भाग-III
हरियाणा सरकार
पर्यावरण, वन और वन्यजीव विभाग
अधिसूचना
दिनांक 21 दिसम्बर, 2023
संख्या का०आ० 78/के०अ० 16/1927/धा० 32/2023.- चूंकि, हरियाणा सरकार, पर्यावरण, वन और वन्यजीव विभाग, अधिसूचना संख्या का०आ० 74/के०अ० 16/1927/धा० 29/2023, दिनांक 21 दिसम्बर, 2023, द्वारा इससे संलग्न अनुसूची में उल्लिखित कतिपय वन तथा बंजर भूमियाँ, भारतीय वन अधिनियम, 1927 (1927 का केन्द्रीय अधिनियम 16) की धारा 29 के अधीन संरक्षित वन के रूप में घोषित की गई है;
इसलिए, अब भारतीय वन अधिनियम, 1927 (1927 का केन्द्रीय अधिनियम 16) की धारा 32 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, हरियाणा के राज्यपाल, इसके द्वारा, पूर्वोक्त अधिसूचना के अधीन विनिर्दिष्ट सभी भूमियों पर लागू होने वाले निम्नलिखित नियम बनाते है, अर्थात् :-
नियम
1. कोई भी व्यक्ति, ऐसे वन मण्डल, जिसमें ऐसी उक्त भूमि स्थित है, के तत्समय कार्यभारी वन मण्डल अधिकारी की पूर्व लिखित अनुमति के बिना उक्त संरक्षित वन से किसी भी प्रयोजन के लिये, चाहे कुछ भी हो, किसी वृक्ष तथा इमारती लकड़ी को नहीं काटेगा, नहीं गिराएगा, नहीं चीरेगा, संपरिवर्तित नहीं करेगा अथवा नहीं हटायेगा।
2. कोई भी व्यक्ति, ऐसी भूमि पर किन्हीं पशुओं को एकत्रित नहीं करेगा, चराने के लिए नहीं ले जायेगा, नहीं चराएगा अथवा रोके नहीं रखेगा। तथापि, सम्बद्ध वन मण्डल अधिकारी पशुओं की सीमित संख्या को चराने की अनुमति दे सकता है।
3. कोई भी व्यक्ति, ऐसी भूमि पर घास, वृक्षों या इमारती लकड़ी को आग नहीं लगायेगा अथवा आग प्रज्जवलित नहीं करेगा। 827 HARYANA GOVT. GAZ. (EXTRA.), DEC. 21, 2023 (AGHN. 30, 1945 SAKA)
HARYANA GOVERNMENT
ENVIRONMENT, FORESTS AND WILDLIFE DEPARTMENT
Notification
The 21st December, 2023
No. S.O. 78/C.A.16/1927/S.32/2023.— Whereas, vide Haryana Government, Environment, Forests and Wildlife Department, notification No. S.O. 74/C.A.16/1927/S.29/2023, dated the 21st December, 2023, certain forest and waste lands mentioned in the Schedule appended thereto have been declared to be protected forests under section 29 of the India Forest Act, 1927 (Central Act 16 of 1927);
Now, therefore, in exercise of the powers conferred under section 32 of the said Act, the Governor of Haryana hereby makes the following rules applicable to all lands specified under the aforesaid notification, namely:-
RULES
1. No person shall cut, fell, saw, convert or remove any tree and timber for any purpose, whatsoever, collect or remove any forest produce from the said protected forests without the prior permission in writing of the Divisional Forest Officer in charge at that time of the Forest Division in which such land is situated.
2. No person shall herd, pasture, graze or retain any cattle on such land, however, the concerned Divisional Forest Officer may permit grazing by a limited number of cattle.
3. No person shall set fire to grass, trees or timber or kindle a fire on such lands.
4. No person shall cut and remove grass without obtaining a permit from the Divisional Forest Officer or his authorized representative.