Servants of Knowledge
Haryana Gazette · Government of Haryana

Order

Published 06 July 2018

Department
DC Faridabad
Type
Ordinary
Gazette no.
34-2018
Notification no.
1224-32/E.B.
Identifier
in.gazette.haryana.2018-07-06.Ordinary_1224-32-E-B-
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

Haryana Government Gazette

Published by Authority

© Govt. of Haryana

No. 34-2018] CHANDIGARH, TUESDAY, AUGUST 21, 2018 (SRAVANA 30, 1940 SAKA)

PART I-B

Notifications by Commissioners and Deputy Commissioners

उपायुक्त, फरीदाबाद

आदेश

दिनांक 6 जुलाई, 2018

क्रमांक 1224-32/ई०बी०.— श्रीमति पूजा, लिपिका कार्यालय उपायुक्त, फरीदाबाद को इस कार्यालय के ज्ञापन क्रमांक 37/ई०बी० दिनांक 03-04-2018 द्वारा हरियाणा नागरिक सेवा (दण्ड तथा अपील) नियमावली 2016 के नियम-7 के अन्तर्गत आरोपित किया गया था तथा कर्मचारीया को 21 दिन के अन्दर-अन्दर इस कार्यालय में लिखित कथन प्रस्तुत करने के निर्देष दिये गये थे।

श्रीमति पूजा, लिपिका कार्यालय उपायुक्त, फरीदाबाद पर यह आरोप था कि दिनांक 24-07-2017 तक चाईल्ड केयर अवकाष पर थी। आपने दिनांक 25-07-2017 को अपनी हाजरी रिपोर्ट इस कार्यालय में प्रस्तुत करनी थी परन्तु आप दिनांक 25-07-2017 से कार्यालय से गैर हाजिर चली आ रही है। कार्यालय में हाजिर आने बारे आपको 02 नोटिस भी जारी किए गए थे। आप द्वितीय नोटिस उपरान्त दिनांक 03-01-2018 को कार्यालय में हाजिरी रिपोर्ट प्रस्तुत करके बाद दोपहर कार्यालय से चली गई तथा दिनांक 04-01-2018 को भी आप बाद दोपहर बिना सूचना दिए कार्यालय से चली गई और आज तक भी कार्यालय में हाजिर नहीं आई।

श्रीमति पूजा, लिपिका कार्यालय उपायुक्त, फरीदाबाद ने इस कार्यालय द्वारा भेजे गये ज्ञापन क्रमांक 37/ई०बी० दिनांक 03-04-2018 का जवाब 21 दिन के अन्दर-अन्दर इस कार्यालय में प्रस्तुत करने बारे लिखा गया, परन्तु कर्मचारीया द्वारा कोई भी जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पष्चात इस कार्यालय के पत्र क्रमांक 525/ई०बी० दिनांक 11-05-2018 द्वारा कर्मचारी को पुनः आखिरी मौका देते हुए नियम-7 के आरोप पत्र का जवाब इस कार्यालय में तुरन्त प्रस्तुत करने बारे लिखा गया था परन्तु कर्मचारीया ने आज तक भी अपने ज्ञापन क्रमांक 37/ई०बी० दिनांक 03-04-2018 का जवाब प्रस्तुत नहीं किया है, जिससे स्पष्ट है कि आप लापरवाह व गैर जिम्मेदार कर्मचारीया है।

अतः फाईल पर आये रिकार्ड का भली भांति अवलोकन करने उपरान्त मै इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूँ कि कर्मचारीया पर लगाये गये आरोप पूणतया सिद्ध होते हैं। श्रीमति पूजा, लिपिका कार्यालय उपायुक्त, फरीदाबाद से बिना अवकाष प्रार्थना-पत्र/बिना अवकाष स्वीकृत कराये कार्यालय से गैर हाजिर रहने की आदि है तथा सरकारी कार्य में कोई रुचि नहीं रखती। कर्मचारीया एक गैर जिम्मेदार, लापरवाह, अनुषासनहीन कर्मचारी है। उसकी अकर्मण्यता से कार्यालय की छवि धूमिल होती है तथा कार्यालय के अनुषासन पर दुष्प्रभाव पड़ता है। इसलिए उपरोक्त तथ्यों के मध्यनजर श्रीमति पूजा, लिपिका को सेवा में रखना उचित नहीं समझता हूँ। अतः मै अतुल कुमार, भा०प्र०से०, उपायुक्त फरीदाबाद कर्मचारीया श्रीमति पूजा, लिपिका कार्यालय उपायुक्त, फरीदाबाद पर लगाये गये आरोपों को गम्भीरता से देखते हुए उसे सरकारी सेवा से तुरन्त प्रभाव से बर्खास्त (Removal from Service) करता हूँ। इस आदेष से सभी सम्बन्धित को सूचित किया जाये।

(हस्ता०)..., उपायुक्त, फरीदाबाद।56435—C.S.—H.G.P., Chd. (13)

Cite this issue. Haryana Gazette, Government of Haryana, 06 July 2018. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.haryana.2018-07-06.Ordinary_1224-32-E-B-/. Archive identifier in.gazette.haryana.2018-07-06.Ordinary_1224-32-E-B-.