Servants of Knowledge
Himachal Pradesh Gazette · Government of Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Gazette, No. 204, 05 January 2012

Published 05 January 2012

Gazette no.
204
Gazetteid
204/GAZETTE/2012-05/01/2012
Identifier
in.gazette.himachal.2012-01-05.204_gazette_2012-05_01_2012
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

राजपत्र, हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित शिमला, वीरवार 5 जनवरी, 2012/15 पौष, 1933

हिमाचल प्रदेश सरकार

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग

अधिसूचना

शिमला-171002, 4 जनवरी, 2012

संख्या सिंचाई 11-56/2010-कांगड़ा.-यतः हिमाचल प्र्रदेश के राज्यपाल को यह प्रतीत होता है कि हिमाचल प्रदेश सरकार को सरकारी व्यय पर सार्वजनिक प्र्रयोजन के लिए नामतः गांव इन्दौरा, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा में नलकूप नं0 37 के निर्माण हेतु भूमि ली जानी अत्यावश्यक अपेक्षित है, अतएवं एतदद्वारा यह घोषित किया जाता है कि निम्नलिखित विस्तृत विवरणी में वर्णित भूमि उपर्युक्त प्रयोजन के लिए अपेक्षित है।

2. भूमि अर्जन अधिनियम, 1894 की धारा 6 के उपबन्धों के अधीन सभी सम्बन्धित व्यक्तियों की सूचना के लिए घोषणा की जाती है तथा उक्त अधिनियम की धारा 7 के उपबन्धों के अधीन समाहर्ता, भू-अर्जन हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग कांगड़ा, जिला कांगड़ा को उक्त भूमि के अर्जन के लिए आदेश लेने का एतदद्वारा निदेश दिया जाता है।

204-राजपत्र/2012-5-1-2012 (4993) 4994 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 5 जनवरी, 2012/15 पौष, 1933 3. भूमि का रेखांक, समाहर्ता, भू-अर्जन लोक निर्माण विभाग कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के कार्यालय में निरीक्षण किया जा सकता है।

विस्तृत विवरणी

जिला तहसील गांव खसरा न0 क्षेत्र/हैक्टेयर में कांगड़ा इन्दौरा इन्दौरा 1066 0-05-79 1067 0-00-54 किता-2 0-06-33

आदेश द्वारा, हस्ताक्षरित/- प्रधान सचिव (सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य)।

--------

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग

अधिसूचना

शिमला-171002, 4 जनवरी, 2012

संख्या आई0पी0एच0-बी(एच) 8-59/2011.-कांगड़ा.-यतः राज्यपाल हिमाचल प्रदेश को यह प्रतीत होता है कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी व्यय पर सार्वजनिक प्रयोजन हेतु नामतः गांव नन्दपुर, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा में L.W.S.S. to NC Habitation के निर्माण हेतु भूमि अर्जित करनी अपेक्षित है, अतएवं एतदद्वारा यह अधिसूचित किया जाता है कि उक्त परिक्षेेत्र में जैसा कि निम्न विवरणी में निर्दिष्ट किया गया है उपरोक्त प्रयोजन के लिए भूमि का अर्जन अपेक्षित है।

2. यह अधिसूचना ऐसे सभी व्यक्तियों को जो इस से सम्बन्धित हैं, या हो सकते हैं, की जानकारी के लिए भूमि अर्जन अधिनियम, 1894 की धारा-4 के उपबन्धों के अन्तर्गत जारी की जाती है। 3. पूर्वोक्त धारा द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्र्रयोग करते हुए राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश इस समय इस उपक्रम में कार्यरत सभी अधिकारियों उनके कर्मचारियों और श्रमिकों को इलाके की किसी भी भूमि में प्र्रवेश करने तथा सर्वेक्षण करने और उस धारा द्वारा अपेक्षित अथवा अनुमतः सभी अन्य कार्यों को करने के लिए सहर्ष प्राधिकार देते हैं।

4. कोई भी हितबद्व व्यक्ति जिसे उक्त परिक्षेत्र में कथित भूमि के अर्जन पर कोई आपत्ति हो तो वह इस अधिसूचना के प्रकाशित होने के तीस दिनों की अवधि के भीतर लिखित रूप में भू-अर्जन समाहर्ता, कांगडा़ हिमाचल प्र्रदेश लोक निर्माण विभाग के समक्ष अपनी आपत्ति दायर कर सकता है।

विस्तृत विवरणी

जिला तहसील गांव खसरा नं0 क्षेत्र/हैक्टेयर में कांगड़ा ज्वाली नन्दपुर 721/1 00-06-51

आदेश द्वारा, हस्ताक्षरित/- प्रधान सचिव (सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य)।4995 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 5 जनवरी, 2012/15 पौष, 1933 लोक निर्माण विभाग

अधिसूचना

शिमला-2, 31 दिसम्बर, 2011

संख्या पी.बी.डब्लयू (बी) एफ (5)45/2011.-यतः हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को यह प्रतीत होता है कि हिमाचल प्रदेश सरकार को सरकारी व्यय पर सार्वजनिक प्रयोजन हेतु नामतः गांव डी0पी0एफ ध्वाल/236, तहसील सुन्दरनगर, जिला मण्डी में सलापड़-ततापानी सड़क के निर्माण हेतु भूमि अर्जित करनी अपेक्षित है, अतएव एतद्‌द्वारा यह घोशित किया जाता है कि निम्नलिखित विवरणी मेंें वर्णित भूमि उपर्युक्त प्रयोजन के लिए अपेक्षित है।

2. यह घोषणा, भूमि अर्जन अधिनियम, 1894 की धारा-6 के उपबन्धाें के अधीन इससे सम्बन्धित सभी व्यक्तियाें को सूचना हेतु की जाती है तथा उक्त अधिनियम की धारा-7 के अधीन भू-अर्जन समाहर्ता लोक निर्माण विभाग मण्डी को उक्त भूमि के अर्जन करने के आदेश लेने का एतद्‌द्वारा निदेश दिया जाता है। 3. भूमि रेखांक का निरीक्षण भू-अर्जन समाहर्ता, लोक निर्माण विभाग मध्य क्षेत्र, मण्डी के कार्यालय में किया जा सकता है।

विवरणी

जिला तहसील गांव खसरा नम्बर बीघा-बिस्वा मण्डी सुन्दरनगर डी0पी0एफ ध्वाल/236 758/725/368/1 1-8-13 कुल जोड किता-1 1-8-13

आदेश द्वारा, हस्ताक्षरित/- प्रधान सचिव (लोक निर्माण)।

---------

OFFICE OF THE DISTRICT MAGISTRATE KANGRA AT DHARAMSHALA

NOTICE

No. 820-28/L.B.

Shri Dinesh Kumar, Advocate s/o Shri Diwana Ram, r/o Vill. Khalta, P. O. Senghole, Tehsil Jaisinghpur, District Kangra, Himachal Pradesh has applied for the post of Notary Public at Sub-Division Jaisinghpur. Before recommending the case of the applicant to the Govt. of H. P. for the appointment as Notary Public, the objections of General Public if any are invited through this Notice. If any person has objection for appointment of the applicant, he may send the objections in writing to this office on or before 30-1-2012.

Sd/-

Additional District Magistrate,

Kangra at Dharamshala.

4996 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 5 जनवरी, 2012/15 पौष, 1933

In the Court of Dr. Vikram Mahajan, HPAS, Marriage Officer-cum-Sub Divisional

Magistrate, Jaisinghpur, District Kangra, Himachal Pradesh

Case No. 6/2011

Date of Institution 27-12-2011 In the matter of :

1. Shri Ashwani Kumar s/o Shri Suresh Kumar, r/o Village Tinbar, P. O. Kachhera, Tehsil Jaisinghpur, District Kangra, Himachal Pradesh.

2. Elisabeth Winter d/o Mr. Raimmund Hahan, r/o House No. 2/4 Street, Brauhansagasse, City Spittal an per, Drau, Pin No. 9800, State Carinthia, Country Austria . . Applicants.

Versus

General Public

Subject.—Proclamation for the registration of Marriage under section 5 of Special Marriage Act, 1954.

Ashwani Kumar and Elisabeth Winter have filed an application alongwith affidavits in the court of undersigned under section 5 of Special Marriage Act, 1954 for registration of their intended marriage and requested that their marriage may be registered under Special Marriage Act, 1954.

Therefore, the General Public is hereby informed through this notice that any person who has any objection regarding this marriage can file the objection personally or through their representative in writing before this court on or before 4-2-2012. The objection received after this date will not be entertained and marriage will be registered accordingly.

Issued today on 27-12-2011 under my hand and seal of the court.

DR. VIKRAM MAHAJAN, Seal. Marriage Officer-cum-Sub Divisional Magistrate, Jaisinghpur, District Kangra, Himachal Pradesh.

-------- ब अदालत श्री पदमा छेरिंग, कार्यकारी दण्डाधिकारी, लाहौल स्थान केलंग, जिला लाहौल एवं स्पिति, हिमाचल प्रदेश

श्री किशन चन्द पुत्र श्री बालक राम, गांव किरतिंग, डाकघर शान्शा, तहसील लाहौल

बनाम

आम जनता

विषय.-- ग्राम पंचायत रानिका के जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण रजिस्टर में नाम दुरुस्ती करने बारे। श्री किशन चन्द पुत्र श्री बालक राम, गांव रानिका, डाकघर शान्शा, तहसील लाहौल ने प्रार्थना-पत्र व शपथ-पत्र सहित आवेदन किया है कि उसका तथा उनके पिता का नाम स्कूल प्रमाण-पत्र व दीगर कागजात में किशन चन्द पुत्र श्री बालक राम सही व दरुस्त है। जबकि ग्राम पंचायत रानिका, तहसील लाहौल, जिला4997 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 5 जनवरी, 2012/15 पौष, 1933 लाहौल एवं स्पिति के परिवार रजिस्टर में प्रकाश चन्द पुत्र श्री बली राम दर्ज है जो कि गलती से दर्ज हो गया है। अतः वह अपना तथा अपने पिता का नाम ग्राम पंचायत रानिका के परिवार रजिस्टर में दरुस्त करके किशन चन्द पुत्र श्री बालक राम दर्ज करवाना चाहता है।

अतः इस इश्तहार द्वारा सर्वसाधारण व हितबद्ध व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि यदि किसी को श्री किशन चन्द पुत्र श्री बालक राम, का नाम ग्राम पंचायत रानिका के जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण रजिस्टर में दर्ज करने सम्बन्धी कोई आपत्ति हो तो वह दिनांक 8-1-2012 को या इससे पहले अधोहस्ताक्षरी के समक्ष असालतन व वकालतन उपस्थित होकर अपनी आपत्ति दायर कर सकता है। तिथि समाप्ति के पश्चात्‌ कोई भी उजर/एतराज समायत नहीं होगा तथा नियमानुसार प्रार्थना-पत्र पर कार्यवाही कर दी जाएगी।

आज दिनांक 8-12-2011 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी हुआ।

मोहर।

पदमा छेरिंग, कार्यकारी दण्डाधिकारी, लाहौल स्थान केलंग, जिला लाहौल-स्पिति, हिमाचल प्रदेश।

-------

ब अदालत श्री अजय पराशर, कार्यकारी दण्डाधिकारी, लाहौल स्थान केलंग, जिला लाहौल एवं स्पिति, हिमाचल प्रदेश

श्री डोले लगजोमजी पुत्र श्री नवांग व डाकखाना केलंग, तहसील लाहौल

बनाम

आम जनता

विषय.--ग्राम पंचायत केलंग के जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण रजिस्टर व भू राजस्व अभिलेख में नाम दुरुस्ती करने बारे।

श्री डोले लगजोमजी पुत्र श्री नवांग व डाकखाना केलंग, तहसील लाहौल ने प्रार्थना-पत्र व शपथ-पत्र सहित आवेदन किया है कि ग्राम पंचायत केलंग के जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण रजिस्टर में उसका नाम डोले राम पुत्र श्री नांवाग दर्ज है। जो कि गलत दर्ज है। अतः प्रार्थी ग्राम पंचायत केलंग के जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण रजिटर में डोले लगजोमजी पुत्र श्री नांवाग दर्ज करवाना चाहता है।

अतः इस इश्तहार द्वारा सर्वसाधारण व हितबद्ध व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि डोले लगजोमजी पुत्र श्री नांवाग गांव व डाकखाना केलंग तहसील लाहौल, ग्राम पंचायत केलंग के जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण रजिस्टर में डोले राम को काट कर डोले लगजोमजी दर्ज करने सम्बन्धी कोई आपत्ति हो तो वह दिनांक 8-1-2012 को या इससे पहले अधोहस्ताक्षरी के समक्ष असालतन व वकालतन उपस्थित होकर अपनी आपत्ति दायर कर सकता है। तिथि समाप्ति के पश्चात्‌ कोई भी उजर/एतराज समायत नहीं होगा तथा नियमानुसार प्रार्थना-पत्र पर कार्यवाही कर दी जाएगी।

आज दिनांक 8-12-2011 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी हुआ।

मोहर।

अजय पराशर, कार्यकारी दण्डाधिकारी, लाहौल स्थान केलंग, जिला लाहौल-स्पिति, हिमाचल प्रदेश।4998 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 5 जनवरी, 2012/15 पौष, 1933 ब अदालत सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, सदर, जिला मण्डी (हि0 प्र0)

ब मुकद्दमा :

श्री गुड्‌डू पुत्र श्री मनी राम, निवासी संगराहण, डा0 पुरानी मण्डी, तहसील सदर, जिला मण्डी . . वादी।

बनाम

आम जनता

. . प्रतिवादी। विषय.--प्रार्थना-पत्र बराए जेर धारा 13 (3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969.

आवेदक ने इस अदालत में प्रार्थना-पत्र गुजारा है कि उसकी पुत्रियों अंजली व कल्पना की जन्म तिथियां 15-3-2006 व 7-8-2007 हैं जो कि सम्बन्धित पंचायत अभिलेख में दर्ज न है। अब दर्ज की जावे। अतः सर्वसाधारण जनता को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि वादी या उसकी पुत्रियों की जन्म तिथियों को दर्ज करने बारा किसी को उजर या एतराज हो तो वह दिनांक 12-2-2012 को सुबह 10.00 बजे असालतन या वकालतन हाजिर हो। गैर हाजरी की सूरत में कार्यवाही एकतरफा अमल में लाई जावेगी।

आज दिनांक 28-12-2011 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर सहित जारी हुआ।

मोहर। हस्ताक्षरित/- सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, सदर, जिला मण्डी (हि0 प्र0)।

------- ब अदालत श्री श्याम सिंह ठाकुर, कार्यकारी दण्डाधिकारी, सदर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश ब मुकद्दमा :

श्री गुड्‌डू पुत्र श्री तुलसी राम, निवासी रठोआ, डाकघर टिक्कर, तहसील सदर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश . .वादी बनाम

आम जनता

. . प्रतिवादी। दरख्वास्त बाबत शादी पंचायत अभिलेख में दर्ज करने बारा।

वादी ने इस अदालत में प्रार्थना-पत्र गुजारा है कि उसकी शादी शीला पुत्री गुरद्वारू से दिनांक 26-9-2009 को हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार हुई है जो कि पंचायत अभिलेख चडयाल मंें दर्ज न है। अब दर्ज की जावे। सम्बन्धित दस्तावेज लफ मिसल है।

सर्वसाधारण जनता को बजरिया राजपत्र इश्तहार से सूचित किया जाता है कि उक्त शादी बारा यदि किसी व्यक्ति को कोई उजर या एतराज हो तो वह दिनांक 12-1-2012 सुबह 10.00 बजे असालतन या वकालतन हाजिर हो अन्यथा गैर हाजरी की सूरत में कार्यवाही एक तरफा अमल में लाई जावेगी। आज दिनांक 17-12-2011 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर सहित जारी हुआ।

मोहर।

श्याम सिंह ठाकुर,

कार्यकारी दण्डाधिकारी,

सदर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश।4999 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 5 जनवरी, 2012/15 पौष, 1933 ब अदालत श्री श्याम सिंह ठाकुर, कार्यकारी दण्डाधिकारी, सदर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश ब मुकद्दमा :

श्री खेम राज पुत्र श्री तेज सिंह, निवासी थरैंचा, डाकघर नेर चौक, तहसील सदर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश

. . वादी।

बनाम

आम जनता

. . प्रतिवादी। दरख्वास्त बाबत शादी दर्ज करवाने हेतु।

आवेदक ने इस अदालत में प्रार्थना-पत्र गुजारा है कि उसकी व उसकी पत्नी मंजू कुमारी की शादी दिनांक 24-9-2009 को हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी जो कि पंचायत अभिलेख कसारला मंें दर्ज ना है। अब दर्ज की जावे। पंचायत सम्बन्धित दस्तावेज लफ मिसल है।

अतः सर्वसाधारण जनता को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त शादी बारा कोई एतराज हो तो वह दिनांक 12-1-2012 सुसबह 10.00 बजे असालतन या वकालतन हाजिर हो। गैर हाजरी की सूरत में कार्यवाही एक तरफा अमल में लाई जावेगी।

आज दिनांक 17-12-2011 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर सहित जारी हुआ।

मोहर।

श्याम सिंह ठाकुर,

कार्यकारी दण्डाधिकारी,

सदर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश।

-----

ब अदालत सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, चड़गांव, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश

मिसल नं0 : 36-IX/09 तारीख रजुआ : 31-8-2009 किस्म मुकद्दमा : तकसीम 1. सर्वश्री राजेन्द्र सिंह पुत्र श्री परमेश्वर दास, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, 2. महेन्द्र सिंह पुत्र श्री परमेश्वर दास, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, 3. लोकेश पुत्र श्री प्रभु दयाल, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, 4. अमर चन्द पुत्र श्री प्रभु दयाल, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, 5. सतीश कुमार पुत्र श्री बलवन्त सिंह, निवासी भमनाला, तहसील रोहड़ू, 6. श्री विनोद कुमार पुत्र श्री बलवन्त सिंह, निवासी भमनाला, तहसील रोहड़ू, प्रार्थी नं0 1,3,4,5 व 6 द्वारा मुख्तयार आम श्री महेन्द्र सिंह प्रार्थी नं0 2 . . फरीक अब्बल।

बनाम

1. सर्वश्री सुरत राम पुत्र रणवीर सिंह, निवासी लडोट, तहसील चड़गांव, 2. ज्ञान सिंह पुत्र शिवसरन, निवासी लडोट, तहसील चड़गांव, 3. इश्वरी देवी पत्नी स्व0 श्री मातवर सिंह, निवासी टिक्करी, 5000 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 5 जनवरी, 2012/15 पौष, 1933 4. नरेण देई पत्नी श्री लोभा राम, निवासी शिलादेश, तहसील चड़गांव, 5. सुरत राम पुत्र देवी राम, निवासी लडोट, तहसील चड़गांव, 6. लोभा राम पुत्र देवी राम, निवासी लडोट, तहसील चड़गांव, 7. सुभादेई पत्नी राजा राम, निवासी शिलादेश, तहसील चड़गांव, 8. गुड्‌डी उर्फ सीता पुत्री नन्द लाल, निवासी लडोट, तहसील चड़गांव, 9. जय देवी पत्नी स्व0 श्री नन्दलाल, निवासी लडोट, तहसील चड़गांव . . फरीकदोयम। दरख्वास्त बाबत हुकमन तकसीम जेर धारा 123 भू0 राजस्व हि0 प्र0 अधिनियम, 1954 के अन्तर्गत खाता खतौनी नं0 23/64 ता 68, कित्ता 28, रकबा तादादी 02-82-33 है0 वाका चक लडोट, तहसील चड़गांव बरूए नकल जमाबन्दी व नकल अक्स मुसाबी तथा नक्शा अ फरीक अब्बल सर्वश्री राजेन्द्र सिंह पुत्र श्री परमेश्वर दास, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, महेन्द्र सिंह पुत्र श्री परमेश्वर दास, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, लोकेश पुत्र श्री प्रभु दयाल, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, अमर चन्द पुत्र श्री प्रभु दयाल, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, सतीश कुमार पुत्र श्री बलवन्त सिंह, निवासी भमनाला, तहसील रोहडू, श्री विनोद कुमार पुत्र श्री बलवन्त सिंह, निवासी भमनाला, तहसील रोहडू। प्रार्थी नं0 1, 3, 4, 5 व 6 द्वारा मुख्तयार आम श्री महेन्द्र सिंह प्रार्थी नं0 2 को दिया गया उक्त फरीकैन ने एक दरख्वास्त बाबत तकसीम उपरोक्त भूमि इस अदालत में इस आशय के साथ प्रस्तुत की है कि भूमि विवादग्रस्त उपरोक्त फरीकदोयम के साथ मुश्तरका है तथा अराजी मुश्तरका होने के कारण सदैव विवाद रहता है। इसलिए उपरोक्त भूमि तकसीम करके प्रार्थीगणों का खाता प्रतिवादी पक्ष से अलग विभाजन किया जावे प्रार्थना-पत्र प्राप्त होने पर हर दो फरीकैन को बजरिया समन तलब किया गया परन्तु फरीकदोयम नं0 9 के जायज वारसान श्रीमती गुड्‌डी, सिता, अनिता पुत्री जय देवी प्रतिवादी नं0 3 श्रीमती ईश्वरी देवी पत्नी स्व0 श्री मातवर सिंह, निवासी लडोट, प्रतिवादी नं0 6, श्री लोभा राम पुत्र देवी राम, निवासी लडोट तथा प्रतिवादी नं0 5 स्र्व0 श्री सुरत राम के जायज वारसान श्री हंस राज पुत्र व श्रीमती कंवल देवी विधवा मृतक घर पर न मिलने के कारण उचित तामील नहीं हो पा रही है जिस कारण इस अदालत को पूर्ण विश्वास हो चुका है कि उपरोक्त प्रतिवादीगण की तामील साधारण तरीके सेे करवाई जानी सम्भव नहीं है।

अतः उपरोक्त प्रतिवादीगण को राजपत्र के माध्यम से सूचित किया जाता है कि वह दिनांक 27 जनवरी, 2012 को प्रातः 10.00 बजे असालतन या वकालतन इस अदालत में हाजिर होकर मुकद्दमें की पैरवी करें अन्यथा गैर-हाजरी की सूरत में यह समझा जावेगा कि प्रतिवादीगण को इस तकसीम में कोई भी उजर व एतराज नहीं है तथा कार्यवाही एक तरफा अमल में लाई जाकर प्रार्थना-पत्र का नियमानुसार निपटारा कर दिया जावेगा।

आज दिनांक 28 दिसम्बर, 2011 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी किया गया। मोहर।

हस्ताक्षरित/-

सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी,

चड़गांव, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश।

-------

ब अदालत सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, चड़गांव, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश

मिसल नं0 : 39-IX/09 तारीख रजुआ : 31-8-2009 किस्म मुकद्दमा : तकसीम 1. सर्वश्री राजेन्द्र सिंह पुत्र श्री परमेश्वर दास, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, 2. महेन्द्र सिंह पुत्र श्री परमेश्वर दास, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, 3. लोकेश पुत्र श्री प्रभु दयाल, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, 4. अमर चन्द पुत्र श्री प्रभु दयाल, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, 5. सतीश कुमार पुत्र श्री बलवन्त सिंह, निवासी भमनाला, तहसील रोहड़ू,5001 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 5 जनवरी, 2012/15 पौष, 1933 6. श्री विनोद कुमार पुत्र श्री बलवन्त सिंह, निवासी भमनाला, तहसील रोहड़ू, प्रार्थी नं0 1,3,4,5 व 6 द्वारा मुख्तयार आम श्री महेन्द्र सिंह प्रार्थी नं0 2 . . फरीक अब्बल।

बनाम

1. सर्वश्रीमती पन्ना देई पत्नी श्री बाबू लाल, निवासी बरशील, तहसील चड़गांव, 2. साल देई पत्नी श्री केसर सिंह, निवासी बागी, तहसील चड़गांव, 3. रामपती पत्नी श्री बनवारी लाल, निवासी खोपटवाडी, तहसील चड़गांव, 4. बांका देई पत्नी श्री भजन दास, निवासी किन्डारी, तहसील चड़गांव, 5. बृज लाल पुत्र श्री हुमा नन्द, निवासी लडोट, तहसील चड़गांव, 6. अमर दासी पत्नी श्री हुमा नन्द, निवासी लडोट, तहसील चड़गांव, 7. सन्त लाल पुत्र श्री हुमा नन्द, निवासी लडोट, तहसील चड़गांव . . फरीकदोयम। दरख्वास्त बाबत हुकमन तकसीम जेर धारा 123 भू0 राजस्व हि0 प्र0 अधिनियम, 1954 के अन्तर्गत खाता खतौनी नं0 32/90, ता0 91, कित्ता 47, रकबा तादादी 7-40-24 है0, वाका चक लडोट, तहसील चड़गांव बरूए नकल जमाबन्दी व नकल अक्स मुसाबी तथा नक्शा अ फरीक अब्बल सर्वश्री राजेन्द्र सिंह पुत्र श्री परमेश्वर दास, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, महेन्द्र सिंह पुत्र श्री परमेश्वर दास, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, लोकेश पुत्र श्री प्रभु दयाल, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, अमर चन्द पुत्र श्री प्रभु दयाल, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, सतीश कुमार पुत्र श्री बलवन्त सिंह, निवासी भमनाला, तहसील रोहडू, श्री विनोद कुमार पुत्र श्री बलवन्त सिंह, निवासी भमनाला, तहसील रोहडू। प्रार्थी नं0 1, 3, 4, 5 व 6 द्वारा मुख्तयार आम श्री महेन्द्र सिंह प्रार्थी नं0 2 को दिया गया उक्त फरीकैन ने एक दरख्वास्त बाबत तकसीम उपरोक्त भूमि इस अदालत में इस आशय के साथ प्रस्तुत की है कि भूमि विवादग्रस्त उपरोक्त फरीकदोयम के साथ मुश्तरका है तथा अराजी मुश्तरका होने के कारण सदैव विवाद रहता है। इसलिए उपरोक्त भूमि तकसीम करके प्रार्थीगणों का खाता प्रतिवादी पक्ष से अलग विभाजन किया जावे। प्रार्थना-पत्र प्राप्त होने पर हर दो फरीकैन को बजरिया समन तलब किया गया परन्तु फरीकदोयम नं0 4 श्रीमती बांका देई पत्नी श्री भजन दास, प्रतिवादी नं0 5. बृज लाल पुत्र श्री हुमा नन्द तथा प्रतिवादी नं0 6. अमर दासी पत्नी श्री हुमा नन्द के घर पर न मिलने के कारण उचित तामील नहीं हो पा रही है जिस कारण इस अदालत को पूर्ण विश्वास हो चुका है कि उपरोक्त प्रतिवादीगण की तामील साधारण तरीके सेे करवाई जानी सम्भव नहीं है। अतः उपरोक्त प्रतिवादीगण को राजपत्र के माध्यम से सूचित किया जाता है कि वह दिनांक 27 जनवरी, 2012 को प्रातः 10.00 बजे असालतन या वकालतन इस अदालत में हाजिर होकर मुकद्दमें की पैरवी करें अन्यथा गैर-हाजरी की सूरत में यह समझा जावेगा कि प्रतिवादीगण को इस तकसीम में कोई भी उजर व एतराज नहीं है तथा कार्यवाही एक तरफा अमल में लाई जाकर प्रार्थना-पत्र का नियमानुसार निपटारा कर दिया जावेगा।

आज दिनांक 28 दिसम्बर, 2011 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी किया गया। मोहर।

हस्ताक्षरित/-

सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी,

चड़गांव, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश।

------- ब अदालत सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, चड़गांव, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश

मिसल नं0 : 41-IX/09 तारीख रजुआ : 31-8-2009 किस्म मुकद्दमा : तकसीम 1. सर्वश्री राजेन्द्र सिंह पुत्र श्री परमेश्वर दास, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, 2. महेन्द्र सिंह पुत्र श्री परमेश्वर दास, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, 3. लोकेश पुत्र श्री प्रभु दयाल, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, 4. अमर चन्द पुत्र श्री प्रभु दयाल, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, 5. सतीश कुमार पुत्र श्री बलवन्त सिंह, निवासी भमनाला, तहसील रोहड़ू, 6. श्री विनोद कुमार पुत्र श्री बलवन्त सिंह, निवासी भमनाला, तहसील रोहड़ू, प्रार्थी नं0 1,3,4,5 व 6 द्वारा मुख्तयार आम श्री महेन्द्र सिंह प्रार्थी नं0 2 . . फरीक अब्बल।5002 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 5 जनवरी, 2012/15 पौष, 1933 बनाम

1. सर्वश्री सूरत राम पुत्र श्री रणवीर, निवासी लडोट, तहसील चड़गांव, 2. श्रीमती वीरकली पुत्री श्री रणवीर हाल पत्नी श्री चैन राम, निवासी किन्डारी, 3. श्रीमती भगवान दासी पुत्री श्री रणवीर हाल पत्नी श्री राम नाथ, निवासी जयलोट, 4. श्री मैन राम पुत्र श्री रामा नन्द, निवासी लडोट, 5. श्री सरन दास पुत्र श्री शवाला नन्द, निवासी लडोट, 6. श्रीमती रामपती पत्नी श्री सागर दास, निवासी लडोट, 7. श्रीमती जयपती पत्नी श्री सैन राम, निवासी कुन्झवाणी, तह0 चड़गांव, 8. श्रीमती भगवान देवी पत्नी श्री भगत चन्द, निवासी मकटोट, 9. श्री मंगत राम पुत्र श्री देवी सरन, निवासी गांवसारी, 10. श्री कपिल देव पुत्र श्री जिया लाल, निवासी लडोट, 11. कुमारी चन्द्रेश पुत्री श्री जिया लाल, निवासी लडोट, 12. लक्ष्मण दास पुत्र श्री चन्द राम, निवासी लडोट, 13. श्रीमती रामपती उर्फ श्याम प्यारी पत्नी श्री मदन लाल, निवासी बोसारी . . फरीकदोयम। दरख्वास्त बाबत हुकमन तकसीम जेर धारा 123 भू0 राजस्व हि0 प्र0 अधिनियम, 1954 के अन्तर्गत खाता खतौनी नं0 5/12 ता 17, कित्ता 20, रकबा तादादी 2-75-89 है0 वाका चक लडोट, तहसील चड़गांव बरूए नकल जमाबन्दी व नकल अक्स मुसाबी तथा नक्शा अ फरीक अब्बल सर्वश्री राजेन्द्र सिंह पुत्र श्री परमेश्वर दास, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, महेन्द्र सिंह पुत्र श्री परमेश्वर दास, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, लोकेश पुत्र श्री प्रभु दयाल, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, अमर चन्द पुत्र श्री प्रभु दयाल, निवासी कांशनी, उप-तहसील टिक्कर, सतीश कुमार पुत्र श्री बलवन्त सिंह, निवासी भमनाला, तहसील रोहडू, श्री विनोद कुमार पुत्र श्री बलवन्त सिंह, निवासी भमनाला, तहसील रोहडू। प्रार्थी नं0 1, 3, 4, 5 व 6 द्वारा मुख्तयार आम श्री महेन्द्र सिंह प्रार्थी नं0 2 को दिया गया उक्त फरीकैन ने एक दरख्वास्त बाबत तकसीम उपरोक्त भूमि इस अदालत में इस आशय के साथ प्रस्तुत किया है कि भूमि विवादग्रस्त उपरोक्त फरीकदोयम के साथ मुश्तरका है तथा अराजी मुश्तरका होने के कारण सदैव विवाद रहता है। इसलिए उपरोक्त भूमि तकसीम करके प्रार्थीगणों का खाता प्रतिवादी पक्ष से अलग विभाजन किया जावे प्रार्थना-पत्र प्राप्त होने पर हर दो फरीकैन को बजरिया समन तलब किया गया परन्तु फरीकदोयम नं0 4 श्री मैन राम पुत्र श्री रामा नन्द, निवासी लडोट, प्रतिवादी नं0 6. श्रीमती रामपती पत्नी श्री सागर दास, निवासी लडोट, प्रतिवादी नं0 8. श्रीमती भगवान देवी पत्नी श्री भगत चन्द, निवासी मकटोट, प्रतिवादी नं0 10. श्री कपिल देव पुत्र श्री जिया लाल, निवासी लडोट, प्रतिवादी नं0 11. कुमारी चन्द्रेश पुत्री श्री जिया लाल, निवासी लडोट, प्रतिवादी नं0 12. मृतक श्री लक्ष्मण दास के जायज वारसान क्रमशः जिया लाल पुत्र, श्याम प्यारी पुत्री, मणी देवी पुत्री, प्रमोद पुत्र ईश्वर दास, राज कुमारी पुत्री इश्वर दास, श्रीमती माया पुत्री विधवा ईश्वर दास, मुकेश पुत्र गौतम लाल, अनिल पुत्र गौतम लाल, कुमारी अंकिता पुत्री गौतम लाल, श्रीमती तारा देवी विधवा गौतम लाल, निवासी लडोट, तहसील चड़गांव के घर पर न मिलने के कारण उचित तामील नहीं हो पा रही है जिस कारण इस अदालत को पूर्ण विश्वास हो चुका है कि उपरोक्त प्रतिवादीगण की तामील साधारण तरीके सेे करवाई जानी सम्भव नहीं है।

अतः उपरोक्त प्रतिवादीगण को राजपत्र के माध्यम से सूचित किया जाता है कि वह दिनांक 27 जनवरी, 2012 को प्रातः 10.00 बजे असालतन या वकालतन इस अदालत में हाजिर होकर मुकद्दमें की पैरवी करें अन्यथा गैर-हाजरी की सूरत में यह समझा जावेगा कि प्रतिवादीगण को इस तकसीम में कोई भी उजर व एतराज नहीं है तथा कार्यवाही एक तरफा अमल में लाई जाकर प्रार्थना-पत्र का नियमानुसार निपटारा कर दिया जावेगा।

आज दिनांक 28 दिसम्बर, 2011 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी किया गया। मोहर।

हस्ताक्षरित/-

सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी,

चड़गांव, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश। नियन्त्रक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री, हिमाचल प्रदेश, शिमला-5 द्वारा मुद्रित तथा प्रकाशित

Cite this issue. Himachal Pradesh Gazette, Government of Himachal Pradesh, 05 January 2012. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.himachal.2012-01-05.204_gazette_2012-05_01_2012/. Archive identifier in.gazette.himachal.2012-01-05.204_gazette_2012-05_01_2012.