Haryana Government Gazette
Published by Authority
© Govt. of Haryana
No. 18-2019] CHANDIGARH, TUESDAY, APRIL 30, 2019 (VAISAKHA 10, 1941 SAKA )
General Review
सूचना, जन सम्पर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा की वर्ष 2008-09 के कार्य की समीक्षा।
दिनांक 24 अप्रैल, 2019
संख्या 9459.— लोकतंत्र में सरकार को अपनी विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों के संबंध में जन-साधारण को निरंतर अवगत करवाना, प्रेरित करना और उनका समर्थन लेना होता है। इनमें से कई के लिए नागरिकों का –ष्टिकोण, मानसिकता और उनकी आदतों को बदलने की आवश्यकता होती है। इसलिए लोकतंत्र के सफल कार्य संचालन में जन सम्पर्क एक आवश्यक घटक होता है।
जन सम्पर्क और प्रचार का लक्ष्य वांछित धारणा पैदा करने के लिए सही संदेश के साथ सही समय पर श्रोताओं तक पहुँचना है। व्यवहार विज्ञान में भी इसका उल्लेख है, जो कि प्रेरक संचार और प्रतिपुष्टि पर बल देता है। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग स्पष्टता के साथ सही समय पर जनसाधारण तक सरकारी कार्यक्रमों और योजनाओं के संबंध में सूचना के प्रसार के इस उद्देश्य को पूरा करता है। जन सम्पर्क विभाग की कार्य पद्धति और कार्यशैली सरकार के अन्य विभागों के कामकाज की पद्धति से सर्वथा विपरीत है। इसे प्रदेश में कहीं भी घटित होने वाली अप्रत्याशित स्थितियों और आकस्मिक घटनाओं से भी जूझना पड़ता है। गति और तत्काल कार्यवाही जन संपर्क क्षेत्र की पहचान है।
विभाग द्वारा वर्ष 2008-09 के दौरान 1060 प्रेस विज्ञप्तियां जारी की गईं, 58 प्रेस सम्मेलनों का आयोजन किया गया, दूरदर्शन प्रसारण के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्रियों तथा अन्य अतिविशिष्ट/विशिष्ट व्यक्तियों के 75 साक्षात्कार प्रसारित किए गए। विभाग की फिल्म इकाई द्वारा वर्ष 2008-09 के दौरान अतिविशिष्ट/विशिष्ट व्यक्तियों के तथा अन्य 724 कार्यक्रम कवर किये गए। विभाग द्वारा सभी जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारियों को हरियाणा डायरी की 1887 डी.वी.डी. उपलब्ध करवाई गई। दो बार हरियाणा विधान सभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करवाया गया। दिनांकः 24.5.2018 स्थानः चंडीगढ़
राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव, हरियाणा सरकार, सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग। 56 SUPPLT. TO HARYANA GOVT. GAZ., APR. 30, 2019 (VYSK. 10, 1941 SAKA) REVIEW OF THE WORKING OF INFORMATION, PUBLIC RELATION AND CULTURAL AFFAIRS DEPARTMENT, HARYANA FOR THE YEAR 2008-09
The 24th April, 2019
No. 9459.— In a democracy, the Government has to constantly inform, motivate and seek support from the public about its schemes, programmes and activities. Many of these required changing the attitude, mindset and habits of citizen. Public Relations hence is an essential ingredient in the successful functioning of a democracy.
The aim of Public Relations and publicity is to reach the target audience at the right time with the right messages to create the desired perceptions. It is also into the behavioural science which places emphasis on persuasive communication and feedback. The Information and Public Relations Department serves this objective in regard to dissemination of information regarding Government programmes and schemes to general public well in time and with clarity. The methodology and style of working of Public Relations Department stands in sharp contrast to the mode of functioning of other departments in the Government. It has to grapple with unpredictable situations and sudden developments cropping anywhere in the state. Speed and immediate action, are the hallmarks of the Public Relations field.
The Department during the year 2008-09 issued 1060 press notes and 58 press conferences were organized, 75 interviews of Hon'ble Chief Minister, Governor, Ministers and other VVIPs/VIPs were telecasted through Doordarshan. The film unit of the department covered 724 programmes of VVIPs/VIPs and other programmes during the year 2008-09. The Department provided 1887 DVDs to all District Information and Public Relations Officers of Haryana Dairy. Live telecast of Haryana Vidhan Sabha was got done two times.
Dated: 24-5-2018 Place: Chandigarh
RAJESH KHULLAR, Principal Secretary to Government Haryana, Information, Public Relations and Languages Department.
56973—C.S.—H.G.P., Chd.