Servants of Knowledge
Himachal Pradesh Gazette · Government of Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Gazette, No. 184, 25 November 2013

Published 25 November 2013

Gazette no.
184
Gazetteid
184/GAZETTE/2013-25/11/2013
Identifier
in.gazette.himachal.2013-11-25.184_gazette_2013-11_25_2013
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

राजपत्र, हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित शिमला, सोमवार, 25 नवम्बर, 2013/4 अग्रहायण, 1935

हिमाचल प्रदेश सरकार

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं विद्युत विभाग

अधिसूचना

शिमला, 20 नवम्बर, 2013

संख्याः विद्युत-छः(5)-13/2013.--यतः हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को यह प्रतीत होता है कि हिमाचल प्रदेश राज्य ऊर्जा संचार निगम लिमिटेड, उत्तम भवन, शिमला-4, जो कि भूमि अर्जन अधिनियम 1894 (1894 का पहला अधिनियम) की धारा 3 के खण्ड (सी.सी.) के अन्तर्गत सरकार के स्वामित्व और 184-राजपत्र/2013-25-11-2013 (4859) 4860 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 25 नवम्बर, 2013/4 अग्रहायण, 1935 नियन्त्रण के अधीन एक निगम है के द्वारा अपने व्यय पर सार्वजनिक प्रयोजन हेतु नामतः फाटी मनीकरण तहसील व जिला कुल्लू में 33/132 के0 बी0 उपकेन्द्र के निर्माण हेतु भूमि अर्जित करनी अपेक्षित है अतएव एतद्‌द्वारा यह अधिसूचित किया जाता है कि उक्त परिक्षेत्र में जैसा कि निम्न विवरणी में निर्दिष्ट किया गया है उपरोक्त प्रयोजन के लिए भूमि का अर्जन अपेक्षित है।

2. भूमि अर्जन अधिनियम, 1894 की धारा-6 के उपबन्धों के अधीन इससे सम्बन्धित सभी व्यक्तियों की सूचना हेतु घोषणा की जाती है और उक्त अधिनियम की धारा-7 के उपबन्धों के अधीन भू-अर्जन समाहर्ता, हिमाचल प्रदेश राज्य ऊर्जा संचार निगम लिमिटेड, उत्तम भवन, शिमला-4 को उक्त भूमि के अर्जन के लिए आदेश लेने का एतद्‌द्वारा निर्देश दिया जाता है।

3. इसके अतिरिक्त उक्त अधिनियम की धारा-17 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल यह निर्देश देते हैं कि अति आवश्यक मामला होने के कारण भूमि-अर्जन समाहर्ता हिमाचल प्रदेश राज्य ऊर्जा संचार निगम लिमिटेड, उत्तम भवन, शिमला-4, उक्त अधिनियम की धारा 9 की उप धारा (1) के अधीन नोटिस के प्रकाशन के 15 दिन की अवधि समाप्त होने पर संचार देने से पूर्व भूमि का कब्जा ले सकते है।

4. भूमि से सम्बन्धित रेखांक का निरीक्षण, भू-अर्जन समाहर्ता, हिमाचल प्रदेश राज्य ऊर्जा संचार निगम लिमिटेड, उत्तम भवन, शिमला-4 के कार्यालय में किया जा सकता है।

विवरणी

जिला तहसील उपमुहाल उपकेन्द्र खसरा नम्बर रकबा

(बीघो में) कुल्लू कुल्लू फाटी मनीकरण/कोटी कनावर बरशैनी 9101 5-00

कित्ता- 1 - रकवा तादादी 5-00

आदेश द्वारा, हस्ताक्षरित/- प्रधान सचिव (विद्युत)।

--------

बहुउद्देशीय परियाजनाऐं एवं विद्युत विभाग

अधिसूचना

शिमला, 14 जनवरी, 2013

संख्याः विद्युत-छः(5)-30/2012.--यतः हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को यह प्रतीत होता है कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद्‌ लिमिटेड, जो कि भूमि अर्जन अधिनियम 1894 (1894 का पहला अधिनियम) की धारा 3 के खण्ड (सी.सी.) के अन्तर्गत सरकार के स्वामित्व और नियन्त्रण के अधीन एक परिषद है, के द्वारा अपने व्यय पर सार्वजनिक प्रयोजन हेतु नामतः मुहाल खारसी कनैता, उप-तहसील नम्होल, जिला बिलासपुर, हि0प्र0 में 220/132 क0े वी0 उप-केन्द्र के निर्माण हेतु भूमि अर्जित करनी अपेक्षित है।ं अतएव एतद्‌द्वारा यह अधिसूचित किया जाता है कि उक्त परिक्षेत्र में जैसा कि निम्न विवरणी में निर्दिष्ट किया गया है उपरोक्त प्रयोजन के लिए भूमि का अर्जन अपेक्षित है।

2. भू-अजर्न अधिनियम, 1894 की धारा-6 के उपबन्धों के अधीन इससे सम्बन्धित सभी व्यक्तियों की सूचना हेतू घोषणा की जाती है और उक्त अधिनियम की धारा-7 के उपबन्धों के अधीन भू-अर्जन समाहर्ता, हि0प्र0 राज्य विद्युत परिषद्‌ लिमिटेड, उत्तम भवन, शिमला-4 का भूमि के अर्जन के लिए आदेश लेने का एतद द्वारा निर्देश दिया जाता हैं।4861 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 25 नवम्बर, 2013/4 अग्रहायण, 1935 3. भूमि के रेखांक का निरीक्षण कार्यालय भू-अर्जन समाहर्ता, हि0प्र0 राज्य विद्युत परिषद्‌ लिमिटेड, उत्तम भवन, शिमला-4 में किया जा सकता हैं।

विवरणी

जिला उप-तहसील ग्राम खसरा नम्बर रकबा (बीधों मेें) बिलासपुर नम्होल खारसी कनैता 213/1 01-13 216/1 00-19 124/1 00-02 123/2/1 00-04 215/1 00-10 212 05-07 277/220/1 01-07 कित्ता- 07 10-02

आदेश द्वारा, हस्ताक्षरित/- प्रधान सचिव (विद्युत)।

--------

गृह विभाग

अधिसूचना

शिमला-2, 25 नवम्बर, 2013

संख्याः होम बी(बी) 3-2/95.--हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल, भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, हिमाचल प्रदेश, लोक सेवा आयोग के परामर्श से, हिमाचल प्रदेश अग्निशमन सेवा विभाग प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी/अग्नि निवारण अधिकारी (वर्ग-II)(अराजपत्रित) तकनीकी सेवाएं के पद के लिए इस अधिसूचना से संलग्न उपाबन्ध-'क' के अनुसार भर्ती और प्रोन्नति नियम बनाती हैं, अर्थात्‌ :--

1. संक्षिप्त नाम और प्रारम्भ.--(1) इन नियमों का संक्षिप्त नाम हिमाचल प्रदेश अग्निशमन सेवा विभाग प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी/अग्नि निवारण अधिकारी (वर्ग-II)(अराजपाित्रत) तकनीकी सेवाएं भर्ती और प्रोन्नति नियम, 2013 है।

(2) ये नियम, राजपत्र, हिमाचल प्रदेश में प्रकाशित किए जाने की तारीख से प्रवृा होंगे । 2. निरसन और व्यावृतियां.--(1) अधिसूचना संख्या होम-बी-1(ए) 2-4/87, तारीख 14.10.87 द्वारा अधिसूचित और समय-समय पर यथासंशोधित हिमाचल प्रदेश अग्निशमन सेवाएं प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी/अग्नि निवारण अधिकारी भर्ती एवंम्‌ प्रोन्नति नियम, 1989 का एतद्‌ द्वारा निरसन किया जाता है। (2) ऐसे निरसन के होते हुए भी, उपर्युक्त उप नियम 2(1)के अधीन इस प्रकार निरसित सुसंगत नियमों के अधीन की गई कोई नियुक्ति, बात या कारवाई इन नियमों के अधीन विधिमान्य रूप में की गई, समझी जाएगी ।

आदेश द्वारा, हस्ताक्षरित/- अतिरिक्त मुख्य सचिव(गृह)।4862 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 25 नवम्बर, 2013/4 अग्रहायण, 1935 उपाबन्ध-'क' हिमाचल प्रदेश अग्निशमन सेवा विभाग प्रदेश में प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी/अग्नि निवारण अधिकारी वर्ग-II (अराजपत्रित) पद के लिए भर्ती और प्रोन्नति नियम।

1. पद का नामः--प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी/अग्नि निवारण अधिकारी।

2. पदों की संख्याः-- 3 (तीन)

3. वर्गीकरणः-- वर्ग-II (अराजपत्रित) तकनीकी सेवाएं

4. वेतनमानः--(i) नियमित पदधारियों के लिए वेतनमान : पे बैंड-3, ग्रुप-III ` 10,300-34800 4200 रुपए गे्रड पे।

(ii) संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों के लिए उपलब्धियां : स्तंभ संख्या 15-क में दिए गए ब्यौरे के अनुसार ` 14,500/- रुपए।

5. चयन पद अथवा अचयन पदः--चयन पद ।

6. सीधी भर्ती किए जाने वाले व्यक्तियों के लिए आयुः--45 वर्ष या इससे कम :

परन्तु सीधे भर्ती किए जाने वाले व्यक्तियों के लिए ऊपरी आयु सीमा, तदर्थ या संविदा के आधार पर नियुक्त किये गये व्यक्तियों सहित पहले से ही सरकार की सेवा में रत अभ्यर्थियों को लागू नहीं होगी :

परन्तु यह और कि यदि तदर्थ या संविदा के आधार पर नियुक्त किया गया अभ्यर्थी इस रूप में नियुक्ति की तारीख को अधिक आयु का हो गया हो, तो, वह तदर्थ या संविदा के आधार पर नियुक्ति के कारण विहित आयु में छूट के लिए पात्र नहीं होगा :

परन्तु यह और कि अनुसूचित जातियों/अनुसूचित जनजातियों तथा अन्य वर्गों के व्यक्तियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में उतनी ही छूट दी जा सकेगी, जितनी हिमाचल प्रदेश सरकार के साधारण या विशेष आदेश (आदेशों) के अधीन के अनुज्ञेय है :

परन्तु यह और भी कि पब्लिक सैक्टर/निगमों तथा स्वाया निकायों के सभी कर्मचारियों को, जो ऐसे पब्लिक सैक्टर निगमों तथा स्वाया निकायों के प्रारम्भिक गठन के समय ऐसे पब्लिक सैक्टर, निगमों/स्वाया निकायों में आमेलन से पूर्व सरकारी कर्मचारी थे, सीधी भर्ती में आयु सीमा में ऐसी ही रियायत दी जाएगी, जैसी सरकार कर्मचारियों को अनुज्ञेय है, परन्तु इस प्रकार की रियायत पब्लिक सैक्टर निगमों तथा स्वाया निकायों के ऐसे कर्मचारिवृन्द को नहीं दी जाएगी, जो पश्चात्‌वर्ती ऐसे निगमों/स्वाया निकायों द्वारा नियुक्त किए गए थे/ किए गए हैं और उन पब्लिक सैक्टर निगमों/स्वाया निकायों के प्रारम्भिक गठन के पश्चात्‌ ऐसे निगमों/स्वाया निकायों की सेवा में अन्तिम रूप से आमेलित किए गए हैं/ किए गए थे :

1. सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना उस वर्ष के प्रथम दिवस से की जायेगी, जिसमें पद (पदों) को आमन्त्रित करने के लिए, यथास्थिति, विज्ञापित किया गया है या नियोजनालयों को अधिसूचित किया गया है।

2. अन्यथा सुअर्हित अभ्यर्थियों की दशा में सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा और अनुभव हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के विवेकानुसार शिथिल किया जा सकेगा ।

7. सीधे भर्ती किए जाने वाले व्यक्तियों के लिए अपेक्षित न्यूनतम शैक्षिक और अन्य अर्हताएंः--(क) अनिवार्य अर्हताः--1. राष्ट्रीय अग्निशमन सेवाएं महाविधालय नागपुर से बी.ई. (फायर ईन्जीनियरिंग) की डिग्री प्राप्त की हो ।4863 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 25 नवम्बर, 2013/4 अग्रहायण, 1935 या

(i) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम स्नातक या इसके समकक्ष और राष्ट्रीय अग्निशमन सेवाए महाविधालय, नागपुर से मण्डलीय अधिकारी का कोर्स उत्तीर्ण किया हो।

(ii) राज्य सरकार/केन्द्रीय सरकार/पब्लिक सैक्टर अडरटैकिंग/नगर समितियों द्वारा चलाए जा रहे अग्निशमन केन्द्र मे स्थानीय अग्निशमन अधिकारी के रूप में कम से कम तीन वर्ष की सेवा की हो । 2. न्यूनतम शरीरिक मानदण्डः-

कद- 165 सेंटीमीटर छाती- 80 सेंटीमीटर बिना फुलाए और 85 सेंटीमीटर फुलाकर वजन- 52 किलोग्राम दृष्टि- 6/6 बिना चश्में के ।

(ख) वांछनीय अर्हताः--हिमाचल प्रदेश की रूढियों, रीतियों और बोलियों का ज्ञान और प्रदेश में विद्यमान विशिष्ट दशाओं में नियुक्ति के लिए उपयुक्तता ।

8. सीधे भर्ती किए जाने वाले व्यक्तियों के लिए विहित आयु और शैक्षिक अर्हताएं प्रोन्नत व्यक्तियों की दशा में लागू हाेंगी या नहीं :--आयुः लागू नहीं ।

शैक्षिक अर्हताः हां, जैसाकि नीचे स्तम्भ संख्या11 में विहित किया गया है ।

9. परिवीक्षा की अवधि, यदि कोई होः--दो वर्ष, जिनका एक वर्ष से अनाधिक ऐसी और अवधि के लिए, विस्तार किया जा सकेगा, जैसा सक्षम प्राधिकारी विशेष परिस्थितियों में और लिखित कारणों से आदेश दे।

10. भर्ती की पद्वति ः भर्ती सीधी होगी या प्रोन्नति, प्रतिनियुक्ति स्थानान्तरण द्वारा और विभिन्न पद्वतियों द्वारा भरे जाने वाले पदों की प्रतिशतताः--(i) पच्चास प्रतिशत प्रोन्नति द्वारा ऐसा न होने पर नियमित आधार पर सीधी भर्ती द्वारा या संविदा के आधार पर भर्ती द्वारा।

(ii) पच्चास प्रतिशत नियमित आधार पर सीधी भर्ती द्वारा या संंिवदा के आधार पर भर्ती द्वारा । संविदा पर नियुक्त कर्मचारी स्तम्भ 15-क में दी गई उपलिब्धियां प्राप्त करेगे और उक्त स्तम्भ में यथा विनिर्दिष्ट सेवा शर्तों द्वारा विनियमित होगें ।

11. प्रोन्नति प्रतिनियुक्ति, स्थानान्तरण की दशा में ग्रेड जिनसे प्रोन्नति, प्रतिनियुक्ति, स्थानान्तरण किया जाएगा ः--स्थानीय अग्निशमन अधिकारियों में से प्रोन्नति द्वारा जिन्होनें राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा महाविद्यालय नागपुर से प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी का पाठयक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किया हो और जिनका तीन वर्ष का नियमित सेवाकाल या ग्रेड पे में की गई लगातार तदर्थ सेवा, यदि कोई हो, को सम्मिालित करके तीन वर्ष का नियमित सेवाकाल हो, ऐसा न होने पर स्थानीय अग्निशमन अधिकारियों में से प्रोन्नति द्वारा जिन्होने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा महाविद्यालय नागपुर से प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी का पाठयक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किया हो और जिनका स्थानीय अग्निशमन अधिकारी या उप-अग्निशमन अधिकारी के रूप में सयुंक्तः नौ वर्ष का नियमित सेवाकाल या ग्रेड पे में की गई लगातार तदर्थ सेवा सहित नौ वर्ष का नियमित सेवाकाल हो जिसमें स्थानीय अग्निशमन अधिकारी के रूप में दो वर्ष की अनिवार्य सेवा सम्मिलित होंगी । परन्तु प्रोन्नति के प्रयोजन के लिए प्रत्येक कर्मचारी को, जनजातीय/दुर्गम क्षेत्रों में पद (पदों) की ऐसे क्षेत्रों में प्रर्याप्त संख्या की उपलव्धता के अध्यधीन, कम से कम एक कार्यकाल तक सेवा करनी होगीः 4864 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 25 नवम्बर, 2013/4 अग्रहायण, 1935 परन्तु यह और कि उपर्युक्त परन्तुक (1) उन कर्मचारियों के मामले में लागू नहीं होगा जिनकी अधिवर्षिता के लिए पांच वर्ष या उससे कम की सेवा शेष रही हो :

परन्तु यह और भी कि उन अधिकारियों/कर्मचारियों को, जिन्होने जनजातीय/दुर्गम क्षेत्र में कम से कम एक कार्यकाल तक सेवा नहीं की है, ऐसे क्षेत्र में उसके अपने संवर्ग (काडर) में सर्वथा वरिष्ठता के अनुसार स्थानान्तरित किया जायेगा ।

स्पश्टीकरण Iः--उपयुर्क्त परन्तुक (1) के प्रयोजन के लिए जनजातीय/दुर्गम क्षेत्रों में ''कार्यकाल'' से साधारणतयः तीन वर्ष की अवधि या प्रशासनिक अपेक्षाओं और कर्मचारी द्वारा किए गये कार्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे क्षेत्रों में तैनाती की इससे कम अवधि अभिप्रेत होगी ।

स्पश्टीकरण IIः--उपयुर्क्त परन्तुक के प्रयोजन के लिए जन जातीय/दुर्गम क्षेत्र निम्न प्रकार से होंगेंः-

1. जिला लाहौल एवं स्पिति ।

2. चम्बा जिला का पांगी और भरमौर उपमण्डल ।

3. रोहडू उपमण्डल का डोडरा क्वार क्षेत्र ।

4. जिला षिमला की रामपुर तहसील का पन्द्रह बीस परगणा, मुनीश, दरकाली ओर ग्राम पंचायत काशापाट।

5. कुल्लू जिला का पन्द्रह बीस परगना।

6. कांगडा जिला के बैजनाथ उपमण्डल का बडा बंगाल क्षेत्र।

7. जिला किन्नौर।

8. सिरमौर जिला में उप तहसील कमरउ के काठवाड और कोरगा पटवार वृत्त, रेणुकाजी तहसील के भलाड-भलौना और सांगना पटवार वृत्त और शिलाई तहसील का कोटा पाब पटवार वृत्त ।

9. मण्डी जिला में करसोग तहसील का खनोल बगडा पटवार वृत्त, बाली चौकी उप तहसील के गढा घुसाई, मठयानी, घनहार, थाची, बग्गी सोमगाड और खोलानाल, पद्वर तहसील के झारवाड, कुटगढ ग्रामन, देवगढ, ट्रैला रोपा, कथोग सिल्ह-भडवानी, हस्तपुर, घमरेड और भटेढ पटवार वृत्त, थुनाग तहसील के चियुनी, कालीपार, मानगढ, थाच बगडा, उत्तरी मगरू और दक्षिणी मगरू पटवार वृत्त और सुन्दर नगर तहसील का बटवाडा पटवार वृत्त।

(1) प्रोन्नति के सभी मामलों में पद पर नियमित नियुक्ति से पूर्व सम्भरक (पोषक) पद में की गई लगातार तदर्थ सेवा, यदि कोई हो, प्रोन्नति के लिए इन नियमों में यथाविहित सेवाकाल के लिए, इस शर्त के अधीन रहते हुए गणना में ली जाएगी, कि सम्भरक प्रवर्ग में तदर्थ नियुक्ति/प्रोन्नति, भर्ती और प्रोन्नति नियमों के उपबन्धों के अनुसार चयन की उचित स्वीकार्य प्रक्रिया को अपनाने के पश्चात्‌ की गई थी :

परन्तु उन सभी मामलों में, जिनमें कोई कनिष्ठ व्यक्ति सम्भरक पद में अपने कुल सेवाकाल (तदर्थ आधार पर की गई तदर्थ सेवा सहित, जो नियमित सेवा/नियुक्ति के अनुसरण में हों) के आधार पर उपयुर्क्त निर्दिष्ट उपबन्धों के कारण विचार किए जाने का पात्र हो जाता है, वहां अपने-अपने प्रवर्ग/पद/काडर में उससे वरिष्ठ सभी व्यक्ति विचार किए जाने के पात्र समझे जाएंगे और विचार करते समय कनिष्ठ व्यक्ति से ऊपर रखें जाएगें :

परन्तु यह और कि उन सभी पदधारियों की, जिन पर प्रोन्नति के लिए विचार किया जाना है, कम से कम तीन वर्श की न्यूनतम अर्हता सेवा या पद के भर्ती और प्रोन्नति नियमों में विहित सेवा जो भी कम हो, होगी :

4865 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 25 नवम्बर, 2013/4 अग्रहायण, 1935

परन्तु यह और भी कि जहां कोई व्यक्ति पूर्वगामी परन्तुक की अपेक्षाओं के कारण प्रोन्नति किए जाने सम्बन्धी विचार के लिए अपात्र हो जाता है, वहां उससे कनिष्ठ व्यक्ति भी ऐसी प्रोन्नति के विचार के लिए अपात्र समझा जाएगा/ समझे जाएगें।

स्पष्टीकरणः--(1) अन्तिम परन्तुक के अन्तर्गत कनिष्ठ पदधारी प्रोन्नति के लिए अपात्र नहीं समझा जाएगा यदि वरिष्ठ अपात्र व्यक्ति भूतपूर्व सैनिक है, जिसे डिमोबिलाइज्ड आर्मड फोर्सिस परसोनल (रिजर्वेशन आफ वेकैन्सीज इन हिमाचल स्टेट नान-टैक्निकल सर्विसीज) रूल्ज, 1972 के नियम 3 के उपबंधों के अन्र्तगत भर्ती किया गया है ओर इनके अन्र्तगत वरीयता लाभ दिए गए हो या जिसे एक्स-सर्विस मैन (रिजर्वेशन ऑफ वेकैन्सीज इन दी हिमाचल प्रदेश टैक्निकल सर्विसीज) रूल्ज, 1985 के नियम 3 के उपबन्धों के अन्र्तगत भर्ती किया गया हो ओर इनके अन्तर्गत वरीयता लाभ दिये गए हों ।

(2) इसी प्रकार स्थायीकरण के सभी मामलों में ऐसे पद पर नियमित नियुक्ति से पूर्व सम्भरक पद पर की गई लगातार तदर्थ सेवा, यदि कोई हो, सेवाकाल के लिए गणना में ली जाएगी, यदि तदर्थ नियुक्ति/प्रोन्नति, उचित चयन के पश्चात्‌ और भर्ती और प्रोन्नति नियमों के उपबन्धों के अनुसार की गई थी :

परन्तु की गई उपर्युक्त निर्दिष्ट तदर्थ सेवा को गणना में लेने के पश्चात्‌ जो स्थायीकरण होगा, उसके फलस्वरूप पारस्परिक वरीयता अपरिवर्तित रहेगी ।

12. यदि विभागीय प्रोन्नति समिति विद्यमान हो तो उसकी सरंचना :--विभागीय प्रोन्नति समिति की अध्यक्षता, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष या उसके द्वारा नामनिर्दिष्ट आयोग के सदस्य द्वारा की जाएगी ।

13. भर्ती करने में जिन परिस्थितियों में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग से परामर्श किया जायेगाः--जैसा विधि द्वारा अपेक्षित हो ।

14. सीधे भर्ती किए जाने वाले व्यक्तियों के लिए अनिवार्य अपेक्षाः--किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।

15. सीधी भर्ती द्वारा पद पर नियुक्ति के लिए चयन :--सीधी भर्ती के मामले में पद पर नियुक्ति कि लिए चयन, मौखिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यदि, यथास्थिति हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग या अन्य भर्ती प्राधिकरण ऐसा करना आवश्यक या समीचीन समझे, तो लिखित परीक्षा या व्यावहारिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसका स्तर/पाठयक्रम इत्यादि, यथास्थिति, आयोग/अन्य भर्ती प्राधिकरण द्वारा अवधारित किया जाएगा ।

15.क संविदा नियुक्ति द्वारा पद पर नियुक्ति के लिए चयन :--इन नियमों में किसी बात के होते हुए भी पद पर संविदा नियुक्तियां, नीचे दिए निबन्धनों और शर्तों के अध्यधीन की जाएगीः-

(I) संकल्पनाः--(क) इस पालिसी के अधीन प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी/अग्नि निवारण अधिकारी को संविदा के आधार पर, प्रारम्भ में एक वर्ष के लिए लगाया जाएगा, जिसे वर्शानुवर्ष आधार पर बढ़ाया जा सकेगाः

परन्तु संविदा अवधि में वर्षानुवर्ष आधार पर विस्तारण/नवीकरण के लिए सम्बद्व विभागाध्यक्ष, यह प्रमाण पत्र जारी करेगा कि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की सेवा ओर आचरण, वर्ष के दौरान संतोषजनक रहा है और केवल तभी उसकी संविदा की अवधि नवीकृत/विस्तारित की जायेगी ।

(ख) पद का हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के कार्यक्षेत्र में आनाः--प्रधान सचिव(गृह) हिमाचल प्रदेश सरकार, रिक्त पदों को संविदा के आधार पर भरने के लिए सरकार का अनुमोदन प्राप्त करने के पश्चात, अध्यपेक्षा को सम्बद्ध भर्ती अभिकरण अर्थात्‌ हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के समक्ष रखेगा । (ग) चयन, इन नियमों में विहित पात्रता शर्तों के अनुसार किया जाएगा । 4866 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 25 नवम्बर, 2013/4 अग्रहायण, 1935 (II) संविदात्मक उपलब्ध्यिांः--संविदा के आधार पर नियुक्त प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी/अग्नि निवारण अधिकारी। को 14,500/-रूपए की समेकित नियत संविदात्मक रकम (जो पे वैंड का न्यूनतम जमा ग्रेड पे के बराबर होगी) प्रतिमास संदत्त की जाएगी । यदि संविदा में एक वर्ष से अधिक कीे बढ़ौतरी की जाती है, तो पश्चात्‌वर्ती वर्ष (वर्षाें) के लिए संविदात्मक उपलव्धियों मे 435/- रुपए की रकम (पद के पे बैंड का न्यूनतम जमा ग्रेड पे का तीन प्रतिशत) वार्षिक वृद्वि के रूप में अनुज्ञात किया जाएगा ।

(III) नियुक्ति/अनुशासन प्राधिकारी ः--प्रधान सचिव (गृह), हिमाचल प्रदेश सरकार नियुक्ति और अनुशासन प्राधिकारी होगा।

(IV) चयन प्रक्रिया :--संविदा नियुक्ति की दशा में पद पर नियुक्ति के लिए चयन, मौखिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा या यदि आवश्यक या समीचीन समझाा जाए, तो लिखित परीक्षा या व्यावहारिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसका स्तर/पाठ्‌यक्रम इत्यादि सम्वद्व भर्ती अभिकरण, अर्थात्‌ हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा अवधारित किया जाएगा ।

(V) संविदात्मक नियुक्तियों के लिए चयन समिति :--जैसी सम्बद्ध भर्ती अभिकरण, अर्थात्‌ हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा समय-समय पर गठित की जाए।

(VI) करार :--अभ्यर्थी को चयन के पश्चात्‌, इन नियमों से संलग्न उपाबन्ध-'ख' के अनुसार करार हस्ताक्षरित करना होगा ।

(VII) निबन्धन और शर्ते ः--(क) संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को 14,500/- रूपए की नियत संविदात्मक रकम (जो पे वैंड का न्यूनतम जमा ग्रेड पे के बराबर होगी) प्रतिमास संदत्त की जायेगी। संविदा पर नियुक्त व्यक्ति आगे बढाए गए वर्षो के लिए संविदात्मक रकम में 435/- रूपये (पद के पे-बैंड का न्यूनतम जमा ग्रेड पे का तीन प्रतिशत) की बृद्वि का हकदार होगा और अन्य कोई सहवद्ध प्रसुविधाएं, जैसे वरिष्ठ/चयन वेतनमान आदि नही दिया जाएगा ।

(ख) संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की सेवा पूर्णतया अस्थायी आधार पर होगी । यदि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का कार्य/आचरण ठीक नही पाया जाता है, तो नियुक्ति समाप्त किए जाने के लिए दायी होगी। (ग) संविदा पर नियुक्त व्यक्ति एक मास की सेवा पूरी करने के पश्चात्‌, एक दिन के आकस्मिक अवकाश का हकदार होगा । तथापि, संविदा पर नियुक्त कर्मचारी बारह सप्ताह का प्रसूति अवकाश तथा दस दिन के चिकित्सा अवकाश का हकदार भी होगा/होगी। वह किसी भी प्रकार को अन्य चिकित्सा प्रतिपूर्ति और (एल.टीसी.) इत्यादि के लिए भी हकदार नही होगा/होगी । संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को उपरोक्त के सिवाए किसी भी प्रकार का अन्य कोई अवकाश अनुज्ञात नहीं होगा :

परन्तु अनुपमुक्त आकस्मिक अवकाश और चिकित्सा अवकाश एक कलेण्डर वर्ष तक संचित किया जा सकेगा ओर उसे आगामी कलैण्डर वर्ष के लिए अग्रनीत नही किया जायेगा ।

(घ) नियंत्रक अधिकारी के अनुमोदन के बिना सेवा से अनधिकृत अनुपस्थिति से स्वतः ही संविदा का पर्यवसान (समापन) हो जाएगा । संविदा पर नियुक्त व्यक्ति कत्र्तव्य (डयूटी) से अनुपस्थिति की अवधि के लिए संविदात्मक रकम का हकदार नहीं होगा ।

(ङ) संविदा पर नियुक्त कर्मचारी, जिसने तैनाती के एक स्थान पर तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है, आवश्यकता के आधार पर स्थानान्तरण हेतु पात्र होगा, जहां भी प्रशासनिक आधार पर ऐसा करना अपेक्षित हो।

(च) चयनित अभ्यर्थी को सरकारी/रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी से अपना आरोग्य प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा । वारह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिला अभ्यर्थी प्रसव होंने तक, अस्थायी तौर पर4867 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 25 नवम्बर, 2013/4 अग्रहायण, 1935 अनुपयुक्त बनी रहेगी। महिला अभ्यर्थियों का किसी प्राधिकृत चिकित्सा अधिकारी/व्यवसायी द्वारा उपयुक्तता के लिए पुनः परीक्षण किया जाएगा ।

(छ) संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का, यदि अपने पदीय कत्र्तव्यों के सम्बन्ध में दौरे पर जाना अपेक्षित हो, तो वह उसी दर पर, जैसी नियमित प्रतिस्थानी कर्मचारियों को वेतनमान के न्यूनतम पर लागू है, यात्रा भत्ते/दैनिक भत्ते का हकदार होगा ।

(ज) नियमित कर्मचारियों की दशा में यथा लागू सेवा नियमों के उपबन्ध, जैसे एफ.आर.एस.आर. छुट्‌टी नियम, साधारण भविष्य निधि नियम, पेन्शन नियम तथा आचरण नियम आदि संविदा पर नियुक्त व्यक्तियों की दशा में लागू नहीं होंगे । वे इस स्तम्भ में यथावर्णित उपलब्धियों आदि के लिए हकदार होगें। 16. आरक्षण :--सेवा में नियुक्ति, हिमाचल प्रदश सरकार द्वारा समय समय पर अनुसूचित जातियों/ अनुसूचित जनजातियों/अन्य पिछड़े वर्गों और अन्य प्रवर्ग के व्यक्तियों के लिए सेवाओं में आरक्षण की बाबत जारी किए गये आदशों के अधीन होगी ।

17. विभागीय परीक्षा :--लागू नहींं।

18. शिथिल करने की शक्ति :--जहां राज्य सरकार की यह राय हो कि ऐसा करना आवश्यक या समीचीन है, वहां वह, कारणों को लिखित में अभिलिखित करके और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के परामर्श से, आदेश द्वारा, इन नियमों के किन्ही उपबन्धों को किसी वर्ग या व्यक्ति (व्यक्तियों) के प्रवर्ग या पद (पदों) की बाबत, शिथिल कर सकेगी।

उपाबन्ध-''ख'' प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी/अग्नि निवारण अधिकारी और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य निदेशक अग्निशमन के माध्यम से निष्पादित की जाने वाली संविदा/करार का प्ररूप।

यह करार श्री/श्रीमती -----------------पुत्र/पुत्री श्री------------------ निवासी-----------------------संविदा पर नियुक्त व्यक्ति (जिसे इसमें इसके पश्चात्‌ प्रथम पक्षकार कहा गया है) और हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल, के मध्य निदेशक अग्निशमन सेवाएं हिमाचल प्रदेश (जिसे इसमें इसके पश्चात्‌ द्वितीय पक्षकार कहा गया है) के माध्यम से आज तारीख -----------को किया गया ।

"द्वितीय पक्षकार" ने उपरोक्त 'प्रथम पक्षकार' को लगाया है और प्रथम पक्षकार ने प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी/अग्नि निवारण अधिकारी के रूप मे संविदा के आधार पर निम्नलिखित निबन्धन और शर्तों पर सेवा करने के लिए सहमति दी है :-

1. यह कि प्रथम पक्षकार प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी/अग्नि निवारण अधिकारी के रूप में --------- से प्रारम्भ होने और --------- को समाप्त होने वाले दिन तक, एक वर्ष की अवधि के लिए द्वितीय पक्षकार की सेवा में रहेगा । यह विनिर्दिष्ट रूप से उल्लिखित किया गया है और दोनों पक्षकारों द्वारा करार पाया गया है कि प्रथम पक्षकार की द्वितीय पक्षकार के साथ संविदा, आखिरी कार्य दिवस, अर्थात्‌ ------ दिन को स्वयंमेव ही पर्यवसित (समाप्त) हो जाएगी और सूचना नोटिस आवश्यक नहीं होगा :

परन्तु वर्षानुवर्ष आधार पर संविदा अवधि में विस्तारण/नवीकरण के लिए विभागाध्यक्ष, यह प्रमाण पत्र जारी करेगा कि वर्ष के दौरान संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की सेवा तथा आचरण, संतोषजनक रहा है और केवल तभी उसकी संविदा की अवधि को नवीकृत/विस्तारित किया जाएगा।

2. प्रथम पक्षकार की संविदात्मक रकम ---- रुपये प्रतिमास होगी । 4868 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 25 नवम्बर, 2013/4 अग्रहायण, 1935 3 ''प्रथम पक्षकार'' की सेवा पूर्णतया अस्थायी आधार पर होगी । यदि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का कार्य/आचरण ठीक नहीं पाया जाता है या यदि नियमित पदधारी उस रिक्ति के विरूद्ध नियुक्त/ तैनात कर दिया जाता है, जिसके लिए प्रथम पक्षकार को संविदा पर लगाया गया है, तो नियुक्ति पर्यवासित (समाप्त) की जाने के लिए दायी होगी।

4. संविदा पर नियुक्त प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी/अग्नि निवारण अधिकारी एक मास की सेवा पूरी करने के पश्चात एक दिन के आकस्मिक अवकाश का हकदार होगा । तथापि, संविदा पर नियुक्त कर्मचारी बारह सप्ताह का प्रसूति अवकाश तथा दस दिन के चिकित्सा अवकाश का भी हकदार होगा/ होगी। वह चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एल0टी0सी0 इत्यादि के लिए भी हकदार नहीं होगा/होगी । संविदा पर नियुक्त प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी/अग्नि निवारण अधिकारी को उपरोक्त के अतिरिक्त किसी भी प्रकार का अन्य कोई अवकाश अनुज्ञात नहीं होगा :

परन्तु अनुपमुक्त आकस्मिक अवकाश और चिकित्सा अवकाश को एक कलैण्डर वर्ष तक संचित किया जा सकेगा और उसे आगामी कलेण्डर वर्ष के लिए अग्रनीत नहीं किया जाएगा। 5. नियन्त्रक अधिकारी के अनुमोदन के बिना कर्तव्य से अनधिकृत अनुपस्थिति से स्वतः ही संविदा का पर्यवसान (समापन) हो जाएगा । संविदा पर नियुक्त प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी/अग्नि निवारण अधिकारी कर्तव्य (ड्‌यूटी) से अनुपस्थिति की अवधि के लिए संविदात्मक रकम का हकदार नहीं होगा ।

6. संविदा पर नियुक्त कर्मचारी, जिसने तैनाती के एक स्थान पर तीन वर्श का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है, आवश्कता के आधार पर स्थानान्तरण हेतु पात्र होगा, जहां भी प्रशासनिक आधार पर ऐसा करना अपेक्षित हो ।

7. चयनित अभ्यर्थी को सरकारी/रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी से अपना आरोग्य प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा । महिला अभ्यर्थियों की दशा में, बारह सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था, प्रसव होने तक, उसे अस्थायी तौर पर अनुपयुक्त बना देगी । महिला अभ्यर्थियों का किसी प्राधिकृत चिकित्सा अधिकारी/व्यवसायी द्वारा उपयुक्तता के लिए पुनः परीक्षण किया जाना चाहिए । 8. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का यदि अपने पदीय कर्तव्यों के सम्बन्ध में दौरे पर जाना अपेक्षित हो, तो वह उसी दर पर, जैसी नियमित प्रतिस्थानी अधिकारी को वेतनमान के न्यूनतम पर लागू है, यात्रा भत्ते/दैनिक भत्ते का हकदार होगा/होगी ।

9. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति(यों) को कर्मचारी सामूहिक बीमा योजना के साथ-साथ ई0पी0एफ0/ जी0पी0एफ भी लागू नहीं होगा ।

10. इसके साक्ष्यस्वरूप, प्रथम पक्षकार और द्वितीय पक्षकार ने इसमें सर्वप्रथम उल्लिखित तारीख को अपने-अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं ।

साक्षियों की उपस्थिति मेंः

1. ------------------ नाम----------------- पता----------------- 2. ------------------ नाम----------------- पता-----------------

(प्रथम पक्षकार के हस्ताक्षर)4869 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 25 नवम्बर, 2013/4 अग्रहायण, 1935 साक्षियाें की उपस्थित में :

1. ------------------ नाम----------------- पता-----------------

2. ------------------ नाम----------------- पता-----------------

(द्वितीय पक्षकार के हस्ताक्षर)

-------

[Authoritative English text of this department's Notification No. Home-B(B)3-2/95-Fire

dated 25-11-2013 as required under Clause (3) of Article 348 of the Constitution of India.]

HOME DEPARTMENT

NOTIFICATION

Shimla-2, the 25th November, 2013

No. Home-B(B)3-2/95-Fire.—In exercise of the powers conferred by proviso to Article 309 of the Constitution of India, the Governor, Himachal Pradesh, in consultation with the Himachal Pradesh Public Service Commission, is pleased to make the Recruitment and Promotion Rules for the post of Divisional Fire Officer/Fire Prevention Officer (Class-II) (Non-Gazetted) Technical Services in the Department of Fire services, Himachal Pradesh, as per Annexure-"A" attached to this notification namely:—

1. Short title and commencement.—(1) These Rules may be called the Himachal Pradesh, Fire Services Department for the post of Divisional Fire Officer/Fire Prevention Officer (Class-II) (Non-Gazetted) Technical Services Recruitment and Promotion Rules, 2013.

(2) These Rules shall come into force from date of publication in the Rajpatra, Himachal Pradesh.

2. Repeal & Savings.—(1) The Himachal Pradesh Fire Services Department for the post of Divisional Fire Officer/Fire Prevention Officer Recruitment and Promotion Rules, 1989 notified vide notification Home-B-1(A)2-4/87, dated 14-10-1987 as amended from time to time are hereby repealed.

(2) Notwithstanding such repeal any appointment made or any thing done or any action taken under the relevant rules, so repealed under Rule, 2 (1) supra shall be deemed to have been validly made done or taken under these rules.

By order, Sd/- Addl. Chief Secretary (Home).

4870 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 25 नवम्बर, 2013/4 अग्रहायण, 1935

ANNEXURE-A

RECRUITMENT AND PROMOTION RULES FOR THE POST OF DIVISIONAL FIRE

OFFICER/FIRE PREVENTION OFFICER (CLASS-II) NON GAZETTED IN THE

DEPARTMENT OF FIRE SERVICES, HIMACHAL PRADESH

1. Name of post.—Divisional Fire Officer/Fire Prevention officer.

2. Number of post(s).—03(Three).

3. Classification.—Class-II (Non Gazetted) Technical Services.

4. Scale of pay.—(i) Pay scale for regular incumbents Rs. PB-3Group-III 10300-

34800+4200 Grade pay.

(ii) Emoluments for Contract employees @ Rs. 14500/- as per details

given in Col.15-A.

5. Whether Selection post or non-selection post.—Selection.

6. Age for direct recruitment.—45 years and below.

Provided that the upper age limit for direct recruits will not be applicable to the candidates already in service of the Government including those who have been appointed on ad-hoc or on contract basis.

Provided further that if a candidate appointed on ad-hoc basis had become overage on the date when he was appointed as such he shall not be eligible for any relaxation in the prescribed age limit by virtue of his such ad-hoc or contract appointment;

Provided further that upper age limit is relaxable for scheduled Castes/Scheduled Tribes/ Other categories of persons to the extent permissible under the general or special order(s) of the Himachal Pradesh Government;

Provided further that the employees of all the Public Sector Corporations and Autonomous Bodies who happened to be Government Servants before absorption in Public Sector Corporations/Autonomous Bodies at the time of initial constitutions of such Corporations/Autonomous Bodies shall be allowed age concession in direct recruitment as admissible to Government servants.

This concession will not, however, be admissible to such staff of the Public Sector Corporations/Autonomous Bodies who were/are subsequently appointed by such Corporation/Autonomous Bodies and who are/were finally absorbed in the service of such Corporations/Autonomous Bodies after initial constitution of the Public Sector Corporation/Autonomous Bodies:

(1) Age limit for direct recruitment will be reckoned from the first day of the year in which the post(s) is/are advertised for inviting applications or notified to the Employment Exchanges or as the case may be.

(2) Age and experience in the case of recruitment are relaxable at the discretion of the Himachal Pradesh Public Service Commission in case of the candidate as otherwise well qualified.

4871 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 25 नवम्बर, 2013/4 अग्रहायण, 1935

7. Minimum educational qualification and other qualifications required for direct recruits.—1. Essential Qualification: B.E. (Fire Engineering) Degree from the National Fire Service College, Nagpur.

OR

(i) At least graduate from a recognized University or its equivalent, and should have passed Divisional Officer's Course from the National Fire Service College, Nagpur.

(ii) Should have served as Station Fire Officer at least 3 years run by the State Govt./Central Govt./Public Sector Under Taking/Municipal Committees.

2. Minimum Physical Standard :

Height - 165 Cms Chest- 80 Cms with expansion upto 85 Cms. Weight - 52 Kg. Eye sight- 6/6 without glasses.

Desirable Qualifications.—Knowledge of customs, manners and dialects of Himachal Pradesh and suitability for appointment in the peculiar conditions prevailing in the Pradesh.

8. Whether age and educational qualifications prescribed for direct recruits will

apply in the case of the promotees.—Age–Not applicable.

Essential Qualification: Yes, as prescribed against Col. No. 11 below.

9. Period of probation, if any.—Two years subject to such further extension for a period not exceeding one year as may be ordered by the competent authority in special circumstances and reasons to be recorded in writing.

10. Method of recruitment, whether by direct recruitment or by promotion, deputation, transfer and the percentage of posts to be filled in by various methods.—50% by promotion failing which by direct recruitment on regular basis or by recruitment on contract basis. 50% by direct recruitment on regular basis or by recruitment on contract basis.

The contract employees will get emoluments as given in column 15-A and will be governed by service conditions as specified in the said column.

11. In case of recruitment by promotion, deputation, transfer, grades from which promotion/deputation/transfer is to be made.—By promotion from amongst the Station Fire Officers who have successfully completed the Divisional Fire Officer's course from National Fire Services College,Nagpur and possess 3 years regular service or regular combined with continuous adhoc service rendered, if any, in the grade failing which by promotion from amongst Station Fire Officers who have sucessfully completed the Divisional Fire Course from the National Fire Services College Nagpur with 9 years regular services or regular combind with continuous adhoc service rendered, if any, in the grade, combined as Station Fire Officer and Sub-Fire Officer, which shall include two years essential servies as Station Fire Officer.

Provided that for the purpose of promotion every employee shall have to serve atleast one term in the Tribal/Difficult areas subject to adequate number of post(s) available in such areas:

4872 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 25 नवम्बर, 2013/4 अग्रहायण, 1935

Provided further that the proviso (I) supra shall not be applicable in the case of those employees who have five years or less service, left for superannuation.

Provided further that Officers/Officials who have not served atleast one tenure in Tribal/difficult area shall be transferred to such area strictly in accordance with his/her seniority in the respective cadre.

Explanation I.—For the purpose of proviso I supra the "term" in Tribal/Difficult areas shall mean normally three years or less period of posting in such areas keeping in view the administrative requirements and performance of the employee.

Explanation II.—For the purpose of proviso I supra the Tribal/Difficult Areas shall be as under:— 1. District Lahaul & Spiti. 2. Pangi and Bharmour Sub Division of Chamba District. 3. Dodra Kawar Area of Rohru Sub-Division. 4. Pandrah Bis Pargana, Munish Darkali and Gram panchayat Kashapat, Gram Panchayats of Rampur Tehsil of DistrictShimla.

5. Pandrah Bis Pargana of Kullu District. 6. Bara Bhangal Areas of Baijnath Sub Division of Kangra District. 7. District Kinnaur. 8. Kathwar and Korga Patwar Circles of Kamrau Sub Tehsil, Bhaladh Bhalona and Sangna Patwar Circles of Renukaji Tehsil and Kota Pab Patwar Circle of Shillai Tehsil, in Sirmour District.

9. Khanyol-Bagra Patwar Circle of Karsog Tehsil, Gada-Gussaini, Mathyani, Ghanyar, Thachi, Baggi, Somgad and Kholanal of Bali-Chowki Sub Tehsil, Jharwar, Kutgarh, Graman, Devgarh, Trailla, Ropa, Kathog, Silh-Badhwani, Hastpur, Ghamrehar and Bhatehar Patwar Circle of Padhar Tehsil, Chiuni, Kalipar, Mangarh, Thach-Bagra, North Magru and South Magru Patwar Circles of Thunag Tehsil and Batwara Patwar Circle of Sunder Nagar Tehsil in Mandi District.

(1) In all cases of promotion the continuous adhoc service rendered in the feeder post if any, prior to regular appointment to the post shall be taken into account towards the length of service as prescribed in these rules for promotion subject to the condition that the adhoc appointment/promotion in the feeder category had been made after following proper acceptable process of selection in accordance with the provisions of R & P Rules ;

(i) Provided that in all cases where a junior person becomes eligible for consideration by virtue of his total length of service (including the service rendered on ad-hoc basis followed by regular service/appointment) in the feeder post in view of the provisions referred to above, all persons senior to him in the respective category/ post/cadre shall be deemed to be eligible for consideration and placed above the junior person in the field of consideration;

Provided that all incumbents to be considered for promotion shall possess the minimum qualifying service of at least three years or that prescribed in the Recruitment and Promotion Rules for the post, whichever isless;

Provided further that where a person becomes ineligible to be considered for promotion on account of the requirements of the preceding proviso, the person (s) junior to him shall also be deemed to be ineligible for consideration for such promotion.

4873 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 25 नवम्बर, 2013/4 अग्रहायण, 1935

EXPLAINATION.—(1) The last proviso shall not render the junior incumbent(s) ineligible for consideration for promotion if the senior ineligible persons happend to be Ex- servicemen recruited under the provisions of Rule 3 of the Demobilized Armed Force Personnel (Reservation of vacancies in Himachal State Non-Technical services) Rules 1972 and having been given the benefit of seniority thereunder or recruited under the provisions of Rule -3 of the Ex- Servicemen ( Reservation of vacancies in the Himachal Pradesh Technical Serivces ) Rules, 1985 and having been given the benefit of seniority thereunder;

Note (2) Similarly, in all cases of confirmation, continuous ad-hoc service rendered on the feeder post if any, prior to the regular appointment/against such post shall be taken into account towards the length of service, if the adhoc appointment/promotion had been made after proper selection and in accordance with the provisions of the R & P Rules;

Provided that inter-se-seniority as a result of confirmation after taking into account, adhoc service rendered as referred to above shall remain unchanged.

12. If a Departmental Promotion Committee exists, what is its composition.—D.P.C. to be presided over by the Chairman, H.P. Public Service Commission or a Member thereof to be nominated by him.

13. Circumstances under which the H.P.P.S.C. is to be consulted in making recruitment.—As required under the Law.

14. Essential requirement for direct recruitment.—A candidate for appointment to any service or post must be a Citizen of India.

15. Selection for appointment to post by direct recruitment.—Selection for appointment to the post in the case of direct recruitment may be made on the basis of a written test and viva-voce test as may be conducted by Himachal Pradesh Service Commission or any other recruiting authority as the case may be, the standard/syllabus, etc. of which, will be determined by the Commission or other recruiting authority as the case may be.

15-A. Selection for appointment to the post by contract appointment.— Notwithstanding anything contained in these rules, contract appointments to the post will be made subject to the terms and conditions given below:—

(I) CONCEPT.—(a) Under this policy the Divisional Fire Officer/Fire Prevention Officer in the Department of Fire Services, Himachal Pradesh will be engaged on contract basis initially for one year, which may be extendable on year to year basis.

Provided that for extension /renewal of contract period on year to year basis the concerned HOD shall issue a certificate that the service and conduct of the contract appointee is satisfactory during the year and only then his period of contract is to be renewed/ extended.

(b) POST FALLS WITHIN THE PURVIEW OF H.P. Public Service Commission

Shimla:

The Principal Secretary (Home) to the Government of Himachal Pradesh after obtaining the approval of the Government to fill up the vacant posts on contract basis will place the requisition with the concerned recruiting agency i.e. H.P. Public Service Commission, Shimla.

(c) The selection will be made in accordance with the eligibility conditions prescribed in these Rules.

4874 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 25 नवम्बर, 2013/4 अग्रहायण, 1935

(II) CONTRACTUAL EMOLUMENTS.—The Divisional Fire Officer/Fire Prevention Officer appointed on contract basis will be paid consolidated fixed contractual amount @ Rs.14500/- P.M. (which shall be equal to minimum of the pay band +grade pay). An amount of Rs. 435/- ( 3% of the minimum of the pay band + grade pay) as annual increase in contractual emoluments for the subsequent year(s) will be allowed if contract is extended beyond one year.

(III) APPOINTING/DISCIPLINARY AUTHORITY.—The Principal Secretary (Home) to the Government of Himachal Pradesh will be appointing and disciplinary authority.

(IV) SELECTION PROCESS.—Selection for appointment to the post in the case of Contract Appointment will be made on the basis of viva-voce test or if considered necessary or expedient by a written test or practical test the standard/ syllabus etc. of which will be determined by the concerned recruiting agency i.e. H.P. Public Service Commission, Shimla.

(V) COMMITTEE FOR SELECTION OF CONTRACTUAL APPOINTMENTS.— As may be constituted by the concerned recruiting agency i.e. the H.P Public Service Commission, Shimla from time to time.

(VI) AGREEMENT.—After selection of a candidate, he/she shall sign an agreement as per Annexure-'B' appended to these Rules.

(VII) TERMS AND CONDITIONS.—(a) The contractual appointee will be paid fixed contractual amount ` Rs. 14500/- P.M./- (which shall be equal to minimum of the pay band +grade pay). The contract Appointee will be entitled for increase in contractual amount @ Rs. 435/- (3% of the minimum of pay band + grade pay) for further extended years and no other allied benefits such as senior/ selection scales etc, shall be given.

(b) The service of the Contract Appointee will be purely on temporary basis. The appointment is liable to be terminated in case the performance/conduct of the contract appointee is not found satisfactory.

(c) Contractual Appointee will be entitled for one day's casual leave after putting one month service. However, the contract employee will also be entitled for 12 weeks Maternity Leave and 10 day's Medical Leave. He/She shall not be entitled for Medical Re-imbursement and LTC etc. No leave of any other kind except above is admissible to the contract appointee.

Provided that the un-availed Casual Leave and Medical Leave can be accumulated upto the Calendar Year and will not be carried forward for the next Calendar Year.

(d) Unauthorized absence from duty without approval of the controlling officer shall automatically lead to the termination of the contract. Contract appointee shall not be entitled for contractual amount for the period of absence from duty.

(e) An official appointed on contract basis who has completed Three years tenure at one place of posting will be eligible for transfer on need basis wherever required on administrative grounds.

(f) Selected candidate will have to submit a certificate of his/her fitness from a Government/ Registered Medical Practitioner. Women candidates pregnant beyond 12 weeks will stand rendered temporarily unfit till the confinement is over.

They will subsequently be re-examined for the fitness from an authorized Medical Officer/ Practitioner.

4875 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 25 नवम्बर, 2013/4 अग्रहायण, 1935

(g) Contract appointee will be entitled to TA/DA if required to go on tour in connection with his/her official duties at the same rate as applicable to regular officials at the minimum of the pay scale.

(h) Provisions of service rules like FR SR, Leave Rules, GPF Rules, Pension rules & Conduct rules etc. as are applicable in case of regular employees will not be applicable in case of contract appointees. They will be entitled for emoluments etc. as detailed in this Column.

16. Reservation.—The promotion shall be subject to orders regarding reservation in the services for persons belonging to Scheduled Castes/Scheduled Tribes categories issued by the Himachal Pradesh Government from time to time.

17. Departmental Examination.—Not applicable.

18. Powers to Relax.—Where the State Govt. is of the opinion that it is necessary or expedient to do so, it may, by order for reasons to be recorded in writing and in consultation with the H.P.P.S.C., relax any of the provisions of these Rules with respect to any class or category of persons or posts.

ANNEXURE-'B '

FORM OF CONTRACT/ AGREEMENT TO BE EXECUTED BETWEEN THE Divisional

FIRE OFFICER/FIRE PREVENTION OFFICER AND THE GOVERNMENT OF

HIMACHAL PRADESH, THROUGH THE DIRECTOR FIRE SERVICES. HIMACHAL

PRADESH.

This agreement is made on this ………….day of …………................................…. In the year……………………..Between………………….Sh./Smt……........................………..S/o/D/oSh ri…………...……………..R/o………………………………………………………...Contract appointee (hereinafter called the "FIRST PARTY" ) AND THE GOVERNOR, HIMACHAL PRADESH, THROUGH THE DIRECTOR FIRE SERVICES, HIMACHAL PRADESH, SHIMLA (here-inafter the "SECOND PARTY").

Whereas, the SECOND PARTY has engaged the "FIRST PARTY" aforesaid "FIRST PARTY" and the "FIRST PARTY" has agreed to serve as a DIVISIONAL FIRE OFFICER/FIRE PREVENTION OFFICER on contract basis on the following terms and conditions:—

1. That the "FIRST PARTY" shall remain in the service of the "SECOND PARTY" as a Divisional Fire Officer/Fire Prevention Officer for a period of 1 year commencing on day of …………….and ending on the day of ………………………….It is specifically mentioned and agreed upon by both the parties that the contract of the FIRST PARTY with SECOND PARTY shall ipsofacto stand terminated on the last working day i.e. on ……………….and information notice shall not be necessary.

Provided that for- further extension /renewal of contract period the HOD shall issue a certificate that the service and conduct of the contract appointee was satisfactory during the year and only then the period of contract is to be renewed/ extended.

2. The contractual amount of the "FIRST PARTY" will be Rs……………………

…………………….per month.

4876 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 25 नवम्बर, 2013/4 अग्रहायण, 1935

3. The service of "FIRST PARTY" will be purely on temporary basis. The appointment is liable to be terminated in case the performance/ conduct of the contract appointee is not found good or if a regular incumbent is appointed/posted against the vacancy for which the first party was engaged on contract.

4. Contractual DIVISIONAL FIRE OFFICER/FIRE PREVENTION OFFICER will be entitled for one day's casual leave after putting in one month service. However, the contract employee will also be entitled for 12 weeks Maternity Leave and 10 day's Medical Leave. He/She shall not be entitled for Medical Re-imbursement and LTC etc. No leave of any other kind except above is admissible to the contractual Contractual DIVISIONAL FIRE OFFICER/FIRE PREVENTION OFFICER.

Provided that the un-availed Casual Leave and Medical Leave can be accumulated upto the Calendar Year and will not be carried forward for the next Calendar Year.

5. Unauthorized absence from the duty without the approval of the controlling Officer shall automatically lead to the termination of the contract. A contractual DIVISIONAL FIRE OFFICER/FIRE PREVENTION OFFICER will not be entitle for contractual amount for the period of absence from duty.

6. An official appointed on contract basis who have completed three years tenure at one place of posting will be eligible for transfer on need based basis wherever required on administrative grounds.

7. Selected candidate will have to submit a certificate of his/her fitness from a Government/ Registered Medical Practitioner. In case of women candidates pregnant beyond twelve weeks will render of temporary unfit till the confinement is over. The women candidate should have re-examined for fitness from an authorized Medical Officer/ Practitioner.

8. Contract appointee shall be entitled to TA/DA if required to go on tour in connection with his/her official duties at the same rate as applicable to regular counter-part official at the minimum of pay scale.

9. The Employees Group Insurance Scheme as well as EPF/GPF will not be applicable to contractual appointee(s).

IN WITNESS THE FIRST PARTY AND SECOND PARTY have here in to set their hands the day month and year first, above written.

IN THE PRESENCE OF WITNESS:

1._______________________ ________________________ (Name and full Address) 2._______________________ _______________________ (Name and full Address)

(Signature of the FIRST PARTY) 1._______________________ ________________________ (Name and full Address) 2._______________________ _______________________ (Name and full Address) (Signature of the SECOND PARTY)4877 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 25 नवम्बर, 2013/4 अग्रहायण, 1935

हिमाचल प्रदेश बारहवीं विधान सभा

अधिसूचना

शिमला-4, 25 नवम्बर, 2013

सं0ः वि0स0-विधायन-प्रा0/1-1/2013.--राज्यपाल महोदया, हिमाचल प्रदेश, का निम्नलिखित आदेश दिनांक 25 नवम्बर, 2013 सर्वसाधारण की सूचनार्थ प्रकाशित किया जाता है :-

''मैं, उर्मिला सिंह, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अनुसरण में हिमाचल प्रदेश बारहवीं विधान सभा के चतुर्थ सत्र का आह्‌वान सोमवार, 16 दिसम्बर, 2013 को अपराहन्‌ 02ः00 बजे से हिमाचल प्रदेश विधान सभा भवन, तपोवन, धर्मशाला में समवेत होने के लिए करती हॅूं।

उर्मिला सिंह, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश।'' आदेश द्वाराः-

सुन्दर सिंह वर्मा, सचिव, हि0प्र0 विधान सभा।

___________

HIMACHAL PRADESH TWELFTH VIDHAN SABHA

NOTIFICATION

Shimla–171004, the 25th November, 2013

No. VS-Legn.-Pre/1-1/2013.—The following order dated, the 25th November, 2013 by the Governor of Himachal Pradesh, is hereby published for general information :—

''मैं, उर्मिला सिंह, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अनुसरण में हिमाचल प्रदेश बारहवीं विधान सभा के चतुर्थ सत्र का आह्‌वान सोमवार, 16 दिसम्बर, 2013 को अपराहन्‌ 02ः00 बजे से हिमाचल प्रदेश विधान सभा भवन, तपोवन, धर्मशाला में समवेत होने के लिए करती हूॅं।

उर्मिला सिंह, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश।'' By order :–

Sunder Singh Verma, Secretary, H.P. Vidhan Sabha.

4878 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 25 नवम्बर, 2013/4 अग्रहायण, 1935

नियन्त्रक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री, हिमाचल प्रदेश, शिमला-5 द्वारा मुद्रित तथा प्रकाशित इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षरित राजपत्र, वैबसाइट http://rajpatrahimachal.nic.in पर उपलब्ध है एवम्‌ ऑनलाइन सत्यापित किया जा सकता है

Cite this issue. Himachal Pradesh Gazette, Government of Himachal Pradesh, 25 November 2013. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.himachal.2013-11-25.184_gazette_2013-11_25_2013/. Archive identifier in.gazette.himachal.2013-11-25.184_gazette_2013-11_25_2013.