Servants of Knowledge
Delhi Gazette - Extraordinary · Government of NCT of Delhi

RR of Jr Staff Officer Hindi

Published 08 October 2024

Ministry
Government of The National Capital Territory of Delhi
Department
Home Department
Office
Not Applicable
Gazetteid
SG-DL-E-15102024-257850
Identifier
in.gazette.delhi.e.2024-10-08.257850
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

रजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33002/99 REGD. No. D. L.-33002/99

भारत सरकार

GOVERNMENT OF INDIA

xxxGIDHxxx xxxGIDExxx

एस.जी.-डी.एल.-अ.-15102024-257850

SG-DL-E-15102024-257850

असाधारण

EXTRAORDINARY

प्राधिकार से प्रकाशित

PUBLISHED BY AUTHORITY

सं. 248]

दिल्ली, मंगलवार, अक्तूबर 8, 2024/आश्विन 16, 1946 [रा.रा.रा.क्षे.दि. सं. 210 No. 248] DELHI, TUESDAY, OCTOBER 8, 2024/ASVINA 16, 1946 [N. C. T. D. No. 210

भाग IV PART IV

राष्ट्रीय राजधानी राज्य क्षेत्र दिल्ली सरकार GOVERNMENT OF THE NATIONAL CAPITAL TERRITORY OF DELHI

गृह (सा.) विभाग

(गृह रक्षक महानिदे ाालय)

अधिसूचना

दिल्ली, 8 अक्तूबर, 2024

फा. सं. स्था. 3(156)/एचजी/2017/5342/2264.—गृह मंत्रालय, भारत सरकार की दिनांक 13 जुलाई, 1959 की अधिसूचना स. जीएसआर-840 के साथ पठित भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा दिनांक 12 अक्टूबर, 1995 की अधिसूचना फा. सं. 1/32/94/गृह (सा.)/5639 द्वारा कनिष्ठ स्टाफ अधिकारी, गृह रक्षक, दिल्ली के पद हेतु भर्ती नियमावली के अधिक्रमण में, ऐसे अधिक्रमण से पूर्व की गई या विलोप की जाने वाली संबंधित बातों को छोड़कर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उपराज्यपाल एतद्‌द्वारा गृह रक्षक महानिदेशालय, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार में कनिष्ठ स्टाफ अधिकारी के पद हेतु भर्ती पद्धति को विनियमित करने के लिए निम्नलिखित नियम बनाते हैं :-

1. संक्षिप्त शीर्षक एवं प्रारंभ :-

i. इन भर्ती नियमों को गृह रक्षक महानिदेशालय, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार में कनिष्ठ स्टाफ अधिकारी भर्ती नियमावली, 2024 कहा जाए।

6500 DG/2024

(1)2 DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY PART IV] ii. ये दिल्ली राजपत्र में अपने प्रकाशन की तिथि से लागू होंगे।

2. अनुप्रयोग :- ये नियम इन नियमों के साथ संलग्न अनुसूची के कॉलम 1 में विनिर्दिष्ट पदों पर लागू होंगे। 3. पदों की संख्या, वर्गीकरण तथा वेतन मैट्रिक्स में स्तर ः-उक्त पदों की संख्या, इनका वर्गीकरण तथा वेतन मैट्रिक्स में स्तर अनुसूची के कॉलम सं. (2) से (4) में विनिर्दिष्ट होंगे।

4. भर्ती पद्धति, आयु-सीमा, अन्य योग्यताएं इत्यादि :-उक्त पदों की भर्ती पद्धति, आयु सीमा, अन्य योग्यताएं एवं इससे संबंधित अन्य मामले उक्त अनुसूची के कॉलम सं. (5) से (13) में यथाविनिर्दिष्ट होंगे।

5. अयोग्यता :-वह व्यक्ति,

(क) जिसने ऐसे व्यक्ति से जिसका पति या जिसकी पत्नी जीवित है, विवाह किया है या विवाह की संविदा की है; या

(ख) जो एक जीवित पति/पत्नी के होते हुए किसी व्यक्ति से विवाह कर चुका है या विवाह की संविदा की है, वह उक्त पद पर नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा।

शर्त यह है कि यदि सरकार संतुष्ट है कि ऐसा विवाह ऐसे व्यक्ति एवं विवाह के अन्य पक्ष पर लागू व्यक्तिगत कानून के अंतर्गत अनुमत है और ऐसा करने के लिये अन्य आधार हैं, तो वह किसी ऐसे व्यक्ति को इस नियम के प्रवर्तन की छूट दे सकती है। 6. ि ाथिल करने की ाक्ति :- जहां राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार का यह मत हो कि ऐसा करना आवश्यक अथवा समीचीन है, तो वह संघ लोक सेवा आयोग के परामर्श से कारणों को लिखित में अभिलेखबद्ध करते हुए, आदेश द्वारा व्यक्तियों के किसी वर्ग या श्रेणी के संबंध में इन नियमों के किसी उपबंध को छूट दे सकती है। 7. बचाव ः- इन नियमों में भारत सरकार द्वारा इस संबंध में समय-समय पर जारी किए गए आदेशों के अनुसार अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों, भूतपूर्व सैनिकों तथा अन्य विशेष वर्गों के व्यक्तियों के लिये उपबंधित किए जाने वाले अपेक्षित आरक्षण, आयु सीमा में छूट और अन्य रियायतों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

अनुसूची

1. पदनाम ः कनिष्ठ स्टाफ अधिकारी
2. पदों की संख्या ः 04* (2024) *इसमे ं परिवर्तन कार्यभार पर निर्भर।
3. वर्गीकरण ः सामान्य केन्द्रीय सेवा, अलिपिकीय, राजपत्रित, समूह 'ख'
4. वेेतन मैट्रिक्स में स्तर ः वेतन मैट्रिक्स में स्तर-7 (रुपये 44900-142400/-)
5. क्या चयन पद है अथवा गैर चयन पद ः चयन
6. सीधी भर्ती वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा ः लागू नहीं
7. सीधी भर्ती वाले उम्मीदवारों से अपेक्षित शैक्षिक तथा अन्य योग्यता ः लागू नहीं
8. क्या सीधी भर्ती वाले उम्मीदवारों के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा पदोन्नति वाले उम्मीदवारों पर भी लागू होगी। ः लागू नहीं
9. परिवीक्षा की अवधि, यदि कोई है ः लागू नहीं
10. भर्ती की पद्धति, सीधी भर्ती द्वारा या पदोन्नति द्वारा या प्रतिनियुक्ति/स्थानांतरण द्वारा तथा विभिन्न पद्धतियों से भरे जाने वाले रिक्त पदों का प्रतिशत ः 100% पदोन्नति द्वारा
11. यदि पदोन्नति/प्रतिनियुक्ति/स्थानांतरण/ आमेलन द्वारा भर्ती होनी हो तो ग्रेड जिनसे पदोन्नति/प्रतिनियुक्ति/स्थानांतरण/आमेलन किया जाना है ः पदोन्नति : ग ्रेड में 05 (पाँच) वर्षों की नियमित सेवा सहित वेतन मैट्रिक्स के वेतनमान स्तर-6 (रुपये 35,400-1,12,400/-) में गृह रक्षक महानिदेषालय के जिला स्टाफ अधिकारी/वरिष्ठ अनुदेषक/ कंपनी कमांडर/निरीक्षण अधिकारी तथा उन्होंने सक्षम प्राधिकारी द्वारा यथाविनिर्धारित कम-से-कम 02 सप्ताह का प्रषिक्षण
स फलतापूर्वक पूर्ण किया हो। टीप ः पदोन्नति हेतु पात्रता सूची, अधिकारियों द्वारा संबंधित ग ्रेड/पद में यथाविनिर्धारित अर्हक सेवा के पूर्ण करने की तिथि के संदर्भ में तैयार की जाएगी। मानक टीप : जिन कनिष्ठ अधिकारियों ने अपनी अर्हक/पात्रता सेवा पूरी कर ली है; वे पदोन्नति के लिए विचारणीय है। उनके वरिष्ठ अधिकारी भी पदोन्नति के लिए विचारणीय होंगे; बशर्तें कि अपेक्षित अर्हक/पात्रता सेवा ऐसी अपेक्षित अर्हक/पात्रता सेवा से न्यून न हो, आधे से अधिक हो अथवा दो (02) वर्ष, इनमें से जो भी कम हो तथा उन्होंने आगामी उच्च ग्रेड पर पदोन्नति के लिए अपनी परिवीक्षा अवधि अपने कनिष्ठ अधिकारियों के साथ सफलतापूर्वक पूरी कर ली होे, जिन्होंने ऐसी अर्हक/पात्रता सेवा पहले ही पूरी कर ली है।
12. यदि कोई विभागीय पदोन्नति समिति हो, तो इसकी संरचना क्या है? ः विभागीय पदोन्नति समिति :- (1) प्रधान सचिव/सचिव (गृह) - अध्यक्ष (2) महानिदेषक (गृह रक्षक), दिल्ली - सदस्य (3) अपर/विषेष सचिव (सेवाएँ), राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार - सदस्य विभागीय स्थायीकरण समिति :- 1. लागू नहीं (अध्यक्ष) 2. लागू नहीं (सदस्य) 3. लागू नहीं (सदस्य)
13. वे परिस्थितियाँ जिनमें भर्ती के लिए संघ लोक सेवा आयोग का परामर्श लिया जाना है। ः संघ लोक सेवा आयोग से परामर्श लिया जाना आवष्यक नहींं है।
[PART IV DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY 3

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उपराज्यपाल

के आदेश से तथा उनके नाम पर,

राजीव कुमार त्यागी, उप-सचिव (गृह)

HOME (GENERAL) DEPARTMENT

(Directorate General of Home Guards)

NOTIFICATION

Delhi, the 8th October, 2024

F.No. Estt.3(156)/HG/2017/5342/2264.—In exercise of powers conferred by the proviso to article 309 of the Constitution of India read with Govt. of India, Ministry of Home Affairs notification GSR-840 dated. 13th July, 1959 and in supersession of the Recruitment Rules for the post of Junior Staff Officer Home Guards, Delhi vide Notification no. F.1/32/94/Home (G)/5639 dated 12th October, 1995 except as respective things done or omitted to be done before such supersession, the Lt, Governor of National Capital Territory of Delhi, is pleased to make the following rules regulating the method of Recruitment for the post of Junior Staff Officer in the Directorate General of Home Guards, Government of National Capital Territory of Delhi.

1. Short title and commencement:-

i. These Recruitment Rules may be called the Junior Staff Officer Recruitment Rules, 2024 in the Directorate General of Home Guards, Government of NCT of Delhi.

ii. They shall come into force on the date of their publication in the Delhi Gazette.

2. Application:- These rules shall apply to the posts specified in column 1 of the Schedule annexed to these rules.

4 DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY PART IV]

3. Number of Posts, classification and level in pay matrix:- The number of said posts, their classification and level in the pay matrix attached thereto shall be specified in Column No. (2) to (4) of the Schedule.

4. Method of recruitment, age limit, other qualification and other matters relating to the said post shall be as specified in Column No. (5) to (13) of the said schedule.

5. Disqualification:- No person;

a) Who has entered into or contracted marriage with a person having a spouse living; or

b) Who having a spouse living, has entered into or contracted a marriage with any person, shall be eligible for appointment to any of the said posts;

Provided that the Government may, if satisfied that such marriage is permissible under the personal law applicable to such persons and the other party to the marriage and that there are other grounds for doing so, Exempt any person from the operation of these Rules.

6. Power to relax:- where the Government of National Capital Territory of Delhi is of the opinion that it is necessary or expedient to do so, it may, by order, for reason to be recorded in writing, in consultation with the UPSC may relax any of the provisions of these Rules with respect to any class or category of persons.

7. Saving:- Nothing in these Rules shall effect reservations, relaxation of age limit and other concessions required to be provided for the Schedules castes, Schedule Tribes, Other Backward Classes, Ex-Servicemen and other special Categories of persons in accordance with orders issued by the Government of India from time to time, in this regard.

Name of Post No. of the Post Classification Pay Level in the Pay Matrix Whether Selection post or Non Selection post Age Limits for direct recruits Educational and other Qualification required for direct recruits NaN
1 2 3 4 5 6 7 NaN
Junior Staff Officer 04*(2024) *Subject to variation dependent on workload. General Central Service Non Ministerial Gazetted Group, B Level-7 (Rs.44900- 142400) in Pay Matrix. Selection Not Applicable Not Applicable NaN
Whether age limit, educational qualifications prescribed for Direct recruitment will apply in case of promotes. Period of probation, if any Method of recruitment Whether by Direct recruitment or by promotion or by deputation / transfer and percentage of the vacancies to be filled by various methods. In case of recruitment by promotion/deputation/ transfer/absorption grades from which promotion / deputation / transfer/ absorption to be made If a Departmental promotion committee exists what is its composition Circumstanc es in which UPSC to be consulted in making recruitment NaN
8 9 10 11 12 13 NaN
Not Applicable Not Applicable 100% by promotion Promotion:- District Staff Officer/ Senior Instructor/ Company Commander/ Inspecting Officer in the Directorate General of Home Guards in the scale of Pay Level-6 (Rs.35,400-1,12,400) of the Pay Matrix with 05 years of regular service in the grade and having successfully completed at Departmental Promotion Committee:- (1) Principal Secretary/Secretary (Home) -Chairperson (2) Director General (Home Guards), Delhi- Member (3) Addl./Spl. Secretary (Services) Govt. of NCT of Delhi –Member. Consultation with UPSC is not necessary. NaN
least 02 weeks training as prescribed by the Competent Authority. Note: The eligibility list for promotion shall be prepared with reference to the date of completion by the officers of the prescribed qualifying service in the respective grade/ post. Standard Note:- Where juniors who have completed their qualifying/eligibility service are being considered for promotion, their seniors would also be considered provided they are not short of the requisitequalifying/eligibil ity service by more than half of such qualifying/ eligibility service, or two years, whichever is less, and have successfully completed their probation period for promotion to the next higher grade along with their juniors who have already completed such qualifying/ eligibility service. Departmental
Confirmation Committee
1. NA (Chairman) 2. NA (member) 3. NA (member)
[PART IV DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY 5

By Order and in the Name of the Lt. Governor of the National Capital Territory of Delhi,

RAJIV KUMAR TYAGI, Dy. Secy. (Home) Uploaded by Dte. of Printing at Government of India Press, Ring Road, Mayapuri, New Delhi-110064 and Published by the Controller of Publications, Delhi-110054.

Cite this issue. Delhi Gazette - Extraordinary, Government of NCT of Delhi, 08 October 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.delhi.e.2024-10-08.257850/. Archive identifier in.gazette.delhi.e.2024-10-08.257850.