राजपत्र, हिमाचल प्रदेशराजपत्र, हिमाचल प्रदेशराजपत्र, हिमाचल प्रदेशराजपत्र, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित
शिमलाशिमलाशिमलाशिमला मंगल मंगल मंगल मंगलवार, वार, वार, वार, 11116666 फरफरफरफरवरीवरीवरीवरी, 20, 20, 20, 2011110000////27272727 माघमाघमाघमाघ, 1931, 1931, 1931, 1931
हिमाचल प्रदेश सरकारहिमाचल प्रदेश सरकारहिमाचल प्रदेश सरकारहिमाचल प्रदेश सरकार
PRINTING AND STATIONERY DEPARTMENT
NOTIFICATION
Shimla-2, the 18th Feb., 2009
No. Mudran (B) 2-3/2004.—The Governor, Himachal Pradesh, on the recommendations of the Departmental Promotion Committee meeting held on 23-1-2009 and with the approval of the H.P. Public Service Commission is pleased to order the promotion of Shri Jagdish Chand, Superintendent Grade-II (Class-II Non-Gazetted) against the post of Assistant Controller (Stationery) (Class-I Gazetted) in the pay Scale of 7220-220-8100-275-10300-340-11660) in the Department of Printing and Stationery with immediate effect in public Interest.
The above orders are subject to final decision of the Hon'ble Supreme Court of India in writ petition civil No. 61/2002 titled M. Nagraj and others Vs. Union of India and writ petition No. 295/2002 titled Devi Ram Tanwar & Others Vs. Union of India and O.A. No. 19/2008 before the Hon'ble H.P. A.T.
By order, Sd/- Pr. Secretary. 231-राजपत्र/2010-16-2-2010 (6747)6748 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 16 फरवरी, 2010/27 माघ, 1931
पंचायती राज विभागपंचायती राज विभागपंचायती राज विभागपंचायती राज विभाग
अधिसूचना
शिमला-171009, 2 फरवरी, 2010
संख्या-पीसंख्या-पीसंख्या-पीसंख्या-पी....सीसीसीसी....एचएचएचएच....-एच-एच-एच-एच....एएएए....(3)24/2006-36950-55(3)24/2006-36950-55(3)24/2006-36950-55(3)24/2006-36950-55....----इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 6 अक्तूबर, 2009 के अन्तर्गत, जिला शिमला के विकास खण्ड बसन्तपुर की ग्राम सभा 'ओखरू' का मुख्यावास 'ओखरू' से बदलकर 'कठियाणा' में स्थापित करने हेतु प्रस्तावना पर सम्बन्धित ग्राम सभा सदस्यों से आक्षेप एवं सुझाव आमंत्रित किए गए थे तथा उपायुक्त, जिला शिमला को इस सम्बन्ध में, आक्षेप/सुझाव प्राप्त करने और उन पर विचार करने के उपरान्त अन्तिम सिफारिश प्रस्तुत करने के लिए प्राधिकृत किया गया था;
और क्योंकि उपरोक्त अधिसूचना में निर्दिष्ट अवधि के भीतर ग्राम सभा 'ओखरू' के मुख्यावास को 'ओखरू' से बदलकर 'कठियाणा' में स्थापित करने के संदर्भ में कोई भी आक्षेप/सुझाव प्राप्त नहीं हुआ है;
अतः हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 (वर्ष 1994 का अधिनियम संख्यांक 4) की धारा 3 की उप-धारा (2) के खण्ड (ग) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अधीन, जिला शिमला के विकास खण्ड बसन्तपुर की ग्राम सभा 'ओखरू' का मुख्यावास 'ओखरू' से बदलकर 'कठियाणा' में स्थापित करने के सहर्ष आदेश प्रदान करते हैं।
आदेश द्वारा, हस्ताक्षरित/-
सचिव।
-------
राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 16 फरवरी, 2010/27 माघ, 1931 6749 6750 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 16 फरवरी, 2010/27 माघ, 1931 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 16 फरवरी, 2010/27 माघ, 1931 6751-------
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभागसिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभागसिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभागसिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग
अधिसूचना
शिमला-171002, 15 फरवरी, 2010
संख्या सिंचाई 11-10/2008-नाहनसंख्या सिंचाई 11-10/2008-नाहनसंख्या सिंचाई 11-10/2008-नाहनसंख्या सिंचाई 11-10/2008-नाहन....----यतः हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को यह प्रतीत होता है कि हिमाचल प्रदेश सरकार को सरकारी व्यय पर सार्वजनिक प्रयोजन हेतु नामतः गांव शिल्ली शनाड़ी, तहसील नाहन, जिला सिरमौर में उठाऊ पेयजल योजना के निर्माण हेतु भूमि ली जानी अपेक्षित है, अतएव एतदद्वारा यह घोषित किया जाता है कि निम्नलिखित विस्तृत विवरणी में वर्णित भूमि उपर्युक्त प्रयोजन के लिए अपेक्षित है।
2.... भूमि अर्जन अधिनियम, 1894 की धारा 6 के उपबन्धों के अधीन सभी सम्बन्धित व्यक्तियों की सूचना के लिए घोषणा की जाती है तथा उक्त अधिनियम की धारा 7 के उपबन्धों के अधीन समाहर्ता, भू-अर्जन हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग शिमला, जिला शिमला को उक्त भूमि के अजर्न के लिए आदेश लेने का एतदद्वारा निदेश दिया जाता है ।
3. भूमि का रेखांक, समाहर्ता, भू-अर्जन लोक निर्माण विभाग शिमला, हिमाचल प्रदेश के कार्यालय में निरीक्षण किया जा सकता है।6752 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 16 फरवरी, 2010/27 माघ, 1931
विस्तृत विवरणीविस्तृत विवरणीविस्तृत विवरणीविस्तृत विवरणी
| जिला | तहसील | गांव | खसरा नं0 | क्षेत्र बिघा-बिस्वा में |
| सिरमौर | नाहन | शिल्ली/शनाड़ी | 203/1 | 1-0 |
आदेश द्वारा, हस्ताक्षरित/- प्रधान सचिव।
-------
राजस्वराजस्वराजस्वराजस्व विभाग विभाग विभाग विभाग
अधिसूचना
शिमला-2, 5 फरवरी, 2010
संख्या संख्या संख्या संख्या रैव-डी(रैव-डी(रैव-डी(रैव-डी(जीजीजीजी)))) 8 8 8 8/200/200/200/2008888....--------यतः राज्यपाल हिमाचल प्र्रदेश को यह प्रतीत होता है कि हिमाचल प्रदेश सरकार को सरकारी व्यय पर सार्वजनिक प्रयोजन हेतु उप-मुहाल जाखू, तहसील शिमला (शहरी) जिला शिमला में खसरा नम्बर 90 से 102 तक कुल 10092 वर्ग मीटर तथा 7 वर्गफुट सी बैंड डोपलर राडार लगाने हेतु तथा मौसम केन्द्र शिमला और इसके विभिन्न विभागों हेतु जाखू हिल में भूमि अर्जित करनी अपेक्षित है, अतएव एतद्द्वारा यह घोषित किया जाता है कि विवरणी में उक्त भूमि उपर्युक्त प्रयोजन के लिए अपेक्षित है। 2. यह अधिसूचना ऐसे सभी व्यक्तियों को, जो इससे सम्बन्धित हो सकते हैं, की जानकारी के लिए भू-अर्जन अधिनियम, 1894 की धारा-4 के उपबन्धों के अन्तर्गत जारी की जाती है ।
3. पूर्वाेक्त धारा द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश इस समय इस उपक्रम में कार्यरत सभी अधिकारियों उनके कर्मचारियों और श्रमिकों को इलाके की किसी भी भूमि में प्रवेश करने के लिए सहज प्राधिकार देते हैं।
4. कोई भी हितबद्ध व्यक्ति जिसे उक्त परिक्षेत्र में कथित भूमि के अर्जन पर कोई आपत्ति हो तो वह इस अधिसूचना के प्रकाशित होने के तीस (30) दिन की अवधि के भीतर लिखित रूप में भू-अर्जन समाहर्ता, के समक्ष लिखित आपत्ति दायर कर सकता है।
विस्तृत विवरणीविस्तृत विवरणीविस्तृत विवरणीविस्तृत विवरणी
जिला तहसील गांव खसरा न0 क्षेत्र शिमला शिमला शहर उप-मुहाल जाखू 90 से 102 तक 10092 वर्ग मीटर तथा 7 वर्ग फुट
आदेश द्वारा, हस्ताक्षरित/- अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त। राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 16 फरवरी, 2010/27 माघ, 1931 6753 ब अदालत श्री ज्ञान चन्द ठाकुर, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, धर्मपुर, जिला मण्डी (हि0 प्र0) श्री —ष्ण चन्द पुत्र श्री चौधरी राम, निवासी वनेरढी, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश . . प्रार्थी।
बनाम
आम जनता
दरख्वास्त जेर धारा 13 (3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969.
श्री —ष्ण चन्द पुत्र श्री चौधरी राम, निवासी वनेरढी ने इस अदालत में एक प्रार्थना-पत्र मय शपथ-पत्र गुजारा है कि उसकी माता श्रीमती द्रोमती देवी की मृत्यु दिनांक 9-12-2003 को हो चुकी है। किन्हीं कारणवश वह उसकी मृत्यु तिथि का इन्द्राज ग्राम पंचायत पैहड के अभिलेख में दर्ज नहीं करा सका। जिसे अब दर्ज करने के ओदश दिए जावें।
अतः सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त मृत्यु तिथि दर्ज करने बारे कोई उजर या एतराज हो तो वह दिनांक 8-3-2010 को प्रातः 10.00 बजे असालतन या वकालतन हाजिर होकर पेश कर सकता है। अन्यथा हाजिर न आने की सूरत में एकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जाकर पत्र का निपटारा नियमानुसार कर दिया जाएगा।
आज दिनांक 11-1-2010 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।
मोहर। ज्ञान चन्द ठाकुर, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, धर्मपुर, जिला मण्डी (हि0 प्र0)।
------ ब अदालत श्री ज्ञान चन्द ठाकुर, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, धर्मपुर, जिला मण्डी (हि0 प्र0) श्री हेम सिंह पुत्र श्री सोता राम, निवासी हियूण, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश . . प्रार्थी।
बनाम
आम जनता
दरख्वास्त बराए दरुस्ती नाम।
प्रार्थी श्री हेम सिंह पुत्र श्री सोता राम, निवासी हियूण ने इस अदालत में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत करते हुए अपने प्रार्थना-पत्र में उल्लेख किया है कि उसके पिता का वास्तविक नाम सोता राम ही है परन्तु कागजात माल महाल हियूण में उसके पिता का नाम गलत प्रशोतम दर्ज चला आ रहा है। प्रार्थी ने अपने प्रार्थना-पत्र के समर्थन में नकल जमाबन्दी, नकल परिवार रजिस्टर व अपना ब्यान हल्फिया संलग्न प्रस्तुत किया है। अतः आम जनता को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है की यदि किसी व्यक्ति आम या खास को उक्त नाम दरुस्त करने बारे यदि कोई उजर/एतराज हो तो वह दिनांक 8-3-2010 को प्रातः 10.00 बजे असालतन या वकालतन हाजिर होकर पेश कर सकता है अन्यथा हाजिर न आने की सूरत में एकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जाकर मामले का निपटारा नियमानुसार कर दिया जाएगा।
आज दिनांक 11-1-2010 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।
मोहर। ज्ञान चन्द ठाकुर, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, धर्मपुर, जिला मण्डी (हि0 प्र0)।6754 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 16 फरवरी, 2010/27 माघ, 1931 ब अदालत श्री ज्ञान चन्द ठाकुर, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, धर्मपुर, जिला मण्डी (हि0 प्र0) श्री संजय कुमार पुत्र श्री पूर्ण चन्द, निवासी डिडणू, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश . . प्रार्थी।
बनाम
आम जनता
दरख्वास्त बराए दरुस्ती नाम।
प्रार्थी श्री संजय कुमार पुत्र श्री पूर्ण चन्द, निवासी डिडणू ने इस अदालत में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत करते हुए अपने प्रार्थना-पत्र में उल्लेख किया है कि उसके पिता का वास्तविक नाम पूर्ण चन्द ही है परन्तु कागजात माल महाल डिडणू में उसके पिता का नाम गलत धुरकन दर्ज चला आ रहा है। प्रार्थी ने अपने प्रार्थना-पत्र के समर्थन में नकल जमाबन्दी, नकल परिवार रजिस्टर व अपना ब्यान हल्फिया संलग्न प्रस्तुत किया है। अतः आम जनता को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है की यदि किसी व्यक्ति आम या खास को उक्त नाम दरुस्त करने बारे यदि कोई उजर/एतराज हो तो वह दिनांक 8-3-2010 को प्रातः 10.00 बजे असालतन या वकालतन हाजिर होकर पेश कर सकता है अन्यथा हाजिर न आने की सूरत में एकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जाकर मामले का निपटारा नियमानुसार कर दिया जाएगा।
आज दिनांक 11-1-2010 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।
मोहर। ज्ञान चन्द ठाकुर, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, धर्मपुर, जिला मण्डी (हि0 प्र0)।
-------- ब अदालत श्री ज्ञान चन्द ठाकुर, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, धर्मपुर, जिला मण्डी (हि0 प्र0) श्री रूप लाल पुत्र श्री जौंकी राम, निवासी थाती, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश . . प्रार्थी।
बनाम
आम जनता
दरख्वास्त बराए दरुस्ती नाम।
प्रार्थी श्री रूप लाल पुत्र श्री जौंकी राम, निवासी थाती ने इस अदालत में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत करते हुए अपने प्रार्थना-पत्र में उल्लेख किया है कि उसका वास्तविक नाम रूप लाल ही है परन्तु कागजात माल महाल थाती में उसका का नाम गलत हल्कू राम दर्ज चला आ रहा है। प्रार्थी ने अपने प्रार्थना-पत्र के समर्थन में नकल जमाबन्दी, नकल परिवार रजिस्टर व अपना ब्यान हल्फिया संलग्न प्रस्तुत किया है।
अतः आम जनता को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है की यदि किसी व्यक्ति आम या खास को उक्त नाम दरुस्त करने बारे यदि कोई उजर/एतराज हो तो वह दिनांक 8-3-2010 को प्रातः 10.00 बजे असालतन या वकालतन हाजिर होकर पेश कर सकता है अन्यथा हाजिर न आने की सूरत में एकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जाकर मामले का निपटारा नियमानुसार कर दिया जाएगा।
आज दिनांक 11-1-2010 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।
मोहर। ज्ञान चन्द ठाकुर, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, धर्मपुर, जिला मण्डी (हि0 प्र0)। राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 16 फरवरी, 2010/27 माघ, 1931 6755 ब अदालत श्री ज्ञान चन्द ठाकुर, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, धर्मपुर, जिला मण्डी (हि0 प्र0) श्री जगदीश चन्द पुत्र श्री राम दास, निवासी थाती, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश . . प्रार्थी।
बनाम
आम जनता
दरख्वास्त बराए दरुस्ती नाम।
प्रार्थी श्री जगदीश चन्द पुत्र श्री राम दास, निवासी थाती ने इस अदालत में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत करते हुए अपने प्रार्थना-पत्र में उल्लेख किया है कि उसका वास्तविक नाम जगदीश चन्द है परन्तु कागजात माल महाल थाती में उसका नाम गलत जगू दर्ज चला आ रहा है। प्रार्थी ने अपने प्रार्थना-पत्र के समर्थन में जमाबन्दी, नकल परिवार रजिस्टर व अपना ब्यान हल्फिया संलग्न प्रस्तुत किया है।
अतः आम जनता को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है की यदि किसी व्यक्ति आम या खास को उक्त नाम दरुस्त करने बारे यदि कोई उजर/एतराज हो तो वह दिनांक 8-3-2010 को प्रातः 10.00 बजे असालतन या वकालतन हाजिर होकर पेश कर सकता है अन्यथा हाजिर न आने की सूरत में एकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जाकर प्रार्थना-पत्र का निपटारा नियमानुसार कर दिया जाएगा।
आज दिनांक 11-1-2010 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।
मोहर। ज्ञान चन्द ठाकुर, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, धर्मपुर, जिला मण्डी (हि0 प्र0)।
--------
ब अदालत श्री ज्ञान चन्द ठाकुर, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, धर्मपुर, जिला मण्डी (हि0 प्र0) श्री राम लाल पुत्र श्री भूरी सिंह, निवासी जगेंल, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश . . प्रार्थी।
बनाम
आम जनता
दरख्वास्त बराए दरुस्ती नाम।
प्रार्थी श्री राम लाल पुत्र श्री भूरी सिंह, निवासी जगेंल ने इस अदालत में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत करते हुए अपने प्रार्थना-पत्र में उल्लेख किया है कि उसका वास्तविक नाम राम लाल व पिता का नाम भूरी सिंह है जोकि सही है। परन्तु राजस्व अभिलेख महाल जगेंल में उसका नाम रामा व उसके पिता का नाम भूरू दर्ज चला आ रहा है। जोकि गलत दर्ज है। प्रार्थी ने अपने प्रार्थना-पत्र के समर्थन में जमाबन्दी, नकल परिवार रजिस्टर, स्कूल प्रमाण-पत्र की छाया प्रति तथा अपना ब्यान हल्फिया संलग्न प्रस्तुत किया है।
अतः आम जनता को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है की यदि किसी व्यक्ति आम या खास को उक्त नाम दरुस्त करने बारे यदि कोई उजर/एतराज हो तो वह दिनांक 8-3-2010 को प्रातः 10.00 बजे असालतन या वकालतन हाजिर होकर पेश कर सकता है अन्यथा हाजिर न आने की सूरत में एकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जाकर प्रार्थना-पत्र का निपटारा नियमानुसार कर दिया जाएगा।
आज दिनांक 11-1-2010 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।
मोहर। ज्ञान चन्द ठाकुर, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, धर्मपुर, जिला मण्डी (हि0 प्र0)।6756 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 16 फरवरी, 2010/27 माघ, 1931 ब अदालत श्री ज्ञान चन्द ठाकुर, सहायक समाहर्ता, द्वितीय श्रेणी, धर्मपुर, जिला मण्डी (हि0 प्र0) श्री गोपाल दास शर्मा पुत्र श्री दिला राम, निवासी भरौरी, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश . . प्रार्थी।
बनाम
आम जनता
प्रार्थना-पत्र जन्म तिथि व नाम दर्ज करने बारे।
आवेदक श्री गोपाल दास शर्मा पुत्र श्री दिला राम ने इस अदालत में एक प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया है कि उसने श्री लाल चन्द पुत्र श्री प्रेम सिंह व उसकी पत्नी श्रीमती मीरा देवी, निवासी रतकेल, डाकघर रज्जाओ पिपलू, तहसील सरकाघाट से एक लड़का शुभम् नाम का गोद लिया है जिसका जन्म नगर परिषद् मण्डी मेंं हुआ है। प्रार्थी ने पंचायत अभिलेख में नाम व जन्म तिथि दर्ज करने के आदेश चाहे हैं। अतः आम जनता को बजरिया इश्तहार सूचित किया जाता है कि उक्त बच्चे का पंचायत रिकार्ड/ अभिलेख में इन्द्राज करने बारे किसी भी व्यक्ति आम व खास को कोई उजर/एतराज हो तो वह दिनांक 8-3-2010 को प्रातः 10.00 बजे असालतन या वकालतन हाजिर होकर पेश कर सकता है अन्यथा हाजिर न आने की सूरत में मामले का निपटारा नियमानुसार कर दिया जाएगा।
आज दिनांक 14-12-2009 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।
मोहर। ज्ञान चन्द ठाकुर,
सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, धर्मपुर, जिला मण्डी (हि0 प्र0)।
--------
ब अदालत श्री एस0 एस0 ठाकुर, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी एवं नायब तहसीलदार करसोग, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश
श्री दलपत राम पुत्र श्री जंगलू, निवासी चवेरी, डा0 सराहन, तहसील करसोग, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश।
बनाम
आम जनता
प्रार्थना-पत्र 13 (3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969.
उपरोक्त उनवान मुकद्दमा में प्रार्थी ने उप-मण्डल दण्डाधिकारी, करसोग की अदालत में प्रार्थना-पत्र, शपथ-पत्र जो दिनांक 14-3-2008 को तस्दीक हुआ है व नकल परिवार रजिस्टर जो पंचायत सचिव, सराहन द्वारा जारी की गई है प्राप्त की है। जिसमें उसने व्यक्त किया कि उसकी पौत्रियां कुमारी ऊषा व कुमारी निर्मला पुत्रीयां श्री नेत राम, की जन्म तिथियां क्रमशः 5-1-2006 व 25-4-2007 हैैं जिनके नाम व जन्म तिथियां किसी कारणवश ग्राम पंचायत, सराहन के परिवार रजिस्टर में दर्ज नहीं हो पाई हैं। अब उक्त ग्राम पंचायत में दर्ज करवाना चाहता है। उपरोक्त मूल प्रकरण उप-मण्डल दण्डाधिकारी, करसोग के न्यायालय से स्थानान्तरित हो कर इस न्यायालय में उनके न्यायालय के पत्र संख्या रीडर/4476, दिनांक 25-10-2008 को प्राप्त हुआ है।
अतः सर्वसाधारण को इस इश्तहार के माध्यम से सूचित किया जाता है कि प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों के आधार पर यदि किसी व्यक्ति को कुमारी ऊषा व कुमारी निर्मला जिनकी जन्म तिथियां क्रमशः राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 16 फरवरी, 2010/27 माघ, 1931 6757 5-1-2006 व 25-4-2007 दर्शाई गई हैं को ग्राम पंचायत, सराहन के परिवार रजिस्टर में नेत राम के परिवार में दर्ज करने बारा यदि किसी को कोई आपत्ति/एतराज हो तो वह दिनांक 10-3-2010 को इस न्यायालय में प्रातः 10.00 बजे असालतन या वकालतन उपस्थित होकर अपनी आपत्ति/एतराज पेश कर सकता है गैर हाजरी की सूरत में एकतरफा कार्रवाई अमल में लाई जावेगी तथा प्रार्थी की पौत्रियों के नाम व जन्म तिथियां दर्ज करने के आदेश पारित कर दिए जावेंगे।
आज दिनांक 28-1-2010 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।
मोहर। एस0 एस0 ठाकुर,
सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी एवं नायब तहसीलदार,
करसोग, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश।
-------
ब अदालत सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, सदर मण्डी, जिला मण्डी (हि0 प्र0)
श्रीमती सरोज कुमारी पत्नी श्री वंसी लाल व्यास, मकान नम्बर 58/2, पुरानी मण्डी, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश।
बनाम
आम जनता
प्रार्थना-पत्र जेर धारा 13 (3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969.
श्रीमती सरोज कुमारी पत्नी श्री वंसी लाल व्यास, मकान नम्बर 58/2, पुरानी मण्डी, तहसील सदर मण्डी, हिमाचल प्रदेश ने इस अदालत में प्रार्थना-पत्र मय शपथ-पत्र सहित मुकद्दमा दायर किया है कि उनकी माता बलेसरु देवी की मृत्यु दिनांक 11-12-1996 को हुई थी परन्तु अज्ञानतावश उनकी मृत्यु तिथि एम0सी0, मण्डी के रिकार्ड में दर्ज नहीं करा सकी है।
अतः सर्वसाधारण को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि यदि इस बारे किसी को कोई उजर/एतराज हो तो वह दिनांक 4-3-2010 को असालतन या वकालतन प्रातः 11.00 बजे हाजिर होकर अपना एतराज पेश कर सकता है। निर्धारित अवधि के पश्चात् कोई आपत्ति प्राप्त न होने पर प्रार्थना-पत्र श्रीमती सरोज कुमारी पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
आज दिनांक 7-2-2010 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।
मोहर। हस्ताक्षरित/-
सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी,
सदर मण्डी, जिला मण्डी (हि0 प्र0)।
-------
ब अदालत सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, सदर मण्डी, जिला मण्डी (हि0 प्र0)
श्री विनोद कुमार सूद सुपुत्र श्री उधो दास सूद, निवासी पी0-3-48, जरल कालोनी, पण्डोह, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश ।
बनाम
आम जनता
6758 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 16 फरवरी, 2010/27 माघ, 1931 प्रार्थना-पत्र जेर धारा 13 (3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969.श्री विनोद कुमार सूद सुपुत्र श्री उधो दास सूद, निवासी पी0-3-48, जरल कालोनी, पन्डोह, तहसील सदर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश ने इस अदालत में प्रार्थना-पत्र मय शपथ-पत्र सहित मुकद्दमा दायर किया है कि उनकी पुत्री वैशाली सूद का जन्म 2-9-1979 को हुआ है। परन्तु अज्ञानतावश उसकी जन्म तिथि ग्राम पंचायत पण्डोह के रिकार्ड में दर्ज नहीं करा सका है।
अतः सर्वसाधारण को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि इस बारे किसी को कोई एतराज हो तो वह दिनांक 8-3-2010 को असालतन या वकालतन प्रातः 11.00 बजे हाजिर होकर अपना एतराज पेश कर सकता है। निर्धारित अवधि के पश्चात् कोई आपत्ति प्राप्त न होने पर प्रार्थना-पत्र श्री विनोद कुमार पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
आज दिनांक 8-2-2010 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।
मोहर। हस्ताक्षरित/-
सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी,
सदर मण्डी, जिला मण्डी (हि0 प्र0)।
-------
ब अदालत सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, उप-तहसील धर्मपुर, जिला मण्डी (हि0 प्र0) मुकद्दमा : मि0 नं0 2/09.
श्री राकेश पुत्र व शीला पुत्री व रुमा विधवा श्री लाल सिंह, निवासीगण गनस्वाए, ईलाका कमलाह, उप-तहसील धर्मपुर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश . . प्रार्थीगण।
बनाम
सर्वश्री/श्रीमती : सरवणू, वेली राम, पुत्र खिन्दु, वरुण कुमार नावालिग पुत्र जितेन्द्र जेर सरप्रस्त माता निर्मला, निर्मला देवी पत्नी जितेन्द्र, प्रदीप कुमार, कुलदीप पुत्र व कसल्ली उर्फ कौशल्या विधवा सिंघू, निवासीगण गणस्वाए, ईलाका कमलाह, चेत राम पुत्र लाला, निवासी वहरी, भादर पुत्र लाला, निवासी लागणा, तहसील जोगिन्दर नगर, सन्जय पुत्र नोेता राम, निवासी परौण, डा0 स्योह, भूरि सिंह पुत्र मथरू विधवा वलिया, प्रेम सिंह, नरैण सिंह, डागू राम, स्वार सिंह पुत्र डाहलू राम, निवासी तडुन, वलेसरु देवी पत्नी बालक राम, निवासी तनेहड, जयवन्ती देवी पत्नी गोकल चन्द, निवासी वहरी, ब्रहमी देवी पत्नी फतेह चन्द, निवासी तडून, नौरात्री देवी पत्नी गोविन्द राम, निवासी वरैहल, तहसील सरकाघाट, जिला मण्डी (हि0 प्र0) सुख राम, भादर सिंह, मोहन लाल पुत्र जिन्दू राम, निवासी रथौण तहसील सरकाघाट, सोहन सिंह पुत्र डूम, सखा पुत्री डूम, ब्रहमी पत्नी लाभा सिंह निवासी डेढल, वचित्र सिंह, डागू राम पुत्र टेक चन्द, निवासी वहरी, उप-तहसील धर्मपुर, जिला मण्डी (हि0 प्र0) . . प्रत्यार्थीगण। श्री जोगिन्द्रपाल, राकेश कुमार पुत्र व सत्ती देवी विधवा चेत राम, निवासी गणस्वाए, ईलाका कमलाह, सरला देवी पुत्री चेत राम मार्फत कमला देवी स्कूल सनावर, डा0 सनावर, तहसील कसौली, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश . . प्रो0 प्रत्यार्थीगण। प्रार्थना-पत्र तकसीम खाता/खतौनी नं0 69/177, ता 180, कित्ता 40, रकवा तादादी 0-95-31 है0 स्थित मुहाल चाम्बी/87, उप-तहसील धर्मपुर में प्रार्थीगण ने प्रार्थना-पत्र बाबत इस न्यायालय में दायर किया है कि उपरोक्त भूमि मुशतरका होने के कारण वह अपना खाता अलग करवाना चाहते हैं। फरीक दोयम को इस न्यायालय द्वारा समन जारी किए गए हैं। परन्तु उनकी तामील साधारण तरीके से नहीं हो पा रही है। इसलिए न्यायालय को पूर्ण विश्वास हो गया है कि इनकी तामील साधारण तरीके से नहीं हो सकती है। राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 16 फरवरी, 2010/27 माघ, 1931 6759 अतः फरीकदोयम को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि अगर तकसीम बारे कोई उजर या एतराज हो तो वह दिनांक 8-3-2010 को प्रातः 10 बजे इस न्यायालय में असालतन या वकालतन हाजिर आवें। अन्यथा आपके विरूद्ध एकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जावेगी।
आज दिनांक 11-1-2010 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।
मोहर। हस्ताक्षरित/- सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, उप-तहसील धर्मपुर, जिला मण्डी (हि0 प्र0)।
------
ब अदालत सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, उप-तहसील धर्मपुर, जिला मण्डी (हि0 प्र0) मुकद्दमा शीर्षक : मि0 नं0 3/09.
श्री राकेश पुत्र व शीला पुत्री व रूमा विधवा श्री लाल सिंह, निवासी गणस्वाए ईलाका कमलाह, तहसील सरकाघाट, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश . . प्रार्थीगण।
बनाम
सर्वश्री/श्रीमती चेत राम पुत्र लाला, निवासी वहरी, भादर सिंह पुत्र लाला, निवासी लांगना, तहसील जोगिन्दर नगर, वरुण कुमार नावालिग पुत्र जितेन्द्र जेर सरप्रस्त माता निर्मला, निर्मला पत्नी जितेन्द्र, सरवणू, वेली राम, पुत्र खिन्दू, गांव गणस्वाए, ईलाका कमलाह, कौशल्या देवी पुत्री खिन्दू हाल पत्नी नरैण सिंह, निवासी सरी, बिरू, राम लाल, प्रताप, सुरेश पुत्र व ब्रहमी देवी विधवा स्वारू, निवासी बरूरी, डा0 गडखल, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि0 प्र0) प्रदीप, कुलदीप पुत्र सिंघू, कसल्ली उर्फ कौशल्या विधवा सिंघू, संजय कुमार पुत्र नोता राम, निवासी परौण, भूरी सिंह पुत्र मथरू देवी, निवासी वल्याणा, प्रेम सिंह, नरैण सिंह, डागू राम, स्वार सिंह पुत्र डाहलू राम, निवासी तडून, वलेसरू देवी पत्नी बालक राम, निवासी तनेहड, जयवन्ती देवी पत्नी गोकल चन्द, निवासी बहरी, ब्रहमी देवी पत्नी फतेह चन्द, गांव तडुन, नौरात्री देवी पत्नी गोविन्द राम, निवासी वरैहल, सुख राम, भादर सिंह, मोहन लाल पुत्र जिन्दू राम, निवासी रथौण, ईलाका कमलाह, सोहन सिंह पुत्र डूम सरपा पुत्री डूम, ब्रहमी देवी पत्नी लाभ सिंह, निवासीगण डेढल, वचित्र सिंह, डागू राम पुत्र टेक चन्द, निवासी वहरी, उप-तहसील धर्मपुर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश . . प्रत्यार्थीगण। श्री सागर, वलवन्त, विपन पुत्र लाभा, निवासी गणस्वाए वल्ही पुत्री लाभा हाल पत्नी पृथी, निवासी गोरत, शकुन्तला देवी पुत्री लाभा, निवासी टपोहल, डा0 तनेहड, पंजकू राम, रामदिता उर्फ छितरू, कन्छू पुत्र साजु, निवासी गणस्वाए ईलाका कमलाह, उप-तहसील धर्मपुर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश ..प्रो0 प्रत्यार्थीगण। प्रार्थना-पत्र तकसीम खाता/खतौनी नं0 68/176 नम्बर खसरा 1161, तादादी 00-02-24 है0 स्थित मुहाल चाम्बी/87, उप-तहसील धर्मपुर में प्रार्थीगण ने प्रार्थना-पत्र बाबत इस न्यायालय में दायर किया है कि उपरोक्त भूमि मुशतरका होने के कारण वह अपना खाता अलग करवाना चाहते हैं। फरीक दोयम को इस न्यायालय द्वारा समन जारी किए गए हैं। परन्तु उनकी तामील साधारण तरीके से नहीं हो पा रही है। इसलिए न्यायालय को पूर्ण विश्वास हो गया है कि इनकी तामील साधारण तरीके से नहीं हो सकती है।
अतः फरीकदोयम को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि अगर तकसीम बारे कोई उजर या एतराज हो तो वह दिनांक 8-3-2010 को प्रातः 10 बजे इस न्यायालय में असालतन या वकालतन हाजिर आवें। अन्यथा आपके विरूद्ध एकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जावेगी।6760 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 16 फरवरी, 2010/27 माघ, 1931 आज दिनांक 11-1-2010 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ। मोहर। हस्ताक्षरित/- सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी,
उप-तहसील धर्मपुर,
जिला मण्डी (हि0 प्र0)।
------
ब अदालत सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, उप-तहसील धर्मपुर, जिला मण्डी (हि0 प्र0) मुकद्दमा शीर्षक : मि0 नं0 5/09.
श्री राकेश पुत्र व शीला पुत्री व रुमा देवी विधवा श्री लाल सिंह, निवासीगण गणस्वाए, ईलाका कमलाह, उप-तहसील धर्मपुर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश . . प्रार्थीगण।
बनाम
सर्वश्री/श्रीमती सरवणू, वेली राम पुत्र खिन्दू, वरुण कुमार नावालिग पुत्र जितेन्द्र जेर सरप्रस्त माता निर्मला देवी पत्नी जितेन्द्र, निर्मला देवी पत्नी जितेन्द्र, प्रदीप कुमार पुत्र व कुलदीप पुत्र सिंघू, कसल्ली उर्फ कौशल्या विध्वा सिंघू, निवासीगण गणस्वाए, ईलाका लांगणा, तहसील जोगिन्दर नगर, सन्जय कुमार पुत्र नोेता राम, गांव परौण, भूरि सिंह पुत्र मथरू विधवा वलिया, गांव वल्याण ईलाका कमलाह, प्रेम सिंह पुत्र डाहलू राम, नरैण सिंह, डागू राम, स्वार सिंह पुत्र देवकू पत्नी डाहलू, निवासी तडुन, वलेसरु पत्नी बालक राम, निवासी तनेहड, जयवन्ती पत्नी गोकल चन्द, निवासी वहरी, ब्रहमी देवी पत्नी फतेह चन्द, गांव तडुन, नौरात्री देवी पत्नी गोविन्द राम, गांव वरैहल, ईलाका कमलाह, तहसील सरकाघाट, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश, सोहन सिंह पुत्र डूम, सरपा पुत्री डूम, ब्रहमी देवी पत्नी लाभ सिंह, निवासी डढेल, वचित्र सिंह पुत्र टेक चन्द, निवासी बहरी, डागू राम पुत्र टेक चन्द, निवासी वहरी, ब्रहमा राम, वंसी लाल पुत्र व द्रोमती देवी विधवा भगत, निवासीगण गणस्वाए, शीला पुत्री भगत पत्नी प्रेम सिंह, निवासी विंगा ईलाका कमलाह, उप-तहसील धर्मपुर, जिला मण्डी (हि0 प्र0) . . प्रत्यार्थीगण। प्रार्थना-पत्र तकसीम खाता/खतौनी नं0 71/184, कित्ता 14, तादादी 00-34-64 है0 स्थित मुहाल चाम्बी/87, उप-तहसील धर्मपुर में प्रार्थीगण ने प्रार्थना-पत्र बाबत इस न्यायालय में दायर किया है कि उपरोक्त भूमि मुशतरका होने के कारण वह अपना खाता अलग करवाना चाहते हैं। फरीक दोयम को इस न्यायालय द्वारा समन जारी किए गए हैं। परन्तु उनकी तामील साधारण तरीके से नहीं हो पा रही है। इसलिए न्यायालय को पूर्ण विश्वास हो गया है कि इनकी तामील साधारण तरीके से नहीं हो सकती है।
अतः फरीकदोयम को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि अगर तकसीम बारे कोई उजर या एतराज हो तो वह दिनांक 8-3-2010 को प्रातः 10 बजे इस न्यायालय में असालतन या वकालतन हाजिर आवें। अन्यथा आपके विरूद्ध एकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जावेगी।
आज दिनांक 11-1-2010 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।
मोहर। हस्ताक्षरित/- सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी,
उप-तहसील धर्मपुर,
जिला मण्डी (हि0 प्र0)। राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 16 फरवरी, 2010/27 माघ, 1931 6761 ब अदालत श्री ज्ञान चन्द ठाकुर, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, धर्मपुर, जिला मण्डी (हि0 प्र0) मि0 नं0 1/09.
श्री राकेश पुत्र व श्रीमती शीला पुत्री व श्रीमती रुमा देवी विधवा श्री लाल सिंह पुत्र श्री खिन्दू, निवासी गणस्वाए . . प्रार्थीगण।
बनाम
1. श्री सरवणू, 2. श्री वेली राम पुत्रगण श्री खिन्दू, 3. श्री वरुण कुमार पुत्र, 4. श्रीमती निर्मला देवी पत्नी श्री जितेन्द्र सभी निवासी गणस्वाए, 5. श्री चेत राम पुत्र श्री लाला, निवासी बहरी, 6. भादर पुत्र श्री लाला राम, गांव लांगणा, तहसील जोगिन्द्रनगर . . प्रत्यार्थीगण। दरख्वास्त वगर्ज फरमाए जाने तकसीम भूमि खाता खतौनी नं0 63/168, कित्ता 21, रकवा तादादी 0-52-73 है0 वाक्या महाल चाम्बी/87.
उपरोक्त प्रार्थीगण ने प्रार्थना-पत्र खाता खतौनी नं0 63/168, कित्ता 21 का इस अदालत में वराए हुकम्मन तकसीम हेतु प्रस्तुत किया है जोकि इस न्यायालय में जेर समायत है। प्रतिवादीगण नं0 5 चेत राम, 6. भादर को तकसीम की सुनवाई हेतु बजरिया समन न्यायालय में तल्व किया गया। समन बिला तामील के ही इस न्यायालय में वापिस आते रहे। इससे स्पष्ट जाहिर है कि प्रतिवादीगण जानबूझ कर इस न्यायालय में हाजिर नहीं होना चाहते हैं व समन नहीं लेना चाहते हैं। इस प्रकार से अदालत हजा को पूर्ण विश्वास हो चुका है कि उपरोक्त प्रतिवादीगण को तामील साधारण तरीके से की जानी असम्भव है।
अतः इस इश्तहार द्वारा प्रतिवादीगण को सूचित किया जाता है कि वे स्वयं या असालतन या वकालतन सहित दिनांक 8-3-2010 को न्यायालय हजा में प्रातः 10 बजे उपस्थित होकर तकसीम मामले की पैरवी करें। अन्यथा अनुपस्थिति की सूरत में एकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जावेगी।
आज दिनांक 11-1-2010 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।
मोहर। ज्ञान चन्द ठाकुर, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी,
उप-तहसील धर्मपुर,
जिला मण्डी (हि0 प्र0)।
------
ब अदालत श्री ज्ञान चन्द ठाकुर, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, धर्मपुर, जिला मण्डी (हि0 प्र0) मि0 नं0 4/09.
श्री राकेश पुत्र व श्रीमती शीला पुत्री व श्रीमती रुमा देवी विधवा श्री लाल सिंह पुत्र श्री खिन्दू, निवासी गणस्वाए . . प्रार्थीगण।
बनाम
1. श्री वरुण कुमार पुत्र, 2. श्रीमती निर्मला देवी विधवा श्री जितेन्द्र, 3. सरवणू, 4. श्री वेली राम पुत्रगण श्री खिन्दू, सभी निवासी गणस्वाए, 5. श्री बीरू, 6. राम लाल, 7. प्रताप, 8. सुरेश पुत्रगण, 9. ब्रहमी देवी विधवा स्वारू, गांव बरुरीडा, डा0 बडखल, तहसील कसौली, जिला सोलन, 10. प्रदीप कुमार, 11. कुलदीप पुत्र व 12. कौशल्या देवी पत्नी सिंधू, निवासी गणस्वाए
. . प्रतिवादीगण। 6762 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 16 फरवरी, 2010/27 माघ, 1931 उपरोक्त प्रार्थीगण ने प्रार्थना-पत्र खाता खतौनी नं0 66/171, ता 173, कित्ता 11, रकबा तादादी 0-42-38 है0 का इस अदालत में बराए हुकम्मन तकसीम हेतु प्रस्तुत किया है जो इस अदालत में जेर समायत है। प्रतिवादीगण नं0 10. प्रदीप, 11. कुलदीप, 9. ब्रहमी देवी को तकसीम की सुनवाई हेतु बजरिया समन इस न्यायालय में तल्व किया गया। समन बिला तामील के ही इस न्यायालय में वापिस आते रहे। इससे स्पष्ट जाहिर है कि प्रतिवादीगण जानबूझ कर इस न्यायालय में हाजिर नहीं होना चाहते हैं व समन नहीं लेना चाहते हैं। इस प्रकार से अदालत हजा को पूर्ण विश्वास हो चुका है कि उपरोक्त प्रतिवादीगण को तामील साधारण तरीके से की जानी असम्भव है।
अतः इस इश्तहार द्वारा प्रतिवादीगण को सूचित किया जाता है कि वे स्वयं या असालतन या वकालतन सहित दिनांक 8-3-2010 को न्यायालय हजा में प्रातः 10 बजे उपस्थित होकर तकसीम मामले की पैरवी करें। अन्यथा अनुपस्थिति की सूरत में एकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
आज दिनांक 11-1-2010 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।
मोहर।
ज्ञान चन्द ठाकुर, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी,
उप-तहसील धर्मपुर,
जिला मण्डी (हि0 प्र0)। नियन्त्रक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री, हिमाचल प्रदेश, शिमला-5 द्वारा मुद्रित तथा प्रकाशित