Servants of Knowledge
Delhi Gazette - Extraordinary · Government of NCT of Delhi

Ordinance 9

Published 22 November 2024

Ministry
Government of The National Capital Territory of Delhi
Department
Guru Gobind Singh Indraprasth University
Office
Not Applicable
Gazetteid
SG-DL-E-26112024-258923
Identifier
in.gazette.delhi.e.2024-11-22.258923
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

रजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33002/99 REGD. No. D. L.-33002/99

भारत सरकार

GOVERNMENT OF INDIA

xxxGIDHxxx xxxGIDExxx

एस.जी.-डी.एल.-अ.-26112024-258923

SG-DL-E-26112024-258923

असाधारण

EXTRAORDINARY

प्राधिकार से प्रकाशित

PUBLISHED BY AUTHORITY

सं. 304]

दिल्ली, शुक्रवार, नवम्बर 22, 2024/ अग्रहायण 1, 1946 [रा.रा.रा.क्षे.दि. सं. 269 No. 304] DELHI, FRIDAY, NOVEMBER 22, 2024/ AGRAHAYANA 1, 1946 [N. C. T. D. No. 269

भाग IV PART IV

राष्ट्रीय राजधानी राज्य क्षेत्र दिल्ली सरकार GOVERNMENT OF THE NATIONAL CAPITAL TERRITORY OF DELHI अधिसूचना

दिल्ली, 18 नवम्बर, 2024

फा. सं. जी.जी.एस.आई.पी.यू /कोर्ड/ 82 बीओएम/ओआडी. 9(रिवाइज्ड)/ 2023-24/352— गुरू गोबिन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय अधिनियम 1998(1998 का 9) की धारा 27 के प्रावधानों के अनुपालन में, गुरू गोबिन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के प्रबन्ध मंडल ने 23.02.2024 को आयोजित अपनी 82 वीं बैठक में कार्यसूची की मद सं 82.12 के द्वारा, 'गुरू गोबिन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के 'दीक्षांत समारोह' से संबंधित अध्यादेश को परिशोधित कर दिया है जिसका ब्यौरा निम्नानुसार हैः अध्यादे ा 9 : दीक्षांत समारोह

क. वार्षिक दीक्षांत समारोह

I सामान्य नियमः

1. विश्वविद्यालय की डिग्रीया/उपाधियां और अन्य प्रशस्तिपत्र प्रदान करने के उद्‌देश्य से दिल्ली में वार्षिक दीक्षांत समारोह कुलाधिपति द्वारा निर्धारित तिथि को आयोजित किया जाएगा।

7532 DG/2024

(1)2 DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY PART IV] 2. अकादमिक परिषद्‌ समय-समय पर यह निर्धारित करेगी कि दीक्षांत समारोह में कितने स्नातकों को उपाधि व्यक्तिगत उपस्थिति में प्रदान की जानी है और कितने स्नातकों को उपाधि अनुस्थिति में प्रदान की जानी है।

3. कुलाधिपति आनोरिस कॉसा उपाधि, डॉक्टरेट ऑफ साईस (डीएससी), डाक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) और मास्टर ऑफ फिलॉसफी (एम.फिल) की उपाधियां प्रदान करेंगे और कुलपति स्नातकों को अन्य उपाधियां प्रदान करेंगे।

बशर्तें कि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों द्वारा अन्य देशों के विश्वविद्यालय में जाने, अथवा किसी अन्य परिस्थिति जिसे अनिवार्य समझा गया हो, के मामले में कुलपति वार्षिक दीक्षांत समारोह से पहले उपाधि प्रदान कर सकते है।

4. उपाधि प्रमाणपत्र मुद्रित होंगे तथा उन पर परीक्षा नियंत्रक एंव कुलपति के मुद्रित हस्ताक्षर होंगे।

5. अकादमिक परिषद्‌, यदि आवश्यक हो तो समय-समय पर दीक्षांत समारोह में अपनायी जाने वाली प्रक्रिया निर्धारित करेगी।

6. अकादमिक परिषद्‌ की सिफारिश पर उपाधियां प्रदान करने अथवा अन्य प्रयोजनों के लिए विशेष दीक्षांत समारोह कुलाधिपति द्वारा निर्धारित तिथि और समय पर होगी। II वरिष्‍ठताक्रम :

(क) दीक्षांत समारोह और अन्य समारोह के अवसर पर निम्न पूर्वताक्रम का अनुपालन किया जाएगाः

1 कुलाधिपति 2 कुलपति 3 समकुलपति 4 कोर्ट के सदस्य 5 प्रबंध मंडल के सदस्य 6 अकादमिक परिषद्‌ के सदस्य 7 योजना बोर्ड के सदस्य 8 संबद्धता बोर्ड के सदस्य 9 वित्त समिति के सदस्य 10 वरिष्ठताक्रमानुसार विभागों के संकायाध्यक्ष 11 कुलसचिव 12 वित्त नियंत्रक 13 पुस्तकलायाध्यक्ष 14 परीक्षा नियंत्रक 15 वरिष्ठताक्रमानुसार विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्रोफेसर

(ख) अन्य प्रतिष्ठित पदाधिकारियों के मामले में वर्तमान वरिष्ठताक्रम को वरिष्ठताक्रम आदेश अथवा ऐसे सरकारी नियमों, जो ऐसे मामलों में लागू होते हों, के अनुसार विनियमित होगा।

(ग) कुलपति, समय-समय पर यह निर्धारित करेंगे कि दीक्षांत समारोह के समय अगुवाई के लिए कौन-कौन व्यक्ति शामिल होंगे । वरिष्ठता के संबंध में उठने वाले किसी भी विवाद के बारे में कुलपति निर्णय करेंगे जो कि अंतिम निर्णय होगा। III[PART IV DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY 3 उपाधि प्रदान करने के लिए दीक्षांत समारोह के समय अंग वस्त्र (स्टोल) के रूप में अकादमिक पोशाक पहने जाएंगे। इसके रंग, सामग्री, सिलाई-बुनाई, कढ़ाई आदि की विनिर्दिष्टयां निम्न प्रकार होंगी :-

1 कुलाधिपति - सुनहरी धारीदार पट्‌टी वाला लाल मखमली अंगवस्त्र
2 कुलपति - सुनहरी धारीदार पट्‌टी वाला लाल मखमली अंगवस्त्र
3 मुख्य अतिथि - सुनहरी धारीदार पट्‌टी वाला लाल मखमली अंगवस्त्र
4 गणमान्य व्यक्ति - सुनहरी धारीदार पट्‌टी वाला लाल मखमली अंगवस्त्र
5 समकुलपति - सुनहरी धारीदार पट्‌टी वाला लाल मखमली अंगवस्त्र
6 कोर्ट के सदस्य - सुनहरी धारीदार पट्‌टी वाला काला मखमली अंगवस्त्र
7 प्रबंधन बोर्ड के सदस्य - सुनहरी धारीदार पट्‌टी वाला गुलाबी मखमली अंगवस्त्र
8 अकादमिक परिषद के सदस्य - सुनहरी धारीदार पट्‌टी वाला मैरून मखमली अंगवस्त्र
9 योजना बोर्ड के सदस्य - सुनहरी धारीदार पट्‌टी वाला नीला मखमली अंगवस्त्र
10 संबद्धता बोर्ड के सदस्य - सुनहरी धारीदार पट्‌टी वाला नीला मखमली अंगवस्त्र
11 वित्त समिति के सदस्य - सुनहरी धारीदार पट्‌टी वाला रॉयल ब्ल्यू मखमली अंगवस्त्र
12 कुल सचिव - सुनहरी धारीदार पट्‌टी वाला हरा अंगवस्त्र मखमली अंगवस्त्र
13 वित्त नियंत्रक - सुनहरी धारीदार पट्‌टी वाला रॉयल ब्ल्यू मखमली अंगवस्त्र
14 परीक्षा नियंत्रक - सुनहरी धारीदार पट्‌टी वाला हरा मखमली अंगवस्त्र
15 विभागो के प्रोफेसर - सुनहरी धारीदार पट्‌टी वाला मैरून मखमली अंगवस्त्र
16 मानद उपाधि पाने वाले - सुनहरी धारीदार पट्‌टी वाला लाल मखमली अंगवस्त्र
17 दीक्षांत समारोह स्थल पर अन्य शिक्षण वर्ग एवं उपस्थित अधिकारी गण - सुनहरी धारीदार पट्‌टी वाला मैरून मखमली अंगवस्त्र

विभिन्न विभागों के स्नातकों के लिये पो ााक का रंगः

1 विद्या वाचस्पति (पीएच.डी.) कार्यक्रम - पीली धारीधार पट्‌टीवाला सुनहरा पीला अंगवस्त्र
2 स्नातकोत्तर एवं उच्च स्तर के पाठ्‌यक्रम - गुलाबी धारीधार पट्‌टीवाला सुनहरा पीला अंगवस्त्र
3 अवर स्नातक पाठ्‌यक्रम - संतरी धारीधार पट्‌टीवाला सुनहरा पीला अंगवस्त्र

IV अभ्यर्थियों के लिये निर्दे ा :

1 अभ्यर्थी निर्धारित अकादमिक पोशाक में उपस्थित होंगा।

2 दीक्षांत समारोह की तिथि अथवा उससे पहले पूर्वाभ्यास किया जाएगा जिसमें उपाधि प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी उपस्थित रहेंगे। पूर्वाभ्यास में उपस्थित न होने वाले अभ्यर्थियों की दीक्षांत समारोह में उपस्थित होने से रोका जा सकता है।

3 ऐसे अभ्यर्थियों जो दीक्षांत समारोह में उपस्थित नहीं हो सकते, के द्वारा अपनी अनुपस्थिति की सूचना अग्रिम रूप से परीक्षा नियंत्रक को दी जानी चाहिए। ऐसे अभ्यर्थियों को समय-समय पर निर्धारित नियमों के अनुसार अनुपस्थिति में डिग्री प्राप्त करने की अनुमति दी जाएगी।

4 पदक प्राप्तकर्त्ता और विद्यावाचस्पति (पीएच.डी.) अभ्यर्थी जिन्हें दीक्षान्त समारोह के दौरान प्रवेश दिया गया होगा, को दीक्षान्त समारोह के दौरान ही व्यक्तिशः उपाधि-प्रमाणपत्र4 DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY PART IV] प्रदान किये जायेंगे। अन्य दूसरे अभ्यर्थी, जिन्हें उपाधि हेतु प्रवेश दिया गया होगा, को अनुपस्थिति में उपाधि प्रमाण पत्र प्रदान की जाएगी एवम्‌ उनके प्रमाण पत्रों को उनकेे सम्बद्ध संस्थान(ों)/विद्यापीठों में समय-समय पर निर्धारित नियमानुसार भेज दिये जायेंगे।

V दीक्षान्त समारोह की कार्यवाही

1 अकादमिक शौभा यात्रा का नेतृत्व कुलसचिव द्वारा किया जायेगा। जैसे ही शोभायात्रा दीक्षांत समारोह भवन में प्रवेश करेगी, अभ्यर्थी एवं दर्शकगण अपने-अपने स्थानों पर खड़े हो जायेंगे और वे तब तक खड़े रहेंगे जब तक कि अकादमिक शोभायात्रा में सम्मिलित सभी सदस्य अपना-अपना स्थान ग्रहण नहीं कर लेते।

2 कुलगीत (विश्वविद्यालय गान) की प्रस्तुति

3 समारोह दीप प्रंज्वलन

4 कुलसचिव, कुलाधिपति से अथवा उनकी अनुपस्थिति में कुलपति से स्वीकृति प्राप्त करके निम्न प्रकार से दीक्षांत समारोह आरंभ करेंगे।

"माननीय कुलाधिपति/कुलपति महोदय, मैं आपसे दीक्षांत समारोह आरंभ करने की घोषणा करने का अनुरोध करता हूँ।

"कुलाधिपति/कुलपतिः मैं दीक्षांत समारोह आरंभ करने की घोषणा करता हूँ। इसके बाद दीक्षांत समारोह सरस्वती वंदना के सस्वर पाठ के साथ ही आरंभ होगा।

5 "सरस्वती वंदना" का सस्वर पाठ।

6 कुलपति महोदय विश्वविद्यालय रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

7 उपाधियों की नामावली परीक्षा नियंत्रक माननीय कुलाधिपति को हस्ताक्षर हेतु प्रस्तुत करेेंगे।

8 विशिष्ट अतिथि(यों) द्वारा संबोधन

9 मुख्य अतिथि द्वारा दीक्षांत भाषण

10 कुलाधिपति का भाषण

11 कुलाधिपति विश्वविद्यालय के अर्हता प्राप्त छात्रों को विद्यावाचस्पति (डॉक्टर ऑफ फिलासफ़ी) की उपाधि/डिग्री प्रदान करेंगे। निदेशक (अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ) विद्यावाचस्पति की उपाधि/डिग्री प्रदान करने के लिये नामों को निम्न प्रकार से प्रस्तुत करेंगेः

"महोदय मैं आपके समक्ष अब उन छात्रों को प्रस्तुत करने जा रहा हूँ जिनके नाम इस सूची में निर्दिष्ट हैं एवं जिनकी परीक्षा ले ली गयी है और जिन्हें विश्वविद्यालय के विद्यापीठो से विद्यावाचस्पति (डॉक्टर ऑफ फिलासफ़ी) की डिग्री/उपाधि प्रदान किये जाने हेतु अर्ह पाया गया है तथा मैं निवेदन करता हूँ कि उन्हें स्वीकृति प्रदान की जाये।" तत्पश्चात्‌ कुलाधिपति/कुलपति महोदय कहेंगे-

"गुरूगोबिन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति/कुलपति के रूप में मुझे सौपे गये अधिकार के नाते मैं विद्यावाचस्पति की डिग्री प्रदान किये जाने के लिये विश्वविद्यालय के सभी अर्ह विद्वानों कोे स्वीकृति प्रदान करता हूँ और मैं यह आशा करता हूं कि आप जीवन, विचार, क्रिया और संवाद में अपने योग्यता साबित कर पायेगें।"

12 संबंधित विभागों के संकायाध्यक्ष संबधित विषय में उपाधि प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अपने स्थान पर खड़े होने का निर्देश देंगे और निम्न प्रकार सम्बोधित करेंगेः "महोदय[PART IV DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY 5 मैं आपके समक्ष ़ ़ ़ ़ ़ ़ ़ ़ ़ ़ ़ ़ ़ ़विद्यार्थियों को ़ ़ ़ ़ ़ ़ ़ ़कार्यक्रम में को प्रस्तुत करता हूं व्यक्तिश एवं अनुपस्थित, इनके नाम सूची में दिए गए हैं, और इनकी परीक्षा ले ली गई हे और ये डिग्री के लिए ़ ़ ़ ़ ़ ़ ़ ़ विद्यापीठ एंव सम्बन्ध संस्थानों से अर्ह पाए गए हें तथा मैं यह निवेदन करता हूं कि इन्हें स्वीकार किया जाए।"

तत्पश्चात कुलाधिपति/कुलपति विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगे और यह कहेंगे - "गुरू गोबिन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति/कुलपति के रूप में मुझे सौंपे गए प्राधिकार के नाते, मैं आप सभी अन्यर्थियों को ़विश्वविद्यालय की उपािध के लिए स्वीकार करता हूं और मैं यह आशा करता हूं कि आप अपने जीवन, विचार, क्रिया और संवाद में अपनी योग्यता साबित कर पाएंगे।"

संबंधित विद्यार्थी सिर झुकाकर अपनी स्वीकृति व्यक्त करके अपना स्थान ग्रहण करेंगे। 13 मुख्य अतिथि/गणमान्य अतिथि छात्रों को पदक एवं पुरस्कार प्रदान करेंगे। निदेशक (छात्र कल्याण) पदकों और अन्य प्रशस्तियों की घोषणा करेंगे।

14 कुलसचिव, कुलाधिपति/कुलपति से दीक्षांत समारोह को सम्पन्न करने की निम्न प्रकार से घोषणा करने का अनुरोध करेंगे।

"माननीय कुलाधिपति/कुलपति, मैं आपसे दीक्षांत समारोह को सम्पन्न घोषित करने का अनुरोध करता हूं।"

15 कुलाधिपति/कुलपति निम्न प्रकार से दीक्षांत समारोह को सम्पन्न होने की घोषणा करेंगे। "मैं दीक्षांत समारोह को सम्पन्न घोषित करता हूं।"

16 कुलसचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन

17 राष्ट्रगान

18 शोभा यात्रा दीक्षांत समारोह स्थल से प्रस्थान करेगा। दर्शक शोभा यात्रा के दीक्षांत समारोह हॉल से बाहर निकलने तक अपने स्थान पर खड़े रहेंगे। ख. वि ोष दीक्षांत संमारोह

1 किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को मानद डिग्री प्रदान करने के उद्‌देश्य से विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा।

2 विशेष दीक्षांत समारोह की अकादमिक शोभा यात्रा एव अन्य कार्यवाही उपरोक्त निर्धारित क्रम में आयोजित की जाएगी सिवाय विशेष दीक्षांत समारोह में नीचे दिया क्रम निम्नलिखित होगाः कुलपति प्रतिष्ठित व्यक्ति का स्वागत करेंगे और प्रशस्तिपत्र पढ़ कर सुनाएंगें और कुलाधिपति से निम्न शब्दों के साथ मानद उपाधि प्रदान करने का अनुरोध करेगेंः-

"गुरू गोबिन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में मुझे प्रदान किए गए प्राधिकार के नाते मैं माननीय कुलाधिपति से यह अनुरोध करता हूं कि वह ़ ़ ़ ़ ़ ़ ़ ़ ़ ़(प्रतिष्ठित व्यक्ति का नाम) को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मानद उपाधि (डिग्री आफ आनोरिस कॉसा) प्रदान करें।"

कुलपाधिपति निम्नलिखित शब्दों के साथ मानद उपाधि प्रदान करेंगेः

"मैं ़ ़ ़ ़ ़ ़ ़ ़ ़ ़ (मुख्य अतिथि का नाम) को मानद उपाधि (डिग्री ऑफ ओनोरिस कोसा) प्रदान करता हूं।"

बशर्ते कि यदि कुलपति विशेष दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर रहे हों, तो सम कुलपति अथवा उनकी अनुपस्थिति में वरिष्ठतम संकायाध्यक्ष, जैसा मामला हो, प्रशस्तिपत्र पढ़ेगे और सभी कार्यवाही करेंगे जो कुलपति द्वारा किए जाते है।6 DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY PART IV] 3 इसके बाद मानद उपाधि पाने वाले प्रतिष्ठित व्यक्ति अपना भाषण प्रस्तुत करेंगे।

4 प्रतिष्ठित व्यक्ति के देश का राष्ट्रगान, यदि प्रतिष्ठित व्यक्ति विदेशी राष्ट्र से हैं।

5 भारत का राष्ट्रगान होगा।

6 तत्पश्चात्‌ कुलपति /कुलसचिव विशेष दीक्षांत समारोह को सम्पन्न घोषित करेंगे।

7 शोभा यात्रा दीक्षांत समारोह स्थल से प्रस्थान करेगा। दर्शक शोभा यात्रा के दीक्षांत समारोह हॉल से बाहर निकलने तक अपने स्थान पर खड़े रहेंगे।

यह परिशोधित अध्यादेश, प्रबंध मण्डल द्वारा दिये गये स्वीकृति दिनांक, अर्थात्‌ 23.02.2024 से प्रभावी होगा। आदे ाकतार्, , कुलसचिव GURU GOBIND SINGH INDRAPRASTHA UNIVERSITY

NOTIFICATION

Delhi, the 18th November, 2024

F. No. GGSIPU/Coord/82 BOM/ Ord.9(Revised)/2023-24/352.—In pursuance of the provisions of Section 27 of the Guru Gobind Singh Indraprastha University Act, 1998 (9 of 1998), the Board of Management of Guru Gobind Singh Indraprastha University in its 82nd meeting held on 23.02.2024 vide agenda item 82.12 has revised Ordinance 9 related to 'Convocation' of Guru Gobind Singh Indraprastha University and the same is as detailed below:

Ordinance 9: Convocation

A. ANNUAL CONVOCATION

I. GENERAL RULES:

1. A convocation for the purpose of conferring degrees and other distinctions of the University shall be held annually at Delhi on such date as the Chancellor may fix.

2. Academic Council shall from time to time, determine as to the degrees which may be conferred on graduates in person and the degrees to be conferred in absentia at the Convocation.

3. The Chancellor shall confer the Degree of Honoris Causa, Degree of Doctorate of Science (D.Sc), Degree of Doctor of Philosophy (Ph.D.) and Degree of Master's of Philosophy (M.Phil.) and the Vice Chancellor shall confer other degrees on students.

Provided that the Vice Chancellor may confer a degree in advance of the Annual Convocation on students proceeding to Universities abroad for further studies, or in any other situation where considered essential.

4. The Degree Certificates shall be printed and bear the printed signature of the Controller of Examinations and the Vice Chancellor.

5. The Academic Council shall, from time to time, determine the procedure to be followed at the Convocation, if considered necessary.

6. Special Convocations for conferring degrees or for other purposes may be held on such dates and on such times as the Chancellor on the recommendations of the Academic Council may fix.

II. ORDER OF PRECEDENCE

(a) The following order of precedence shall be observed at the time of Convocation and on other ceremonial occasions:

1. Chancellor

2. Vice Chancellor

3. Pro-Vice Chancellor(s)[PART IV DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY 7 4. Members of the Court

5. Members of the Board of Management

6. Members of Academic Council

7. Members of the Planning Board

8. Members of Board of Affiliation

9. Members of Finance Committee

10. Deans of the schools in order of seniority

11. Registrar(s)

12. Controller of Finance

13. Librarian

14. Controller of Examination

15. Professors of the various schools of studies of the University in order of seniority.

(b) In case of other distinguished dignitaries present precedence shall be regulated in accordance of the warrant of precedence or such official rules as may govern the matter.

(c) The Vice Chancellor shall determine from time to time as to the persons who will form the procession at the Convocation. Any dispute arising as to the seniority shall be decided by the Vice Chancellor whose decision shall be final.

III. ACADEMIC COSTUMES:

The Academic Costumes in the form of Angvastra (Stole) shall be worn at the time of Convocation for conferring degrees. The specifications of the colour, material, weaving, dying etc. shall be as under:

1. Chancellor - Red Velvet Angvastra with Golden Stripes border
2. Vice Chancellor - Red Velvet Angvastra with Golden Stripes border
3. Chief Guest - Red Velvet Angvastra with Golden Stripes border
4. Dignitaries - Red Velvet Angvastra with Golden Stripes border
5. Pro- Vice Chancellors - Red Velvet Angvastra with Golden Stripes border
6. Members of the Court - Black Angvastra with Golden Stripes border
7. Members of the Board of Management - Pink Angvastra with Golden Stripes border
8. Members of the Academic Council - Maroon Angvastra with Golden Stripes border
9. Members of the Planning Board - Blue Angvastra with Golden Stripes border
10. Members of the Board of Affiliation - Blue Angvastra with Golden Stripes border
11. Members of Finance Committee - Royal Blue Angvastra with Golden Stripes border
12. Registrars - Green Velvet Angvastra with Golden Stripes border
13. Controller of Finance - Royal Blue Angvastra with Golden Stripes border
14. Controller of Examination - Green Velvet Angvastra with Golden Stripes border
15. Professors of Schools of Studies - Maroon Angvastra with Golden Stripes border
16. Recipient of Honorary Degree - Red Velvet Angvastra with Golden Stripes border
17. Other faculty and Officers present in Convocation Venue - Maroon Angvastra with Golden Stripes border

Colours for Graduands of various schools of studies:

1. Ph.D. Programme - Golden Yellow Angvastra with Yellow Stripes border
2. Post Graduate and above Level Programmes - Golden Yellow Angvastra with Pink Stripes border
3. Under Graduate Programmes - Golden Yellow Angvastra with Orange Stripes border
8 DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY PART IV]

IV. INSTRUCTIONS FOR THE CANDIDATES:

1. Candidates must appear in the prescribed academic costume.

2. A rehearsal shall be arranged on or before the date of the Convocation at which candidates for degrees must be present. Candidates not present at the rehearsal run the risk of not being admitted at the Convocation.

3. Candidates who are unable to attend the Convocation must inform the Controller of Examination well in advance. Such candidates will be admitted to the degree in absentia in accordance with the rules prescribed from time to time.

4. The recipient of Medals and Ph.D. Candidates, who are admitted to the degree during the Convocation shall be awarded Degree Certificates 'In Person' during the Convocation. All other candidates who are admitted to the degree, shall be awarded Degree 'In Absentia' and their degree certificates will be sent to their respective Affiliated Institution(s)/ School of studies in accordance with the rules prescribed from time to time.

V. PROCEEDING OF THE CONVOCATION

1. The Academic Procession shall be led by the Registrar. While entering the Academic Procession in the Convocation Hall, the candidates and the audience shall stand and remain standing until the members of the Academic Procession have taken their seats.

2. Rendition of Kulgeet (University Anthem)

3. Lighting of Ceremonial Lamp

4. The Registrar will seek the consent of the Chancellor or in his absence of the Vice Chancellor, to declare the Convocation open in the following manner:

"Hon'ble Chancellor/Vice Chancellor, May I request you to declare the Convocation open" The Chancellor/Vice Chancellor: "I declare the Convocation open".

5. Recitation of "Saraswati Vandana".

6. The Vice Chancellor will present the University Report.

7. Presentation of Scroll of Degrees by Controller of Examination to Hon'ble Chancellor for signature.

8. Address by Distinguished Guest(s).

9. Convocation address by the Chief Guest.

10. Address by Chancellor.

11. The Chancellor will award the degrees of Doctor of Philosophy to the qualified students of the University. The Director (Research and Development Cell) will present the scholars for the award of degree of Doctor of Philosophy in the following manner:

"Sir, I present to you the scholars whose names are set out in the list, and who have been examined, and found qualified for the Award of Degree of Doctor of Philosophy, from the University Schools of Studies and I pray that they may be admitted."

The Chancellor/Vice Chancellor, thereupon shall say

"By virtue of the authority vested in me as Chancellor/Vice Chancellor of the Guru Gobind Singh Indraprastha University, I admit all the qualified scholars of the University to the Degrees of Philosophy and charge you that ever in your life, thought, action and conversation, you prove yourselves worthy of the same."

12. The Dean of School concerned will direct the recipients of the Degree of concerned programme to rise from their seats, and will address as under:

"Sir, I present to you ____________ students of ____________programme in absentia and in person, whose names are set out in the list, and who have been examined and found qualified for the Award of Degree, from the University School of _____ and affiliated institutes, and I pray that they may be admitted."

The Chancellor/Vice Chancellor, thereupon shall give to the students the Degrees and shall say "By virtue of the authority vested in me as Chancellor/Vice Chancellor of the Guru Gobind Singh Indraprastha University, I admit all the qualified students of the University to the Degrees of the[PART IV DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY 9 University and charge you that ever in your life, thought, action and conversation, you prove yourselves worthy of the same."

The concerned students will acknowledge by a bow and sit down.

13. The Chief Guest/ Distinguished Guests will present the medals and awards to the students. The Director (Students' Welfare) will announce the medals and other distinctions.

14. The Registrar shall request the Chancellor/Vice Chancellor to declare the Convocation closed in the following manner:

"Hon`ble Chancellor / Vice Chancellor, May I request you to declare the Convocation closed." 15. The Chancellor/Vice Chancellor shall declare the Convocation closed in the following manner.

"I declare the Convocation closed."

16. Vote of thanks by the Registrar.

17. The National Anthem.

18. The Academic Procession will leave the Convocation Hall. The audience shall remain standing till the Academic Procession has left the Convocation Hall.

B. SPECIAL CONVOCATION:

1. A special Convocation shall be held for the purpose of conferring Honorary Degree on a distinguished person.

2. The Academic procession of the special convocation shall be formed in the order as laid down above alongwith other proceedings of the Convocation, as applicable, except as below which in Special Convocation shall be as follows:

The Vice Chancellor shall welcome the distinguished person and shall read out the citation and request the Chancellor to confer the Honorary Degree in the following words:

"By virtue of the authority vested in me as the Vice Chancellor of Guru Gobind Singh Indraprastha University, I request Hon'ble Chancellor that you may be pleased to graciously confer upon _______________________(Name of the distinguished person) the Degree of Honoris Causa for his / her outstanding services."

The Chancellor shall confer the Honorary Degree in the following words:

"I confer on ______________________(name of the Chief Guest) the degree of Honoris Causa." PROVIDED, that if the Vice Chancellor is presiding over the Special Convocation, the Pro-Vice Chancellor or in his absence the senior most Dean as the case may be, shall read the citation and perform such functions which the Vice Chancellor would have performed.

3. The recipient of the Honorary Degree will then present his/her address.

4. The National Anthem of the country of the Dignitary in case the Dignitary is from a foreign country.

5. The National Anthem of India.

6. The Vice Chancellor/Registrar shall then declare the Special Convocation closed.

7. The Academic Procession will leave the Convocation Hall. The audience shall remain standing till the Academic Procession has left the Convocation Hall.

This revised Ordinance shall come into force with effect from the date of approval by the Board of Management i.e. 23.02.2024.

By Order,

Dr. KAMAL PATHAK, Registrar Uploaded by Dte. of Printing at Government of India Press, Ring Road, Mayapuri, New Delhi-110064 and Published by the Controller of Publications, Delhi-110054.

Cite this issue. Delhi Gazette - Extraordinary, Government of NCT of Delhi, 22 November 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.delhi.e.2024-11-22.258923/. Archive identifier in.gazette.delhi.e.2024-11-22.258923.