Servants of Knowledge
Himachal Pradesh Gazette · Government of Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Gazette, No. 179, 04 December 2014

Published 04 December 2014

Gazette no.
179
Gazetteid
179/GAZETTE/2014-04/12/2014
Identifier
in.gazette.himachal.2014-12-04.179_gazette_2014-12_4_2014
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

राजपत्र, हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित वीरवार, 4 दिसम्बर, 2014/13 अग्रहायण, 1936

हिमाचल प्रदेश सरकार

लोक निर्माण विभाग

अधिसूचना

शिमला 2, 2 नवम्बर, 2014

सं0 पी0बी0डब्ल्यू0(बी0)एफ(5) 45/2013.-यतः हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को यह प्रतीत होता है कि हिमाचल प्रदेश सरकार को सरकारी व्यय पर सार्वजनिक प्रयोजन हेतु गांव नैनो, तहसील ठियोग, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश में वासा वलगधार सड़क के निर्माण हेतु भूमि अर्जित करनी अपेक्षित है, अतएव एतद्‌ द्वारा यह घोषित किया जाता है कि निम्नलिखित विवरणी में वर्णित भूमि उपर्युक्त प्रयोजन के लिए अपेक्षित है। 179-राजपत्र/2014-4-12-2014 (4805) 4806 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 दिसम्बर, 2014/13 अग्रहायण, 1936 2. यह घोषणा, भूमि अर्जन अधिनियम, 1894 की धारा-6 के उपबन्धों के अधीन इससे सम्बन्धित सभी व्यक्तियों को सूचना हेतु की जाती है तथा उक्त अधिनियम की धारा-7 के अधीन भू-अर्जन समाहर्ता लोक निर्माण विभाग विन्टर फिल्ड, शिमला को उक्त भूमि के अर्जन करने के आदेश लेने का एतद्‌ द्वारा निदेश दिया जाता है।

3. भूमि रेखांक का निरीक्षण भू-अर्जन समाहर्ता, लोक निर्माण विभाग विन्टर फिल्ड, शिमला के कार्यालय में किया जा सकता है।

विवरणी

जिला तहसील गांव खसरा न0 क्षेत्र (है0)
शिमला ठियोग नैनो 1177 0-06-22
कुल जोड किता : 1 0-06-22

आदेश द्वारा, हस्ताक्षरित/- अति0 मुख्य सचिव (लोक निर्माण) ।

-------

राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश

STATE ELECTION COMMISSION HIMACHAL PRADESH मजीठा हाऊस,शिमला-171002,Majitha House,Shimla-171002 Tel. 0177-2620152,2620159,2620154, Fax. 2620152 email.. [email protected] and [email protected]

NOTIFICATION

Dated : 3rd December, 2014

No. SEC (5) 6/2005-II- 3023-3113.— In exercise of the powers conferred under Section 5 and Section 19 of the Right to Information Act, 2005 (Act No. 22 of 2005) the following Officers/Officials of the State Election Commission are hereby designated as under:

1. Sh. Anupam Kashyap Appellate Authority Secretary (e-mail. [email protected]) State Election Commission Himachal Pradesh, Majitha House Shimla-2, Tel. No. 0177-2620159

2. Sh. Sanjeev Mahajan Public Information Officer Law Officer (e-mail. [email protected]) State Election Commission Himachal Pradesh, Majitha House Shimla-2, Tel. No. 0177-2620152

This notification is issued in suppression of notification No. SEC.(5)-6/2005-827-917 dated 8/4/2010 issued by the this Commission.

By order, (T.G. NEGI) State Election Commissioner .

4807 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 दिसम्बर, 2014/13 अग्रहायण, 1936

ब अदालत उप-पंजीकाध्यक्ष, सदर, जिला बिलासपुर (हि0 प्र0)

मि0 नं0 : 1/14 तारीख दायरा : 26-8-2014 तारीख पेशी : 20-12-2014 उषा संख्यान पत्नी श्री रवीन्द्र कुमार संख्यान, गांव व डा0 जुखाला, तहसील सदर, जिला बिलासपुर (हि0 प्र0)

बनाम

आम जनता

दरख्वास्त अधीन धारा 40, 41 भारतीय रजिस्ट्रेशन ऐक्ट।

उषा संख्यान पत्नी श्री रवीन्द्र कुमार संख्यान, गांव व डा0 जुखाला, तहसील सदर, जिला बिलासपुर (हि0 प्र0) ने अधोहस्ताक्षरी की अदालत में एक दरख्वास्त गुजार रखी है कि उसके पति श्री रवीन्द्र कुमार संख्यान ने एक वसीयतनामा दिनांक 2-3-2013 को बनवाया है, जो पंजीकृत नहीं हुआ है। दिनांक 6-8-2013 को श्री रवीन्द्र कुमार संख्यान (वसीयतकर्ता) की मृत्यु हो चुकी है। इस वसीयतनामा को पंजीकृत किया जाये।

अतः इस इश्तहार द्वारा आम जनता तथा अन्य वारसान को सूचित किया जाता है कि वसीयतनामा पंजीकृत करने में कोई उजर/एतराज हो तो वह असालतन या वकालतन दिनांक 20-12-2104 को हाजिर अदालत आकर अपना एतराज पेश कर सकता है अन्यथा वसीयतनामा पंजीकृत कर दिया जायेगा। आज दिनांक 26-11-2014 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- उप-पंजीकाध्यक्ष,

सदर, जिला बिलासपुर (हि0 प्र0)।

-------

ब अदालत श्री संजय कुमार, कार्यकारी दण्डाधिकारी एवं तहसीलदार, भोरंज, जिला हमीरपुर (हि0 प्र0) श्री पंकज शर्मा पुत्र श्री सुनील, गांव गुदवीं, डा0 भुक्कड़, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर (हि0 प्र0)

. . वादी।

बनाम

आम जनता

विषय.-दरख्वास्त जेर धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969.

अतिरिक्त रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु हमीरपुर के कार्यालय पत्र संख्या : HFW-HMR (B&D) 2014- 20158, दिनांक 21-11-2014 अनुसार श्री पंकज शर्मा पुत्र श्री सुनील, गांव गुदवीं, डा0 भुक्कड़, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर (हि0 प्र0) का आवेदन समस्त रिकॉर्ड व शपथ-पत्र सहित इस कार्यालय में प्राप्त हुआ है जिसमें उल्लेख है कि उसका जन्म दिनांक 26-2-1991 को हुआ है परन्तु वह उपरोक्त जन्म दिनांक को ग्राम पंचायत भुक्कड़, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर, हि0 प्र0 के अभिलेख में दर्ज न करवा सका है तथा अब उक्त जन्म तिथि 26-2-1991 को सम्बन्धित पंचायत में दर्ज करवाना चाहता है।4808 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 दिसम्बर, 2014/13 अग्रहायण, 1936 अतः इस राजपत्र इश्तहार द्वारा आम जनता को सूचित किया जाता है कि पंकज शर्मा पुत्र श्री सुनील की जन्म तिथि 26-2-1991 को ग्राम पंचायत भुक्कड़, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर, हि0 प्र0 के अभिलेख में दर्ज करने बारे किसी को कोई उजर/एतराज हो तो वह दिनांक 23-12-2014 को प्रातः 10.00 बजे असालतन या वकालतन हाजिर अदालत आकर पेश कर सकता है। हाजिर न आने की सूरत में एक तरफा कार्रवाई अमल में लाई जाकर आगामी कार्यवाही की जायेगी। उसके बाद का उजर जेर समायत न होगा। आज दिनांक 27-11-2014 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

संजय कुमार, मोहर। कार्यकारी दण्डाधिकारी एवं तहसीलदार, भोरंज, जिला हमीरपुर (हि0 प्र0)।

-------

ब अदालत श्री संजय कुमार, कार्यकारी दण्डाधिकारी एवं तहसीलदार, भोरंज, जिला हमीरपुर, (हि0 प्र0)

श्री सतीश कुमार पुत्र श्री योग राज, गांव गुदवीं, डा0 भुक्कड, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर, (हि0 प्र0)

. . वादी।

बनाम

आम जनता

विषय.- दरख्वास्त जेर धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969.

अतिरिक्त रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु हमीरपुर के कार्यालय पत्र संख्या : HFW-HMR (B&D) 2014- 20157 दिनांक 21-11-2014 अनुसार श्री सतीश कुमार पुत्र श्री योग राज, गांव गुदवीं, डा0 भुक्कड, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर, (हि0 प्र0) का आवेदन समस्त रिकॉर्ड व शपथ-पत्र सहित इस कार्यालय में प्राप्त हुआ है जिसमें उल्लेख है कि उसका जन्म दिनांक 1-12-1991 को हुआ है परन्तु वह उपरोक्त जन्म दिनांक को ग्राम पंचायत भुक्कड, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर, हि0 प्र0 के अभिलेख में दर्ज न करवा सका है तथा अब उक्त जन्म दिनांक 1-12-1991 को सम्बन्धित पंचायत में दर्ज करवाना चाहता है।

अतः इस राजपत्र इश्तहार द्वारा आम जनता को सूचित किया जाता है कि सतीश कुमार पुत्र श्री योगराज का जन्म दिनांक 1-12-1991 को ग्राम पंचायत भुक्कड, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर, हि0 प्र0 के अभिलेख में दर्ज करने बारे किसी को कोई उजर/एतराज हो तो वह दिनांक 23-12-2014 को प्रातः 10.00 बजे असालतन या वकालतन हाजिर अदालत आकर पेश कर सकता है। हाजिर न आने की सूरत में एक तरफा कार्रवाई अमल में लाई जाकर आगामी कार्यवाही की जायेगी। उसके बाद का उजर जेर समायत न होगा।

आज दिनांक 27-11-2014 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर। संजय कुमार, कार्यकारी दण्डाधिकारी एवं तहसीलदार, भोरंज, जिला हमीरपुर (हि0 प्र0)।4809 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 दिसम्बर, 2014/13 अग्रहायण, 1936 ब अदालत नायब तहसीलदार व अख्त्यारात सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा (हि0 प्र0)

श्रीमती Tashi Yangzom बनाम

आम जनता विषय.-प्रार्थना-पत्र जेर धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969.

नोटिस बनाम आम जनता।

श्री Tashi Yangzom पत्नी श्री Gandup Tsering, निवासी मैकलोडगंज, तहसील धर्मशाला ने इस अदालत में शपथ-पत्र सहित मुकद्दमा दायर किया है कि उसके भतीजे Tenzen Dhonyo s/o Shri Tenzing Nyimg का जन्म दिनांक 12-6-1999 को हुआ है परन्तु एम0 सी0 धर्मशाला में जन्म तिथि पंजीकृत न है। अतः इसे पंजीकृत किये जाने के आदेश दिये जायें। इस नोटिस के द्वारा समस्त जनता को तथा सम्बन्धित सम्बन्धियों को सूचित किया जाता है कि यदि किसी को उपरोक्त बच्चे Tenzen Dhonyo का जन्म पंजीकृत किये जाने बारे कोई एतराज हो तो वह अपना एतराज हमारी अदालत में दिनांक 27-12-2014 को असालतन या वकालतन हाजिर आकर पेश कर सकता है अन्यथा मुताबिक शपथ-पत्र जन्म तिथि पंजीकृत किये जाने बारे आदेश पारित कर दिये जायेंगे।

आज दिनांक 24-11-2014 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी किया गया।

मोहर। हस्ताक्षरित/- कार्यकारी दण्डाधिकारी, धर्मशाला, जिला कांगड़ा (हि0 प्र0)।

-------

ब अदालत नायब तहसीलदार व अख्त्यारात सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा (हि0 प्र0)

श्री देश राज राणा बनाम

आम जनता विषय.-प्रार्थना-पत्र जेर धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969.

नोटिस बनाम आम जनता।

श्री देश राज राणा पुत्र श्री करम सिंह, निवासी नगरोटा, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा ने इस अदालत में शपथ-पत्र सहित मुकद्दमा दायर किया है कि उसकी पुत्री माधवी राणा की जन्म तिथि 22-5-1989 है परन्तु ग्राम पंचायत कजलोट में जन्म तिथि पंजीकृत न है। अतः इसे पंजीकृत किये जाने के आदेश दिये जायें। इस नोटिस के द्वारा समस्त जनता को तथा सम्बन्धित सम्बन्धियों को सूचित किया जाता है कि यदि किसी को उपरोक्त बच्चे माधवी राणा का जन्म पंजीकृत किये जाने बारे कोई एतराज हो तो वह अपना एतराज हमारी अदालत में दिनांक 27-12-2014 को असालतन या वकालतन हाजिर आकर पेश कर सकता है अन्यथा मुताबिक शपथ-पत्र जन्म तिथि पंजीकृत किये जाने बारे आदेश पारित कर दिये जायेंगे। आज दिनांक 24-11-2014 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी किया गया।

मोहर। हस्ताक्षरित/- कार्यकारी दण्डाधिकारी, धर्मशाला, जिला कांगड़ा (हि0 प्र0)।4810 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 दिसम्बर, 2014/13 अग्रहायण, 1936

In the Court of Shri Vijay Dhiman (HAS), Special Marriage Officer-cum-Sub-Divisional

Magistrate, Manali, District Kullu (H. P.)

In the matter of :

Naveen Thakur, aged 24 years s/o Shri Khem Raj, r/o Village Balsari, P.O. Chhiyal, Tehsil Manali, District Kullu (H.P.) and Mrs. Scherbinina Olga d/o Mr. Lalaev Roman, r/o Simonovskiy Val 16-179 Moscow Russia Passport No. 725309579 Russian Federation at present residing at Village Balsari, P.O. Chhiyal, Tehsil Manali, District Kullu (H.P.).

Versus

General Public

An application for registration of marriage under Special Marriage Act, 1954.

Whereas Naveen Thakur and Mrs. Scherbinina Olga have presented an application on 24-11-2014 in this court for the registration of marriage under Special Marriage Act, 1954. Hence this proclamation is hereby issued for the information of general public that if any person has any objection for the registration of the above marriage can appear in this court on 23-12-2014 at 11.00 A.M. to object registration of above marriage personally or through an authorized agent failing which this marriage will be registered under this Act, 1954 accordingly.

Given under my hand and seal of the court on 24th day of November, 2014.

Seal.

Sd/-

Special Marriage Officer-cum-Sub-Divisional Magistrate,

Manali, District Kullu (H.P.).

_______

समक्ष तहसीलदार एवम्‌ सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी, सन्धोल, जिला मण्डी (हि0 प्र0) श्री जगदीश चन्द पुत्र जोगी राम, निवासी मढ़ी, डाकघर मढ़ी, तहसील सन्धोल, जिला मण्डी (हि0 प्र0) . . प्रार्थी।

बनाम

आम जनता

. . फरीकदोयम। श्री जगदीश चन्द पुत्र जोगी राम, निवासी मढ़ी ने इस अदालत में शपथ-पत्र सहित आवेदन किया है कि उसका वास्तविक नाम जगदीश चन्द है परन्तु राजस्व अभिलेख महाल सलौण में प्रार्थी का नाम सुरजन लिखा गया है जो गलत है। इसकी दरुस्ती के आदेश चाहे हैं।

अतः इस इश्तहार द्वारा आम जनता को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त नाम दरुस्ती करने बारा कोई उजर-एतराज हो तो वह असालतन या वकालतन तारीख पेशी दिनांक 22-12-2014 को सुबह 10.00 बजे इस अदालत में हाजिर होकर अपना उजर पेश कर सकता है। बसूरत गैरहाजिरी एक तरफा कार्यवाही अमल में लाई जाकर नाम दरुस्ती के आदेश पारित कर दिये जाएंगे। यह इश्तहार आज दिनांक 22-11-2014 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर सहित अदालत से जारी हुआ। मोहर।

हस्ताक्षरित/-

सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी,

सन्धोल, जिला मण्डी (हि0 प्र0)।4811 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 दिसम्बर, 2014/13 अग्रहायण, 1936

अज न्यायालय कार्यकारी दण्डाधिकारी, लड-भड़ोल, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश

मिसल नम्बर तारीख मरजुआ तारीख पेशी 48/2014 15-10-2014 23-12-2014 श्री सुनील कुमार पुत्र श्री राजमल, निवासी गांव कोलंग, डाकघर कोलंग, तहसील लड-भड़ोल, जिला . . प्रार्थी। मण्डी (हि0 प्र0)

बनाम

आम जनता

. . प्रत्यार्थीगण। विषय :-जन्म तिथि ग्राम पंचायत अभिलेख में दरुस्ती करवाने बारे।

उपरोक्त मुकद्दमा में श्री सुनील कुमार पुत्र श्री राजमल, निवासी गांव कोलंग, डाकघर कोलंग, तहसील लड-भड़ोल, जिला मण्डी (हि0 प्र0) ने इस न्यायालय में अपनी जन्म तिथि 11-12-1986 के स्थान पर दिनांक 11-10-1986 ग्राम पंचायत अभिलेख खद्‌दर में दर्ज करने हेतु आवेदन-पत्र गुजार रखा है कि प्रार्थी की वास्तविक जन्म तिथि 11-10-1986 है जो कि प्रार्थी के शिक्षा अभिलेख में भी दर्ज है परन्तु प्रार्थी की जन्म तिथि ग्राम पंचायत अभिलेख खद्‌दर में दर्ज नहीं हुई है। प्रार्थी अपनी जन्म तिथि 11-12-1986 के स्थान पर दिनांक 11-10-1986 ग्राम पंचायत खद्‌दर के अभिलेख में दर्ज करवाना चाहता है। जिसे ग्राम पंचायत खद्‌दर के अभिलेख में दर्ज करने के आदिश दिए जायें।

अतः आम जनता को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि प्रार्थी सुनील कुमार की जन्म तिथि 11-12-1986 के स्थान पर दिनांक 11-10-1986 ग्राम पंचायत खद्‌दर के अभिलेख में दर्ज करने बारे किसी प्रकार का उजर व एतराज हो तो वह असालतन या वकालतन दिनांक 23-12-2014 को अपना उजर व एतराज न्यायालय में पेश कर सकते हैं। अन्यथा गैर-हाजिरी की सूरत में एक तरफा कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

आज दिनांक 21-11-2014 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी किया गया।

मोहर।

हस्ताक्षरित/-

कार्यकारी दण्डाधिकारी,

लड-भड़ोल, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश।

-------

अज न्यायालय कार्यकारी दण्डाधिकारी, लड-भड़ोल, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश

मिसल नम्बर तारीख मरजुआ तारीख पेशी 61/2014 21-11-2014 23-12-2014 श्री बलवीर सिंह पुत्र श्री गोपाल सिंह, निवासी गांव समौड, डाकघर कोलंग, तहसील लड-भड़ोल, . . प्रार्थी। जिला मण्डी (हि0 प्र0)

बनाम

आम जनता

. . प्रत्यार्थीगण। विषय.-ग्राम पंचायत अभिलेख में जन्म तिथि दर्ज करवाने बारे।

उपरोक्त मुकद्दमा में श्री बलवीर सिंह पुत्र श्री गोपाल सिंह, निवासी गांव समौड, डाकघर कोलंग, तहसील लड-भड़ोल, जिला मण्डी (हि0 प्र0) ने इस न्यायालय में अधीन धारा 13(3) के अन्तर्गत अपनी जन्म तिथि ग्राम पंचायत अभिलेख खद्‌दर के जन्म अभिलेख में दर्ज करने हेतु आवेदन-पत्र गुजार रखा है कि प्रार्थी 4812 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 दिसम्बर, 2014/13 अग्रहायण, 1936 की वास्तविक जन्म तिथि 12-5-1980 है जो कि प्रार्थी के शिक्षा अभिलेख व ग्राम पंचायत नकल परिवार रजिस्टर भाग-1 में भी दर्ज है परन्तु प्रार्थी की जन्म तिथि ग्राम पंचायत अभिलेख खद्‌दर के जन्म अभिलेख में दर्ज नहीं हुई है। प्रार्थी अपनी जन्म तिथि ग्राम पंचायत खद्‌दर के जन्म अभिलेख में वास्तविक जन्म तिथि 12-5-1980 दर्ज करवाना चाहता है। जिसे ग्राम पंचायत खद्‌दर के जन्म अभिलेख में दर्ज करने के आदेश दिए जायें।

अतः आम जनता को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि प्रार्थी की जन्म तिथि 12-5-1980 ग्राम पंचायत खद्‌दर के जन्म अभिलेख में दर्ज करने बारे किसी प्रकार का उजर व ऐतराज हो तो वह असालतन या वकालतन दिनांक 23-12-2014 को अपना उजर व एतराज न्यायालय में पेश कर सकते हैं। गैर-हाजिरी की सूरत में एक तरफा कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

आज दिनांक 21-11-2014 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी किया गया।

मोहर।

हस्ताक्षरित/-

कार्यकारी दण्डाधिकारी,

लड-भड़ोल, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश।

-------

अज न्यायालय सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी, लड-भड़ोल, जिला मण्डी (हि0 प्र0)

मिसल नम्बर तारीख मरजुआ तारीख पेशी 37/2014 21-11-2014 23-12-2014 श्री मोहिन्द्र सिंह पुत्र श्री उतम सिंह, निवासी गांव जमथला, डाकघर व तहसील लड-भड़ोल, जिला . . प्रार्थी। मण्डी (हि0 प्र0)

बनाम

आम जनता

. . प्रत्यार्थीगण। विषय.-राजस्व अभिलेख में नाम दरुस्ती करवाने बारे।

उपरोक्त मुकद्दमा में श्री मोहिन्द्र सिंह पुत्र श्री उतम सिंह, निवासी गांव जमथला, डाकघर व तहसील लड-भड़ोल, जिला मण्डी (हि0 प्र0) ने इस न्यायालय में अधीन धारा 35 ता 37 के अन्तर्गत अपने नाम की दरुस्ती राजस्व अभिलेख में करने हेतु आवेदन-पत्र गुजारा है कि प्रार्थी का वास्तविक नाम मोहिन्द्र सिंह है जो कि प्रार्थी के सेवा अभिलेख में भी दर्ज है परन्तु प्रार्थी का नाम राजस्व अभिलेख महाल जमथला में महेन्द्र कुमार गलत दर्ज हो चुका है। प्रार्थी अपने नाम की राजस्व अभिलेख महाल जमथला में दरुस्ती करवाना चाहता है जिसे राजस्व अभिलेख महाल जमथला में दरुस्त करने के आदेश दिए जायें।

अतः आम जनता को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि प्रार्थी के नाम की दरुस्ती राजस्व अभिलेख जमथला में महेन्द्र कुमार के स्थान पर मोहिन्द्र सिंह दर्ज करने बारे किसी प्रकार का उजर व एतराज हो तो वह असालजन या वकालतन दिनांक 23-12-2014 को अपना उजर व एतराज न्यायालय में पेश कर सकते हैंं। गैर-हाजिरी की सूरत में एक तरफा कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

आज दिनांक 21-11-2014 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी किया गया।

मोहर

हस्ताक्षरित/- सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी, लड-भड़ोल, जिला मण्डी (हि0 प्र0)।4813 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 दिसम्बर, 2014/13 अग्रहायण, 1936 अज न्यायालय सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी, लड-भड़ोल, जिला मण्डी (हि0 प्र0)

मिसल नं0 : 39/2014 तारीख मरजुआ : 26-11-2014 तारीख पेशी : 6-1-2015 श्री बसन्त सिंह पुत्र श्री जय सिंह, निवासी गांव माकन कला, डाकघर उटपुर, तहसील लड-भड़ोल, . . प्र्रार्थी। जिला मण्डी (हि0 प्र0)

बनाम

आम जनता . . प्रत्यार्थीगण। विषय.-राजस्व अभिलेख में नाम दरुस्ती करवाने बारे।

उपरोक्त मुकद्दमा में श्री बसन्त सिंह पुत्र श्री जय सिंह, निवासी गांव माकन कला, डाकघर उटपुर, तहसील लड-भड़ोल, जिला मण्डी (हि0 प्र0) नेे इस न्यायालय में अधीन धारा 35 ता 37 के अन्तर्गत अपने नाम की दरुस्ती राजस्व अभिलेख में करने हेतु आवेदन-पत्र गुजार रखा है कि प्रार्थी का वास्तविक नाम बसन्त सिंह है जो कि प्रार्थी के ग्राम पंचायत अभिलेख, शिक्षा अभिलेख व आधार कार्ड में भी दर्ज है परन्तु प्रार्थी का नाम राजस्व अभिलेख महाल माकन कला, उटपुर व सान्ढा में बसन्ता गलत दर्ज हो चुका है। प्रार्थी अपने नाम की राजस्व अभिलेख महाल माकन कला, उटपुर व सान्ढा में दरुस्ती करवाना चाहता है, जिसे राजस्व अभिलेख महाल माकन कला, उटपुर व सान्ढा में दरुस्त करने के आदेश दिये जायें।

अतः आम जनता को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि प्रार्थी के नाम की दरुस्ती राजस्व अभिलेख महाल माकन कला, उटपुर व सान्ढा में बसन्ता के स्थान पर बसन्त सिंह दर्ज करने बारे किसी प्रकार का उजर व एतराज हो तो वह असालतन या वकालतन दिनांक 6-1-2015 को अपना उजर व एतराज न्यायालय में पेश कर सकते हैं। अन्यथा गैर-हाजिरी की सूरत में एक तरफा कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। आज दिनांक 26-11-2014 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी किया गया।

मोहर।

हस्ताक्षरित/-

सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी,

लड-भड़ोल, जिला मण्डी (हि0 प्र0)।

------

अज न्यायालय सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी, लड-भड़ोल, जिला मण्डी (हि0 प्र0)

मिसल नं0 : 38/2014 तारीख मरजुआ : 26-11-2014 तारीख पेशी : 6-1-2015 श्री भगवान सिंह पुत्र श्री धौंकल राम, निवासी गांव भ्रॉ, डाकघर उटपुर, तहसील लड-भड़ोल, जिला . . प्र्रार्थी। मण्डी (हि0 प्र0)

बनाम

आम जनता . . प्रत्यार्थीगण। विषय.-राजस्व अभिलेख में नाम दरुस्ती करवाने बारे।

उपरोक्त मुकद्दमा में श्री भगवान सिंह पुत्र श्री धौंकल राम, निवासी गांव भ्रॉ, डाकघर उटपुर, तहसील लड-भड़ोल, जिला मण्डी (हि0 प्र0) नेे इस न्यायालय में अधीन धारा 35 ता 37 के अन्तर्गत अपने नाम की दरुस्ती राजस्व अभिलेख में करने हेतु आवेदन-पत्र गुजार रखा है। प्रार्थी का वास्तविक नाम भगवान सिंह है4814 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 दिसम्बर, 2014/13 अग्रहायण, 1936 जो कि प्र्रार्थी के ग्राम पंचायत अभिलेख व आधार कार्ड में भी दर्ज है। परन्तु प्रार्थी का नाम राजस्व अभिलेख महाल भ्रॉ में भगवान दास गलत दर्ज हो चुका है। प्रार्थी अपने नाम की राजस्व अभिलेख महाल भ्रॉ में दरुस्ती करवाना चाहता है, जिसे राजस्व अभिलेख महाल भ्रॉ में दरुस्त करने के आदेश दिये जायें।

अतः आम जनता को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि प्रार्थी के नाम की दरुस्ती राजस्व अभिलेख मुहाल भ्रॉ में भगवान दास के स्थान पर भगवान सिंह दर्ज करने बारे किसी प्रकार का उजर व एतराज हो तो वह असालतन या वकालतन दिनांक 6-1-2015 को अपना उजर व एतराज न्यायालय में पेश कर सकते हैं अन्यथा गैर-हाजिरी की सूरत में एक तरफा कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

आज दिनांक 26-11-2014 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी किया गया।

मोहर।

हस्ताक्षरित/-

सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी,

लड-भड़ोल, जिला मण्डी (हि0 प्र0)।

------

ब अदालत श्री आर0 डी0 हरनोट, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार), नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) मिसल नं0 : 106/14

तारीख मरजुआ : 21-11-2014 श्री आरिफ अब्बास पुत्र श्री नसीम अब्बास, निवासी मकान नं0 273/2, नजदीक सी0 एम0 ओ0 ऑफिस नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)।

बनाम

आम जनता

श्री आरिफ अब्बास पुत्र श्री नसीम अब्बास, निवासी मकान नं0 273/2, नजदीक सी0 एम0 ओ0 ऑफिस नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ने अधीन धारा 13 (3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत आवेदन-पत्र प्रस्तुत करके प्रार्थना की है कि उसकी पुत्री नोशीबा अब्बास जिसकी जन्म तिथि 3-2-1995 है, का नाम नगरपालिका परिषद्‌ नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं करवाया गया है। जिसे प्रार्थी अब दर्ज करवाना चाहता है।

अतः सर्वसाधारण को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि इस सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को उजर या एतराज हो तो वह स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि द्वारा मिति 11-12-2014 को सुबह दस बजे अदालत में उपस्थित आकर प्रस्तुत करें। बसूरत दीगर नोशीबा अब्बास की जन्म तिथि को दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए जावेंगे।

आज दिनांक 25-11-2014 को हमारे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर। आर0 डी0 हरनोट, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार), नाहन, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश।4815 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 दिसम्बर, 2014/13 अग्रहायण, 1936 ब अदालत श्री आर0 डी0 हरनोट, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार) नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) मिसल नं0 : 100/2014 तारीख मरजुआ : 22-11-2014 श्रीमती सुमन पत्नी श्री परविन्दर कुमार, निवासी नजदीक पैट्रोल पम्प नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)।

बनाम

आम जनता

श्रीमती सुमन पत्नी श्री परविन्दर कुमार, निवासी नजदीक पैट्रोल पम्प नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ने अधीन धारा 13 (3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत आवेदन-पत्र प्रस्तुत करके प्रार्थना की है कि उसके पुत्र शुभम जिसकी जन्म तिथि 13-1-2005 है का नाम नगरपालिका परिषद्‌ नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं करवाया गया है। जिसे प्रार्थीन अब दर्ज करवाना चाहती है।

अतः सर्वसाधारण को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि इस सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को उजर या एतराज हो तो वह स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि द्वारा मिति 12-12-2014 को सुबह दस बजे अदालत में उपस्थित आकर प्रस्तुत करें। बसूरत दीगर शुभम की जन्म तिथि को दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए जावेंगे।

आज दिनांक 25-11-2014 को हमारे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर। आर0 डी0 हरनोट, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार), नाहन, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश।

--------

ब अदालत श्री आर0 डी0 हरनोट, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार) नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) मिसल नं0 : 101/2014 तारीख मरजुआ : 24-11-2014 श्री जय गोपाल पुत्र श्री आशा राम, निवासी मोहल्ला चीडांवाली नजदीक कच्चा टैंक नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)।

बनाम

आम जनता

श्री जय गोपाल पुत्र श्री आशा राम, निवासी मोहल्ला चीडांवाली नजदीक कच्चा टैंक नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ने अधीन धारा 13 (3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत आवेदन-पत्र प्रस्तुत करके प्रार्थना की है कि उसके पिता श्री आशा राम पुत्र भूला राम जिनकी मृत्यु तिथि 15-8-1997 है को नगरपालिका परिषद्‌ नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं करवाया गया है। जिसे प्रार्थी अब दर्ज करवाना चाहता है।

अतः सर्वसाधारण को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि इस सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को उजर या एतराज हो तो वह स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि द्वारा मिति 12-12-2014 को सुबह दस बजे अदालत में उपस्थित आकर प्रस्तुत करें। बसूरत दीगर श्री आशा राम पुत्र भूला राम की मृत्यु तिथि को दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए जावेंगे। 4816 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 दिसम्बर, 2014/13 अग्रहायण, 1936 आज दिनांक 25-11-2014 को हमारे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर। आर0 डी0 हरनोट, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार), नाहन, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश।

--------

ब अदालत श्री आर0 डी0 हरनोट, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार) नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) मिसल नं0 : 104/2014 तारीख मरजुआ : 24-11-2014 श्री सुरेश पाल पुत्र श्री मिश्री लाल, निवासी मोहल्ला नया बाजार नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)।

बनाम

आम जनता

श्री सुरेश पाल पुत्र श्री मिश्री लाल, निवासी मोहल्ला नया बाजार नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ने अधीन धारा 13 (3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत आवेदन-पत्र प्रस्तुत करके प्रार्थना की है कि उसके पुत्र नितिन जिसकी जन्म तिथि 23-11-1990 है का नाम नगरपालिका परिषद्‌ नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं करवाया गया है। जिसे प्रार्थी अब दर्ज करवाना चाहता है।

अतः सर्वसाधारण को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि इस सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को उजर या एतराज हो तो वह स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि द्वारा मिति 12-12-2014 को सुबह दस बजे अदालत में उपस्थित आकर प्रस्तुत करें। बसूरत दीगर नितिन की जन्म तिथि को दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए जावेंगे।

आज दिनांक 25-11-2014 को हमारे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर। आर0 डी0 हरनोट, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार), नाहन, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश।

--------

ब अदालत श्री आर0 डी0 हरनोट, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार) नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) मिसल नं0 : 103/2014 तारीख मरजुआ : 24-11-2014 श्री गुरयाल पुत्र श्री देश राज, निवासी ग्राम रामपुर जट्‌टां, डा0 काला अम्ब, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)।

बनाम

आम जनता

श्री गुरयाल पुत्र श्री देश राज, निवासी ग्राम रामपुर जट्‌टां, डा0 काला अम्ब, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ने अधीन धारा 13 (3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत आवेदन-पत्र प्रस्तुत करके प्रार्थना की है कि उसके पुत्र सौरव जिसकी जन्म तिथि 21-6-1994 है का नाम ग्राम पंचायत4817 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 दिसम्बर, 2014/13 अग्रहायण, 1936 काला अम्ब, तहसील नाहन, जिला सिरमौर के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं करवाया गया है। जिसे प्रार्थी अब दर्ज करवाना चाहता है।

अतः सर्वसाधारण को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि इस सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को उजर या एतराज हो तो वह स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि द्वारा मिति 12-12-2014 को सुबह दस बजे अदालत में उपस्थित आकर प्रस्तुत करें। बसूरत दीगर सौरव की जन्म तिथि को दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए जावेंगे।

आज दिनांक 26-11-2014 को हमारे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर। आर0 डी0 हरनोट, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार), नाहन, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश।

--------

ब अदालत श्री श्रवण मान्टा (एच0ए0एस0), उप-मण्डल दण्डाधिकारी, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश

श्री निशान्त चौधरी पुत्र श्री जगननाथ चौधरी, निवासी विला मकान नं0 43, वार्ड नं0 11, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)।

बनाम

1. आम जनता

2. सचिव ग्राम पंचायत

3. कार्यकारी अधिकारी नगरपालिका

विषय.--प्रार्थना-पत्र जेर धारा 8 (4) के अन्तर्गत विवाह के पंजीकरण बारे।

श्री निशान्त चौधरी पुत्र श्री जगननाथ चौधरी, निवासी विला मकान नं0 43, वार्ड नं0 11, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ने प्रार्थना-पत्र मय हल्फिया ब्यान इस आशय से गुजारा है कि उसकी शादी श्रीमती हिमानी सयाल पुत्री श्री देविन्द्र सयाल नि0 ग्राम व डा0 हाजीपुर, तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर (पंजाब) के साथ दिनांक 21-1-2014 को हुई है, जिसे प्रार्थी पंचायत में दर्ज नहीं करवा सका। जिसे अब दर्ज करवाना चाहता है।

अतः इस सम्बन्ध में सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि प्रार्थी की शादी के पंजीकरण बारे यदि किसी व्यक्ति को कोई उजर या एतराज हो तो वह दिनांक 26-12-2014 से पूर्व असालतन या वकालतन इस अदालत में हाजर आकर अपने उजरात/एतराज पेश कर सकता/सकती है। हाजिर न आने की सूरत में नियमानुसार शादी पंजीकरण के आदेश पारित कर दिए जाएंगे।

आज दिनांक 25-11-2014 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर। श्रवण मान्टा, उप-मण्डल दण्डाधिकारी, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश।4818 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 दिसम्बर, 2014/13 अग्रहायण, 1936

TRANSPORT DEPARTMENT

NOTIFICATION

Shimla-02, the 29th November, 2014

No. TPT-C(9)-7/2003.—The Governor of Himachal Pradesh in exercise of the powers vested under Section (6) of section -41 of the Motor Vehicles Act, 1988(No.59 of 1988) and all other powers enabling her in this behalf is pleased to allot/release registration marks/number from Sr. No. 101 to 9999 under the Registration Mark HP-17-D to Registering and Licensing Authority, Poanta Sahib Distt Sirmour, Himachal Pradesh, for registration of motor vehicles, from the date of publication in HP Rajpatra (extra ordinary).

By order, (AJAY MITTAL), Additional Chief Secretary (Transport).

नियन्त्रक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री, हिमाचल प्रदेश, शिमला-5 द्वारा मुद्रित तथा प्रकाशित इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षरित राजपत्र, वैबसाइट http://rajpatrahimachal.nic.in पर उपलब्ध है एवम्‌ ऑनलाइन सत्यापित किया जा सकता है

Cite this issue. Himachal Pradesh Gazette, Government of Himachal Pradesh, 04 December 2014. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.himachal.2014-12-04.179_gazette_2014-12_4_2014/. Archive identifier in.gazette.himachal.2014-12-04.179_gazette_2014-12_4_2014.