Haryana Government Gazette
Published by Authority
© Government of Haryana
No. 36–2021] CHANDIGARH, TUESDAY, SEPTEMBER 7, 2021 (BHADRA 16, 1943 SAKA)
PART – I
Notifications, Orders and Declarations by Haryana Government
हरियाणा सरकार
गृह विभाग
आदेश
दिनांक 3 सितम्बर, 2021
क्रमांक 2/7/1996-2 गृह (गोपनीय).— चूंकि हरियाणा के राज्यपाल, राज्य में सम्भावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संतुष्ट है कि राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा 3 की उपधारा (2) के अधीन जिलाधीशों को तुरन्त कार्यवाही करने हेतु प्राधिकृत करना आवश्यक है।
इसलिए, उक्त अधिनियम की धारा-3 की उपधारा (3) द्वारा प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए हरियाणा के राज्यपाल इसके द्वारा निर्देश देते है कि उक्त अधिनियम की धारा 3 की उपधारा (2) के अधीन राज्य सरकार की शक्तियां हरियाणा राज्य के सभी जिलाधीशों द्वारा भी उनकी अपनी-अपनी अधिकारिता के भीतर, दिनांक 12/09/2021 से 11/12/2021 तक तीन मास की अवधि के लिए प्रयोग की जा सकेंगी।
राजीव अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार, चण्डीगढ़ः दिनांक 1 सितम्बर, 2021.
गृह विभाग।
9305—C.S.—H.G.P., Pkl.
(675)