Servants of Knowledge
Delhi Gazette - Extraordinary · Government of NCT of Delhi

Standard Operating Procedure

Published 19 May 2025

Ministry
Government of The National Capital Territory of Delhi
Department
Forest & Wild Life
Office
Not Applicable
Gazetteid
SG-DL-E-22052025-263286
Identifier
in.gazette.delhi.e.2025-05-19.263286
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

रजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33002/99 REGD. No. D. L.-33002/99

भारत सरकार

GOVERNMENT OF INDIA

xxxGIDHxxx

xxxGIDExxx

एस.जी.-डी.एल.-अ.-22052025-263286

SG-DL-E-22052025-263286

असाधारण

EXTRAORDINARY

प्राधिकार से प्रकाशित

PUBLISHED BY AUTHORITY

सं. 155]

दिल्ली, सोमवार, मई 19, 2025/वैशाख 29, 1947 [रा.रा.रा.क्षे.दि. सं. 58 No. 155] DELHI, MONDAY, MAY 19, 2025/VAISAKHA 29, 1947 [N. C. T. D. No. 58

भाग IV PART IV

राष्ट्रीय राजधानी राज्य क्षेत्र दिल्ली सरकार GOVERNMENT OF THE NATIONAL CAPITAL TERRITORY OF DELHI दिल्ली, 2 मई, 2025 II 1424.—दिल्ली वृक्ष परिरक्षण अधिनियम, 1994 की धारा 33 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार, जनहित में, एतद्‌द्वारा, "दिल्ली वृक्ष परिरक्षण अधिनियम (डीपीटीए), 1994 के अंतर्गत वृक्षों की देखभाल एवं छंटाई हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी)" अधिसूचित करती है। संवर्धनात्मक दिल्ली विश्व के सबसे हरित राजधानी शहरों में से एक है, जिसमें बड़े क्षेत्र में मार्ग वृक्षारोपण, रिज फॉरेस्ट, जैव विविधता पार्क, बाढ़ समभूमि में वृक्षारोपण, शहर के आवासीय क्षेत्रों में विशाल पार्क, नगर वन आदि हैं। सामुदायिक भागीदारी सहित केंद्र और राज्य सरकारों की हरित एजेंसियों के निष्ठावान और निरंतर प्रयासों के कारण यह हरित आवरण लगातार बढ़ रहा है।

दिल्ली के विकास पथ में, हरित क्षेत्र का विकास हमेशा प्राथमिकता रहा है और इस संबंध में वास्तविक रूप से

प्रयास किए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप शहर में हरित क्षेत्रों का विस्तार हुआ है। हरित क्षेत्रों में इस वृद्धि के साथ, वृक्षों के

वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए एक कुशल और पूर्णत: सुरक्षित प्रणाली की निरंतर और सतत आवश्यकता है, विशेष रूप से

3258 DG/2025

(1)2 DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY PART IV]

सार्वजनिक स्थानों जैसे कि सड़कों, पार्कों, आवासीय/वाणिज्यिक/संस्थागत क्षेत्रों, विरासत भवनों आदि में, जहाँ नियमित रूप

से बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं/रहते हैं।

वृक्षों की छंटाई एक बागवानी और वन- संवर्धन पद्धति है, जिसमें वृक्ष के जीवित या मृत भागों अथवा शाखाओं को

काटना या हटाना शामिल है, ताकि वांछित भागों की वृद्धि की शक्ति में सुधार हो, वृक्ष का आकार बेहतर हो तथा/या

मृत/टूटी शाखाओं के गिरने के जोखिम को कम किया जा सके, इस प्रकार वृक्ष को बिना नुकसान पहुंचाए सर्वोत्तम वन-

संवर्धन पद्धतियों का पालन करके वृक्षों के वैज्ञानिक प्रबंधन को बढ़ावा दिया जा सके।

वृक्षों की संवर्धनात्मक देखभाल एवं छंटाई न केवल उनके विकास, आकार और विस्तार हेतु महत्वपूर्ण है, बल्कि

उनके अनियंत्रित और अनियमित प्रसार के कारण जनता के लिए खतरे तथा संकट को कम करने के लिए भी अनिवार्य है।

साथ ही, यह आवश्यक गतिविधि क्षेत्र के सौंदर्य तथा जीवन और संपत्ति की सुरक्षा एवं बचाव को बढ़ाती है।

निम्नलिखित कारणों से वृक्षों की संवर्धनात्मक देखभाल एवं छंटाई भी आवश्यक है-

(क) घातक दुर्घटनाओं से बचने के लिए सड़क, रेलवे लाइन, मेट्रो, आरआरटीएस, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, ट्रैफिक सिगन्ल,

संकेतक, मार्गाधिकार आदि के किनारे अवांछनीय और खतरनाक शाखाओं को हटाना, जो मोटर चालकों, चालकों,

साइकिल चालकों, पैदल यात्रियों आदि की –ष्टि रेखा में बाधा उत्पन्न करती हैं।

(ख) विद्युत आग और अन्य खतरों से बचने के लिए ऊपरी विद्युत तारों/केबलों से स्वीकार्य दूरी बनाए रखने के लिए वृक्षों

की नियमित छंटाई की जानी चाहिए।

(ग) इमारतों, घरों, संपत्तियों आदि को वृक्षों की मृत, लटकी हुई तथा अलग हुई टहनियों/शाखाओं से होने वाले नुकसान से

बचाने हेतु वृक्षों की संवर्धनात्मक देखभाल एवं छंटाई आवश्यक है।

(घ) स्ट्रीट लाइट/हाई मास्ट लाइट को अवरुद्ध करने वाले वृक्षों की शाखाओं को हटाना, जो आसपास रोशनी बनाए रखने

के लिए आवश्यक है तथा लोगों की सुरक्षा के लिए भी एक अनिवार्य घटक है।

(ड.) कीटों तथा बीमारियों के आक्रमण की स्थिति में, कीटों तथा बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए मृत या कीट-वाहक

टहनियों और शाखाओं को हटाना आवश्यक हो जाता है;

(च) वृक्ष के आधार से निकलने वाली कमजोर शाखाओं और अवांछित टहनियों को हटाने से वृक्ष के स्वस्थ भागों पर नई

शाखाओं और फलों की वृद्धि होती है जो पक्षियों, जानवरों के लिए आरक्षित भोजन के रूप में कार्य करते हैं;

(छ) संवर्धनात्मक देखभाल एवं छंटाई से सूर्य का प्रकाश अधिक मात्रा में आता है, जो विटामिन डी का एक स्रोत है। स्वस्थ

पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने और जैव विविधता को बढ़ाने के लिए वृक्ष़ के नीचे छोटी झाड़ियों और घासों की वृद्धि

के लिए भी सूर्य का प्रकाश आवश्यक है।

(ज) जब वृक्ष कमज़ोर हो जाता है तथा तेज़ हवा की स्थिति का सामना नहीं कर पाता है, तो उसकी देखभाल एवं छंटाई

करना ज़रूरी हो जाता है। सघन शाखाओं की छंटाई करने से वृक्ष का वज़न कम हो जाता है। यह विशेष रूप से तब

ज़रूरी होता है जब वृक्षों की जड़ों की जकड़ मज़बूत न हों या जब किसी कारण से वृक्ष की जड़ प्रणाली में कोई

अवरोध हो या कमज़ोर हो।

लोगों की सुरक्षा एवं बचाव की परम आवश्यकता को देखते हुए, दिल्ली वृक्ष परिरक्षण अधिनियम, 1994 के प्रावधान, आशय और

उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार, विशिष्ट मामलों में वृक्षों की संवर्धनात्मक देखभाल एवं

छंटाई हेतु दिल्ली वृक्ष परिरक्षण अधिनियम, 1994 की धारा 33 के अंतर्गत निहित शक्तियों द्वारा निर्देश जारी करना समीचीन

समझती है।

संवर्धनात्मक

1. यदि कोई व्यक्ति/नागरिक एजेंसी/सरकारी एजेंसी/आरडब्लूए/कंपनी/संगठन आदि पाता है कि किसी वृक्ष

(वृक्षों) की टहनियाँ/शाखाएँ/कलियां/जड़ें, जिनकी परिधि 15.7 से0मी0 या उससे अधिक है, को ऊपर

बताई गई स्थितियों में काटने की आवश्यकता है, तो आवेदक इसकी छटाई के लिए ई-फ़ॉरेस्ट पोर्टल

(https://www.dpta.eforest.delhi.gov.in) पर उनकी भू-संदर्भित तस्वीरों (प्रत्येक वृक्ष के लिए अलग से) के

साथ संबंधित वृक्ष अधिकारी को अनुमति हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। अनुमति या अन्यथा की सूचना वृक्ष

अधिकारी द्वारा आवेदक को उचित प्रक्रिया का पालन करने के पश्चात्‌ पूर्ण आवेदन प्राप्त होने की तिथि से 7 कार्य

दिवसों के भीतर दी जाएगी।

2. जहां छंटाई की जाने वाली शाखाएं 15.7 सेमी से कम परिधि की हैं, वहां सामान्य संवर्धनात्मक देखभाल और हल्की

छंटाई हेतु वृक्ष अधिकारी से अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी, ऐसी छंटाई की तस्वीरें ई-फ़ॉरेस्ट पोर्टल पर अपलोड की

जाएंगी।

[PART IV DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY 3

3. यदि वह वृक्ष जिसकी छंटाई अपेक्षित है, एमसीडी/एनडीएमसी/ डीडीए/पीडब्ल्यूडी /सीपीडब्ल्यूडी/एएसआई/दिल्ली

कैंट आदि के सार्वजनिक स्थानों जैसे- सड़क, फुटपाथ, गली, पार्क आदि में या किसी सरकारी एजेंसी के भवन/परिसर

में लगा हुआ है और जीवन, संपत्ति या यातायात के लिए संकट उत्पन्न कर रहा है, तो ऐसी एजेंसियां परिधि पर ध्यान

दिए बिना, अपने वरिष्ठ बागवानी अधिकारी के पर्यवेक्षण में स्वयं संवर्धनात्मक देखभाल/हल्की छंटाई के कार्य को कर

सकती हैं तथा डीपीटीए 1994 की धारा 8 के प्रावधानों के अनुरूप ऐसे वृक्ष (वृक्षों) की भू-संदर्भित पूर्व और पश्चात्‌ की

तस्वीरों/वीडियो के साथ वृक्ष अधिकारी को सूचित कर सकती हैं।

i. वृक्षों की संवर्धनात्मक देखभाल एवं छंटाई का कार्य राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार

भू-स्वामी/भू-स्वामित्व वाली एजेंसी द्वारा किया जाना है।

ii. यदि आवेदक भू-स्वामी नहीं है तो भू-स्वामी से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया जाना चाहिए।

iii. वन एवं वन्यजीव विभाग, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार, सीधे तौर पर वृक्षों की संवर्धनात्मक देखभाल या छंटाई

नहीं करवाता है, बल्कि उचित निरीक्षण के पश्चात्‌ ही भू-स्वामी/भू-स्वामित्व वाली एजेंसी को वृक्षों की छंटाई की

अनुमति देता है।

iv. वृक्ष अधिकारी केवल भू-स्वामी/भू-स्वामित्व वाली एजेंसी द्वारा वन एवं वन्यजीव विभाग, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली

सरकार के ई-फ़ॉरेस्ट पोर्टल के माध्यम से आवेदन स्वीकार करेंगे और किसी अन्य रूप में जमा आवेदन स्वीकार नहीं

किए जाएंगे।

v. वृक्ष (वृक्षों) की किसी भी तरह की छंटाई वैज्ञानिक तरीके से की जानी चाहिए ताकि इससे वृक्ष (वृक्षों) को नुकसान न

पहुंचे। छंटाई का काम बागवानी विशेषज्ञ के पर्यवेक्षण में भू-स्वामित्व वाली एजेंसी द्वारा किया जाना चाहिए।

ये निर्देश इस संबंध में जारी सभी पूर्ववर्ती दिशा-निर्देशोेंं का अधिक्रमण करेंगे।

ए.के. सिंह, प्रधान सचिव (पर्यावरण एवं वन)

I आज की तिथि में चार (4) उप वन संरक्षक (डीसीएफ) हैं, जिन्हें वृक्ष अधिकारी के रूप में नामित किया गया है, जो वृक्षों की छंटाई के लिए ई-फ़ॉरेस्ट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदनों के प्रसंस्करण की सुविधा प्रदान करते हैं तथा मामले की योग्यता के अनुसार उचित निरीक्षण के पश्चात्‌ अनुमति प्रदान करते हैं। इस कार्यालय की दिनांक 20.01.2021 की अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में उनके संबंधित अधिकार क्षेत्र नीचे दी गई तालिका में द"ाार्ए गए हैं।

उप वन संरक्षक, ईमेल[email protected] कमला नेहरू रिज, दिल्ली-110007 । उत्तर-पूर्व
पूर्व
शाहदरा
मध्य
उप वन संरक्षक, ईमेल - [email protected] महात्मा गांर्ी जलवायु परिवर्धन ननयंत्रण संस्थान का परिसर, अलीपुर, बकोली, दिल्ली-110036 । उत्तर
उत्तर-पश्चिम
पश्चिम
उप वन संरक्षक, ईमेल - [email protected] म ंदिर ल ेन, बिड़ला म ंदिर, दिल्ली-110060। दक्षिण - पश्चिम
नई दिल्ली
4 DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY PART IV]
उप वन संरक्षक, ईमेल [email protected] शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद, नई दिल्ली-110044 । दक्षिण
दक्षिण - पूर्व

सभी अवशेषों को संस्थाओं/एजेंसियों/सरकारी विभागों द्वारा निकटतम श्मशान घाट पर भेजा जाना आवश्यक है।

DEPARTMENT OF FORESTS & WILDLIFE

NOTIFICATION

Delhi, the 2nd May, 2025

F.8(204)/FOREST/HQ/PLG.-II/DPTA/2022-23/1424.—In exercise of the powers conferred by Section 33 of the Delhi Preservation of Trees Act, 1994, the Government of National Capital Territory of Delhi, in public interest, hereby, notifies "Standard Operating Procedure (SOP) for tending and pruning of trees under Delhi Preservation of Trees Act (DPTA), 1994"

STANDARD OPERATING PROCEDURE FOR TENDING AND PRUNING OF TREES UNDER DELHI

PRESERVATION OF TREES ACT, 1994.

Delhi is one of the greenest capital cities in the world with a large area under avenue plantation, ridge forest, biodiversity parks, floodplain plantation, huge parks in residential areas across the city, city forest, etc. This green cover has consistently increased due to sincere and continued efforts of greening agencies of central & state governments including community participation.

In the development path of Delhi, green area development has always been a priority and sincere efforts have been made in this regard resulting in expansion of green spaces in the city. With this growth in green spaces, there is a continuous and sustained need to have an efficient and foolproof system for scientific management of trees particularly in public spaces like roads, parks, residential/ commercial/ institutional areas, heritage buildings etc which are regularly frequented/ inhabited by a large number of people.

The pruning of trees is a horticultural and silvicultural practice, involving cutting of or removing living or dead parts or branches of a tree to improve vigour of growth of desired parts, improve shape of tree and/ or for reducing risk from falling of dead / broken branches, thus to promote scientific management of trees by following the best silvicultural practices without damaging the tree.

Tending and pruning of trees is not only important for its growth, shape, size but it is also imperative for minimising threat and danger to the public due to its uncontrolled and unregulated spread. At the same time, this essential activity enhances the aesthetics of the area and safety & security of life and property.

Tending and pruning of trees is also essential due to following reasons-

(a) Removal of undesirable and dangerous branches along the road, railway line, metro, RRTS, footpath, cycle track, traffic lights, signages, right of way etc obscuring line of sight of motorists, driver, cyclists, pedestrians etc to avoid fatal accidents.

(b) Regular pruning of trees to maintain acceptable clearance from overhead electric wires/ cables to avoid electrical fire and other hazards.

(c) Tending and pruning of trees is essential to save buildings, houses, properties etc from damage which can be caused by dead, hanging and detached twigs / branches of trees.

(d) Removing the branches of trees blocking street lights/high mast light which is necessary to maintain illumination around it and also an essential component for safety and security of people.

(e) In case of invasion of pests and diseases, removal of dead or insect-carrying twigs and branches becomes essential in order to eliminate proliferation of pests and diseases;

(f) Removal of weak branches and undesirable shoots originating from the tree base allow growth of new branches and fruits on healthy parts of the tree which act as reserve foods for birds, animals;

(g) Tending and pruning allow penetration of more sunlight, a source of vitamin D. Sunlight is also essential for the growth of small shrubs and grasses beneath a tree to promote a healthy ecosystem and add to the biodiversity.

[PART IV DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY 5

(h) Tending and pruning becomes inevitable when a tree becomes weak and can't withstand strong wind conditions. Pruning of overcrowded branches reduces the weight of the tree. This is essential particularly when the root anchorage of the tree is not firm or when the root system is disturbed or weakened due to any reason.

In view of absolute necessity for safety and security of the people, keeping in mind the provision, intent and purpose of the Delhi Preservation of Trees Act, 1994, Government of National Capital Territory of Delhi considers it expedient to issue directions by the powers vested in it under Section 33 of the Delhi Preservation of Trees Act, 1994 for tending and pruning of trees in specific cases.

The following directions shall be called as "Standard Operating Procedure for dealing with Tending and Pruning of Tree(s) under section 33 of the 'Delhi Preservation of Trees Act, 1994', 2025"-

1. If any Individual/ civic agency/ government agency/ RWA/ company/ organisation etc finds that twigs/branches/shoots/roots of any tree(s), which are having girth equal to or more than 15.7 cm, are required to be pruned in circumstances enumerated above, then applicant can apply online for the pruning of same on e-Forest portal (https://www.dpta.eforest.delhi.gov.in) along with their geo-referenced photographs(for each tree separately) to the concerned Tree Officer for the permission. Permission or otherwise will be communicated by tree officer to the applicant within 7 working days from the date of receipt of complete application after following due process.

2. No permission will be required from the Tree Officer, for general tending and light pruning where branches to be pruned are having girth less than 15.7cm. Photographs of such pruning will be uploaded on the e-forest portal.

3. If the tree(s) for which pruning is required is standing in public spaces like road, footpath, street, park etc of MCD/ NDMC/ DDA/ PWD/ CPWD/ASI/Delhi Cantt etc or in building/premise of any government agency and is posing danger to life, property or traffic, then such agencies can proceed for tending/light pruning themselves, irrespective of the girth, in supervision of their senior horticulture officer and inform to the Tree Officer with geo-referenced before and after photographs/ video of such tree(s) in harmony with provisions of Section 8 of the DPTA 1994.

General Instructions:

i. Tending and Pruning of Trees has to be done by the land owner/ land-owning agency as per guideline formulated by the State Government.

ii. NOC from the land owner(s), if applicant is not the land owner.

iii. The Department of Forests & Wildlife, GNCTD does not get the trees tended or pruned directly but only accords the tree pruning permission to the land - owner / land-owning agency after due inspection.

iv. The Tree Officer will accept application(s) only through e-forest portal of the Department of Forests & Wildlife, GNCTD by the land owner / land owning agency and application submitted in any other form will not be accepted.

v. Any kind of pruning of the tree(s) must be carried out in a scientific manner so that it does not damage the tree(s). Pruning must be done by the land-owning agency in the expert supervision of a Horticulturist.

These directions shall supersede all earlier guidelines / directions issued in this regard.

By Order and in the Name of the Lt. Governor of the National Capital Territory of Delhi

A.K. SINGH, Principal Secretary (Environment & Forests)

ANNEXURE-I

A. JURISDICTION OF TREE OFFICERS:

As on date there are four (4) Deputy Conservator of Forests (DCFs), who are designated as Tree Officers, to facilitate processing of online applications on e-Forest portal for tree pruning and to accord permissions for the same, after due inspections, as per merit of the case. As per this office Notification dated 20.01.2021, their respective jurisdictions in Delhi are shown in table below.

Office of Tree Officers / DCFs Office Address Name of Revenue Districts
Deputy Conservator of Forests, Central Forest Kamla Nehru Ridge, North - East
Division Email - [email protected] Delhi-110007. East
Shahdara
Central
Deputy Conservator of Forests, North Forest Division Email - [email protected] Campus of MGICCC, Alipur, Bakoli, Delhi-110036. North
North - West
West
Deputy Conservator of Forests, West Forest Division Email - [email protected] Mandir Lane, Birla Mandir, Delhi- 110060. South - West
New Delhi
Deputy Conservator of Forests, South Forest Division Email - [email protected] Shooting Range, Tughlakabad, New Delhi-110044. South
South - East
6 DELHI GAZETTE : EXTRAORDINARY PART IV]

B. DISPOSAL OF TIMBER, LOPS & TOPS:-

All lops & tops are required to be sent to nearest crematorium by the institutions / agencies / govt. departments.

Uploaded by Dte. of Printing at Government of India Press, Ring Road, Mayapuri, New Delhi-110064 and Published by the Controller of Publications, Delhi-110054.

Cite this issue. Delhi Gazette - Extraordinary, Government of NCT of Delhi, 19 May 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.delhi.e.2025-05-19.263286/. Archive identifier in.gazette.delhi.e.2025-05-19.263286.