राजपत्र, हिमाचल प्रदेशराजपत्र, हिमाचल प्रदेशराजपत्र, हिमाचल प्रदेशराजपत्र, हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित शिमला,शिमला,शिमला,शिमला, शनिशनिशनिशनिववववारारारार, , , , 20202020 नवम्नवम्नवम्नवम्बरबरबरबर, 2010, 2010, 2010, 2010////29292929 कार्तिककार्तिककार्तिककार्तिक,,,, 1932 1932 1932 1932
हिमाचल प्रदेश सरकारहिमाचल प्रदेश सरकारहिमाचल प्रदेश सरकारहिमाचल प्रदेश सरकार
ब अदालत श्री मान सिंह ठाकुर, सहायक समाहर्ता, द्वितीय श्रेणी, तहसील (सदर) चम्बा, जिला चम्बा, हिमाचल प्रदेश
मिसल नम्बर : 15/NT/रीडर/2010 तारीख मजरूआ : 7-7-2010 श्री विजय कुमार पुत्र श्री मोहन लाल पुत्र श्री नेत्र, गांव निवासी पल्यूर, परगना साहो, तहसील व जिला चम्बा . . फरीकअब्बल।
बनाम
1. श्री हसन दीन पुत्र श्री उमरदीन पुत्र अलादीन, निवासी गांव पल्यूर, परगना साहो, तहसील व जिला चम्बा।
2. श्रीमती सायरा पत्नी श्री उमर दीन पुत्र श्री अलादीन, निवासी गांव पल्यूर, परगना साहो, तहसील व जिला चम्बा हाल पत्नी श्री फकीर मुहम्मद, गांव व डाकघर कभगी, थाना केलियां तहसील व जिला लुधियाना (पंजाब)।
172-राजपत्र/2010-20-11-2010 (6009) 6010 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 20 नवम्बर, 2010/29 कार्तिक, 1932 3. श्री साबर पुत्र श्री उमरदीन पुत्र श्री अलादीन, निवासी गांव पल्यूर परगना साहो, तहसील व जिला चम्बा हाल पुत्र श्री फकीर मुहम्मद, गांव व डाकघर कभगी, थाना केलियां, तहसील व जिला लुधियाना (पंजाब) . . फरीकदोयम। उनवान मुकद्दमा :
दरख्वास्त तकसीम बाबत खाता खतौनी नं0 105/131, खसरा नं0 294, रक्बा तादादी 01-05-00 बीघा, कित्ता 1, मुहाल पल्यूर, परगना साहो, तहसील व जिला चम्बा। उपरोक्त उनवान मुकद्दमा के सम्बन्ध में श्री विजय कुमार पुत्र श्री मोहन लाल पुत्र श्री नेत्र, गांव निवासी पल्यूर, परगना साहो, तहसील व जिला चम्बा ने इस अदालत में तकसीम भूमि करवाने बारे में दरख्वास्त गुजारी है। जिसमें आप भी मालिक हैं। उपरोक्त मुकद्दमा की पैरवी करने हेतु इस अदालत द्वारा बार-बार समन जारी किए गए हैं। परन्तु उन पर हस्व जावता तामील नहीं हो रही है। अब अदालत को यह विश्वास हो गया है कि बिना इश्तहार के फ्रीकदोयम पर हस्व जावता तामील करना असम्भव है। इस लिए इस इश्तहार द्वारा उपरोक्त फ्रीकदोयम नं0 1, 2 व 3 को सूचित किया जाता है कि वह दिनांक 26-11-2010 को सुबह दस बजे असालतन या वकालतन में उपस्थित होकर अपने-अपने पक्ष लिखित या जवानी रूप में इस अदालत में पेश करें। गैर हाजरी की सूरत में यक तरफा कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उसके बाद कोई उजर/एतराज कावले समायत नहीं होंगे।
आज दिनांक 27-10-2010 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर सहित कार्यालय से जारी हुआ।
मोहर। मान सिंह ठाकुर, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, तहसील सदर,
चम्बा, जिला चम्बा, हिमाचल प्रदेश।
-------
ब अदालत श्री धर्म चन्द चौहान, नायब तहसीलदार एवं सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, बैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि0 प्र0)
मिसल नं0 3/NT/2010 उनवान : नाम की दस्रुती। श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी स्व0 श्री चरण दास, निवासी सलेहरा, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश . . प्रार्थिया।
बनाम
आम जनता
विषय.--राजस्व कागजात में नाम की दरुस्ती करवाने बारे।
श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी स्व0 श्री चरण दास, निवासी सलेहरा, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश ने इस अदालत में प्रार्थना-पत्र दिया है कि उसके पति का नाम पंचायत रिकार्ड व नौकरी के रिकार्ड मे चरण दास था परन्तु महाल सलेहरा, मौजा चढियार, तहसील बैजनाथ के रिकार्ड में गलती से चैन सिंह दर्ज है अतः सलेहरा के रिकार्ड में चैन सिंह की बजाए चैन सिंह उर्फ चरण दास नाम की दरुस्ती करने बारे किसी को कोई उजर व एतराज हो तो वह दिनांक 30-11-2010 को अधोहस्ताक्षरी की अदालत में असालतन व वकालतन पेश कर सकता है गैर हाजरी की सूरत में आम जनता के खिलाफ एक तरफा कार्यवाही की जावेगी। राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 20 नवम्बर, 2010/29 कार्तिक, 1932 6011 आज दिनांक 30-10-2010 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी हुआ।
मोहर।
धर्म सिंह चौहान, नायब तहसीलदार एवं सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, बैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि0 प्र0)।
--------
ब अदालत श्री नागेश्वर दत्त, नायब तहसीलदार, जोगिन्दरनगर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश ब मुकद्दमा :
श्री शेष राम पुत्र श्री कांशी राम, निवासी पंजालतर, तहसील जोगिन्दरनगर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश
. . वादी।
बनाम
आम जनता
. . प्रतिवादी। प्रर्थना-पत्र जेर धारा 13 (3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969.
आवेदक ने इस अदालत में एक प्रार्थना-पत्र गुजारा है कि उसकी पुत्री कुमारी भावना का जन्म दिनांक 26-3-2008 को हुआ था, परन्तु अज्ञानतावश वह उसकी जन्म तिथि नगर पंचायत के रिकार्ड में दर्ज न करवा सका ।
अतः सर्वसाधारण जनता को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि यदि इस बारे किसी व्यक्ति को कोई उजर या एतराज हो तो वह दिनांक 28-11-2010 को प्रातः 10.00 बजे अदालत में असालतन या वकालतन हाजिर हो सकता है अन्यथा कार्यवाही एक तरफा अमल में लाई जावेगी।
आज दिनांक 1-11-2010 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर सहित जारी हुआ।
मोहर।
नागेश्वर दत्त, नायब तहसीलदार, जोगिन्दरनगर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश।
-------
ब अदालत श्री नागेश्वर दत्त, नायब तहसीलदार, जोगिन्दरनगर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश ब मुकद्दमा :
श्री राजेश कुमार पुत्र श्री बुधी सिंह, निवासी काथला, डा0 दुल, तहसील जोगिन्दरनगर, जिला मण्डी, . . वादी। हिमाचल प्रदेश
बनाम
आम जनता
. . प्रतिवादी। प्रर्थना-पत्र जेर धारा 13 (3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969.
आवेदक ने इस अदालत में एक प्रार्थना-पत्र गुजारा है कि उसकी पत्नी बंदना देवी की मृत्यु दिनांक 29-5-2010 को हुई थी, परन्तु अज्ञानतावश वह उसकी मृत्यु तिथि नगर पंचायत के रिकार्ड में दर्ज न करवा सका । 6012 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 20 नवम्बर, 2010/29 कार्तिक, 1932
अतः सर्वसाधारण जनता को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि यदि इस बारे किसी को कोई उजर या एतराज हो तो वह दिनांक 28-11-2010 को प्रातः 10.00 बजे अदालत में असालतन या वकालतन हाजिर हो सकता है अन्यथा कार्यवाही एक तरफा अमल में लाई जावेगी।
आज दिनांक 1-11-2010 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर सहित जारी हुआ।
मोहर।
नागेश्वर दत्त, नायब तहसीलदार, जोगिन्दरनगर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश।
-------
ब अदालत सहायक समाहर्ता प्रथत श्रेणी, जुब्बल, तहसील जुब्बल, जिला शिमला (हि0 प्र0) मुकद्दमा नं0 : 6/2009 उनबान मुकद्दमा/तकसीम भूमि तारीख पेशी : 29-11-2010 श्रीमती सुनीता देवी पत्नी श्री हरदयाल सिंह, निवासी सिरठी, तहसील जुब्बल, जिला शिमला (हि0 प्र0) . . प्रार्थी।
बनाम
1. श्री सुरेन्द्र मोहन पुत्र श्री ईश्वरी दत्त, 2. कुमारी रंजना, 3. कुमारी बन्दना पुित्रयां श्री ईश्वरी दत्त, 4. श्रीमती उर्मिला पत्नी श्री ईश्वरी दत्त, 5. राम रतन पुत्र श्री केवल राम, 6. राम कली, 7. कुनी 8. सलो पुत्रियां श्री केवल राम, समस्त निवासीगण सुन्डली, 9. ओम प्रकाश पुत्र श्री सुन्दर, निवासी कामना, तहसील जुब्बल, जिला शिमला . . प्रतिवादी। प्रार्थना-पत्र बराए तकसीम भूमि खसरा नम्बरान 1259/516 व 1257/515 चक नगर पंचायत जुब्बल, तहसील जुब्बल।
उपरोक्त प्रार्थी ने इस न्यायालय में भूमि मन्दरजा खसरा नम्बरान उपरोक्त की तकसीम हेतु प्रार्थना-पत्र दिया है लेकिन इस में से अधिकतर प्रतिवादियों की तामील साधारण तरीके से सम्भव नहीं है तथा मृतक प्रतिवादी राम कली के जायज वारसान की तामील भी नहीं हो पा रही है।
अतः प्रतिवादीगण व वारसान मृत्क राम कली को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि यदि किसी को उक्त भूमि की तकसीम बारे कोई उजर/एतराज हो तो वह असालतन या वकालतन दिनांक 29-11-2010 को प्रातः 10.00 बजे उपस्थित न्यायालय होकर अपना एतराज पेश करें अन्यथा अनुपस्थिति की सूरत में कार्यवाही एक पक्षीय अमल में लाई जाएगी।
आज दिनांक 17-8-2010 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।
मोहर। हस्ताक्षरित/-
सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी,
तहसील जुब्बल, जिला शिमला (हि0 प्र0)। राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 20 नवम्बर, 2010/29 कार्तिक, 1932 6013 ब अदालत श्री मनमोहन शर्मा (हि0प्र0से0) समाहर्ता, उप-मण्डल, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश
मिसल नम्बर : 89/10 तारीख दायर : 11-12-2001 तारीख पेशी : 26-11-2010 श्री राम स्वरूप पुत्र श्री रुलिया राम, निवासी ग्राम ज्वालापुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश . . अपीलकर्ता।
बनाम
श्री मलकियत सिंह पुत्र श्री रुलिया, निवासी ग्राम ज्वालापुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश द्वारा जायज वारसान एवं अन्य . . प्रतिवादीगण। भू-राजस्व नियम की धारा 14 के अन्तर्गत सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी पांवटा साहिब द्वारा मिसल तकसीम न0 26/2000 राम स्वरूप बनाम मलकियत सिंह आदि में दिनांक 9-11-2010 को दिए गए आदेश के सम्बन्ध में अपील।
नोटिस बनाम :
श्री चतर सिंह पुत्र श्री मलकियत सिंह, निवासी ग्राम पंचायत गजरोवाला, डाकघर जगमावाला, तहसील एवं जिला देहरादून (उ0 ख0) श्री सत पाल पुत्र श्री मलकियत सिंह, निवासी ग्राम रेशम माजरी, तहसील एवं जिला देहरादून (उ0 ख0), श्री सरवन कुमार पुत्र श्री मलकियत सिंह, निवासी ग्राम एवं डाकघर रेशम माजरी, तहसील एवं जिला जिला देहरादून (उ0 ख0) तथा श्रीमती निरमला देवी पत्नी श्री टिन्नू, निवासी ग्राम पटेलनगर, देहरादून (उ0 ख0)।
उपरोक्त मुकद्दमा उनवान बाला में इस न्यायालय में उपरोक्त श्री राम स्वरुप, दावाकर्ता द्वारा श्री मलकियत सिंह आदि के खिलाफ भू-राजस्व नियम 14 के अन्तर्गत सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी, पांवटा साहिब द्वारा तकसीम मुकद्दमा संख्या 26/2000 में दिनांक 9-11-2001 को दिए गए आदेश के सम्बन्ध में एक अपील दायर की गई है जिसकी सुनवाई इस अदालत द्वारा की जा रही है। इस न्यायालय द्वारा उक्त प्रतिवादियों को कई बार समन जारी किए गये। परन्तु वह अदालत में हाजर न आए जिससे प्रतीत होता है कि अक्त प्रतिवादियों को साधारण तरीके से समन की तामील की जानी सम्भव नहीं है।
अतः उक्त प्रतिवादियों को बजरिए इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि वह मुकद्दमा की पैरवी हेतु असालतन व वकालतन दिनांक 26-11-2010 को सुबह 10.00 बजे इस अदालत में हाजिर आवें। अदालत में हाजिर न होने की सूरत में उनके विरूद्ध कार्यवाही एक तरफा अमल में लाई जाएगी।
आज दिनांक 23 अक्तूबर, 2010 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।
मोहर। मनमोहन शर्मा, समाहर्ता, उप-मण्डल, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश। 6014 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 20 नवम्बर, 2010/29 कार्तिक, 1932
In the Court of Shri Lalit Sharma, Executive Magistrate (Tehsildar), Kasauli, District Solan,
Himachal Pradesh
Case No. : 31/2010
Date of Institution : 18-10-2010 Date of Decision Pending for 26-11-2010 Shri Dhani Ram son of Shri Julfi Ram, resident of Village Sanana, Post Office . . Applicant. Ghahighat, Tehsil & District Solan, Himachal Pradesh
Versus
General Public
.. Respondent.
Application under section 13 (3) of Birth and Death Registration Act, 1969.
Shri Dhani Ram son of Shri Julfi Ram, resident of Village Sanana, Post Office Ghahighat, Tehsil Kasauli, District Solan, Himachal Pradesh has moved an application before the undersigned under section 13 (3) of Birth and Death Registration Act, 1969 alongwith affidavits and other documents that his son named Mr. Vishal born on 24-7-2009 at Village Sanana, Tehsil Kasauli, District Solan, Himachal Pradesh but his date of birth could not be registered by the applicant in the Gram Panchayat's birth record, Chammo, Tehsil Kasauli, District Solan, Himachal Pradesh.
Therefore, by this proclamation the general public is hereby informed that any person having any objection for the registration of dates of birth of Mr. Vishal son of the applicant may submit his objection in writing in this court on or before 26-11-2010 at 10.00 A. M. failing which no objection will be entertained after expiry of date.
Given under my hand and seal of the court this 18th day of October, 2010.
Seal.
LALIT SHARMA,
Executive Magistrate (Tehsildar),
Kasauli, District Solan, Himachal Pradesh.
————
ब अदालत तहसीलदार एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी ऊना, तहसील व जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश
श्री सुखदेव चन्द बनाम आम जनता। दरख्वास्त जेर धारा 13 (3) जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1969.
श्री सुखदेव चन्द पुत्र श्री जोग राज, निवासी अप्पर कोटला-कलां, तहसील ऊना, जिला ऊना ने इस अदालत में दरख्वास्त दी है कि उसकी पुत्री शमा कुमारी का जन्म गांव कोटला-कलां में दिनांक 27-10-2006 को हुआ था, परन्तु इस बारे पंचायत के रिकार्ड में पंजीकरण नहीं करवाया जा सका। अब पंजीकरण करने के आदेश दिए जाएं।
अतः इस नोटिस के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त जन्म पंजीकरण होने बारे कोई उजर/एतराज हो तो वह दिनांक 4-12-2010 को सुबह 10.00 बजे राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 20 नवम्बर, 2010/29 कार्तिक, 1932 6015 अधोहस्ताक्षरी के समक्ष असालतन व वकालतन हाजिर आकर पेश कर सकता है अन्यथा उपरोक्त जन्म का पंजीकरण करने के आदेश दे दिए जाएंगे।
आज दिनांक 1-11-2010 को हस्ताक्षर मेरे व मोहर अदालत द्वारा जारी हुआ।
मोहर। हस्ताक्षरित/- तहसीलदार एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी, ऊना, तहसील व जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश।
-------
ब अदालत तहसीलदार एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी ऊना, तहसील व जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश
श्री पुरशोतम सिंह बनाम आम जनता। दरख्वास्त जेर धारा 13 (3) जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1969.
श्री पुरशोतम सिंह पुत्र श्री सोहन सिंह, निवासी मदनपुर बसोली, तहसील ऊना, जिला ऊना ने इस अदालत में दरख्वास्त दी है कि उसके पुत्र नरिन्द्र ंिसंह का जन्म गांव मदनपुर में दिनांक 13-12-1972 को हुआ था, परन्तु इस बारे पंचायत के रिकार्ड में पंजीकरण नहीं करवाया जा सका। अब पंजीकरण करने के आदेश दिए जाएं।
अतः इस नोटिस के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त जन्म पंजीकरण होने बारे कोई उजर/एतराज हो तो वह दिनांक 4-12-2010 को सुबह 10.00 बजे अधोहस्ताक्षरी के समक्ष असालतन/वकालतन हाजिर आकर पेश कर सकता है अन्यथा उपरोक्त जन्म का पंजीकरण करने के आदेश दे दिए जाएंगे।
आज दिनांक 30-10-2010 को हस्ताक्षर मेरे व मोहर अदालत द्वारा जारी हुआ।
मोहर। हस्ताक्षरित/- तहसीलदार एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी, ऊना, तहसील व जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश।
-------
In the Court of Pradeep Kumar Thakur H.A.S., Sub-Divisional Magistrate, Una,
District Una (H. P.)
Jagdish Chand Sandhu, Chief Vety. Pharmacist Vety. Hospital Una (H. P.)
Versus
General public
Application for addition of Surname after name.
Jagdish Chand Sandhu, Chief Vety. Pharmacist Vety. Haspital Una (H. P.) has submitted an application in this court for addition of Surname as "Sandhu" after his name in service record.
6016 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 20 नवम्बर, 2010/29 कार्तिक, 1932
So, General Public is informed through this notice that if some one has any objection for adding his Surname can submit objection in this court on or before 18-12-2010. Otherwise further action to add the surname in the service book will be taken.
Seal. PRADEEP KUMAR THAKUR,
Sub-Divisional Magistrate, Una,
District Una (H. P.).
__________
नियन्त्रक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री, हिमाचल प्रदेश, शिमला-5 द्वारा मुद्रित तथा प्रकाशित