REGD. No. G-3/DL (N)-04/0009/2003—05
भारत सरकार
GOVERNMENT OF INDIA
xxxGIDHxxx
xxxGIDExxx
एस.जी.-डी.एल.-सा.-27012020-215735
SG-DL-W-27012020-215735
PUBLISHED BY AUTHORITY
WEEKLY
सं. 02] दिल्ली, जनवरी 17—जनवरी 23, 2020, बृहस्पतिवार /पौष 27—माघ 3, 1941 [रा.रा.रा.क्षे.दि.सं. 361,362 No. 02] DELHI, JANUARY 17 —JANUARY 23, 2020, THURSDAY/PAUSHA 27—MAGHA 3, 1941 [N.C.T.D. No. 361, 362
II— 1
PART II—Sec. 1
Notifications and Orders on Judicial and Magisterial matters, reproduction of High Court Notifications
and Statutory Notifications of the Election Commission of India and other Election Notifications.
GOVERNMENT OF NATIONAL CAPITAL TERRITORY OF DELHI
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली
अधिसूचना
दिल्ली, 20 जनवरी, 2020
स.मु.चु.अ./चु.सं./102(40)/डी.एल.ए.-20/2020/16501.—निम्नलिखित को सर्वसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जाता है —
भारत निर्वाचन आयोग
निदेश
नई दिल्ली, 14 जनवरी, 2020
सं.576/3/ईवीएम/2020/एसडीआर/खण्ड–I:— यत:, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 61क यह उपबंधित करती है कि वोटिग मशीनों द्वारा मतदान और मतों का अभिलेखन ऐसी रीति, जैसी कि निर्धारित की जाए, से ऐसे निर्वाचन क्षेत्र या 417 DG/2020
(9)10 DELHI GAZETTE, NATIONAL CAPITAL TERRITORY GOVT.: JANUARY 23, 2020/MAGHA 3, 1941 PART II - Sec. 1] निर्वाचन क्षेत्रों में अपनाया जाए जैसा कि भारत निर्वाचन आयोग, प्रत्येक मामले की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विनिदिष्ट करें; और
2. यत:, निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961 के नियम 49क के परन्तुक के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यथा अनुमोदित डिजाइन वाले ड्राप बॉक्स सहित एक प्रिटर, ऐसे निर्वाचन क्षेत्र या निर्वाचन क्षेत्रों या उसके भागों में मतों के पेपर ट्रेल के मुद्रण के लिए मतदान मशीन के साथ भी जोड़ा जाए जैसा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निदेश दिया जाए; और 3. यत: आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के विधान सभाओं के साधारण निर्वाचनों के लिए सभी निर्वाचन क्षेत्रों, आयोग के प्रेस नोट सं.ECI/PN/4/2020 दिनांक 6 जनवरी, 2020 के द्वारा घोषित, चुनावों की परिस्थितियों पर विचार किया है, और आयोग संतुष्ट है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान करवाने के लिए पर्याप्त संख्या में इलेक्टॉनिक वोटिग मशीनें तथा पेपर ट्रेल [वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी)] मुद्रित करने के लिए प्रिटर उपलब्ध हैं, मतदान कामिक इलेक्टॉनिक वोटिग मशीनों तथा पेपर ट्रेल (इसमें इसके उपरान्त वीवीपीएटी प्रिटर के रूप में उल्लिखित) के लिए प्रिटर का दक्षतापूर्ण संचालन करने के लिए प्रशिक्षित हैं तथा निर्वाचक भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिग मशीनों एवं वीवीपीएटी प्रिटरों की कार्यप्रणाली से पूर्णतया परिचित हैं।
4. अत:, अब भारत निर्वाचन आयोग लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की उक्त धारा 61क तथा निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961 के नियम 49क के अंतर्गत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए एतद्द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में दिनांक 14.01.2020 को अधिसूचित साधारण निर्वाचन में सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों को ऐसे निर्वाचन क्षेत्रों, जहां निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961 के अधीन निर्धारित रीति से तथा इस विषय पर आयोग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए अनुपूरक अनुदेशों के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक वोटिग मशीनों तथा वीवीपीएटी प्रिटर के माध्यम से डाले और रिकॉर्ड किए जाएंगे, के रुप में विनिदिष्ट करता है।
5. आयोग भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बंगलौर तथा इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड, हैदराबाद द्वारा यथा- विकसित इलेक्ट्रॉनिक वोटिग मशीन और ड्रॉप बॉक्स सहित प्रिटर (वीवीपीएटी प्रिटरों), जिसे उपयु र्क्त सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतों को डालने और रिकार्ड करने के लिए उपयोग करने हेतु उक्त वोटिग मशीनों के साथ जोड़ा जाएगा, के डिजाइन को भी एतद्द्वारा अनुमोदित करता है।
आदेश से,
एन.टी. भूटिया, सचिव
आदेश द्वारा,
डॉ० रणबीर सिह, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली OFFICE OF THE CHIEF ELECTORAL OFFICER, DELHI
NOTIFICATION
Delhi, the 20th January, 2020
No.CEO/COE/102 (40)/DLA-20/2020/16501.—The following is published for general information :—
ELECTION COMMISSION OF INDIA
DIRECTION
New Delhi, the 14th January, 2020
No.576/3/EVM/2020/SDR-Vol.I.—Whereas, Section 61A of the Representation of the People Act, 1951, provides that the giving and recording of votes by Voting Machines in such manner as may be prescribed, may be adopted in such constituency or constituencies as the Election Commission of India may, having regard to the circumstances of each case, specify; and
2. Whereas, as per the proviso to Rule 49A of the Conduct of Elections Rules, 1961, a Printer with a drop box of such design, as may be approved by the Election Commission of India, may also be attached to voting[PART II - Sec. 1 DELHI GAZETTE, NATIONAL CAPITAL TERRITORY GOVT.: JANUARY 23, 2020/MAGHA 3, 1941 11 machine for printing a paper trail of the vote, in such constituency or constituencies or parts thereof as the Election Commission of India may direct; and
3. Whereas, the Commission has considered the circumstances in all the Constituencies for theGeneral Election to the Legislative Assembly of NCT of Delhi announced by the Commission's Press Note No. ECI/PN/4/2020 dated 6th January, 2020 ,and is satisfied that sufficient number of Electronic Voting Machines and Printers for printing Paper Trail [Voter Verifiable Paper Audit Trail(VVPAT)] are available for taking the poll in all the Assembly Constituencies of NCT of Delhi, the polling personnel are well trained in efficient handling of the Electronic Voting Machines and Printers for Paper Trail (hereafter referred to as 'VVPAT Printers') and the electors are also fully conversant with the operation of the Electronic Voting Machines and the VVPAT Printers;
4. Now, therefore, the Election Commission of India, in exercise of its powers under the said Section 61A of the Representation of the People Act, 1951, and Rule 49A of the Conduct of Elections Rules, 1961, hereby specifies all the Assembly Constituencies of NCT of Delhi for the general election to the Legislative Assembly notified on 14-01-2020 as the constituencies in which the votes, shall be given and recorded by means of Electronic Voting Machines and VVPAT printers in the manner prescribed, under the Conduct of Elections Rules, 1961, and the supplementary instructions issued by the Commission from time to time on the subject.
5. The Commission also hereby approves the design of the Electronic Voting Machine and the Printer with the drop box (the VVPAT Printers) as developed by the Bharat Electronics Ltd., Bangalore and Electronics Corporation of India Ltd., Hyderabad, which shall be attached to the said machines, to be used for the giving and recording of votes in all the Constituencies.
By Order,
N.T.BHUTIA, Secy.
By Order,
Dr. RANBIR SINGH, Chief Electoral Officer, Delhi
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली
अधिसूचना
दिल्ली, 21 जनवरी, 2020
स.मु.चु.अ./चु.सं./102(40)/डी.एल.ए.-20/2020/18944.—निम्नलिखित को सर्वसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जाता है : -
भारत निर्वाचन आयोग
आदेश
नई दिल्ली, 16 जनवरी, 2020
सं.3/4/आई.डी./2020/एसडीआर/खण्ड-I.— 1. यतः लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 61 में यह उपबंधित है कि निर्वाचकों के प्रतिरुपण का निवारण करने की दृष्टि से, ताकि उक्त अधिनियम की धारा 62 के अधीन वास्तविक निर्वाचकों का उनके मत देने के अधिकार को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके , मतदान के समय निर्वाचकों की पहचान सुनिश्चित करने के साधन के रुप में निर्वाचकों के लिए निर्वाचक फोटो पहचान पत्र के उपयोग हेतु नियमों के द्वारा उपबंध किए जा सकते हैं, तथा 2. यतः निर्वाचकों का रजिस्ट्रिकरण नियम, 1960 का नियम 28 निर्वाचन आयोग को, इस दृष्टि से कि निर्वाचकों के प्रतिरुपण का निवारण हो सके तथा मतदान के समय उनकी पहचान को सरल बनाया जा सके , निर्वाचको को राज्य की लागत पर फोटोयुक्त निर्वाचक फोटो-पहचान पत्र जारी करने के लिए निदेश देने की शक्ति प्रदान करता है; तथा12 DELHI GAZETTE, NATIONAL CAPITAL TERRITORY GOVT.: JANUARY 23, 2020/MAGHA 3, 1941 PART II - Sec. 1] 3. यतः, निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961 के नियम 49 ज(3) और 49 ट(2) (ख) में यह उपबंधित है कि जहाँ किसी निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचकों को निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण नियम, 1960, के नियम 28 के उक्त उपबंधों के अधीन निर्वाचक फोटो पहचान-पत्र दिए गए हैं, वहां निर्वाचकों को मतदान के न्द्र में अपना निर्वाचक फोटो पहचान-पत्र दिखाना होगा तथा उनकी ओर से उन निर्वाचक फोटो पहचान पत्रों को नहीं दिखाए जाने या दिखाने में असमर्थ होने पर उन्हें मत डालने की अनुमति देने से इन्कार किया जा सकता है; तथा
4. यतः, उक्त अधिनियम, और नियमों के उपयु र्क्त उपबंधों को मिलाकर एवं सामंजस्यपूर्ण ढंग से उनके अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि यद्यपि मत देने का अधिकार निर्वाचक नामावली में नाम के होने से ही होता हैं, यह निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य की लागत पर, मतदान के समय उनकी पहचान सुनिश्चित करने के साधन के रुप में प्रदान करवाए गए निर्वाचक फोटो पहचान पत्र के प्रयोग पर भी निर्भर करता है, तथा दोनों का एक साथ प्रयोग करना होता है; तथा
5. यतः, निर्वाचन आयोग ने एक समयबद्ध कार्यक्रम के अनुसार सभी निर्वाचकों को निर्वाचक फोटो पहचान-पत्र ई0पी0आई0सी0 जारी करने का निदेश देते हुए 28 अगस्त, 1993 को एक आदेश जारी किया है; तथा
6. यतः, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में निर्वाचकों को 100% निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं, तथा 7. अतः, अब, सभी संबद्ध कारकों तथा विधिक एवं तथ्यात्मक स्थितियों को ध्यान में रखते हुए, निर्वाचन आयोग, एतद्द्वारा, यह निदेश देता है कि दिनांक 14.01.2020 को अधिसूचित, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली विधान सभा के साधारण निर्वाचन के लिए, सभी निर्वाचक जिन्हें निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं, मतदान स्थल पर अपना मत डालने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने हेतु अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निम्नलिखित वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगाः-
(i) पासपोर्ट;
(ii) ड्राइविग लाइसेन्स,
(iii) राज्य / के न्द्र सरकार के लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र,
(iv) बैंको / डाकघरों द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड,
(v) पैन कार्ड,
(vi) एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड,
(vii) मनरेगा जॉब कार्ड,
(viii) श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड,
(ix) फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज,
(x) सांसदो, विधायकों / विधान परिषद् सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र
(xi) आधार कार्ड।
8. एपिक के संबंध में, लेखन अशुद्धि, वर्तनी की अशुद्धि इत्यादि को नजरअंदाज कर देना चाहिए बशर्तें निर्वाचक की पहचान ईपीआईसी से सुनिश्चित की जा सके । यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रदशित करता है, जो कि किसी अन्य सभा निर्वाचन-क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जारी किया गया हैं, ऐसे एपिक भी पहचान स्थापित करने हेतू स्वीकृ त किए जाएंगे बशर्तें उस निर्वाचक का नाम जहां वह मतदान करने आया है उस मतदान कें द्र से संबंधित निर्वाचक नामावली में उपलब्ध हो। यदि फोटोग्राफ[PART II - Sec. 1 DELHI GAZETTE, NATIONAL CAPITAL TERRITORY GOVT.: JANUARY 23, 2020/MAGHA 3, 1941 13 इत्यादि के बेमेल होने के कारण निर्वाचक की पहचान सुनिश्चित करना संभव न हो तब निर्वाचक को उपयु र्क्त पैरा 7 में वणित किसी एक वैकल्पिक फोटो दस्तावेज को प्रस्तुत करना होगा।
9. उक्त पैरा 7 में किसी बात के होते हुए भी, प्रवासी निर्वाचकों को जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 20क के अधीन निर्वाचक नामावलियों में पंजीकृ त हैं, मतदान के न्द्र में के वल उनके मूल पासपोर्ट (तथा कोई अन्य पहचान दस्तावेज नहीं) के आधार पर ही पहचाना जाएगा।
आदेश से,
एन.टी. भूटिया, सचिव
आदेश द्वारा,
डॉ० रणबीर सिह, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली OFFICE OF THE CHIEF ELECTORAL OFFICER, DELHI
NOTIFICATION
Delhi, the 21st January, 2020
No.CEO/COE/102 (40)/DLA-20/2020/18944.—The following is published for general information:—
ELECTION COMMISSION OF INDIA
ORDER
New Delhi, the 16th January, 2020
No.3/4/ID/2020/SDR/VOL.I.— 1. Whereas, Section 61 of the Representation of the People Act, 1951 provides that with a view to preventing impersonation of electors, so as to make the right of genuine electors to vote under section 62 of that Act more effective, provisions may be made by rules under that Act for use of Electors Photo Identity Card for electors as the means of establishing their identity at the time of polling; and 2. Whereas, Rule 28 of the Registration of Electors Rules, 1960, empowers the Election Commission to direct, with a view to preventing impersonation of electors and facilitating their identification at the time of poll, the issue of Electors Photo Identity Card to electors bearing their photographs at State cost; and
3. Whereas, Rules 49H (3) and 49K (2) (b) of the Conduct of Elections Rules, 1961, stipulate that where the electors of a constituency have been supplied with Electors Photo Identity Card under the said provisions of Rule 28 of the Registration of Electors Rules, 1960, the electors shall produce their Electors Photo Identity Card at the polling station and failure or refusal on their part to produce those Electors Photo Identity Card may result in the denial of permission to vote; and
4. Whereas, a combined and harmonious reading of the aforesaid provisions of the said Act and the Rules, makes it clear that although the right to vote arises by the existence of the name in the electoral roll, it is also dependent upon the use of the Electors Photo Identity Card, where provided by the Election Commission at State cost, as the means of establishing their identity at the time of polling and that both are to be used together; and
5. Whereas, the Election Commission made an Order on the 28th August, 1993, directing the issue of Electors Photo Identity Card (EPIC) to all electors, according to a time bound programme; and
6. Whereas, Electors Photo Identity Card have been issued to 100% electors in the State of NCT of Delhi; and
7. Now, therefore, after taking into account all relevant factors and the legal and factual position, the Election Commission hereby directs that for the General Election to the State Legislative Assembly of NCT of Delhi notified on 14-01-2020, all electors who have been issued EPIC shall produce the EPIC for their identification at the polling station before casting their votes. Those electors who are not able to produce the EPIC shall produce one of the following alternative photo identity documents for establishing their identity: -
(i) Passport,14 DELHI GAZETTE, NATIONAL CAPITAL TERRITORY GOVT.: JANUARY 23, 2020/MAGHA 3, 1941 PART II - Sec. 1] (ii) Driving License,
(iii) Service Identity Cards with photograph issued to employees by Central/State Govt./PSUs/Public Limited Companies,
(iv) Passbooks with photograph issued by Bank/Post Office,
(v) PAN Card,
(vi) Smart Card issued by RGI under NPR,
(vii) MNREGA Job Card,
(viii) Health Insurance Smart Card issued under the scheme of Ministry of Labour,
(ix) Pension document with photograph,
(x) Official identity cards issued to MPs/MLAs/MLCs, and
(xi) Aadhaar Card.
8. In the case of EPIC, clerical errors, spelling mistakes, etc. should be ignored provided the identity of the elector can be established by the EPIC. If an elector produces an EPIC which has been issued by the Electoral Registration Officer of another Assembly Constituency, such EPIC shall also be accepted for identification provided the name of that elector finds place in the electoral roll pertaining to the polling station where the elector has turned up for voting. If it is not possible to establish the identity of the elector on account of mismatch of photograph, etc. the elector shall have to produce one of the alternative photo documents mentioned in Para 7 above.
9. Notwithstanding anything in Para 7 above, overseas electors who are registered in the electoral roll under Section 20A of the Representation of the People Act, 1950, based on the particulars in their Passport, shall be identified on the basis of their original passport only (and no other identity document) in the polling station.
By Order,
N.T.BHUTIA, Secy.
By Order
Dr. RANBIR SINGH, Chief Electoral Officer, Delhi Uploaded by Dte. of Printing at Government of India Press, Ring Road, Mayapuri, New Delhi-110064 and Published by the Controller of Publications, Delhi-110054.