Servants of Knowledge
Delhi Gazette - Extraordinary · Government of NCT of Delhi

RR OF LAW OFFICER

Published 06 February 2025

Ministry
Government of The National Capital Territory of Delhi
Department
Land & Building Department
Office
Not Applicable
Gazetteid
SG-DL-E-07022025-260794
Identifier
in.gazette.delhi.e.2025-02-06.260794
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

रजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33002/99 REGD. No. D. L.-33002/99

भारत सरकार

GOVERNMENT OF INDIA

xxxGIDHxxx

xxxGIDExxx

एस.जी.-डी.एल.-अ.-07022025-260794

SG-DL-E-07022025-260794

असाधारण

EXTRAORDINARY

प्राधिकार से प्रकाशित

PUBLISHED BY AUTHORITY

सं. 43]

दिल्ली, बृहस्पतिवार, फरवरी 6, 2025/माघ 17, 1946 [रा.रा.रा.क्षे.दि. सं. 380 No. 43] DELHI, THURSDAY, FEBRUARY 6, 2025/MAGHA 17, 1946 [N. C. T. D. No. 380

भाग IV PART IV

राष्ट्रीय राजधानी राज्य क्षेत्र दिल्ली सरकार GOVERNMENT OF THE NATIONAL CAPITAL TERRITORY OF DELHI

भूमि एवं भवन विभाग

अधिसूचना

दिल्ली, 8 जनवरी, 2025

फा.सं. 5(118)/23/भूमि एवं भवन/प्रशा0/भर्ती नियम/7454.-गृह मंत्रालय, भारत सरकार की दिनांक 13 जुलाई, 1959 की अधिसूचना संख्या फा0 27/59-एचआईएम (i) के साथ पठित संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा इस सरकार की दिनांक 31 जुलाई, 1971 की अधिसूचना संख्या फा0 2(25)/69-एस (II) के अधिक्रमण में, ऐसे अधिक्रमण से पूर्व की गई या विलोप की जाने वाली बातों को छोड़कर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उपराज्यपाल एतद्‌ द्वारा भूमि एवं भवन विभाग, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार में ''विधि अधिकारी'' के पद की भर्ती पद्धति को विनियमित करने के लिए निम्नलिखित नियम बनाते हैं, अर्थात्‌ :-

1. संक्षिप्त शीर्षक एवं प्रारंभ :- (i) इन नियमों को भूमि एवं भवन विभाग, विधि अधिकारी भर्ती नियमावली, 2024 कहा जाए।

(ii) ये दिल्ली राजपत्र में अपने प्रकाशन की तिथि से लागू होंगे।

2. पदों की संख्या, वर्गीकरण तथा वेतन मैट्रिक्स में स्तर :- उक्त पदों की संख्या, उनका वर्गीकरण तथा वेतन मैट्रिक्स में स्तर इन नियमों के साथ संलग्न अनुसूची के कॉलम (2) से (4) में यथाविनिर्दिष्ट होंगे।

913 DG/2025

(1)2 DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY PART IV] 3. भर्ती पद्धति, आयु-सीमा, योग्यताएं इत्यादि :- उक्त पदों की भर्ती पद्धति, आयु-सीमा, योग्यता एवं इससे संबंधित अन्य मामले उक्त अनुसूची के कॉलम (5) से (13) में यथाविनिर्दिष्ट होंगे।

4. अयोग्यता :-वह व्यक्ति,

(क) जिसने ऐसे व्यक्ति से जिसका पति या जिसकी पत्नी जीवित है, विवाह किया है या विवाह की संविदा की है; अथवा

(ख) जो एक जीवित पति/पत्नी के होते हुए किसी व्यक्ति से विवाह कर चुका है या विवाह की संविदा कर चुका है, वह उक्त पद पर नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा।

शर्त यह है कि यदि सरकार संतुष्ट है कि ऐसा विवाह ऐसे व्यक्ति एवं विवाह के अन्य पक्ष पर लागू व्यक्तिगत कानून के अंतर्गत अनुमत है और ऐसा करने के लिये अन्य आधार हैं, तो वह किसी ऐसे व्यक्ति को इस नियम के प्रवर्तन की छूट दे सकती है।

5. शिथिल करने की शक्ति ः- जहां सरकार का यह मत हो कि ऐसा करना आवश्यक अथवा समीचीन है, तो वह कारणों को लिखित में अभिलेखबद्ध करते हुए तथा आदेश द्वारा व्यक्तियों के किसी वर्ग या श्रेणी के संबंध में इन नियमों के किसी भी उपबंध को छूट दे सकती है।

6. बचाव :- इन नियमों में सरकार द्वारा इस संबंध में समय-समय पर जारी किए गए आदेशों के अनुसार अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों, भूतपूर्व सैनिक तथा अन्य विशेष वर्गों के व्यक्तियों के लिये उपबंधित किए जाने वाले अपेक्षित आरक्षण, आयुु-सीमा में छूट और अन्य रियायतों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

अनुसूची

भूमि एवं भवन विभाग में विधि अधिकारी के पद हेतु भर्ती नियम

1. पदनाम ः विधि अधिकारी
2. पदों की संख्या ः 04* (2024) *इसमें परिवर्तन कार्यभार पर निर्भर।
3. वर्गीकरण ः सामान्य केन्द्रीय सेवा, अलिपिकीय, राजपत्रित, समूह-ख
4. पे-बैंड तथा ग्रेड पे/वे ेतनमान ः वेतन मैट्रिक्स में स्तर-7 (44900-142400/-रुपये)
5. क्या चयन पद है अथवा गैर-चयन पद ः लागू नहीं
6. सीधी भर्ती वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा ः 30 वर्ष से अधिक नहीं ( केन्द्र सरकार द्वारा जारी अनुदेशों या आदेशों के अनुसार सरकारी कर्मचारियों के लिये पांच वर्ष तक शिथिलनीय।) निर्णायक विवरण : आयु सीमा निर्धारण हेतु निर्णायक तिथि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा यथा विज्ञापित होगी।
7. सीधी भर्ती वाले उम्मीदवारों से अपेक्षित शैक्षिक तथा अन्य योग्यता ः अनिवार्य : i) किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से विधि में उपाधि तथा विधि कार्य में विधि व्यवसायी के रूप में 02 वर्षों का अनुभव अथवा सरकारी कार्यालय में विधि कार्य में 02 वर्षों का अनुभव
ट ीप 1ः अन्यथा सुयोग्य उम्मीदवारों के मामले में, योग्यता कारणों को लिखित में अभिलेखबद्ध करते हुए, संघ लोक सेवा आयोग के विवेक पर शिथिलनीय हैं। ट ीप 2ः यदि चयन की किसी अवस्था में संघ लोक सेवा आयोग के अभिमत से अनुसूचित जातियों अथवा अनुसूचित जनजातियों से संबंधित उम्मीदवारों के मामले में, उनके लिए आरक्षित रिक्तियों को भरने हेतु अपेक्षित अनुभव रखने वाले इन समुदायों से उम्मीदवारों के पर्याप्त संख्या में मिलने की संभावना नहीं है, तो अनुभव संबंधी योग्यता (योग्यताएँ) कारणों को लिखित में अभिलेखबद्ध करते हुए संघ लोक सेवा आयोग के विवेक पर शिथिलनीय है।
8. क्या सीधी भर्ती वाले उम्मीदवारों के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा पदोन्नति वाले उम्मीदवारों पर भी लागू होगी। लागू नहीं
9. परिवीक्षा की अवधि, यदि कोई है दो वर्ष़ ट ीप : सीधी भर्ती वालों को परिवीक्षा के सफलतापूर्ण पूर्ण करने हेतु सक्षम प्राधिकरण द्वारा यथाविनिर्धारित कम से कम दो सप्ताह की अवधि का अनिवार्य प्रेरण प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करना अपेक्षित होगा।
10. भर्ती की पद्धति, सीधी भर्ती द्वारा या पदोन्नति द्वारा या प्रतिनियुक्ति/आमेलन द्वारा तथा विभिन्न पद्धतियों द्वारा भरे जाने वाले पदों का प्रतिशत सीधी भर्ती (100 प्रतिशत) ट ीप ः- पदधारी के प्रतिनियुक्ति पर चले जाने या दीर्घकालिक रूग्णता या अध्ययन अवकाश या अन्य परिस्थितियों के कारण एक वर्ष की अवधि या अधिक अवधि के लिए हुई रिक्तियां केन्द्र सरकार/राज्य सरकार/केन्द्र शासित प्रदेश के अधिकारियों सेे प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरी जा सकेगी। (क) (i) नियमित आधार पर समरूप पद धारण करने वाले अथवा ( ii) वेतन मैट्रिक्स के स्तर-6 35400-112400/-रुपये के पदों में 05 वर्षों की नियमित सेवा सहित। तथा क ॉलम 7 के अन्तर्गत सीधी भर्ती हेतु निर्धारित शैक्षिक योग्यताएं तथा अनुभव रखने वाले
11. यदि पदोन्नति/प्रतिनियुक्ति/ आमेलन द्वारा भर्ती होनी हो तो ग्रेड जिनसे पदोन्नति/प्रतिनियुक्ति /आमेलन किया जाना है ः लागू नहीं
12. यदि कोई विभागीय पदोन्नति समिति हो, तो इसकी संरचना क्या है? ः समूह-'ख' विभागीय पदोन्नति समिति (स्थायीकरण के विचारार्थ) 1 . अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव (परिवहन) - अध्यक्ष
2. संबंधित प्रासनिक सचिव - सदस्य 3. विशेष/अपर सचिव (वित्त) - सदस्य टीप ः- यदि विभागीय स्थायीकरण समिति का अधिसूचित अध्यक्ष विभागीय स्थायीकरण समिति के किसी भी अन्य सदस्य से कनिष्ठ है, तो विभागीय स्थायीकरण समिति का वरिष्ठतम सदस्य अध्यक्ष के रूप में कार्य करेगा।
13. वे परिस्थितियाँ जिनमे ं भर्ती के लिए संघ लोक सेवा आयोग का परामर्श लिया जाना है। ः संघ लोक सेवा आयोग से परामर्श लिया जाना आवश्यक है।
[PART IV DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY 3 4 DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY PART IV]

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उपराज्यपाल के आदेश से तथा उनके नाम पर,

राधे श्याम मीणा, उप-सचिव (प्रा.) LAND AND BUILDING DEPARTMENT

NOTIFICATION

Delhi, the 8th January, 2025

F. No. 5(118)/23/L&B/ADMN/RRs/7454.—In exercise of the powers conferred by the proviso to article 309 of the Constitution read with the Government of India, Ministry of Home Affairs, notification number F-27/59- Him (i) dated the 13th July, 1959, and in supersession of this Government's Notification No.F.2(25)/69-S(II) dated 31ST July, 1971, except as respects things done or omitted to be done before such supersession, the Lt. Governor of the National Capital Territory of Delhi, is hereby pleased to make the following rules regulating the method of recruitment to the post of "LAW OFFICER" in the Department of Land & Building Department, Govt. of NCT of Delhi, namely:-

1. Short title and commencement – (i) These rules may be called the 'Land & Building Department, Law Officer, Recruitment Rules-2024.

(ii) They shall come into force from the date of their publication in the Delhi Gazette.

2. Number of Posts, Classification and level in the Pay Matrix - The number of post, its classification and level in the Pay Matrix shall be as specified in columns (2) to (4) of the Schedule annexed with these rules.

3. Method of recruitment, age limit, Qualifications, etc. –The method of recruitment to the said posts, age limit, qualification and other matters connected therewith, shall be as specified in columns (5) to (13) of the said Schedule.

4. Disqualification - No person –

(a) who has entered into or contracted a marriage with a person having a spouse living, or

(b) who having a spouse living, has entered into or contracted a marriage with any person shall be eligible for appointment to the said post:

Provided that the Government may, if satisfied, that such marriage is permissible under the personal law applicable to such person and the other party to the marriage and that there are other ground for so doing exempt any person from the operation of this rule.

5. Power to relax – Where the Government is of the opinion that it is necessary expedient so to do, it may be order and for reasons to be recorded in writing, relax any of the provisions of this rule with respect of any class or category of persons.

6. Saving – Nothing in these rules shall affect reservations, relaxation of age limit and other concession required to be provided for the Scheduled Castes, Scheduled Tribes, Other Backward Classes, Ex-servicemen or any other special category of persons in accordance with the orders issued by the Government from time to time in this regard.

[PART IV DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY 5

SCHEDULE

RECRUITMENT RULES FOR THE POST OF LAW OFFICER IN THE DEPARTMENT OF LAND &

BUILDING

Name of Post Number of Post Classification Pay Band and Grade Pay/Pay Scale Whether Selection post or non- selection post Age limit for direct recruits Educational and other qualifications required for direct recruits Whether age and educational qualifications prescribed for direct recruits will apply in the case of promotes
1 2 3 4 5 6 7 8
Law Officer 04 * (2024) * Subject to variation dependent on workload General Central Service Non- Ministerial, Gazetted Group-B Level-7, (Rs. 44900- 1,42,400) of the Pay Matrix Not Applicable Not exceeding 30 years ( Relaxable for Government Servant upto 5 years in accordance with the instructions or orders issued by the Central Government) C rucial description: The crucial date for determining the age limit shall be as advertised by UPSC. Essential: i) Degree in Law from a recognized Institute/ University and 02 years experience in Legal work as a Legal Practitioner Or 02 years experience in Legal work in Govt. Office N ote 1 : Qualification are relaxable at the discretion of the UPSC , for reasons to be recorded in writing, in case of candidates otherwise well qualified. N ote 2 : The qualification (s) regarding experience is/are relaxable at the discretion of the UPSC, for reasons to be recorded in writing in the case of candidates belonging to Scheduled Castes or Scheduled Tribes if at any stage of selection the UPSC, is of the opinion that sufficient number of candidates from these communities possessing the requisite experience are not likely to be available to fill up the vacancies reserved for them. Not Applicable
Period of probation If any Method of recruitment whether by direct recruitment or by promotion or by deputation/absorption and percentage of the vacancies to be filled by various method. In case of recruitment by Promotion/deputation/absorption grades from which promotion/deputation/absorption to be made. If a Departmental Promotion Committee exists what is its composition Circumstances in which union public service commission to be consulted in making recruitment
9 10 11 12 13
Two Years N ote: Direct recruits would be required to successfully complete a mandatory induction training of at least two weeks duration, as prescribed by the Competent Authority for completion of probation. Direct Recruitment (100%) N ote- Vacancies caused by the incumbent being away on deputation or long illness or study leave or under other circumstances for a duration of one year or more may be filled on deputation basis from officers of Central Government /State Governments /UTs:- (a) (i) holding analogous posts on regular basis or (ii) With 05 Years regular service in posts in Level-6 Rs. 35400-112400 of the Pay Matrix, and (b)Possessing the qualifications and experience prescribed for direct recruits under col.7. Not Applicable Group 'B' D.P.C. (for considering confirmation: 1 . Addl. Chief Secretary /Pr. Secretary (Transport) - Chairman 2. Administrative Secretary concerned - Member 3. Spl./ Addl. Secretary (Finance) – Member N ote: Senior most members of the Departmental Confirmation Committee shall act as Chairperson in case the notified Chairperson of the Departmental Confirmation Committee happens to be junior to another member of the Departmental Confirmation Committee. Consultation with UPSC is necessary
6 DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY PART IV]

By Order and in the Name of Lt. Governor

of the National Capital Territory of Delhi

RADHEY SHYAM MEENA, Dy. Secy. (Admn.) Uploaded by Dte. of Printing at Government of India Press, Ring Road, Mayapuri, New Delhi-110064 and Published by the Controller of Publications, Delhi-110054.

Cite this issue. Delhi Gazette - Extraordinary, Government of NCT of Delhi, 06 February 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.delhi.e.2025-02-06.260794/. Archive identifier in.gazette.delhi.e.2025-02-06.260794.