Servants of Knowledge
Himachal Pradesh Gazette · Government of Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Gazette, No. 259, 19 March 2013

Published 19 March 2013

Gazette no.
259
Gazetteid
259/GAZETTE/2013-19/03/2013
Identifier
in.gazette.himachal.2013-03-19.259_gazette_2013-3_19_2013
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

राजपत्र, हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित शिमला, मंगलवार 19 मार्च, 2013/28 फाल्गुन, 1934

हिमाचल प्रदेश सरकार

लोक निर्माण विभाग

अधिसूचना

शिमला-2 18-03-2013

संख्याःपी.बी.डब्लयू. (बी)एफ(5)67/2011.-यतः हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को यह प्रतीत होता है कि हिमाचल प्रदेश सरकार को सरकारी व्यय पर सार्वजनिक प्रयोजन हेतु नामत गांव धरेच, तहसील ठियोग, जिला शिमला में धरेच-चटोग वाया मुण्डा सड़क के निर्माण हेतु भूमि अर्जित करनी अपेक्षित है, अतएव एतद्‌ द्वारा यह अधिसूचित किया जाता है कि उक्त परिक्षेत्र में जैसा कि निम्न विवरणी में निर्दिष्ट किया गया है, उपरोक्त प्रयोजन के लिए भूमि का अर्जन अपेक्षित है।

2. यह अधिसूचना ऐसे सभी व्यक्तियों को, जो इससे सम्बन्धित हो सकते हैं, की जानकारी के लिए भू-अर्जन अधिनियम, 1894 की धारा-4 के उपबन्धों के अन्तर्गत जारी की जाती है।

259-राजपत्र/2013-19-3-2013 (7299) 7300 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 19 मार्च, 2013/28 फाल्गुन, 1934 3. पूर्वोक्त धारा द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल हिमाचल प्रदेश इस समय इस उपक्रम में कार्यरत सभी अधिकारियों उनके कर्मचारियों और श्रमिकों को इलाके की किसी भी भूमि में प्रवेश करने और सर्वेक्षण करने तथा उस धारा द्वारा अपेक्षित अथवा अनुमतः अन्य सभी कार्यो को करने के लिए सहर्श प्राधिकार देते हैं।

4. कोई भी हितबद्व व्यक्ति जिसे उक्त परिक्षे़त्र में कथित भूमि के अर्जन पर कोई आपत्ति हो तो वह इस अधिसूचना के प्रकाशित होने के 30 दिनाें की अवधि के भीतर भू-अर्जन समाहर्ता, लोक निर्माण विभाग (शि0क्षे0), विन्टर फिल्ड, शिमला के समक्ष लिखित रूप से आपत्ति दायर कर सकता हैं ।

विवरणी

जिला तहसील गांव खसरा नम्बर क्षेत्र (है0) शिमला ठियोग धरेच 107 0-01-71 111/1 0-10-90 कुल जोड किता-2 0-21-61

आदेश द्वारा, हस्ताक्षरित/- प्रधान सचिव (लोक निर्माण) ।

-------

आयुर्वेद विभाग

अधिसूचना

शिमला-2, 16 फरवरी, 2013

संख्याः आयु0-बी-(2)-2/2011.- हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल, भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के परामर्श से, हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद विभाग में ऐनेस्थेटिस्ट वर्ग-I (राजपत्रित) के पद के लिए इस अधिसूचना से संलग्न उपाबन्ध- "क" के अनुसार, भर्ती और प्रोन्नति नियम, बनाती है, अर्थात्‌ः-

1. संक्षिप्त नाम और प्रारम्भ.- (i) इन नियमों का संक्षिप्त नाम हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद विभाग ऐनेस्थेटिस्ट वर्ग-I (राजपत्रित) भर्ती और प्रोन्नति नियम, 2013 है।

(ii) ये नियम राजपत्र, हिमाचल प्रदेश में प्रकाशित किए जाने की तारीख से प्रवृत्त होंगे । 2. निरसन और व्यावृत्तिया.- (i) इस विभाग की अधिसूचना संख्या स्वास्थ्य-क-(3)/5/88 तारीख 29.03.1990 द्वारा अधिसूचित हिमाचल प्रदेश भारतीय चिकित्सा पद्वति एवं होम्योपैथी विभाग, वर्ग(i) सेवा ऐनेस्थेटिस्ट पद भर्ती और प्रोन्नति नियम, 1990 का एतद्‌ द्वारा निरसन किया जाता है।

(ii) ऐसे निरसन के होते हुए भी उपर्युक्त उप नियम 2(1) के अधीन इस प्रकार निरसित नियमों के अधीन की गई कोई नियुक्ति, बात या कार्रवाई इन नियमों के अधीन विधिमान्य रूप में की गई समझी जाएगी।

आदेश द्वारा, हस्ता/- प्रधान सचिव (आयुर्वेद) ।7301 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 19 मार्च, 2013/28 फाल्गुन, 1934 उपाबन्ध-''क'' हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद विभाग में ऐनेस्थेटिस्ट वर्ग-I (राजपत्रित) के पद के लिए भर्ती और प्रोन्नति नियम

1. पद का नाम.- ऐनेस्थेटिस्ट

2 पदों की संख्या.- 01 (एक)

3 वर्गीकरण.- वर्ग-I (राजपत्रित)

4. वेतनमान.- (i) नयमित पदधारियों के लिए वेतनमान.-पे बेण्ड 10300-34800/ रूपए जमा 5000/- रूपए ग्रेड़ पे

(ii) संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों के लिए उपलब्धिया.-स्तम्भ 15-क में दिए गए ब्यौरे के अनुसार 15,300/-रूपए प्रतिमास।

5. चयन पद अथवा अचयन पद.- लागू नही।

6. सीधी भर्ती के लिए आयु.- 45 वर्ष और इससे कम :

परन्तु सीधे भर्ती किए जाने वाले व्यक्तियों के लिए ऊपरी आयु सीमा, तदर्थ या संविदा के आधार पर नियुक्त किए गए व्यक्तियों सहित, पहले से ही सरकार की सेवा में रत अभ्यर्थियों को लागू नहीं होगी :

परन्तु यह और कि यदि तदर्थ या संंिवदा के आधार पर नियुक्त किया गया अभ्यर्थी इस रूप में नियुक्ति की तारीख को अधिक आयु का हो गया हो तो, वह तदर्थ या संविदा के आधार पर नियुक्ति के कारण विहित आयु में छूट के लिए पात्र नहीं होगा :

परन्तु यह और कि अनुसूचित जातियों/अनुसूचित जनजातियों तथा अन्य वर्गों के व्यक्तियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में उतनी ही छूट दी जा सकेगी, जितनी हिमाचल प्रदेश सरकार के साधारण या विशेष आदेश के अधीन अनुज्ञेय है :

परन्तु यह और भी कि पब्लिक सेक्टर, निगमों तथा स्वायत्त निकायों के सभी कर्मचारियों को, जो ऐसे पब्लिक सेक्टर, निगमों तथा स्वायत्त निकायों के प्रारम्भिक गठन के समय ऐसे पब्लिक सेक्टर, निगमों में तथा स्वायत्त निकायों में आमेलन से पूर्व सरकारी कर्मचारी थे, सीधी भर्ती में आयु सीमा में ऐसी ही रियायत दी जाएगी, जैसी सरकारी कर्मचारियों को अनुज्ञेय है, किन्तु इस प्रकार की रियायत पब्लिक सेक्टर, निगमों तथा स्वायत्त निकायों के ऐसे कर्मचारिवृंद को नहीं दी जाएगी, जो पश्चातवर्ती ऐसे निगमों/स्वायत्त निकायों द्वारा नियुक्त किए गए थे/किए गए हैं और उन पब्लिक सेक्टर, निगमों/स्वायत्त निकायों के प्रारम्भिक गठन के पश्चात्‌ निगमो/स्वायत्त निकायों की सेवा में अन्तिम रूप से आमेलित किए गए हैं/किए गए थे। (1) सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना उस वर्ष के प्रथम दिवस से की जाएगी, जिसमें पद (पदाें को आवेदन आमन्त्रित करने के लिए, यथास्थिति, विज्ञापित किया गया है या नियोजनालयों को अधिसूचित किया जाता है।

(2) अन्यथा सुअर्हित अभ्यर्थियों की दशा में सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा और अनुभव हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के विवेकानुसार शिथिल किया जा सकेगा।

7. सीधे भर्ती किए जाने वाले व्यक्तियों के लिए अपेक्षित न्यूनतम शैक्षिक और अन्य अर्हताएं.-क) अनिवार्य अर्हताएं.-(i) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद्‌ द्वारा सम्यक्‌ रूप से मान्यता प्राप्त भारत में चिकित्सा संस्था से एम0बी0बी0एस0 की उपाधि। 7302 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 19 मार्च, 2013/28 फाल्गुन, 1934 ii) हिमाचल प्रदेश सरकार या केन्द्रीय सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से ऐनेस्थिजियोलोजी में कम से कम दो वर्ष की उपाधि का डिप्लोमा।

(ख) वॉंछनीय अर्हता.-हिमाचल प्रदेश की रूढिय़ों, रीतियों और बोलियों का ज्ञान आरै प्रदेश में विद्यमान विशिष्ट दशाओं में नियुक्ति के लिए उपयुक्तता ।

8. सीधे भर्ती किए जाने वाले व्यक्तियों के लिए विहित आयु और शैक्षिक अर्हताएं प्रोन्नत व्यक्तियों की दशा में लागू होगी या नहीं.- आयु : लागू नहीं।

शैक्षिक अर्हता : लागू नहीं।

9. परिवीक्षा की अवधि, यदि कोई हो.-दो वर्ष, जिसका एक वर्ष से अनाधिक ऐसी और अवधि के लिए विस्तार किया जा सकेगा, जैसा सक्षम प्राधिकारी विशेष परिस्थितियों में और लिखित कारणों से आदेश दे।

10. भर्ती की पद्धतिः भर्ती सीधी होगी या प्रोन्नति, प्रतिनियुक्ति, स्थानान्तरण द्वारा और विभिन्न पद्धतियों द्वारा भरे जाने वाले पदों की प्रतिशतता.-शतप्रतिशत सीधी भर्ती द्वारा यथास्थिति, नियमित आधार पर या संविदा के आधार पर भर्ती द्वारा, ऐसा न होने पर स्थानान्तरण या सैकेण्डमेंट आधार पर।

11. प्रोन्नति, प्रतिनियुक्ति, स्थानान्तरण की दशा में श्रेणियां जिनसें प्रोन्नति/प्रतिनियुक्ति/ स्थानान्तरण किया जाएगा.-एम0बी0बी0एस0 डोक्टरों के सामान्य संवर्ग मे से स्थानान्तरण या सैकेण्डमेंट आधार पर, जो उपरोक्त स्तम्भ संख्या 7 के सामने विहित अनिवार्य अर्हताए रखते हो।

12. यदि विभागीय प्रोन्नति समिति, विद्यमान हो तो उसकी संरचना.-लागू नही।

13. भर्ती करने में जिन परिस्थितियों में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग से परामर्श किया जाएगा.- जैसा विधि द्वारा अपेक्षित हो।

14. सीधी भर्ती के लिए अनिवार्य अपेक्षा.-किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है ।

15. सीधी भर्ती द्वारा पद पर नियुक्ति के लिए चयन.-सीधी भर्ती के मामले में पद पर नियुक्ति के लिए चयन, मौखिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगाय यदि, यथास्थिति, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग या अन्य भर्ती प्राधिकरण ऐसा करना आवश्यक या समीचीन समझे, तो लिखित परीक्षा या व्यावहारिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसका स्तर/पाठ्‌यक्रम इत्यादि, यथास्थिति, आयोग/अन्य भर्ती प्राधिकरण द्वारा अवधारित किया जाएगा ।

15 (क) संविदा नियुक्ति द्वारा पद पर नियुक्ति के लिए चयन.-इन नियमों में किसी बात के होते हुए भी पद पर संविदा नियुक्तियां नीचे दिए गए निबन्धनों और शर्तों के अध्यधीन की जाएगीः-

I) संकल्पना.-(क) इस पॉलिसी के अधीन आयुर्वेद विभाग में ऐनेस्थेटिस्ट को संविदा के आधार पर प्रारम्भ में एक वर्ष के लिए लगाया जाएगा, जिसे वर्षानुवर्ष आधार पर बढ़ाया जा सकेगाः

परन्तु संविदा अवधि में वर्षानुवर्ष आधार पर विस्तारण/नवीकरण के लिए सम्बद्ध विभागाध्यक्ष यह प्रमाण पत्र जारी करेगा कि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की सेवा तथा आचरण, उस वर्ष के दौरान संतोषजनक पाया गया है और केवल तभी उसकी संविदा अवधि नवीकृत/विस्तारित की जाएगी।

(ख) पदों का हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के कार्यक्षेत्र में आना.-प्रधान सचिव/सचिव (आयुर्वेद), हिमाचल प्रदेश सरकार, रिक्त पदों को संविदा के आधार पर भरने के लिए सरकार का अनुमोदन7303 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 19 मार्च, 2013/28 फाल्गुन, 1934 प्राप्त करने के पश्चात्‌ अध्यपेक्षा को संबद्ध भर्ती अभिकरण, अर्थात्‌ हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के समक्ष रखेगा ।

(ग) चयन, इन नियमों में विहित पात्रता शर्तों के अनुसार किया जाएगा ।

(II) संविदात्मक उपलब्धियां.-स्ांविदा के आधार पर नियुक्त ऐनेस्थेटिस्ट को 15,300/- रूपए की सेमेकित नियत संविदात्मक रकम (जो पेबैण्ड का न्यूनतम जमा ग्रड पे के बराबर होगी) प्रतिमास संदत्त की जाएगी। यदि संविदा में एक वर्ष से अधिक की बढौतरी की जाती है, तो पश्चात्‌वर्ती वर्ष/(वर्षो) के लिए संविदात्मक उपलब्धियाें में 460/-रूपए की रकम (पद के पेबैण्ड का न्यूनतम जमा ग्रेड पे का तीन प्रतिशत्‌) वार्षिक वृद्धि के रूप में अनुज्ञात की जाएगी।

(III) नियुक्ति/अनुशासन प्राधिकारी.-प्रधान सचिव (आयुर्वेद)/सचिव (आयुर्वेद), हिमाचल प्रदेश सरकार नियुक्ति और अनुशासन प्राधिकारी होगा ।

(IV) चयन प्रक्रिया.-संविदा नियुक्ति की दशा में पद पर नियुक्ति के लिए चयन, मौखिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा या यदि आवश्यक या समीचीन समझा जाए, तो लिखित परीक्षा या व्यावहारिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसका स्तर/पाठ्‌यक्रम इत्यादि सम्बद्ध भर्ती अभिकरण अर्थात्‌ हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा अवधारित किया जाएगा ।

(V) संविदात्मक नियुक्तियों के लिए चयन समिति.-जैसी सक्षम भर्ती प्राधिकरण अर्थात्‌ हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा समय-समय पर गठित की जाए।

(VI) करार.-अभ्यर्थी को, चयन के पश्चात्‌, इन नियमों से सलंग्न उपाबन्ध-ख के अनुसार करार हस्ताक्षरित करना होगा।

(VII) निबन्धन और शर्तें.-स्ांविदा पर नियुक्त व्यक्ति को 15,300/-रूपए की समेकित नियत संविदात्मक रकम ( जो पे बैंड का न्यूनतम जमा ग्रेड पे के बराबर होगी) प्रतिमास संदत्त की जाएगी। संंिवदा पर नियुक्त व्यक्ति आगे बढाए गए वर्षों के लिए संविदात्मक रकम में 460/-रूपए (पद के पे बैंड का न्यूनतम जमा गेड पे का तीन प्रतिशत्‌) की वृद्धि का हकदार होगा और अन्य कोई सहबद्ध प्रसुविधाएं, जैसे वरिष्ठ/चयन वेतनमान आदि नहीं दिया जाएगा ।

(ख) संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की सेवा पूर्णतया अस्थायी आधार पर होगी । यदि संि वदा पर नियुक्त व्यक्ति का कार्य/आचरण ठीक नहीं पाया जाता है, तो नियुक्ति समाप्त किए जाने के लिए दायी होगी ।

(ग) संविदा पर नियुक्त व्यक्ति एक मास की सेवा पूरी करने के पश्चात्‌, एक दिन के आकस्मिक अवकाश का हकदार होगा। तथापि, संविदा पर नियुक्त कर्मचारी बारह सप्ताह के प्रसूति अवकाश और दस दिन के चिकित्सा अवकाश का हकदार भी होगा/होगी। वह चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एल0टी0सी0 इत्यादि के लिए भी हकदार नहीं होगा/होगी। संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को उपरोक्त के सिवाय किसी अन्य प्रकार का कोई अवकाश अनुज्ञात नहीं होगाः

परंतु अनुपभुक्त आकस्मिक अवकाश और चिकित्सा अवकाश एक कलैण्डर वर्ष तक संचित किया जा सकेगा और अगामी कलैण्डर वर्ष के लिए अग्रनीत नहीं किया जाएगा। (घ) नियन्त्रक अधिकारी के अनुमोदन के बिना सेवा से अनाधिकृत अनुपस्थिति से स्वतः ही संविदा का पर्यावसान (समापन) हो जाएगा। संविदा पर नियुक्त व्यक्ति कत्र्तव्य (ड्‌यूटि) से अनुपस्थिति की अवधि के लिए संविदात्मक रकम का हकदार नहीं होगा ।

(ड.) संविदा पर नियुक्त कर्मचारी, जिसने तैनाती के एक स्थान पर पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है, आवश्यकता के आधार पर स्थानान्तरण हेतु पात्र होगा, जहां भी प्रशासनिक आधार पर ऐसा करना अपेक्षित हो । 7304 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 19 मार्च, 2013/28 फाल्गुन, 1934 (च) चयनित अभ्यर्थी को सरकारी/रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी से अपना आरोग्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। बारह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिला अभ्यर्थी प्रसव होने तक, अस्थायी तौर पर अनुपयुक्त बनी रहेगी। महिला अभ्यथियों का किसी प्राधिकृत चिकित्सा अधिकारी/व्यवसायी द्वारा उपयुक्तता के लिए पुनः परीक्षण किया जाएगा ।

(छ) संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का, यदि अपने पदीय कर्तव्यों के सम्बन्ध में दौरे पर जाना अपेक्षित हो, तो वह उसी दर पर, जैसी नियमित प्रतिस्थानी कर्मचारी को वेतनमान के न्यूनतम पर लागू है, यात्रा भत्ते/दैनिक भत्ते का हकदार होगा ।

(ज) नियमित कर्मचारियों की दशा में यथा लागू सेवा नियमों के उपबन्ध, जैसे एफ.आर.एस.आर, छुटटी नियम, साधारण भविष्य निधि नियम, पेन्शन नियम तथा आचरण नियम आदि संविदा पर नियुक्त व्यक्तियों की दशा में लागू नहीं होंगेे। वे इस स्तम्भ में यथावर्णित उपलब्धियों आदि के लिए हकदार होंगे । 16. आरक्षण.-सेवा में नियुक्ति, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर अनुसूचित जातियों/ अनुसूचित जन-जातियों/अन्य पिछड़े वर्गों और अन्य प्रवर्ग के व्यक्तियों के लिए सेवाओं में आरक्षण की बाबत जारी किए गए आदेशों के अधीन होगी ।

17. विभागीय परीक्षा.-सेवा में प्रत्यके सदस्य को समय-समय पर यथा संशोधित विभागीय परीक्षा नियम, 1997 में यथा विहित विभागीय परीक्षा पास करनी होगी।

18. शिथिल करने की शक्ति.-जहां राज्य सरकार की यह राय हो कि ऐसा करना आवश्यक या समीचीन है, वहां यह, कारणों को लिखित में अभिलिखित करके और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के परामर्श से, आदेश द्वारा, इन नियमों के किन्ही उपबन्धों को किसी वर्ग या व्यक्ति (व्यक्तियोेंं) के प्रवर्ग या पद (पदों) की बाबत, शिथिल कर सकेगी ।

------

उपाबन्ध-ख ऐनेस्थेटिस्ट और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य प्रधान सचिव/सचिव (आयुर्वेद), हिमाचल प्रदेश सरकार के माध्यम से निश्पादित की जाने वाली संविदा/करार का प्ररूप

यह करार श्री/श्रीमती ............................................पुत्र पुत्री श्री ....................... निवासी....................................... ...., संविदा पर नियुक्त व्यक्ति (जिसे इसमें इसके पश्चात ''प्रथम पक्षकार'' कहा गया है) और हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल, के मध्य प्रधान सचिव/सचिव आयुर्वेद, हिमाचल प्रदेश सरकार (जिसे इसमें इसके पश्चात्‌ ''द्वितीय पक्षकार'' कहा गया है) के माध्यम से आज तारीख......... को किया गया ।

''द्वितीय पक्षकार'' ने उपरोक्त ''प्रथम पक्षकार'' को लगाया है और प्रथम पक्षकार ने ऐनेस्थेटिस्ट के रूप में संविदा के आधार पर निम्नलिखित निबन्धन और शर्तों पर सेवा करने के लिए सहमति दी हैः- 1. यह कि प्रथम पक्षकार ऐनेस्थेटिस्ट के रूप में ..................से प्रारम्भ होने और ........... को समाप्त होने वाले दिन तक, एक वर्ष की अवधि के लिए द्वितीय पक्षकार की सेवा में रहेगा। यह विनिर्दिष्ट रूप से उल्लिखित किया गया है आरै दोनों पक्षकारों द्वारा करार पाया गया है कि प्रथम पक्षकार की द्वितीय पक्षकार के साथ संविदा, आखिरी कार्य दिवस अर्थात्‌.......दिन को स्वयंमेव ही पर्यवसित (समाप्त) हो जाएगी और सूचूना नोटिस आवश्यक नहीं होगा ;

परन्तु संविदा अवधि में वर्षानुवर्ष आधार पर विस्तारण/नवीकरण के लिए विभागाध्यक्ष यह प्रमाण पत्र जारी करेगा कि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की सेवा और आचरण, उस वर्ष के दौरान संतोषजनक रहा है और केवल तभी उसकी संविदा की अवधि नवीकृत/विस्तारित की जाएगी। 2. प्रथम पक्षकार की संविदात्मक रकम 15,300/- रूपए प्रति मास होगी।

3. प्रथम पक्षकार की सेवा पूर्णतय अस्थायी आधार पर होगी। यदि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का कार्य/आचरण ठीक नहीं पाया जाता है या यदि नियमित पदधारी उस रिक्ति के विरूद्ध नियुक्त/तैनात कर दिया जाता है, जिसके लिए प्रथम पक्षकार को संविदा पर लगाया गया है, तो नियुक्ति समप्त (पर्यवसित) की जाने के लिए दायी हागी।7305 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 19 मार्च, 2013/28 फाल्गुन, 1934 4. संविदा पर नियुक्त ऐनेस्थेटिस्ट एक मास की सेवा पूरी करने के पश्चात्‌ एक दिन के आकस्मिक अवकाश का हकदार होगा। तथापि संविदा पर नियुक्त कर्मचारी बारह सप्ताह के प्रसूति अवकाश और दस दिन के चिकित्सा अवकाश के लिए भी हकदार होगा/होगी। वह चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एल0टी0सी0 इत्यादि के लिए हकदार नही होगा/होगी। संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को उपरोक्त के सिवाय किसी अन्य प्रकार का कोई अवकाश अनुज्ञात नही होगा।

परन्तु अनुपभुक्त आकस्मिक अवकाश और चिकित्सा अवकाश एक कलैण्डर वर्ष तक संचित किया जा सकेगा और आगामी कलैण्डर वर्ष के लिए अग्रनीत नही किया जाएगा।

5. नियन्त्रक अधिकारी के अनुमोदन के बिना कत्र्तव्य से अनधिकृत अनुपस्थिति से स्वतः ही संविदा का पर्यावसान (समापन) हो जाएगा। संविदा पर नियुक्त ऐनेस्थेटिस्ट कत्र्तय (ड्‌यूटि) से अनुपस्थिति की अवधि के लिए संविदात्मक रकम का हकदार नहीं होगा ।

6. संविदा के आधार पर नियुक्त कर्मचारी, जिसने तैनाती के एक स्थान पर पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है, आवश्यकता के आधार पर स्थानान्तरण हेतु पात्र होगा, जहां भी प्रशासनिक आधार पर ऐसा करना अपेक्षित हो ।

7. चयनित अभ्यर्थी को सरकारी अस्पताल से अपना आरोग्यता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। महिला अभ्यर्थियों की दशा में, बारह सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था, प्रसव होने तक, उसे अस्थायी तौर पर अनुपयुक्त बना देगी। महिला अभ्यर्थियों को सरकारी अस्पताल से उपयुक्तता के लिए पुनः परीक्षण किया जाना चािहए।

8. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का, यदि अपने पदीय र्काव्य के सम्बन्ध में दौरे पर जाना अपेक्षित हो, तो वह उसी दर पर, जैसी नियमित प्रतिस्थानी अधिकारी को वेतनमान के न्यूनतम पर लागू है, यात्रा भत्ते/दैनिक भत्ते का हकदार होगा/होगी।

9. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति(यों) को कर्मचारी सामूहिक बीमा योजना के साथ-साथ ई0पी0एफ0/जी0पी0एफ0 भी लागू नहीं होगा।

इसके साक्ष्यस्वरूप प्रथम पक्षकार और द्वितीय पक्षकार ने इसमें सर्वप्रथम उल्लिखित तारीख को अपने-अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं ।

साक्षियों की उपस्थिति में : 1................................................ (प्रथम पक्षकार के हस्ताक्षर) नाम ........................................ पता ......................................... .................................................... 2................................................ नाम ........................................ पता ......................................... ....................................................

साक्षियों की उपस्थिति में :

(द्वितीय पक्षकार के हस्ताक्षर) 1................................................ नाम ........................................ पता ......................................... .................................................... 2................................................ नाम ........................................ पता .....................................

7306 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 19 मार्च, 2013/28 फाल्गुन, 1934

[Authoritative English Text of this Department's Notification No. Ayur-Kha(3)-1/1997

dated 26-02-2013 As required under clause(3) of Article 348 of the Constitution of India].

AYURVED DEPARTMENT

NOTIFICATION

Shimla-171002, the 26th Feb,2013

No. Ayur-B(2)-2/2011.—In exercise of the powers conferred by proviso to Article 309 of the Constitution of India, the Governor, Himachal Pradesh, in consultation with H.P. Public Service Commission, is pleased to make the Recruitment and Promotion Rules for the post of Anaesthetist, Class-I (Gazetted) in the Department of Ayurveda, Himachal Pradesh, as per Annexure-'A' attached to this notification, namely :-

1. Short title & Commencement.— (I) These rules may be called the Himachal Pradesh, Department of Ayurveda, Anaesthetist, Class-I (Gazetted) Recruitment & Promotion Rules, 2013. These rules shall come into force from date of publication in the Rajpatra, Himachal Pradesh.

2. Repeal & Savings.— (I) The Himachal Pradesh Department of Indian System of Medicine and Homeopathy, Class-I service (Anaesthetist), Recruitment and Promotion Rules, 1990 notified vide this Department Notification No.Health-A-(3)-5/ 88 Dated 29-03-1990 are hereby repealed.

(2) Notwithstanding such repeal, any appointment made or anything done or any action taken under the relevant rules so repealed under sub rule 2(1)supra shall be deemed to have been validly made, done or taken under these rules.

By order, Sd/- Principal Secretary (Ayurveda).

________

Annexure-"A"

Recruitment and Promotion Rules for the post of Anaesthetist (Class-I Gazetted) in

the Department of Ayurveda ,Himachal Pradesh.

1. Name of Post.— Anaesthetist

2. Number of Post(s).— 1(One)

3. Classification.— Class-I (Gazetted)

4. Scale of Pay.— (i) Pay Scale for regular incumbents : Pay Band Rs:10300-34800 plus Rs. 5000/-Grade Pay.

(ii) Emoluments for contract employees.—Rs. 15,300/- as per details given in column 15-A

5. Whether selection or Non-selection post.—Not applicable

6. Age for direct recruitment.— 45 years and below7307 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 19 मार्च, 2013/28 फाल्गुन, 1934 Provided that the upper age limit for direct recruits will not be applicable to the candidates already in service of the Government including those who have been appointed on adhoc or on contract basis.

Provided further that if a candidate appointed on adhoc basis or on contract basis had become over-age on the date when he /she was appointed as such he/she shall be eligible for any relaxation in the prescribed age limit by virtue of his/her adhoc or contact appointment.

Provided further that the upper age limit is relaxable for Scheduled Castes/Scheduled Tribes/Other categories of persons to the extent permissible under the general or special order(s) of the Himachal Pradesh Government.

Provided further that the employees of all the Public Sector Undertakings and Autonomous Bodies who happened to be Government servants before absorption in Public Sector Undertakings/ autonomous bodies at the time of initial constitutions of such Undertakings/ autonomous bodies shall be allowed age concession in direct recruitment as admissible to Government Servants. This concession will however not be admissible to such staff of the Public Sector Undertakings/ autonomous bodies who were/are subsequently appointed by such Undertakings /autonomous bodies and who are/were finally absorbed in the service of such Corporations/ autonomous bodies after initial constitution of the Public Sector Undertakings/ Autonomous Bodies.

1. Age limit for direct recruitment shall be reckoned on the first day of the year in which the post(s) is /are advertised for inviting applications or notified to the Employment Exchange as the case may be.

2. Age and experience in the case of direct recruitment is relaxable at the discretion of H.P. Public Service Commission in case the candidate is otherwise well qualified.

7. Minimum Educational and other qualifications required for direct recruitment(s).—(a) Essential Qualification(s) : ( i) M.B.B.S. Degree from a recognized University or from a Medical Institution in India duly recognized by the Medical Council of India. (ii) Diploma in Anaesthesiology of at least two years duration from an Institution recognized by the H.P. Government or Central Government.

(b) Desireable Qualification.—Knowledge of customs, manners and dialects of H.P. and suitability for appointment in the peculiar conditions prevailing in the H.P.

8. Whether age and educational qualification prescribed for direct recruit(s) will

apply in the case of the promotee(s).—Age : Not applicable.

Educational Qualification.— Not applicable.

9. Period of probation, if if any.—Two years subject to such further extension for a period not exceeding one year as may be ordered by the competent authority in special circumstances and reasons to be recorded in writing.

10. Method of recruitment whether By direct recruitment or by promotion deputation, transfer and the percentage of posts to be filled in by various methods.—100% by direct recruitment on a regular basis or by recruitment on contract basis as the case may be failing which by transfer on secondment basis.

11. In case of recruitment By promotion, deputation, Transfer, grade from which promotion/ deputation/transfer is to be made.—By transfer on secondment basis from amongst the General Cadre of MBBS Doctors possessing essential qualifications prescribed against Column No.7 supra.

7308 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 19 मार्च, 2013/28 फाल्गुन, 1934

12. If a Departmental Promotion committee exists, what is its composition.—Not applicable.

13. Circumstances under which the H.P.P.S.C. is to be consulted in making recruitment.—As required under the Law.

14. Essential requirement for a direct recruitment.—A candidate(s) for appointment to any service or post must be a citizen of India.

15. Selection for appointment to post by direct recruitment.—Selection for appointment to the post in the case of direct recruitment shall be made on the basis of viva-voce test, if H.P. Public Service Commission or other recruiting authority as the case may be, so consider necessary or expedient by a written test or practical test, the standard/ syllabus etc. of which will be determined by the Commission/other recruiting authority as the case may be.

15-A Selection for appointment to post by direct recruitment on contract basis.— Notwithstanding anything contained in these Rules, contract appointments to the post will be made subject to the terms and conditions given below:—

(I) Concept.—(a) Under this policy, Anaesthetist in the Department of Ayurveda Himachal Pradesh will be engaged on contract basis initially for one year, which may be extended on year-to-year basis.

Provided that for extension/ renewal of contract period on year to year basis the concerned HOD shall issue a certificate that the service and conduct of the contract appointee is satisfactory during the year and only then his period of contract is to be renewed/ extended. (b) Posts falling within the purview of H.P.P.S.C.—The Principal Secretary (Ayurveda)/Secretary (Ayurveda) to the Government of Himachal Pradesh after obtaining the approval of the Government to fill up the vacant posts on contract basis will place the requisition with the concerned recruiting agency i.e. H.P. Public Service Commision.

(c) The selection will be made in accordance with the eligibility conditions prescribed in these Rules.

(II) Contractual Emoluments.—The Anaesthetist appointed on contract basis will be paid consolidated fixed contractual amount @ Rs. 15,300/- per month (which shall be equal to minimum of the pay band plus grade pay). An amount of Rs.460/-(3% of the minimum of pay band plus grade pay of the post) as annual increase in contractual amoluments for the subsequent year(s) will be allowed if contract is extended beyond one year.

(III) Appointing/Disciplinary Authority.—The Principal Secretary(Ayurveda)/ Secretary (Ayurveda) to the Govt. of H.P. will be appointing and disciplinary authority.

(IV) Selection Process.—Selection for appointment to the post in the case of Contract Appointment will be made on the basis of viva-voce test, or if consider necessary or expedient by a written test or practical test the standard /syllabus etc. of which will be determined by the concerned recruiting agency i.e H.P.Public Service Commission.

(V) Committee for selection of Contractual Appointment.—As may be constituted by the concerned recruiting agency i.e. H.P. Public Service Commission from time to time.

(VI) Agreement .—After selection of a candidate, he/she shall sign an agreement as per Annexure-B appended to these Rules.

7309 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 19 मार्च, 2013/28 फाल्गुन, 1934

(VII) Terms and Conditions.—(a) The contract appointee will be paid consolidated fixed contractual amount @ Rs. 15,300/- per month (which shall be equal to minimum of the pay band plus grade pay).The contract appointee will be entitled for an incease in contractual amount @ of Rs.460/-(3% of the minimum of pay band plus grade pay of the post) for further extended years and no other allied benefits such as seniority/selection scales etc. will be given.

(b) The service of the contract appointee will be purely on temporary basis. The appointment is liable to be terminated in case the performance/conduct of the contract appointee is not found satisfactory.

(c) Contract appointee will be entitled one day casual leave after putting one month service. However, the contract employee will also be entitled for 12 weeks Maternity Leave and 10 day's Medical Leave. He/She shall not be entitled for medical Reimbursement and LTC etc. No leave of any other kind except above is admissible to the contract appointee:

Provided that the un-availed Casual Leave and Medical leave can be accumulated upto the calendar year and will not be carried forward for the next calendar year.

(d) Unauthorized absence from the duty without the approval of the controlling Officer shall automatically lead to the termination of the contract. Contract appointee shall not be entitled for contractual amount for the period of absence from duty.

(e) An official appointed on contract basis who has completed five year tenure at one place of posting will be eligible for transfer on need based basis wherever required on administrative grounds.

(f) Selected candidate will have to submit a certificate of his/her fitness from a Government/Registsered Medical Practitioner. Women candidate pregnant beyond 12 weeks will stand temporarily unfit till the confinement is over. The women candidate will be re-examined for the fitness from an authorized Medical Officer/ Practitioner.

(g) Contract appointee will be entitled to TA/DA if required to go on tour in connection with his/her official duties at the same rate as applicable to regular counterpart official at the minimum of pay scale.

(h) Provisions of service Rules like FR SR, Leave Rules, GPF Rules, Pension Rules & Conduct Rules etc. as are applicable in case of regular employees will not be applicable in case of contract appointees. They will be entitled for emoluments etc. as detailed in this column.

16. Reservation.— The appointment to the service shall be subject to orders regarding reservation in the service for Scheduled Castes/ Scheduled Tribes/Other Backward Classes/Other categories of persons issued by the Himachal Pradesh Government from time to time.

17. Departmental Examination.—Every member of the service shall pass a Departmental Examination as prescribed in the Departmental Examination Rules, 1997 and as amended from time to time.

18. Power to relax.—Where the State Govt. is of the opinion that it is necessary or expedient to do so, it may, by order for reasons to be recorded in writing and in consultation with the H.P.Public Service Commission relax any of the provisions of these rules with respect to any class or category of person(s) or post(s).

7310 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 19 मार्च, 2013/28 फाल्गुन, 1934

ANNEXURE-B

FORM OF CONTRACT/AGREEMENT TO BE EXECUTED BETWEEN THE

ANESTHETIST AND THE GOVERNMENT OF HIMACHAL PRADESH THROUGH

PRINCIPAL SECRETARY/SECRETARY (AYURVEDA) TO THE GOVERNMENT OF

HIMACHAL PRADESH

This agreement is made on this________ day of _________in the year ______ between Sh/Smt. ______________________ son/daughter of Shri_____________________R/o ________________________________________________________________________________ ____________________________________________________________contract appointee (here- in-after called the FIRST PARTY), AND the Governor, Himachal Pradesh through Principal Secretary/Secretary (Ayurveda) to the Govt. of Himachal Pradesh (here-in-after the SECOND PARTY). Whereas, the SECOND PARTY has engaged the aforesaid FIRST PARTY and FIRST PARTY has agreed to serve as a Anesthetist on contract basis on the following terms and conditions :—

1. That the FIRST PARTY shall remain in the service of the SECOND PARTY as a for a Anesthetist period of one year commencing on the _________ day of ___________and ending on ___________ day of __________________. It is specifically mentioned and agreed upon by both the parties that the contract of the FIRST PARTY with the SECOND PARTY shall ipso facto stand terminated on the last working day i.e. on ___________ and information notice shall not be necessary.

Provided that for further extension/renewal of contract period the HOD shall issue a certificate that the service and conduct of the contract appointee was satisfactory during the year and only then the period of contract is to be renewed/extended.

2. The contractual amount of the FIRST PARTY will be Rs.15,300/- per month. 3. The service of FIRST PARTY will be purely on temporary basis. The appointment is liable to be terminated in case the performance/conduct of the contract appointee is not found good or if a regular incumbent is appointed/ posted against the vacancy for which the first party was engaged on contract.

4. Contractual Anesthetist will be entitled for one day casual leave after putting one month service. However, the contract employee will also be entitled for 12 weeks Maternity Leave and 10 day's Medical Leave. He/She shall not be entitled for medical Re-imbursement and LTC etc. No leave of any other kind except above is admissible to the contractual Anesthetist.

Provided that the un-availed Casual Leave/Medical Leave can be accumulated upto the Calendar Year and will not be carried forward for the next Calendar Year.

5. Unauthorized absence from the duty without the approval of the Controlling Officer shall automatically lead to the termination of the contract. A contractual Anesthetist will not be entitled for contractual amount for the period of absence from duty.

6. An official appointed on contract basis who have completed five years tenure at one place of posting will be eligible for transfer on need based basis wherever required on administrative grounds.

7. Selected candidate will have to submit a certificate of his/her fitness from Govt. Hospital. In case of women candidates pregnant beyond 12 weeks will render her temporarily unfit till the confinement is over. The woman candidate should be reexamined for fitness from Govt. Hospital.

7311 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 19 मार्च, 2013/28 फाल्गुन, 1934

8. Contract appointee shall be entitled to TA/DA if required to go on tour in connection with his/her official duties at the same rates as applicable to regular counterpart officer at the minimum of the pay scale.

9. The Employees Group Insurance Scheme as well as EPF/GPF will not be applicable to the contractual appointee(s).

IN WITNESS the FIRST PARTY and SECOND PARTY have herein to set their hands the day, month and year first, above written.

IN THE PRESENCE OF WITNESS:

(Signature of the FIRST PARTY) 1. ____________________ Name_________________ Address_______________ ______________________

2. ____________________ Name _________________ Address________________ ______________________

(Signature of the SECOND PARTY) IN THE PRESENCE OF WITNESS : 1. _____________________ Name__________________ Address________________ _______________________ 2. _____________________ Name__________________ Address________________7312 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 19 मार्च, 2013/28 फाल्गुन, 1934 नियन्त्रक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री, हिमाचल प्रदेश, शिमला-5 द्वारा मुद्रित तथा प्रकाशित

Cite this issue. Himachal Pradesh Gazette, Government of Himachal Pradesh, 19 March 2013. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.himachal.2013-03-19.259_gazette_2013-3_19_2013/. Archive identifier in.gazette.himachal.2013-03-19.259_gazette_2013-3_19_2013.