Servants of Knowledge
Himachal Pradesh Gazette · Government of Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Gazette, No. 13, 22 April 2015

Published 22 April 2015

Gazette no.
13
Gazetteid
13/GAZETTE/2015-22/04/2015
Identifier
in.gazette.himachal.2015-04-22.13_gazette_2015-4_22_2015
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

राजपत्र, हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित

बुधवार, 22 अप्रैल, 2015/2 वैशाख, 1937

हिमाचल प्रदेश सरकार

ब अदालत श्री कृष्ण चन्द (हि0 प्र0 से0), उप-मण्डल दण्डाधिकारी, चम्बा, जिला चम्बा, हिमाचल प्रदेश अनिता कुमारी पुत्री श्री रोशन लाल, निवासी गांव मल्ला, डाकघर खुन्देल, तहसील व जिला चम्बा (हि0 प्र0)।

बनाम

आम जनता एवं ग्राम सभा, ग्राम पंचायत खुन्देल, विकास खण्ड मैहला, तहसील चम्बा विषय.-जन्मतिथि पंजीकरण सम्बन्धी।

13-राजपत्र/2015-22-04-2015 (425) 426 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 22 अप्रैल, 2015/2 वैशाख, 1937 इस अदालत में अनिता कुमारी पुत्री श्री रोशन लाल, निवासी गांव मल्ला, डाकघर खुन्देल, तहसील व जिला चम्बा (हि0 प्र0) ने एक दरख्वास्त देकर अनुरोध किया है कि उसकी जन्म तिथि 22-2-1980 है लेकिन जन्म से सम्बन्धित घटना ग्राम पंचायत खुन्देल, विकास खंड मैहला, तहसील चम्बा के अभिलेख में दर्ज न है। अतः सर्वसाधारण जनता को इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि अनिता कुमारी पुत्री श्री रोशन लाल की जन्म तिथि को ग्राम पंचायत खुन्देल, विकास खंड मैहला के अभिलेख में दर्ज करने पर अगर किसी को किसी भी प्रकार की कोई आपाि है तो वह असालतन या वकालतन अपनी आपाि इस अदालत में दिनांक 27 अप्रैल, 2015 तक सुबह 10 बजे से सायं 5.00 बजे तक दर्ज करवा सकता है। निर्धारित अवधि में आपाि न आने की सूरत में प्रार्थिन की जन्म तिथि को दर्ज करने के आदेश सम्बन्धित पंचायत/नगर परिषद्‌ को पारित कर दिए जायेंगे।

आज दिनांक 23-3-2015 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत सहित जारी हुये।

मोहर।

कृष्ण चन्द (हि0 प्र0 से0), उप-मण्डल दण्डाधिकारी, चम्बा, जिला चम्बा (हि0 प्र0)।

----------

ब अदालत नायब तहसीलदार व अखत्यारात सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा (हि0 प्र0)

श्री Tenzin Pasang बनाम आम जनता विषय.-प्रार्थना-पत्र जेर धारा 13(3) हिमाचल प्रदेश पंजीकरण अधिनियम, 1969.

नोटिस बनाम आम जनता।

श्री Tenzin Pasang पुत्र श्री Nyima Wangyal, निवासी धर्मशाला, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा ने इस अदालत में शपथ-पत्र सहित मुकद्दमा दायर किया है कि उसके पुत्र Tenzin Pasang का जन्म दिनांक 15-6-1982 को हुआ है परन्तु एम0 सी0 धर्मशाला में जन्म तिथि पंजीकृत न है। अतः इसे पंजीकृत किये जाने के आदेश दिये जायें। इस नोटिस के द्वारा समस्त जनता को तथा सम्बन्धित सम्बन्धियों को सूचित किया जाता है कि यदि किसी को उपरोक्त Tenzin Pasang s/o Nyima Wangyal का जन्म पंजीकृत किये जाने बारे कोई एतराज हो तो वह अपना एतराज हमारी अदालत में दिनांक 27-4-2015 को असालतन या वकालतन हाजिर आकर अपना एतराज पेश कर सकता है अन्यथा मुताबिक शपथ-पत्र जन्म तिथि पंजीकृत किये जाने बारे आदेश पारित कर दिये जायेंगे।

आज दिनांक 25-3-2015 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी किया गया।

मोहर। हस्ताक्षरित/- कार्यकारी दण्डाधिकारी, धर्मशाला, जिला कांगड़ा (हि0 प्र0)।427 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 22 अप्रैल, 2015/2 वैशाख, 1937 ब अदालत नायब तहसीलदार एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी, उप-तहसील धीरा, जिला कांगड़ा (हि0 प्र0) केस नं0 : 04/2015 तारीख दायरा : 1-4-2015 तारीख पेशी : 27-4-2015 शीर्षक :

कुलवंत सिंह पुत्र श्री वचित्र सिंह, निवासी गांव व डा0 गगल खास, उप-तहसील धीरा, जिला कांगड़ा (हि0 प्र0)

. .प्रार्थी।

बनाम

प्रधान, ग्राम पंचायत गगल, उप-तहसील धीरा, जिला कांगड़ा . . प्रत्यार्थी। प्रार्थना-पत्र अधीन धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969.

प्रार्थी उपरोक्त ने इस न्यायालय में प्रार्थना-पत्र मय शपथ-पत्र पेश किया है कि उसके लड़के वलवीर सिंह का जन्म गांव व डा0 गगल खास, उप-तहसील धीरा, जिला कांगड़ा (हि0 प्र0) में दिनांक 19-6-1990 को हुआ है मगर अज्ञानतावश ग्राम पंचायत गगल के अभिलेख में दर्ज न है।

अतः इश्तहार राजपत्र द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी को उक्त जन्म पंजीकाण बारे कोई उजर या एतराज हो तो वह दिनांक 27-4-2015 को प्रातः 10 बजे असालतन या वकालतन अदालत में हाजिर आकर उजर पेश कर सकता है। इसके बाद कोई भी उजर या एतराज नहीें सुना जायेगा तथा वलवीर सिंह के जन्म पंजीकरण के आदेश सम्बन्धित ग्राम पंचायत नौरा को पारित कर दिये जायेंगे।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- नायब तहसीलदार एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी, उप-तहसील धीरा, जिला कांगड़ा (हि0 प्र0)।

-------

In the Court of Shri Rohit Rathour, HAS, Magistrate Officer-cum-Sub Divisional Magistrate,

Kullu (H.P.).

In the matter of :

1. Shri Budhi Singh , aged 27 years s/o Shri Ram Singh, r/o Village Rotspadu, P.O. Dral, Tehsil Jogindernagar, District Mandi (H.P.) at present Shop Owner of Aroma Electrical, near Petrol Pump, Shastri Nagar, Kullu, Tehsil and District Kullu(H.P.).

2. Romawati, aged 36 year d/o Shri Piru Ram, Village and P.O. Bhutti, Tehsil and . . Applicants. District Kullu (H.P.)

Versus

General public

Subject.—Proclamation for the registration of Marriage under section 16 of Special marriage Act, 1954.

428 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 22 अप्रैल, 2015/2 वैशाख, 1937 Shri Budhi Singh and Romawati have filed an application on dated 31-3-2015 alongwith affidavits in the court of undersigned inder section 16 of Special Marriage Act, 1954 that they have solmnized their marriage on 11-12-2014 and they are living as husband and wife since then, hence their marriage may be registered under special marriage Act, 1954.

Therefore, the general public is hereby informed through this that any person who has any objection regarding this marriage can file the objection personally or writing before this court on or before 30-4-2015. The objection received after 30-4-2015 will not be entertained and marriage will be registered accordingly.

Issued today 31-3-2015 under my hand and seal of the court.

Seal.

ROHIT RATHOUR,

Marriage Officer-cum-Sub Divisional Magistrate,

Kullu, District Kullu (H.P.).

___________

ब अदालत कार्यकारी दण्डाधिकारी, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश

प्रकरण संख्या : 63/15

श्रीमती रुकमणी देवी पुत्री श्री शुपा राम, निवासी किरोग, डा0 राजपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला . . वादी। सिरमौर (हि0 प्र0)

बनाम

आम जनता

. . प्रतिवादी। उनवान मुकद्दमा.-प्रार्थना-पत्र जेर धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969.

श्रीमती रुकमणी देवी पुत्री श्री शुपा राम, निवासी किरोग, डा0 राजपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हि0 प्र0) ने एक प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत करके निवेदन किया है कि आवेदिका किन्हीं कारणों से अपनी जन्म तिथि 1-12-1967 का इन्द्राज निर्धारित अवधि के अन्दर सम्बन्धित ग्राम पंचायत में दर्ज नहीं करवा पाई है। इस बारे आवेदिका द्वारा एक ब्यान हल्फी भी पेश किया गया है तथा इस सम्बन्ध में दो गवाहों के शपथ-पत्र भी आवेदिका ने अपने प्रार्थना-पत्र के साथ संलग्न किये हैं। आवेदिका ने ग्राम पंचायत डाण्डा में अपनी ऊपर वर्णित जन्म तिथि 1-12-1967 को दर्ज करने का अनुरोध किया है।

अतः इस इश्तहार द्वारा आम जनता को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को श्रीमती रुकमणी देवी की जन्म तिथि ग्राम पंचायत डाण्डा, तहसील पांवटा साहिब में दर्ज करने बारे कोई एतराज हो तो वह मिति 12-5-2015 को या इससे पूर्व हमारे न्यायालय में हाजिर होकर लिखित अथवा मौखिक एतराज पेश कर सकता है। उक्त निश्चित तिथि के बाद कोई भी एतराज मान्य नहीं होगा और समझा जायेगा कि उक्त श्रीमती रुकमणी देवी की जन्म तिथि को सम्बन्धित ग्राम पंचायत में दर्ज करने बारे किसी को कोई एतराज नहीं है तथा नियमानुसार जन्म तिथि पंजीकरण के आदेश जारी कर दिये जायेंगे। आज दिनांक 9-4-2015 को हमारे हस्ताक्षर व मोहर से जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/-

कार्यकारी दण्डाधिकारी, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)।429 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 22 अप्रैल, 2015/2 वैशाख, 1937 ब अदालत श्री विजय कुमार राय, तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी, तहसील बंगाणा, जिला ऊना (हि0 प्र0)

योग राज बनाम आम जनता प्रार्थना-पत्र नाम दरुस्ती कागजात।

उपरोक्त मुकद्दमा में योग राज पुत्र श्री लच्छमण, वासी गांव चम्बोआ, तहसील बंगाणा, जिला ऊना (हि0 प्र0) ने इस न्यायालय में आवेदन-पत्र प्रस्तुत किया है कि उसका दरुस्त नाम योग राज है परन्तु कागजात माल में उसका नाम जोग राज गलत दर्ज हुआ है जिसकी दरुस्ती कागजात माल में करने बारे आदेश पारित किये जायें।

अतः सर्वसाधारण को इस इश्तहार के माध्यम से सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को नाम दरुस्ती बारे कोई आपाि हो तो वह अपनी आपाि/एतराज दिनांक 23-4-2015 को इस न्यायालय में प्रातः 10.00 बजे असालतन या वकालतन प्रस्तुत कर सकता है। उजर प्राप्त न होने की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

आज दिनांक 4-4-2015 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी किया गया।

मोहर। विजय कुमार राय,

तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी, बंगाणा, जिला ऊना (हि0 प्र0)।

-------

ब अदालत हरी चन्द, नायब तहसीलदार एवम्‌ राजस्व अधिकारी तहसील बंगाणा, जिला ऊना (हि0 प्र0) श्री जगत राम पुत्र श्री राम चन्द, वासी महाल डोहक, तहसील बंगाणा, जिला ऊना (हि0 प्र0)

बनाम

आम जनता

प्रार्थना-पत्र बाबत राजरूव रिकॉर्ड में इन्तकाल दर्ज करने बारे।

उपरोक्त मुकद्दमा में श्री जगत राम पुत्र श्री राम चन्द, वासी महाल डोहक, तहसील ऊना (हि0प्र0) ने इस न्यायालय में एक आवेदन-पत्र प्रस्तुत किया कि वह श्रीमती सुखां देवी पत्नी स्व0 श्री हमीरां वासी महाल डोहक, तहसील बंगाणा, जिला ऊना (हि0 प्र0) खेवट नं0 74, खतौनी नं0 92, खसरा नं0 936, रकबा तादादी 00-03-30 हैक्टेयर के तहत राजस्व रिकॉर्ड गैर मौरूसी दर्ज है। इस भूमि पर प्रार्थी श्री जगत राम ने बतौर मालिक राजस्व अभिलेख में दर्ज किया जाना है। परन्तु उपरोक्त वर्णित श्रीमती सुखां देवी पत्नी स्व0 श्री हमीरां, वासी गांव डोहक को न्यायालय में हाजिर होने बारा बजरिया समन/मुस्त्री मुनादी द्वारा सूचित करवाया गया, परन्तु वह न्यायालय में हाजिर होने में असमर्थ रही। अतः जनसाधारण को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त के सम्बन्ध में किसी व्यक्ति या अन्य को जानकारी हो तो वह स्वयं या उसके उाराधिकारी असालतन/वकालतन न्यायालय में उपस्थित हो सकते हैं।

हरी चन्द,

नायब तहसीलदार एवम्‌ राजस्व अधिकारी, बंगाणा, जिला ऊना (हि0 प्र0)।430 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 22 अप्रैल, 2015/2 वैशाख, 1937 नियन्त्रक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री, हिमाचल प्रदेश, शिमला-5 द्वारा मुद्रित तथा प्रकाशित इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षरित राजपत्र, वैबसाइट http://rajpatrahimachal.nic.in पर उपलब्ध है एवम्‌ ऑनलाइन सत्यापित किया जा सकता है

Cite this issue. Himachal Pradesh Gazette, Government of Himachal Pradesh, 22 April 2015. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.himachal.2015-04-22.13_gazette_2015-4_22_2015/. Archive identifier in.gazette.himachal.2015-04-22.13_gazette_2015-4_22_2015.