Servants of Knowledge
Himachal Pradesh Gazette · Government of Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Gazette, No. 247, 04 March 2015

Published 04 March 2015

Gazette no.
247
Gazetteid
247/GAZETTE/2015-04/03/2015
Identifier
in.gazette.himachal.2015-03-04.247_gazette_2015-3_4_2015
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

राजपत्र, हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित बुधवार, 4 मार्च, 2015/13 फाल्गुन, 1936

हिमाचल प्रदेश सरकार

पंचायती राज विभाग

अधिसूचना

शिमला-171009, 3 मार्च, 2015

संख्याः पीसीएच-एचए(1)3/2013.-क्योंकि विभाग में, जिला शिमला के विकास खण्ड रामपुर की ग्राम सभा 'चण्डी ब्राण्डा' का नाम बदलकर 'जघोरी' रखने हेतु प्रस्तावना विचाराधीन है ;

अतः हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 (वर्ष 1994 का 4) की धारा 3 की उप-धारा (2) के खण्ड(घ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला शिमला के विकास 247-राजपत्र/2015-04-03-2015 (6713) 6714 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 मार्च, 2015/13 फाल्गुन, 1936 खण्ड रामपुर की ग्राम सभा चण्डी ब्राण्डा का नाम बदलकर जघोरी रखने का प्रस्ताव करते हैं और यथा अपेक्षित सम्बन्धित ग्राम सभा सदस्यों की जानकारी एवं सार्वजनिक आक्षेप आमंत्रित करने के लिए हिमाचल प्रदेश के राजपत्र में प्रकाशित करने एवं जिला शिमला के उपायुक्त को, उक्त बारे सुझावों/आक्षेपों को प्राप्त करने तथा उन पर विचार करने के लिए प्राधिकृत करने के आदेश प्रदान करते हैं ;

यदि ग्राम सभा चण्डी ब्राण्डा का नाम बदलकर जघोरी रखने के संबन्ध में, संबन्धित ग्राम सभा सदस्यों को कोई आपत्ति/सुझाव प्रस्तुत करना हो तो वे अपने आक्षेप या सुझाव इस अधिसूचना के प्रकाशन के दिनांक से 30 दिनों की अवधि के भीतर उपायुक्त शिमला को प्रस्तुत कर सकेंगे। उपरोक्त नियत अवधि के अवसान के पश्चात्‌्‌ आक्षेप या सुझाव, जो कोई भी हों, ग्रहण नहीं किए जाएंगे ;

राज्य सरकार, जिला शिमला, विकास खण्ड रामपुर की ग्राम सभा चण्डी ब्राण्डा का नाम बदलने के सम्बन्ध में अन्तिम अधिसूचना, उपायुक्त शिमला की सिफारिश के दृष्टिगत जारी करेगी।

आदेश द्वारा,

हस्ता0/- प्रधान सचिव (पंचायती राज)।

--------

EXCISE AND TAXATION DEPARTMENT

NOTIFICATION

Shimla-171002, 3rd March, 2015

No.EXN-B(1)-3/2009-Loose.—The Governor, Himachal Pradesh is pleased to order to fill up the 02 posts of Computer Operators on regular basis instead through outsources from service providers as created earlier vide this Department Notification EXN-B(1)-3/2009 dated 18.07.2013.

The Governor, Himachal Pradesh is further pleased to fill up these 02 post of Computer Operators by way of permanent absorption of services of Sh. Naresh Sharma and Ritu Uppal, Computer Operators working in the Technical Service Agency (TSA) in the Excise and Taxation Department from Himachal Pradesh State Electronics Development Corporation Ltd, subject to fulfillment of all codal formalities in this regard by the Department.

By order, DR. SHRIKANT BALDI, Principal Secretary (E&T).

___________

TRANSPORT DEPARTMENT

NOTIFICATION

Shimla-2, 3rd March, 2015

No-TPT-B(6)-1/2000-II.—The Governor, Himachal Pradesh is pleased to order the transfer and posting of following Regional Transport Officers (Non-HAS) of Transport Department with immediate effect in the public interest:—

6715 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 मार्च, 2015/13 फाल्गुन, 1936 1. Smt. Krishna Negi, RTO, Dharamsala, Distt. Kangra to the post of RTO, Chamba

relieving Sh. Ram Prakash Supdt.Grade-II of this additional charge.

2. Sh. Ashwani Kumar, (HAS) RTO, (Flying Squad) Kangra shall hold the additional Charge of RTO, Dharamsala on temporary basis till another officer is posted by the Department of Personnel.

3. Sh. Onkar Singh, Suprintendent Grade-I office of Directorate of Transport HP Shimla-4 on his adhoc promotion as Regional Transport Officer, Una against vacancy.

The above officers are further directed to join their duties at place of their posting and send their joining report to this department immediately.

By order, AJAY MITTAL, Additional Chief Secretary (Transport).

____________

TRANSPORT DEPARTMENT

NOTIFICATION

Shimla-2, the 3rd March, 2015

No-TPT-B(6)-1/2000-I.—The Governor, Himachal Pradesh is pleased to order the promotion of Sh. Onkar Singh, Suprintendent Grade-I of Transport Department, Himachal Pradesh to the post of Regional Transport Officer (Non-HAS) Class-I Gazetted in the pay band of Rs. 10300-34800+Rs.5000 Grade Pay, purely on adhoc basis for a period of six months with immediate effect in public interest.

The promotion shall not confer any right upon the officer for regular promotion.

The posting order of above officer shall be issued separately.

By order, AJAY MITTAL, Additional Chief Secretary (Transport).

____________

सामान्य प्रशासन विभाग

ख-अनुभाग

अधिसूचना

शिमला-2, 3 मार्च, 2015

स्ांख्याः जीएडी-बी-(ए) 1-5/2013-1 (कांगड़ा).-हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की राय है कि ऐसा करना आवश्यक है कि निम्नलिखित स्तम्भ संख्या 6 में दर्शाए गए पटवार वृत्तों से गठित, जिला कांगड़ा में एक नई उप-तहसील दरिणी सृजित की जाए, ताकि नजदीक के गांवों के सम्बद्ध लोगों को बेहतर सेवाएं 6716 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 मार्च, 2015/13 फाल्गुन, 1936 उपलब्ध करवाई जा सकें और जिससे उनको होने वाली असुविधा से निवारित किया जा सके तथा बेहतर प्रशासनिक नियन्त्रण हो सके।

अतः हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम, 1954 (1954 का अधिनियम संख्यांक 6) की धारा 6 और रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 (1908 का अधिनियम संख्यांक 16) की धारा 5 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में एक नई उप-तहसील दरिणी का सृजन करते हैं :-

जिला मुख्यालय सम्मिलित किए

उप-तहसील का नाम

उप-मण्डल का नाम

तहसील का नाम

गए पटवार वृृत्त

तहसील का नाम जिससे अपवर्जित किए गए 1 2 3 4 5 6 7 दरिणी धर्मशाला शाहपुर कांगड़ा दरिणी 1. बोह शाहपुर

2. रिडकमार

3. सल्ली

4. दरिणी

5. करेरी धर्मशाला

आदेश द्वारा, पी.मित्रा, मुख्य सचिव।

___________

[Authoritative English text of the Government Notification NO. GAB-(A)-1-5/2013-1

(Kangra) Dated 3-3-2015 as required under clause(3) of Article 348 of the Constitution of India].

GENERAL ADMINISTRATION DEPARTMENT

B-SECTION

NOTIFICATION

Shimla-2, the 3rd March, 2015

No. GAD-B-(A)-1-5/2013-1 (Kangra).—Whereas, the Governor of Himachal Pradesh is of the opinion that it is necessary to do so that a new Sub-Tehsil Darini, District Kangra may be created consisting of the Patwar Circles shown in column 6, below to provide better services to the concerned people of nearby villages and to avoid inconvenience faced by them and to have the better administrative control.

Now, therefore, in exercise of the powers conferred by Section 6 of the Himachal Pradesh Land Revenue Act, 1954 (Act No. 6 of 1954) and Section 5 of the Registration Act, 1908 (Act No.

6717 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 मार्च, 2015/13 फाल्गुन, 1936

16 of 1908), the Governor, Himachal Pradesh is pleased to create a new Sub-Tehsil at Darini in District Kangra, Himachal Pradesh:—

District Head-

Name of the Sub-Tehsil

Name of Sub Division

Name of Tehsil

quarter

Patwar Circles Included

Name of Tehsil from where excluded 1 2 3 4 5 6 7 Darini Dharamshala Shahapur Kangra Darini 1. Boh Shahapur

2. Ridkamar

3. Salli

4. Darini

5. Kareri Dharamshala

By order, P. MITRA, Chief Secretary.

___________

ब अदालत सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ब मुकद्दमा :

श्री लच्छमी राम पुत्र श्री रामजीदास, निवासी सनाणा, उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)

बनाम

आम जनता

नोटिस बनाम आम जनता।

श्री लच्छमी राम पुत्र श्री रामजीदास, निवासी सनाणा, उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ने इस अदालत में एक दरख्वास्त गुजारी है कि राजस्व रिकॉर्ड डुंगी कंडयोण में उसके पिता का नाम रामजी दास पुत्र शेर सिंह है। जबकि राजस्व रिकॉर्ड मौजा जैयन्चा मझाई में खेउ पुत्र श्री मोहनू दर्ज है। जिसकी पुष्टि हेतु प्रार्थी ने आवेदन पत्र मय ब्यान हल्फी, नकल जमाबन्दी, प्रस्तुत किया है। जिसे वह अब राजस्व रिकॉर्ड मौजा जैयन्चा मझाई में रामजी दास पुत्र शेर सिंह दर्ज करवाना चाहता है।

अतः इस नोटिस द्वारा समस्त जनता ग्राम जैयन्चा मझाई व प्रार्थी के समस्त रिश्तेदारों को सूचित किया जाता है कि किसी को उक्त रामजी दास पुत्र शेर सिंह का नाम राजस्व रिकॉर्ड मौजा जैयन्चा मझाई के रिकॉर्ड में दर्ज करने बारे उजर व एतराज हो तो इश्तहार जारी होने के एक माह के भीतर इस अदालत को असालतन या वकालतन हाजिर होकर अपना एतराज पेश कर सकता/सकती है। उसके उपरान्त कोई उजर व एतराज नहीं सुना जाएगा और नियमानुसार प्रार्थना-पत्र का निपटारा कर दिया जाएगा।

आज दिनांक 7-2-2015 कोे मेरेे हस्ताक्षर एवं कार्यालय की मोहर द्वारा जारी किया गया। मोहर। हस्ताक्षरित/- सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)।6718 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 मार्च, 2015/13 फाल्गुन, 1936 ब अदालत सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ब मुकद्दमा :

श्री सलिन्द्र सिंह पुत्र श्री किरपा राम, निवासी ठन्डोली, उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)

बनाम

आम जनता

नोटिस बनाम आम जनता।

श्री सलिन्द्र सिंह पुत्र श्री किरपा राम, निवासी ठन्डोली, उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ने इस अदालत में एक दरख्वास्त गुजारी है कि ग्राम पंचायत बिरला से जारी आधार कार्ड में उसका नाम सलिन्द्र सिंह दर्ज है। जबकि राजस्व रिकॉर्ड मौजा ठन्डोली में सुरेन्द्र सिंह दर्ज है। जिसकी पुष्टि हेतु प्रार्थी ने आवेदन पत्र मय ब्यान हल्फी, नकल जमाबन्दी, नकल आधार कार्ड प्रस्तुत किया है। जिसे वह अब राजस्व रिकॉर्ड मौजा ठन्डोली में सलिन्द्र सिंह दर्ज करवाना चाहता है।

अतः इस नोटिस द्वारा समस्त जनता ग्राम ठन्डोली व प्रार्थी के समस्त रिश्तेदारों को सूचित किया जाता है कि किसी को उक्त सलिन्द्र सिंह का नाम राजस्व रिकॉर्ड मौजा ठन्डोली के रिकॉर्ड में दर्ज करने बारे उजर व एतराज हो तो वह ईश्तहार जारी होने के एक माह के भीतर इस अदालत को असालतन या वकालतन हाजिर होकर अपना एतराज पेश कर सकता/सकती है। उसके उपरान्त कोई उजर व एतराज नहीं सुना जाएगा और नियमानुसार प्रार्थना-पत्र का निपटारा कर दिया जाएगा।

आज दिनांक 30-1-2015 कोे मेरेे हस्ताक्षर एवं कार्यालय की मोहर द्वारा जारी किया गया। मोहर। हस्ताक्षरित/- सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)।

-------

ब अदालत सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ब मुकद्दमा :

श्रीमती सुमित्रा पत्नी मंगल सिंह, निवासी डाडा खेलू, उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)

बनाम

आम जनता

नोटिस बनाम आम जनता।

श्रीमती सुमित्रा पत्नी मंगल सिंह, निवासी डाडा खेलू, उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ने इस अदालत में एक दरख्वास्त गुजारी है कि ग्राम पंचायत महीपूर रिकॉर्ड में उसके पिता का नाम पुन्नू राम दर्ज है। जबकि राजस्व रिकॉर्ड मौजा महीपूर में पूर्णा नन्द दर्ज है। जिसकी पुष्टि हेतु प्रार्थिया ने आवेदन पत्र मय ब्यान हल्फी, नकल जमाबन्दी, नकल परिवार रजिस्टर प्रस्तुत किया है। जिसे वह अब राजस्व रिकॉर्ड मौजा महीपूर में पुन्नू राम दर्ज करवाना चाहती है।6719 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 मार्च, 2015/13 फाल्गुन, 1936 अतः इस नोटिस द्वारा समस्त जनता ग्राम महीपूर व प्रार्थिया के समस्त रिश्तेदारों को सूचित किया जाता है कि किसी को उक्त पुन्नू राम का नाम राजस्व रिकॉर्ड मौजा महीपूर के रिकॉर्ड में दर्ज करने बारे उजर व एतराज हो तो वह दिनांक 10-3-2015 को असालतन या वकालतन हाजिर होकर अपना एतराज पेश कर सकता/सकती है। उसके उपरान्त कोई उजर व एतराज नहीं सुना जाएगा और नियमानुसार प्रार्थना-पत्र का निपटारा कर दिया जाएगा।

आज दिनांक 30-1-2015 कोे मेरेे हस्ताक्षर एवं कार्यालय की मोहर द्वारा जारी किया गया। मोहर। हस्ताक्षरित/- सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)।

--------

ब अदालत सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ब मुकद्दमा :

श्री जगमोहन सिंह पुत्र श्री गंगा राम, निवासी खैरी चैगन, उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)

बनाम

आम जनता

नोटिस बनाम आम जनता।

श्री जगमोहन सिंह पुत्र श्री गंगा राम, निवासी खैरी चैगन, उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ने इस अदालत में एक दरख्वास्त गुजारी है कि ग्राम पंचायत कोटला मोलर के रिकॉर्ड में उसका नाम जगमोहन सिंह दर्ज नहीं है। जबकि राजस्व रिकॉर्ड मौजा खैरी चैगन में जगत सिंह दर्ज है। जिसकी पुष्टि हेतु प्रार्थी ने आवेदन पत्र मय ब्यान हल्फी, नकल जमाबन्दी, नकल राशन कार्ड प्रस्तुत किया है। जिसे वह अब राजस्व रिकॉर्ड मौजा खैरी चैगन में जगमोहन सिंह दर्ज करवाना चाहता है।

अतः इस नोटिस द्वारा समस्त जनता ग्राम खैरी चैगन व प्रार्थी के समस्त रिश्तेदारों को सूचित किया जाता है कि किसी को उक्त जगमोहन सिंह का नाम राजस्व रिकॉर्ड मौजा खैरी चैगन के रिकॉर्ड में दर्ज करने बारे उजर व एतराज हो तो वह दिनांक 20-3-2015 को असालतन या वकालतन हाजिर होकर अपना एतराज पेश कर सकता/सकती है। उसके उपरान्त कोई उजर व एतराज नहीं सुना जाएगा और नियमानुसार प्रार्थना-पत्र का निपटारा कर दिया जाएगा।

आज दिनांक 7-2-2015 कोे मेरेे हस्ताक्षर एवं कार्यालय की मोहर द्वारा जारी किया गया। मोहर। हस्ताक्षरित/- सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)।6720 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 मार्च, 2015/13 फाल्गुन, 1936 ब अदालत श्री दुली चन्द, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ब मुकद्दमा :

श्रीमती मोनिका पत्नी श्री सन्दीप, निवासी बंगाला कलौनी, उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)

बनाम

आम जनता

नोटिस बनाम आम जनता।

श्रीमती मोनिका पत्नी श्री सन्दीप, निवासी बंगाला कलौनी, उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ने इस अदालत में एक प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया है कि उसके बच्चों के जन्म तिथि महीमा दिनांक 1-4-2006 पुत्री, सोरब दिनांक 6-3-2011, ग्राम पंचायत ददाहू के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। जिसकी पुष्टि हेतु ब्यान हल्फी, परिवार रजिस्टर की नकल, सचिव ग्राम पंचायत का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया है। पंचायत रिकॉर्ड में अपने बच्चों की जन्म तिथियां महीमा दिनांक 1-4-2006 पुत्री, सोरब दिनांक 6-3-2011 पुत्र सन्दीप दर्ज करवाना चाहती है।

अतः इस नोटिस द्वारा समस्त जनता ग्राम बंगााला कलौनी ददाहू व प्रार्थिया के समस्त रिश्तेदारों को सूचित किया जाता है कि किसी को उक्त बच्चों की जन्म तिथियां का ग्राम पंचायत ददाहू, उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) में दर्ज करने बारे उजर व एतराज हो तो वह इस अदालत में असालतन या वकालतन हाजिर होकर उजर/एतराज पेश कर सकता/सकती है। राजपत्र में प्रकाशित की तिथि से एक माह के अन्दर कोई आपाि न होने की सूरत में प्रार्थना-पत्र पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। आज दिनांक 6-2-2015 कोे मेरेे हस्ताक्षर एवं कार्यालय की मोहर द्वारा जारी किया गया। मोहर। हस्ताक्षरित/- सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)।

-------

ब अदालत श्री आर0 डी0 हरनोट, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार), नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) श्री महेश शर्मा पुत्र श्री राम मूर्ति, निवासी MIG-12, H.B. Colony नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)।

बनाम

आम जनता

श्री महेश शर्मा पुत्र श्री राम मूर्ति, निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ने अधीन धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत आवेदन-पत्र प्रस्तुत करके प्रार्थना की है कि उसकी पुत्री मलिका शर्मा जिसकी जन्म तिथि 6-1-1990 है, का नाम नगरपालिका परिषद्‌ नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं करवाया गया है। जिसे प्रार्थी अब दर्ज करवाना चाहता है।6721 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 मार्च, 2015/13 फाल्गुन, 1936 अतः सर्वसाधारण को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि इस सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को उजर या एतराज हो तो वह स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि द्वारा मिति 23-3-2015 को सुबह दस बजे अदालत में उपस्थित आकर प्रस्तुत करे। बसूरत दीगर मलिका शर्मा की जन्म तिथि को दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए जायेंगे।

आज दिनांक 24-2-2015 को हमारे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर। आर0 डी0 हरनोट, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार), नाहन, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश।

--------

ब अदालत श्री आर0 डी0 हरनोट, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार), नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) श्री श्याम सिंह पुत्र श्री भगवान सिंह, निवासी शमशेरपुर कैन्ट नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)।

बनाम

आम जनता

श्री श्याम सिंह पुत्र श्री भगवान सिंह, निवासी शमशेरपुर कैन्ट नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ने अधीन धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत आवेदन-पत्र प्रस्तुत करके प्रार्थना की है कि उसकी पुत्री रोहनिका जिसकी जन्म तिथि 3-3-1981 है, का नाम नगरपालिका परिषद्‌ नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं करवाया गया है। जिसे प्रार्थी अब दर्ज करवाना चाहता है।

अतः सर्वसाधारण को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि इस सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को उजर या एतराज हो तो वह स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि द्वारा मिति 23-3-2015 को सुबह दस बजे अदालत में उपस्थित आकर प्रस्तुत करे। बसूरत दीगर रोहनिका की जन्म तिथि को दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए जायेंगे।

आज दिनांक 24-2-2015 को हमारे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर। आर0 डी0 हरनोट, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार), नाहन, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश।

--------

ब अदालत श्री आर0 डी0 हरनोट, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार), नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) श्रीमती पूनम पत्नी स्व0 श्री विनोद कुमार, निवासी मो0 बाल्मिकी बस्ती नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)।

बनाम

आम जनता

6722 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 मार्च, 2015/13 फाल्गुन, 1936 श्रीमती पूनम पत्नी स्व0 श्री विनोद कुमार, निवासी मो0 बाल्मिकी बस्ती नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ने अधीन धारा 13 (3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत आवेदन-पत्र प्रस्तुत करके प्रार्थना की है कि उसके पुत्र अवीन कुमार जिसकी जन्म तिथि 5-9-1996 है, का नाम नगरपालिका परिषद्‌ नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं करवाया गया है। जिसे प्रार्थिया अब दर्ज करवाना चाहती है।

अतः सर्वसाधारण को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि इस सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को उजर या एतराज हो तो वह स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि द्वारा मिति 23-3-2015 को सुबह दस बजे अदालत में उपस्थित आकर प्रस्तुत करे। बसूरत दीगर अवीन कुमार की जन्म तिथि को दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए जायेंगे।

आज दिनांक 24-2-2015 को हमारे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर। आर0 डी0 हरनोट, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार), नाहन, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश।

--------

ब अदालत श्री आर0 डी0 हरनोट, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार), नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) श्री निजामुदीन अली अहमद अंसारी पुत्र श्री नावेद अंसारी, निवासी मकान नं0 321/7, मोहल्ला रानीताल नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)।

बनाम

आम जनता

श्री निजामुदीन अली अहमद अंसारी पुत्र श्री नावेद अंसारी, निवासी मकान नं0 321/7, मोहल्ला रानीताल नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ने अधीन धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत आवेदन-पत्र प्रस्तुत करके प्रार्थना की है कि उसकी जन्म तिथि 7-5-1992 है, का नाम नगरपालिका परिषद्‌ नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं करवाया गया है। जिसे प्रार्थी अब दर्ज करवाना चाहता है।

अतः सर्वसाधारण को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि इस सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को उजर या एतराज हो तो वह स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि द्वारा मिति 23-3-2015 को सुबह दस बजे अदालत में उपस्थित आकर प्रस्तुत करे। बसूरत दीगर निजामुदीन अली अहमद अंसारी की जन्म तिथि को दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए जायेंगे।

आज दिनांक 24-2-2015 को हमारे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर। आर0 डी0 हरनोट, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार), नाहन, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश।6723 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 मार्च, 2015/13 फाल्गुन, 1936 ब अदालत श्री आर0 डी0 हरनोट, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार), नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) श्री रफीक मोहम्मद पुत्र श्री नूर मोहम्मद, निवासी सैनवाला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)

बनाम

आम जनता

श्री रफीक मोहम्मद पुत्र श्री नूर मोहम्मद, निवासी सैनवाला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ने अधीन धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत आवेदन-पत्र प्रस्तुत करके प्रार्थना की है कि उसके पुत्र नीरज जिसकी जन्म तिथि 2-6-1996 है, का नाम ग्राम पंचायत सैनवाला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं करवाया गया है। जिसे प्रार्थी अब दर्ज करवाना चाहता है। अतः सर्वसाधारण को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि इस सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को उजर या एतराज हो तो वह स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि द्वारा मिति 23-3-2015 को सुबह दस बजे अदालत में उपस्थित आकर प्रस्तुत करे। बसूरत दीगर नीरज की जन्म तिथि को दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए जायेंगे।

आज दिनांक 24-2-2015 को हमारे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर। आर0 डी0 हरनोट, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार), नाहन, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश।

--------

ब अदालत श्री आर0 डी0 हरनोट, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार), नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) श्री मो0 अयाज पुत्र श्री खलील मोहम्मद, निवासी बड़ा चौक नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)।

बनाम

आम जनता

श्री मो0 अयाज पुत्र श्री खलील मोहम्मद, निवासी बड़ा चौक नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ने अधीन धारा 13 (3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत आवेदन-पत्र प्रस्तुत करके प्रार्थना की है कि उसके पुत्र मोहम्मद मूसा जिसकी जन्म तिथि 10-8-2007 है, का नाम नगर पालिका परिषद्‌ नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं करवाया गया है। जिसे प्रार्थी अब दर्ज करवाना चाहता है।

अतः सर्वसाधारण को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि इस सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को उजर या एतराज हो तो वह स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि द्वारा मिति 23-3-2015 को सुबह दस बजे 6724 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 4 मार्च, 2015/13 फाल्गुन, 1936 अदालत में उपस्थित आकर प्रस्तुत करे। बसूरत दीगर मोहम्मद मूसा की जन्म तिथि को दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए जायेंगे।

आज दिनांक 24-2-2015 को हमारे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर। आर0 डी0 हरनोट, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार), नाहन, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश। नियन्त्रक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री, हिमाचल प्रदेश, शिमला-5 द्वारा मुद्रित तथा प्रकाशित इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षरित राजपत्र, वैबसाइट http://rajpatrahimachal.nic.in पर उपलब्ध है एवम्‌ ऑनलाइन सत्यापित किया जा सकता है

Cite this issue. Himachal Pradesh Gazette, Government of Himachal Pradesh, 04 March 2015. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.himachal.2015-03-04.247_gazette_2015-3_4_2015/. Archive identifier in.gazette.himachal.2015-03-04.247_gazette_2015-3_4_2015.