subhas University of Technology Act, 2017 (Delhi Act 6 of 2018). It shall apply to all programmes leading to all Ph.D. degrees of Netaji Subhas University of Technology (other than those programmes for which a separate Ordinance may be notified) from the Academic Session 2022-2023.

1. Short Title and Commencement –

1.1 This Regulation may be called the Netaji Subhas University of Technology Ph.D. Ordinance-2022).

1.2 It shall come into force from the session 2022 – 2023.

This Ordinance shall apply to programmes leading to Ph.D degree of Netaji Subhas University of Technology from Academic Session 2022-2023.

2. Definitions:

2.1. "An Academic Year" shall mean a period of twelve months from 1st July to 30th June devoted for scheduling and managing various activities of Scholars.

2.2. "ADF" AICTE Doctoral Fellowship shall mean a fellowship granted to the research scholars by the All India Council for Technical Education to carry out full-time research in the All India Council for Technical Education approved Institutions/ Universities.

2.3. "Applicant" shall mean an individual who applies for admission to the Ph.D. programme of the Netaji Subhas University of Technology (hereafter referred to as NSUT) on a prescribed Application Form as notified in the University prospectus.

2.4. "BRS" shall mean the Board of Research Studies of the Faculty of the University.

2.5. "BoS" shall mean the Board of Studies of a Department of the University.

2.6. "Board of Management (BoM) "shall mean the Board of Management of the University.

[PART IV DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY 5

2.7. "Course Work" shall mean courses of study prescribed by the Board of Research Studies through the Supervisor to be undertaken by a student registered for the Ph.D. Degree.

2.8. "Dean, Faculty of Study" shall mean the Dean, Faculty of Study of NSUT.

2.9. "Degree" shall mean the Doctor of Philosophy (Ph.D.) of the Netaji Subhas University of Technology.

2.10. "Educational Institution" shall mean those recognized colleges/institutions/universities which offer Bachelor's Degree or higher.

2.11. "Faculty Member" shall mean Assistant Professor/Associate Professor/ Professor of the NSUT, including re-employed Professor, Visiting Professor, Emeritus Professor, Adjunct Professor, Professor of Eminence, Honorary Faculty/Professor, etc.

2.12. "RAC" shall mean the Research Advisory Committee of the Department.

2.13. "Research Council" shall mean Research Council of the University.

2.14. "Senate" shall mean the Senate of the University.

2.15. "Controller of Examinations (CoE) shall mean the Controller of Examinations of the University.

2.16. "Registration Period" shall mean the length of the period commencing with the date of provisional registration at the University till the completion of the Ph.D. programme.

2.17. "Research Scholar" shall mean a person registered for the Ph.D. Degree.

2.18. "Second Work Place" shall mean a Research Laboratory/Research Centre/Research & Development Organization/Academic Institute/Faculty of Studies/Centre for Advanced Studies and Research/Industry/Government Department/Public Sector Undertakings approved as the second workplace of any Research Scholar by NSUT for carrying out wholly/partly research work leading to the degree of Doctor of Philosophy of the University.

2.19. "Sponsored Research Scholar" shall mean a person sponsored by Government or Private Research & Development Organizations, Public Sector Undertakings, Industries, and Educational institutions of reputation, which has a Memorandum of Understanding with the University, registered for the Ph.D. Degree devoting full time for completing the degree requirements.

2.20. "Supervisor" shall mean a Faculty Member of the Netaji Subhas University of Technology approved to supervise the research/academic work of the Research Scholar or as an additional Supervisor(s) .

2.21. "QIP" shall mean the 'Quality Improvement Programme' of AICTE. Through this scheme, the scholars admitted to the Ph.D programme shall be referred to as QIP Scholar.

2.22. "University" shall mean the Netaji Subhas University of Technology, New Delhi.

2.23. "URF" shall mean the University Research Fellow of the University

2.24. "Regulations" shall mean the Regulations made for overall governance of admission, registration confirmation, fellowship, teaching and evaluation of the scholars and all other relate issues, in the Ph.D programme of the University as recommended by the Senate and approved by the Board of Management.

3. Ph.D Programme: Ph.D programme offered by the University shall have Regulations duly recommended and approved by the Senate and the Board of Management.

4. Admissions: Admission to Ph.D programme of study shall be governed by the Ph.D Regulation.

5. Fees: The University shall notify the applicable fees for Ph.D programme. Students are required to make the fee payment as notified.

6. Programmes curriculum, duration, structure and withdrawal: These aspects of the PhD programme would be dealt with as per the Regulation.

6 DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY PART IV]

7. Academic Calendar: The academic schedule of the Ph.D programme shall be governed by the academic calendar.

8. Attendance and leave: A Research Scholar who is receiving financial assistance from the University or any other source shall be entitled to avail leaves as per leave/attendance rules as prescribed in the Regulation.

9. Course Works and Confirmation of Registration: Every research scholar shall be required to qualify Pre-Ph.D course works of the requisite number of credits for confirmation of registration as prescribed in the Regulation.

10. Thesis Supervisor: A faculty member may be appointed as a supervisor provided he/she satisfies the conditions as prescribed in the regulation.

11. Evaluation, Assessment, Examination and Performance Monitoring: There shall be a well- defined procedure for evaluation of research proposal. The examination, assessment and performance monitoring shall be done as per the Regulations. Examination shall be governed by the guidelines as notified by the Controller of Examinations.

12. Fellowship: The Research Scholars may be offered University Research Fellowships for an amount decided by the University from time to time as prescribed in the Regulation.

13. Students' Grievances: University shall take appropriate measures to address various students' grievances.

14. Award of Degree: The results shall be declared by the CoE. Degrees shall be awarded as stipulated in the Regulations.

15. Transfer of Registration: Transfer of registration of a Research Scholar to NSUT would be dealt with as per the Regulation.

16. Student exchange programme: Transfer of credits from the Organizations, with which the University has an MOU to NSUT, shall be allowed as per the University rules.

17. If a regulation is issued by the statutory regulation body, and the same is at variance with the provisions of this ordinance, then the regulation of the statutory regulatory body shall prevail, pending amendment in the ordinance.

18. Notwithstanding anything stated in this Ordinance, for any unforeseen issues arising and not covered by this Ordinance or in the event of differences of interpretation, the Vice-Chancellor may take a decision.

By Order and in the Name of Board of Management of Netaji Subhas University of Technology,

Prof. SANJEEVE THAKUR, Registrar (NSUT) Uploaded by Dte. of Printing at Government of India Press, Ring Road, Mayapuri, New Delhi-110064 and Published by the Controller of Publications, Delhi-110054.

Cite this issue. Delhi Gazette - Extraordinary, Government of NCT of Delhi, 10 October 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.delhi.e.2022-10-10.239539/. Archive identifier in.gazette.delhi.e.2022-10-10.239539.