Haryana Government Gazette
Published by Authority
© Government of Haryana No. 25–2023] CHANDIGARH, TUESDAY, JUNE 20, 2023 (JYAISTHA 30, 1945 SAKA)
PART-I
Notifications, Orders and Declarations by Haryana Government
हरियाणा सरकार
गृह विभाग
आदेष
दिनांक 13 जून, 2023
क्रमांक 2/7/1996-2 गृह (गोपनीय).— चूंकि हरियाणा के राज्यपाल, राज्य में सम्भावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संतुष्ट है कि राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा 3 की उपधारा (2) के अधीन जिलाधीषों को तुरन्त कार्यवाही करने हेतु प्राधिकृत करना आवष्यक है।
इसलिए, उक्त अधिनियम की धारा-3 की उपधारा (3) द्वारा प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए हरियाणा के राज्यपाल इसके द्वारा निर्देष देते है कि उक्त अधिनियम की धारा 3 की उपधारा (2) के अधीन राज्य सरकार की शक्तियां हरियाणा राज्य के सभी जिलाधीषों द्वारा भी उनकी अपनी-अपनी अधिकारिता के भीतर, दिनांक 12.06.2023 से 11.09.2023 तक तीन मास की अवधि के लिए प्रयोग की जा सकेंगी।
चण्डीगढ़ : दिनांक 12 जून, 2023.
टी०वी०एस०एन० प्रसाद, अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार, गृह विभाग। (541)