Servants of Knowledge
Himachal Pradesh Gazette · Government of Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Gazette, No. 34, 21 May 2011

Published 21 May 2011

Gazette no.
34
Gazetteid
34/GAZETTE/2011-21/05/2011
Identifier
in.gazette.himachal.2011-05-21.34_gazette_2011-21_05_2011
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

राजपत्र, हिमाचल प्रदेशराजपत्र, हिमाचल प्रदेशराजपत्र, हिमाचल प्रदेशराजपत्र, हिमाचल प्रदेश हिमाचल हिमाचल हिमाचल हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशितप्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशितप्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशितप्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित शिमला,शिमला,शिमला,शिमला, शनिशनिशनिशनिवारवारवारवार 21212121 मईमईमईमई,,,, 2011 2011 2011 2011////31313131 वैशाख,वैशाख,वैशाख,वैशाख, 1933 1933 1933 1933

हिमाचल प्रदेश सरकारहिमाचल प्रदेश सरकारहिमाचल प्रदेश सरकारहिमाचल प्रदेश सरकार

आवास विभाग

अधिसूचना

शिमला-2, 2 मई, 2011

ससससंंंंख्ख्ख्ख्याः आवास-6 (एफ)याः आवास-6 (एफ)याः आवास-6 (एफ)याः आवास-6 (एफ) 5-10/20105-10/20105-10/20105-10/2010....----यतः राज्यपाल हिमाचल प्रदेश को यह प्रतीत होता है कि हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण जो कि भू-अर्जन अधिनियम, 1894 की धारा-3 के खण्ड (सी0सी0) के अन्तर्गत राज्य सरकार के स्वामित्व और नियन्त्रण के अधीन एक प्राधिकरण है के द्वारा अपने व्यय पर सार्वजनिक प्रयोजन नामतः मुहाल सल्लेवाल तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश में नलकूप लगाने के लिए भूमि अर्जित करना अपेक्षित है । अतएव एतद्‌द्वारा यह अधिसूचित किया जाता है कि निम्नलिखित विस्तृत विवरणी में वर्णित भूमि का उपरोक्त प्रयोजन के लिए अर्जन अपेक्षित है ।

2. यह अधिसूचना ऐसे सभी व्यक्तियों को जो इससे सम्बन्धित हो सकते हैं, की जानकारी के लिए भू-अर्जन अधिनियम, 1894 की धारा-4 के अन्तर्गत जारी की जाती है ।

34-राजपत्र/2011-21-5-2011 (833) 834 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 21 मई, 2011/31 वैशाख, 1933 3. पूर्वोक्त धारा द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश इस समय इस उपक्रम में कार्यरत सभी अधिकारियों उनके कर्मचारियों और श्रमिकों को इलाके की किसी भी भूमि में प्रवेश करने और सर्वेक्षण करने तथा उस धारा द्वारा अपेक्षित या अनुमत अन्य सभी कार्यों को करने के लिए सहर्ष प्राधिकार देते है ।

4. कोई भी ऐसा हितबद्ध व्यक्ति जिसे उक्त क्षेत्र में कथित भूमि के अर्जन पर कोई आपत्ति हो तो वह इस अधिसूचना के प्रकाशित होने के 30 दिन की अवधि के भीतर लिखित रूप में भू-अर्जन समार्हता, हि0 प्र0 आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण, निगम बिहार, शिमला-2 के समक्ष अपनी आपत्ति दायर कर सकता है ।

विवरणीविवरणीविवरणीविवरणी

जिला तहसील गांव खसरा नं0 रक्वा सोलन नालागढ़ सल्लेवाल 563/1 1-10

आदेश द्वारा, हस्ताक्षरित/- प्रधान सचिव (आवास)।

------

ब अदालत श्री देवा सिंह नेगी, मैरिज अधिकारी (एस0 डी0 एम0), भरमौर, जिला चम्बा, हिमाचल प्रदेश

1. श्री प्रसोतम राम पुत्र श्री शकतू, निवासी सैहली, डा0 औराफाटी, तहसील भरमौर, जिला चम्बा 2. श्रीमती देई देवी पुत्री श्री बूटा राम, निवासी मिन्दरा, डा0 दुर्गेठी, तहसील भरमौर, जिला चम्बा . . प्रार्थीगण।

बनाम

आम जनता

प्रार्थना-पत्र जेर धारा 5 (2) हिमाचल प्रदेश मैरिज अधिनियम के अन्तर्गत विवाह पंजीकरण करने बारे। उपरोक्त मामला प्रार्थीगण उपरोक्त ने दिनांक 28-4-2011 को इस न्यायालय में पेश किया है कि उन्होंने दिनांक 30-10-2010 को हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार स्थान भरमौर में शादी कर ली है और तब से पति-पत्नी के रूप में रहते चले आ रहे हैं। जेर धारा 5 (2) हिमाचल प्रदेश मैरिज अधिनियम के अनुसार उनका विवाह पंजी—त किया जावे।

अतः आम जनता को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस बारा कोई उजर एतराज हो तो वह अपना उजर एतराज इश्तहार जारी होने के एक मास के भीतर असालतन या वकालतन हाजिर अदालत होकर पेश कर सकता है अन्यथा दीगर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इश्तहार आज दिनांक 9-5-2011 को हमारे हस्ताक्षर व मोहर न्यायालय से जारी किया गया। मोहर। देवा सिंह नेगी, मैरिज अधिकारी (एस0 डी0 एम0),

भरमौर, जिला चम्बा, हिमाचल प्रदेश।राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 21 मई, 2011/31 वैशाख, 1933 835

In the Court of Shri Rajeshwar Goel (H.A.S.), Special Marriage Officer-cum-Sub-Divisional

Magistrate, Manali, District Kullu, Himachal Pradesh

In the matter of :

Mr. Amriehsan s/o Shri Mirhassan, Passport No. N-10678077, Nationality Iranian, r/o Bahar Street, Abad Payam building 3rd Floor, Tehran, Iran, presently residing at Village Nasogi, P. O. Chhiyal, Tehsil Manali, District Kullu (H. P.).

and

Evdokimova Anastasia d/o Mr. Evdokimova Aleksander, Nationality Russian, Passport No. 633982699, r/o 410054, Russian Saratom city, I Begovaya St. 7-99 presently residing at Village Nasogi, P. O. Chhiyal, Tehsil Manali, District Kullu (H. P.).

Versus

General Public

An application for registration of marriage under Special Marriage Act, 1954.

Whereas Mr. Amriehsan s/o Shri Mirhassan, Passport No. N-10678077, Nationality Iranian, r/o Bahar Street, Abad Payam building 3rd Floor, Tehran, Iran, presently residing at Village Nasogi, P. O. Chhiyal, Tehsil Manali, District Kullu (H. P.) and Evdokimova Anastasia d/o Mr. Evdokimova Aleksander, Nationality Russian, Passport No. 633982699, r/o 410054, Russian Saratom city, I Begovaya St. 7-99 presently residing at Village Nasogi, P. O. Chhiyal, Tehsil Manali, District Kullu (H. P.) has presented an application on 9-5-2011 in this Court for the registration of marriage under Special Marriage Act, 1954. Hence this proclamation is hereby issued for the information of general public that if any person has any objection for the registration of the above marriage can appear in this Court on 8-6-2011 at 2.00 P. M. to object registration of above marriage personally or through an authorized agent failing which this marriage will be registered under this Act of, 1954 accordingly.

Given under my hand and seal of the Court on 9th day of May, 2011.

Seal. RAJESHWAR GOEL, Special Marriage Officer-cum-Sub-Divisional Magistrate, Manali, District Kullu, Himachal Pradesh.

_________

ब अदालत श्री एस0 एल0 बन्सल, कार्यकारी दण्डाधिकारी, रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) मुकद्दमा नं0 11/2011

श्री नरैण दास उपनाम नैणू पुत्र श्री फिंडू राम, निवासी गांव कापटी, ग्राम पंचायत धार-गौरा, तहसील . . प्रार्थी। रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)

बनाम

आम जनता

. . प्रतिवादी। प्रार्थना-पत्र जेर धारा 13 (3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969.

836 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 21 मई, 2011/31 वैशाख, 1933 नोटिस बनाम आम जनता।

श्री नरैण दास उपनाम नैणू पुत्र श्री फिंडू राम, निवासी गांव कापटी, ग्राम पंचायत धार-गौरा, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) ने इस अदालत में प्रार्थना-पत्र मय शपथ-पत्र गुजारा है कि प्रार्थी के पुत्र रनित कुमार की जन्म तिथि 4-1-2006 है। अपने पुत्र का जन्म पंजीकरण स्थानीय ग्राम पंचायत धार- गौरा में दर्ज नहीं करवा सका है। अब अपने पुत्र का नाम व जन्म तिथि ग्राम पंचायत धार-गौरा के परिवार रजिस्टर में दर्ज करवाना चाहता है।

अतः इस इश्तहार द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को श्री नरैण दास के पुत्र रनित कुमार की जन्म तिथि व नाम पंचायत अभिलेख में दर्ज करने बारा कोई उजर या एतराज हो तो वह दिनांक 21-6-2011 को या इससे पूर्व अदालत हजा में हाजिर आकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। बाद गुजरने मियाद कोई भी उजर/एतराज काबिले समायत न होगा तथा नियमानुसार पंचायत अभिलेख में प्रार्थी के पुत्र का नाम व जन्म तिथि दर्ज करने के आदेश पारित कर दिए जाएंगे।

आज दिनांक 12-5-2011 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी किया गया।

मोहर। एस0 एल0 बन्सल,

कार्यकारी दण्डाधिकारी, रामपुर बुशैहर,

जिला शिमला (हि0 प्र0)

-------

ब अदालत श्री एस0 एल0 बन्सल, कार्यकारी दण्डाधिकारी, रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) मुकद्दमा नं0 12/2011

श्रीमती कृष्णा देवी पत्नी श्री काण्डू राम, निवासी गांव मसारना, ग्राम पंचायत झाकड़ी, तहसील रामपुर . . प्रार्थिया। बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)

बनाम

आम जनता

. . प्रतिवादी। प्रार्थना-पत्र जेर धारा 13 (3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969.

नोटिस बनाम आम जनता।

श्रीमती कृष्णा देवी पत्नी श्री काण्डू राम, निवासी गांव मसारना, ग्राम पंचायत झाकड़ी, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) ने इस अदालत में प्रार्थना-पत्र मय शपथ-पत्र गुजारा है कि प्रार्थिया की पुत्री हेमा की जन्म तिथि 10-5-1990 है। अपनी पुत्री हेमा का नाम व जन्म तिथि ग्राम पंचायत झाकड़ी के परिवार रजिस्टर में दर्ज करवाना चाहती है।

अतः इस इश्तहार द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को श्रीमती कृष्णा देवी की पुत्री हेमा की जन्म तिथि व नाम पंचायत अभिलेख में दर्ज करने बारा कोई उजर या एतराज हो तो वह दिनांक 21-6-2011 को या इससे पूर्व अदालत हजा में हाजिर आकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। बाद गुजरने मियाद कोई भी उजर/एतराज काबिले समायत न होगा तथा नियमानुसार पंचायत अभिलेख में प्रार्थिया की पुत्री का नाम व जन्म तिथि दर्ज करने के आदेश पारित कर दिए जाएंगे। आज दिनांक 12-5-2011 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी किया गया।

मोहर। एस0 एल0 बन्सल,

कार्यकारी दण्डाधिकारी, रामपुर बुशैहर,

जिला शिमला (हि0 प्र0)।राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 21 मई, 2011/31 वैशाख, 1933 837 ब अदालत श्री एस0 एल0 बन्सल, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) मुकद्दमा नं0 6/2011

तारीख दायर 23-2-2011 श्री कमलू पुत्र स्व0 श्री काण्डू, निवासी गांव चदाली, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)

. . प्रार्थी।

बनाम

आम जनता

. . प्रतिवादी। दरख्वास्त दरुस्ती नाम माल कागजात अराजी खसरा नं0 642, खाता/खतौनी नं0 85 मिन/351, वाका चक करतोट, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश।

नोटिस बनाम आम जनता।

दरख्वास्त नाम दरुस्ती कागजात माल हमारे समक्ष प्रार्थी श्री कमलू पुत्र स्व0 श्री काण्डू, निवासी गांव चदाली, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) ने इस आशय के साथ प्रस्तुत की है कि अराजी खसरा नं0 642, खाता/खतौनी नं0 85 मिन/351, वाका चक करतोट, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश के खाना मालिक में प्रार्थी का नाम कलमू दर्ज है जो कि गलत दर्ज है जबकि प्रार्थी का सही नाम कमलू है। जिसकी पुष्टि के लिए प्रार्थी ने नकल जमाबन्दी वर्ष 1979-80 संलग्न दरख्वास्त कर रखी है जिसमें प्रार्थी का नाम कमलू दर्ज है तथा सही है। प्रार्थी अपना नाम उक्त माल कागजात के खाना मालिक में कलमू के स्थान पर कमलू उर्फ कलमू दरुस्त/दर्ज करवाना चाहता है।

अतः आम जनता को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि उपरोक्त राजस्व अभिलेख में प्रार्थी का नाम कलमू के स्थान पर कमलू उर्फ कलमू दरुस्त/दर्ज करने बारा किसी का किसी प्रकार का उजर व एतराज हो तो वह दिनांक 21-6-2011 को प्रातः 10.00 बजे असालतन या वकालतन हाजिर अदालत आकर अपना उजर व एतराज पेश कर सकता है अन्यथा यकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

आज दिनांक 12-5-2011 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी किया गया।

मोहर। एस0 एल0 बन्सल,

सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी,

रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)।

-------

ब अदालत श्री एस0 एल0 बन्सल, कार्यकारी दण्डाधिकारी, रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) मुकद्दमा नं0 13/2011

तारीख दायर 12-5-2011 श्री विनोद कुमार पुत्र श्री मान सिंह, निवासी गांव नोगी धार, ग्राम पंचायत डन्सा, तहसील रामपुर . . प्रार्थी। बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)

बनाम

आम जनता

. . प्रतिवादी। प्रार्थना-पत्र जेर धारा 13 (3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969.

नोटिस बनाम आम जनता। 838 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 21 मई, 2011/31 वैशाख, 1933 श्री विनोद कुमार पुत्र श्री मान सिंह, निवासी गांव नोगी धार, ग्राम पंचायत डन्सा, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) ने इस अदालत में प्रार्थना-पत्र मय शपथ-पत्र गुजारा है कि प्रार्थी का विवाह श्रीमती निशा देवी पुत्री श्री राम दास, निवासी गांव नालटी नाल, चक कुमसू, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला के साथ मुताबिक रीति-रिवाज व इलाका कौम के साथ हुआ है। उसके साथ प्रार्थी की पुत्री कुमारी दिव्या जन्म तिथि 6-1-2011 व पुत्र ध्रुव कुमार जन्म तिथि 18-3-2007 पैदा हुए हैं। इनका जन्म घर पर ही हुआ है परन्तु ग्राम पंचायत डन्सा के परिवार रजिस्टर में अपनी पत्नी निशा देवी व पुत्री दिव्या तथा पुत्र ध्रुव कुमार का नाम जन्म तिथियां दर्ज नहीं करवा सका है। अपने परिवार का नाम व जन्म तिथियां ग्राम पंचायत डन्सा के परिवार रजिस्टर में दर्ज करवाना चाहता है।

अतः इस इश्तहार द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त श्री विनोद कुमार के परिवार की जन्म तिथियां व नाम पंचायत अभिलेख में दर्ज करने बारा कोई उजर या एतराज हो तो वह दिनांक 21-6-2011 को या इससे पूर्व अदालत हजा में हाजिर आकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। बाद गुजरने मियाद कोई भी उजर/एतराज काबिले समायत न होगा तथा नियमानुसार पंचायत अभिलेख में प्रार्थी के परिवार का नाम व जन्म तिथियां दर्ज करने के आदेश पारित कर दिए जाएंगे। आज दिनांक 12-5-2011 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी किया गया।

मोहर। एस0 एल0 बन्सल,

कार्यकारी दण्डाधिकारी, रामपुर बुशैहर,

जिला शिमला (हि0 प्र0)

-------

ब अदालत श्री एस0 एल0 बन्सल, कार्यकारी दण्डाधिकारी, रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) मुकद्दमा नं0 10/2011

श्री कर्म चन्द पुत्र श्री कुगू राम, निवासी गांव कलै, ग्राम पंचायत सराहन, तहसील रामपुर बुशैहर, . . प्रार्थी। जिला शिमला (हि0 प्र0)

बनाम

आम जनता

. . प्रतिवादी। क्षेत्रीय पंचायत सराहन के परिवार रजिस्टर में दादा का नाम दरुस्त करने बारा प्रार्थना-पत्र।

नोटिस बनाम आम जनता।

श्री कर्म चन्द पुत्र श्री कुगू राम, निवासी गांव कलै, ग्राम पंचायत सराहन, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) ने इस अदालत में प्रार्थना-पत्र मय शपथ-पत्र गुजारा है कि प्रार्थी का नाम पंचायत अभिलेख में दर्ज है परन्तु प्रार्थी के दादा का नाम खरु दर्ज है जो कि सही नहीं है। प्रार्थी के दादा का सही नाम गयालपुर है। प्रार्थी अपने दादा का नाम खरु के स्थान पर गयालपुर दर्ज करवाना चाहता है। अतः इस इश्तहार द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त प्रार्थी के दादा का नाम पंचायत सराहन के अभिलेख में परिवर्तन करने बारा कोई उजर या एतराज हो तो वह दिनांक 21-6-2011 को या इससे पूर्व अदालत हजा में हाजिर आकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। बाद गुजरने मियाद कोई भी उजर/एतराज काबिले समायत न होगा तथा नियमानुसार पंचायत अभिलेख में प्रार्थी के दादा का नाम परिवर्तन करने के आदेश पारित कर दिए जाएंगे।

आज दिनांक 12-5-2011 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी किया गया।

मोहर। एस0 एल0 बन्सल,

कार्यकारी दण्डाधिकारी, रामपुर बुशैहर,

जिला शिमला (हि0 प्र0)।राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 21 मई, 2011/31 वैशाख, 1933 839 ब अदालत श्री एस0 एल0 बन्सल, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) मुकद्दमा नं0 9/11

तारीख दायर 12-5-2011 श्री सैना राम पुत्र श्री कावडू, निवासी गांव क्याओ, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) . . फरीकअव्वल।

बनाम

1. श्री कावडू पुत्र श्री हिरमू, निवासी गांव क्याओ, तहसील रामपुर बुशैहर जिला शिमला (हि0 प्र0) 2. आम जनता

. . फरीकदोयम। प्रार्थना-पत्र जेर धारा पहरा आर्डर 5, रूल 6 सी0 पी0 सी0 बाबत मकफूद-उल-खबरी वाका चक क्याओ, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश।

नोटिस बनाम आम जनता।

दरख्वास्त मकफूद-उल-खबरी हमारे समक्ष फरीकअव्वल श्री सैना राम पुत्र श्री कावडू, निवासी गांव क्याओ, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) ने इस आशय के साथ प्रस्तुत की है कि फरीक- अव्वल का पिता श्री कावडू पुत्र श्री हिरमू, निवासी गांव क्याओ, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) अराजी खाता/खतौनी नं0 63/178, वाका चक क्याओ, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश में मालिक दर्ज कागजात माल है। फरीकअव्वल का पिता कावडू पुत्र हिरमू अरसा 18-19 साल से शिमला से लापता है तथा उस समय से आज तक उसका कोई पता नहीं है तथा न ही घर आया है। फरीक-अव्वल मकफूद-उल-खबरी का इन्तकाल जायज वारसान के हक में तस्दीक करवाना चाहता है। अतः इस इश्तहार द्वारा हर खास व आम को सूचित किया जाता है कि श्री कावडू पुत्र हिरमू, निवासी गांव क्याओ के वारसान के हक में इन्तकाल मकफूद-उल-खबरी का तस्दीक के बारा किसी भी व्यक्ति का कोई उजर व एतराज हो तो वह दिनांक 21-6-2011 को प्रातः 10.00 बजे या इससे पूर्व किसी कार्य दिवस को अदालत में हाजिर आकर अपनी आपत्ति दायर करवा सकता है। इसके उपरान्त किसी भी व्यक्ति का उजर व एतराज काबिले समायत न होगा तथा कावडू के जायज वारसान के नाम इन्तकाल मकफूद-उल-खबरी का तस्दीक करने के आदेश पारित किए जाएंगे।

आज दिनांक 12-5-2011 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी किया गया।

मोहर। एस0 एल0 बन्सल,

सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी,

रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)।

-------

ब अदालत श्री एस0 एल0 बन्सल, सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी, रामपुर बुशैहर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश नं0 मुकद्दमा : 90/2010 तारीख दायर : 1-8-2010 श्री चेत राम पुत्र श्री मांजू, निवासी गांव झाकड़ी, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)

. .प्रार्थी।

बनाम

1. श्रीमती अतरी पुत्री श्री नागू, निवासी गांव झाकड़ी, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)। 840 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 21 मई, 2011/31 वैशाख, 1933 2. श्रीमती ऐतु पुत्री श्री नागू, निवासी गांव झाकड़ी, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) 3. श्रीमती जीवती देवी पुत्री श्री नागू, निवासी गांव झाकड़ी, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)।

4. श्रीमती शिव दासी पुत्री श्री नागू, निवासी गांव झाकड़ी, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)।

5. श्रीमती बिजी पुत्री श्री नागू, निवासी गांव झाकड़ी, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)।

6. श्रीमती निला देवी पुत्री श्री नागू, निवासी गांव झाकड़ी, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)।

7. श्रीमती सुख दासी पुत्री श्री नागू, निवासी गांव झाकड़ी, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)।

8. श्रीमती देव दासी पुत्री श्री आनी, निवासी गांव झाकड़ी, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)।

9. श्रीमती सुन्दरी देवी पुत्री श्री आनी, निवासी गांव झाकड़ी, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)।

10. श्रीमती कला देवी पुत्री श्री आनी, निवासी गांव झाकड़ी, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)।

11. श्रीमती सुन्दरी देवी पुत्री श्री आनी, निवासी गांव झाकड़ी, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)।

12. श्रीमती सुमित्रा देवी पुत्री श्री आनी, निवासी गांव झाकड़ी, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)।

13. श्रीमती शारदा देवी पुत्री श्री आनी, निवासी गांव झाकड़ी, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)।

14. श्री कृष्ण चन्द पुत्र श्री हरि दास, निवासी गांव झाकड़ी, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)।

. .प्रतिवादी। दरख्वास्त तकसीम जेर धारा 123 हि0 प्र0 भू0 रा0 अ0 1954 बाबत अराजी कित्ते 16, रकबा तादादी 0-76-32 है0 मुन्दर्जा खाता/खतौनी नं0 69/164 ता 173, वाका चक झाकड़ी, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)।

नोटिस बनाम आम जनता।

प्रार्थी श्री चेत राम पुत्र श्री मांजू, गांव झाकड़ी, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) का अराजी कित्ते 16, रकबा तादादी 0-76-32 है0 मुन्दर्जा खाता/खतौनी नं0 69/164 ता 173, वाका चक झाकड़ी, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) का तकसीम प्रकरण इस अदालत में विचाराधीन है। प्रतिवादी नं0 1 ता 14 की तामील बार-बार समन जारी करने के उपरान्त भी असालतन नहीं हो पा रही है। जिस कारण इस अदालत को यकीन हो गया है कि इनकी तामील साधारण तरीके से होनी सम्भव प्रतीत नहीं होती है। इन प्रतिवादी की तामील असालतन न होने के कारण तकसीम प्रकरण लम्बित चला आ रहा है । अतः प्रतिवादी नं0 1 ता 14 को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि वे दिनांक 21-6-2011 को प्रातः 10.00 बजे असालतन या वकालतन पैरवी मुकद्दमा हेतु हाजिर अदालत आयें। हाजिर न आने की सूरत में यह समझा जावेगा कि आपको इन खातों की तकसीम बारा किसी भी प्रकार का उजर व एतराज नहीं है तथा यकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जावेगी।

आज दिनांक 12-5-2011 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी किया गया।

मोहर।

एस0 एल0 बन्सल, सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी,

रामपुर बुशैहर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश।राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 21 मई, 2011/31 वैशाख, 1933 841 ब अदालत श्री एस0 एल0 बन्सल, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) मुकद्दमा नं0 7/11

तारीख दायर 23-2-2011 श्री फूलू पुत्र श्री टीपलूू, निवासी गांव सनारसा, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) . . फरीकअव्वल।

बनाम

1. श्री गोसरू पुत्र श्री थोंई, निवासी गांव सनारसा, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) 2. श्री भूरू पुत्र श्री नैणू, निवासी गांव सनारसा, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) 3. आम जनता

. . फरीकदोयम। प्रार्थना-पत्र जेर पहरा आर्डर 5, रूल 6 सी0 पी0 सी0 बाबत मकफूद-उल-खबरी वाका चक क्याओ, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश।

नोटिस बनाम आम जनता।

दरख्वास्त मकफूद-उल-खबरी हमारे समक्ष फरीकअव्वल श्री फूलू पुत्र श्री टीपलूू, निवासी गांव सनारसा, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) ने इस आशय के साथ प्रस्तुत की है कि खाता हजा में गोसरू पुत्र थोंई व भूरू पुत्र नैणू, निवासी गांव सनारसा, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) अराजी खाता/खतौनी नं0 126/268, कित्ता 11, रकबा तादादी 0-88-42 हैै0 वाका चक सनारसा, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश में मालिक दर्ज कागजात माल हैं। यह दोनों हिस्सेदार अरसा 50 साल से लापता हैं तथा उस समय से आज तक उनका कोई पता नहीं है तथा न ही घर आये हैं। इनकी शादी भी नहीं हुई थी इसलिए इनकी कोई औलाद भी नहीं है। जब से प्रार्थी का जन्म हुआ तब से उसने उन्हें नहीं देखा है। फरीकअव्वल मकफूद-उल-खबरी का इन्तकाल इनके जायज वारसान के हक में तस्दीक करवाना चाहता है।

अतः इस इश्तहार द्वारा हर खास व आम को सूचित किया जाता है कि श्री गोसरू पुत्र थोंई व भूरू पुत्र नैणू के वारसान के हक में इन्तकाल मकफूद-उल-खबरी का तस्दीक के बारा किसी भी व्यक्ति का कोई उजर व एतराज हो तो वह दिनांक 21-6-2011 को प्रातः 10.00 बजे या इससे पूर्व किसी कार्य दिवस को अदालत में हाजिर आकर अपनी आपत्ति दायर करवा सकता है। इसके उपरान्त किसी भी व्यक्ति का उजर व एतराज काबिले समायत न होगा तथा गोसरू पुत्र थोंई व भूरू पुत्र नैणू के जायज वारसान के नाम इन्तकाल मकफूद-उल-खबरी का तस्दीक करने के आदेश पारित किए जाएंगे।

आज दिनांक 12-5-2011 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी किया गया।

मोहर। एस0 एल0 बन्सल,

सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी,

रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)।

-------

न्यायालय कार्यकारी दण्डाधिकारी, अर्की, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश

मिसल नं0 14/13 बी ऑफ 10

श्री प्रभूदयाल पुत्र श्री मस्त राम, निवासी गांव कुलावण, परगना सरयांज, तहसील अर्की, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश।

बनाम

आम जनता

842 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 21 मई, 2011/31 वैशाख, 1933 कागजात माल में नाम की दरुस्ती हेतु प्रार्थना-पत्र।

इश्तहार बनाम आम जनता।

उपरोक्त प्रार्थना-पत्र प्रार्थी प्रभूदयाल पुत्र श्री मस्त राम, निवासी गांव कुलावण, परगना सरयांज, तहसील अर्की ने इस न्यायालय में इस आशय के साथ प्रस्तुत किया कि उसके पिता का नाम राजस्व कागजात में मस्तिया लिखा गया है जबकि उनका नाम वास्तव में मस्त राम था। सत्यता की पुष्टि हेतु उसने अपने प्रार्थना-पत्र के साथ अपना व्यान हल्फिया, पंचायत परिवार रजिस्टर की नकल तथा जमाबन्दी की नकल संलग्न की है। प्रार्थी ने अपने प्रार्थना-पत्र के साथ अपने शिक्षा सम्बन्धी प्रमाण-पत्र, पहचान-पत्र तथा सेवा सम्बन्धी प्रमाण भी प्रस्तुत किए हैं जिसमें उसके पिता का नाम मस्त राम दर्शाया गया है। प्रार्थी चाहता है कि उसके पिता का नाम राजस्व अभिलेख में मस्त राम किया जाये। इस सम्बन्ध में हर आम व खास को सूचित किया जाता है कि यदि इस नाम की दरुस्ती में किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो वह अपने एतराज इस न्यायालय में दिनांक 4-6-2011 को प्रस्तुत कर सकता है। उक्त तिथि के पश्चात्‌ कोई भी उजर या एतराज काबले समायत नहीं होगा तथा राजस्व अभिलेख में दरुस्ती नाम के आदेश पारित कर दिए जाएंगे। आज दिनांक 25-4-2011 को हमारे हस्ताक्षर तथा मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर। हस्ताक्षरित/-

कार्यकारी दण्डाधिकारी,

अर्की, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश।

-------

ब अदालत उप-मण्डल दण्डाधिकारी, नालागढ़, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश

मुकद्दमा नं0 ........../2011 तारीख रजुआ :

बल राम पुत्र श्री मोहन लाल, निवासी सूरजपुर, तहसील बद्दी, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश

बनाम

आम जनता

दावा अन्तर्गत धारा 8 (4) विवाह पंजीकरण अधिनियम, 1996.

इश्तहार बनाम आम जनता।

उपरोक्त मुकद्दमा उनवान वाला में प्रार्थी ने प्रार्थना-पत्र दिया है कि उसकी शादी दिनांक 1-4-2006 को श्रीमती मन्दीप कौर पुत्री सरदार राजेन्द्र सिंह, निवासी पैंथपुर, तहसील व जिला मोहाली (पंजाब) के साथ हुई। अतः आम जनता को सूचित किया जाता है कि वह बल राम पुत्र श्री मोहन लाल, निवासी सूरजपुर, तहसील बद्दी, जिला सोलन (हि0 प्र0) व श्रीमती मन्दीप कौर पुत्री सरदार राजेन्द्र सिंह, निवासी पैंथपुर, तहसील व जिला मोहाली (पंजाब) की शादी का इन्द्राज ग्राम पंचायत, सूरजपुर में दर्ज करवाने हेतू किसी को कोई एतराज हो तो वह दिनांक 6-6-2011 को इस कार्यालय में उपस्थित आकर एतराज प्रस्तुत कर सकता है अन्यथा दिनांक 6-6-2011 को उक्त शादी के पंजीकरण हेतु आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। आज दिनांक 16-4-2011 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ। मोहर। हस्ताक्षरित/-

उप-मण्डल दण्डाधिकारी,

नालागढ़, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश। नियन्त्रक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री, हिमाचल प्रदेश, शिमला-5 द्वारा मुद्रित तथा प्रकाशित

Cite this issue. Himachal Pradesh Gazette, Government of Himachal Pradesh, 21 May 2011. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.himachal.2011-05-21.34_gazette_2011-21_05_2011/. Archive identifier in.gazette.himachal.2011-05-21.34_gazette_2011-21_05_2011.