Servants of Knowledge
Himachal Pradesh Gazette · Government of Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Gazette, No. 64, 02 July 2015

Published 02 July 2015

Gazette no.
64
Gazetteid
64/GAZETTE/2015-02/07/2015
Identifier
in.gazette.himachal.2015-07-02.64_gazette_2015-02_07_2015
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

राजपत्र, हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित वीरवार, 2 जुलाई, 2015/11 आषाढ़, 1937

हिमाचल प्रदेश सरकार

वन विभाग

अधिसूचना

शिमला-2, 30 जून, 2015

संख्याः एफ.एफ.ई.-बी.-जी.(8)-3/2004-भाग-2.--हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 20 की उपधारा (1) के खण्ड (ग) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, उप-मोहाल पण्डोगा उपरला, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश में अवस्थित 60.95.99 हैक्टेयर क्षेत्र को नीचे दिए गए ब्यौरे के अनुसार आरक्षित वन के रूप में घोषित करते हैंः-

64-राजपत्र/2015-02-07-2015 (1697)

क्रम स ं ख्या प्रस्तावित आरक्षित वन का नाम मौजा/मोहाल का नाम हदबस्त नम्बर (पुराना) खसरा नम्बर क्षेत्र हैक्टेयर में मुख्य दिशाएं/सीमाएं
1. बढेरा बढेरा 199 654, 655/1 5.03.40 उत्तर- सलोह दक्षिण-सांसोवाल पूर्व- रामपुर पश्चिम-मेइली (पंजाब)
2. पोलियां बीट टिब्बियां 525 695/3 5.00.80 उत्तर-जनानी दक्षिण-लसाडा. (पंजाब) पूर्व-पोलियां पश्चिम-जेजों (पंजाब)
3. भदसाली ज्ांगल भदसाली 197 601/1 15.00.18 उत्तर-ईसपुर उपरला दक्षिण-मोडी टिब्बियां (पंजाब) पूर्व- ठोलियां पश्चिम-मेइली (पंजाब)
4. ईसपुर ईसपुर उपरला 196 2/2, 3 और 4 11.99.78 उत्तर-पंडोगा दक्षिण-भदसाली पूर्व-ईसपुर पश्चिम-मेइली (पंजाब)
5. लाम लाम 449 529/2 9.00.00 उत्तर-चरोला दक्षिण-झम्बार पूर्व-मो मनियारं पश्चिम-नारी
6. बेहडाला चोखियाल 459 2012/1820 4.62.22 उत्तर-छातड़ा दक्षिण-देहलां पूर्व-बनगढ़ पश्चिम-जलग्रां
7. बसाल ठाकुरद्वारा 194 214, 215, 216, 223, 224, 225, 226, 228, 229, 2313/227, 2314/227 10.29.61 उत्तर-बदसाला दक्षिण- रैनसारी पूर्व-चलोला पश्चिम-गलुआ (बसाल)
कुल 60.95.99

यह अधिसूचना राजपत्र, हिमाचल प्रदेश में प्रकाशन की तारीख से प्रवृत होगी ।

आदेश द्वारा, तरूण श्रीधर, अतिरिक्त मुख्य सचिव ।1699 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 जुलाई, 2015/11 आषाढ़, 1937

[Authoritative English text of this Department Notification No. FFE-B-G(8)-3/2004-Pt.-II dated

30-06-2015 as required under clause (3) of Article 348 of the Constitution of India].

FORESTS DEPARTMENT

NOTIFICATION

Shimla-171002, 30th June, 2015

No. FFE-B-G(8)-3/2004-Pt.-II.— In exercise of the powers vested under clause (C) of sub- section (1) of Section 20 of the Indian Forest Act, 1927, the Governor, Himachal Pradesh is pleased to declare an area of 60.95.99 hectares situated in Mohal Pandoga, Upperla, Distt., Una, H.P., as Reserved Forests as per details given below:—

Sr. No. Name of proposed Reserve Forest Name of Mauza/Mohal (Old) Hadbast No. Khasra No. Area in ha. Main directions/ boundaries.
1. Badhera Badhera 199 654,655/1 5.03.40 North-Saloh South-Sansowal East-Rampur West-Maili (Pb).
2. Polian Beet Tibbian 525 695/3 5.00.80 North-Janani South-Lasara (Pb) East-Polian West-Jaijon (Pb).
3. Bhadsali Jungle Bhadsali 197 601/1 15.00.18 North-Ispur Uperla South-Moddi Tibbian (Pb) East-Tholian West-Maili (Pb)
4. Ispur Ispur Upperla 196 2/2, 3&4 11.99.78 North-Pandoga South-Bhadsali East-Ispur West-Maili (Pb)
5. Lam Lam 449 529/2 9.00.00 North-Charola South-Jhambar East-Mo Maniar West-Nari
6. Behdala Chokhyal 459 2012/ 1820 4.62.22 North-Chattara South-Dehlan East-Bangarh West-Jalgran
7. Basal Thakur Dwara 194 214,215, 216, 223, 224, 225, 226, 228, 229, 2313/ 227, 2314/ 227 10.29.61 North-Badsala South-Rainsary East-Chalola West-Galua (Basal)
Total 60.95.99
1700 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 जुलाई, 2015/11 आषाढ़, 1937

This notification shall come into effect with effect from the date of publication in the Rajpatra, Himachal Pradesh.

By order, TARUN SHRIDHAR, Addl. Chief Secretary.

_________

ब अदालत जनाब सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी, सदर, जिला बिलासपुर (हि0 प्र0)

मि0 नं0 : 52/10 of 2015 तारीख दायर : 30-4-2015 तारीख पेशी : 25-7-2015 लै0 कर्नल आशीष कुमार पुत्र श्री जगदीश कुमार, मकान नं0 5, उपमहाल रौडा, तहसील सदर, जिला बिलासपुर (हि0 प्र0) मिसल कब्जा नाजायज अधीन धारा 163 हि0 प्र0 भू0 राजस्व अधिनियम 1954.

उपरोक्त अनुवान प्रकरण में पटवारी हल्का मेन मार्किट सदर/क्षेत्रीय कानूनगो सदर, जिला बिलासपुर, हि0 प्र0 द्वारा कासर लै0 कर्नल आशीष कुमार पुत्र श्री जगदीश कुमार, मकान नं0 5, उपमहाल रौडा, तहसील सदर, जिला बिलासपुर, हि0 प्र0 के विरूद्ध मिसल कब्जा नाजायज तैयार करके अधोहस्ताक्षरी की अदालत में प्राप्त हुई है। कासर को नोटिस अधीन धारा 163 हि0 प्र0 भू0 राजस्व अधिनियम जारी किया गया। बार-बार नोटिस भेजने के वाबजूद सामान्य तरीके से भी कासर की तामील नहीं हो पाई। इससे अदालत को विश्वास हो चुका हे कि कासर को तामील साधारण तरीके से नहीं हो सकती जिस कारण कब्जा नाजायज का प्रकरण लम्बित होता जा रहा है।

अतः इस इश्तहार के माध्यम से कासर को सूचित किया जाता है कि वह दिनांक 25-7-15 को असालतन या वकालतन हाजिर आकर अपना एतराज पेश कर सकता है हाजिर ना आने की सूरत में एक तरफा कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

आज दिनांक 25-6-2015 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी किया।

मोहर।

हस्ताक्षरित/-

सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी,

सदर, जिला बिलासपुर (हि0 प्र0)।

-------

ब अदालत कार्यकारी दण्डाधिकारी हारचकियां, जिला कांगड़ा, हि0 प्र0

श्री वन्सी लाल पुत्र धनी राम, गांव चलाई, मौजा प्रगोड़, तहसील हारचकियां, जिला कांगड़ा, हि0 प्र0

बनाम1701 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 जुलाई, 2015/11 आषाढ़, 1937 आम जनता

विषय.-प्रार्थना-पत्र जेर धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969.

उपरोक्त प्रार्थी श्री वन्सी लाल पुत्र धनी राम, गांव चलाई, मौजा प्रगोड़, उप-तहसील हारचकियां, जिला कांगड़ा ने अधोहस्ताक्षरी की अदालत में प्रार्थना-पत्र मय हल्फिया इस आशय से गुजारा है कि उसके बेटे श्री राधेश्याम पुत्र वन्सी लाल का नाम व जन्म तिथि 24-3-1994, ग्राम पंचायत प्रगोड़ के रिकार्ड में दर्ज नहीं है जिसे दर्ज किया जावे।

इस सम्बन्ध में सर्वसाधारण को बजरिया इश्तहार सूचित किया जाता है कि प्रार्थी के बेटे श्री राधेश्याम पुत्र वन्सी लाल का नाम व जन्म तिथि 24-3-1994 जन्म/मृत्यु रिकार्ड रजिस्टर ग्राम पंचायत प्रगोड़ के रिकार्ड में दर्ज करने पर यदि किसी को आपाि या एतराज हो तो वह दिनांक 20-7-2015 को असालतन या वकालतन अदालत अधोहस्ताक्षरी आकर अपना एतराज दर्ज करवा सकता है। कोई एतराज दर्ज न होने की सूरत में एक तरफा कार्यवाही अमल में लाई जा करके जन्म तिथि दर्ज करने के आदेश दे दिये जाएंगे।

आज दिनांक 22-6-2015 को मेरे हस्ताक्षर व अदालत मोहर से जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- कार्यकारी दण्डाधिकारी,

हारचकियां, जिला कांगड़ा, हि0 प्र0।

------

ब अदालत नायब तहसीलदार एवं सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, हारचकियां, जिला कांगड़ा, हि0 प्र0 श्री मेहर सिंह पुत्र श्री फतेह सिंह, गांव भन्दरेला, मौजा मनेई, तहसील हारचकियां, जिला कांगड़ा

बनाम

आम जनता

विषय.-प्रार्थना पत्र सेहत नाम।

श्री मेहर सिंह पुत्र फतेह सिंह, गांव भन्दरेला, मौजा मनेई, तहसील हारचकियां, जिला कांगड़ा ने इस अदालत में प्रार्थना-पत्र मय ब्यान हल्फी गुजारा है कि राजस्व अभिलेख पटवार वृा मनेई में उसका नाम भूमि सिंह दर्ज है जो कि सही नहीं है। सही नाम मेहर सिंह पुत्र श्री फतेह सिंह है।

अतः राजपत्र के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को एतराज हो तो दिनांक 25-7-2015 को असालतन या वकालतन न्यायालय अधोहस्ताक्षरी आकर अपना एतराज दर्ज करवा सकता है। बाद पेशी उजर व एतराज नहीं सुना जाएगा तथा राजस्व अभिलेख में नाम दरुस्ती भूमि सिंह उर्फ मेहर सिंह के आदेश दे दिये जायेंगे।

आज दिनांक 23-6-2015 को मेरे हस्ताक्षर व अदालत मोहर से जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- नायब तहसीलदार,

हारचकियां, जिला कांगड़ा, हि0 प्र0।1702 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 जुलाई, 2015/11 आषाढ़, 1937

ब अदालत उप-मण्डल दण्डाधिकारी, पद्धर, जिला मण्डी (हिमाचल प्रदेश)

मिसल नं0 : तारीख मरजुआ : 23-6-2015 तारीख पेशी : 23-07-2015 वमुकद्दमा :

श्रीमती मीरा पुत्री श्री नागणू राम, निवासी रीगड, डा0 कुन्नू, तहसील पद्धर, जिला मण्डी

. . आवेदनकर्ता

बनाम

आम जनता

. . प्रतिवादी आवेदन पत्र बावत पंजीकरण मृत्यु जेर अधिनियम जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, 1969.

हरगाह एतद्‌ द्वारा यह सूचित किया जाता है कि आवेदिका ने इस न्यायालय में एक आवेदन पत्र दिया है कि उसके दादा का देहान्त मुकाम रीगड, ग्राम पंचायत कुन्नू में दिनांक 20-10-1994 को हुआ है जो दर्ज अभिलेख पंचायत कुन्नू नही है जिसे दर्ज करने के आदेश दिये जाये। प्रतिवादी की तामील साधारण तौर पर की जानी असंम्भव है। इसलिए अदालत को पूर्ण विश्वास हो चुका है, कि फरीकदोम की तामील राजपत्र के द्वारा ही की जानी संम्भव है। अतः फरीकदोम के बजरिया उद्‌घोषणा राजपत्र के द्वारा आगाह किया जाता है कि आप मिति 23-07-2015 का वरवक्त 10.00 बजे सुबह असालतन या वकालतन हाजिर अदालत आकर पैरवी मुकद्दमा करें अन्यथा आपके खिलाफ कार्यवाही एक पक्षीय अमल में लाई जायेगी।

आज दिनांक 23-06-2015 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/-

उप-मण्डल दण्डाधिकारी,

पद्धर, जिला मण्डी (हि0 प्र0)।

-------

ब अदालत सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)

मुकद्दमा नं0 : 8/2015

तारीख रजुआ : 21-1-2015 श्री धर्म जीत पुत्र श्री पदम दास, गांव मन्डोग, डा0 नरैण, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)

. . फरीक अवल

बनाम

आम जनता

. . फरीकदोयम आवेदन पत्र नाम दरुस्ती खाता खतौनी नंं0 1/2, खसरा नं. 289, 290, 291, 295, 612, 473, 610, 611, 613, 193, 469, 472, 502, 606, 192, 266, 471, 503, 588, 601, 158, 587, बाका चक मन्डोग में दरुस्त करने बारे।

नोटिस बनाम आम जनता।1703 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 जुलाई, 2015/11 आषाढ़, 1937 दरख्वास्त मय शपथ पत्र नाम दरुस्ती कागजात माल हमारे समक्ष प्रार्थी धर्म जीत पुत्र श्री पदम दास, गांव मन्डोग, डा0 नरैण, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला, हि0 प्र0 ने इस आशय के साथ प्रस्तुत की हे कि आवेदक का नाम राजस्व अभिलेख के खाता/खतौनी नं0 1/2, बाका चक मन्डोग के खाना मालिक में कानी गलत दर्ज है, आवेदक अपना नाम मुताबिक आधार कार्ड, पहचान पत्र व ग्राम पंचायत अभिलेख के धर्म जीत सही व दरुस्त मानता है तथा राजस्व अभिलेख के खाता खतैनी नं0 1/2 चक मन्डोग के खाना मालिक में कानी के स्थान पर धर्म जीत सही व दरुस्त दर्ज करवाना चाहता है।

अतः सर्व साधारण को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि यदि किसी उपरोक्त वादी के राजस्व अभिलेख में नाम दरुस्त करने बारे किसी भी व्यक्ति को कोई उजर व एतराज हो तो दिनांक 25-07-2015 को प्रातः 10 बजे असालतन या वकालतन हाजिर अदालत ें आकर अपना उजर व एतराज पेश कर सकता है। अन्यथा एक तरफा कार्यवाही अमल में लाई जावेगी।

आज दिनांक 24-6-2015 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी किया गया।

मोहर।

हस्ताक्षरित/-

सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, रामपुर बुशैहर।

-------

ब अदालत श्री ओम प्रकाश मैहता, कार्यकारी दण्डाधिकारी एवं नायब-तहसीलदार, देहा, जिला शिमला (हि0 प्र0)

विषय.-पंचायत अभिलेख में नाम की प्रविष्ठी ठीक करने बारे।

यह कि सुश्री किरण बाला पुत्री श्री मदन सिंह, ग्राम पदौथा, डाकघर बासाधार, उप-तहसील देहा, जिला शिमला (हि0 प्र0) ने इस कार्यालय में ग्राम पंचायत बासाधार के अभिलेख में नाम की प्रविष्ठी ठीक करने बारे आवेदन प्रस्तुत किया है। ग्राम पंचायत बासाधार के अभिलेख में गुड्‌डी पुत्री मदन सिंह दर्ज है जो कि गलत है।

अतः इस इश्तहार राजपत्र द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि सुश्री किरण बाला पुत्री श्री मदन सिंह, ग्राम पदौथा, डाकघर बासाधार, उप-तहसील देहा, जिला शिमला (हि0 प्र0) के नाम को पंचायत अभिलेख में संशोधित करने बारे यदि किसी व्यक्ति विशेष को कोई भी उजर व एतराज हो तो वह दिनांक 23-07-2015 को समय प्रातः 11.00 बजे इस न्यायालय में उपस्थित होकर अपना ऐतराज प्रस्तुत कर सकता है। दिनांक 23-07-2015 को कोई उजर ऐतराज प्रस्तुत न होने की स्थिति में सुश्री किरण बाला पुत्री श्री मदन सिंह, ग्राम पदौथा, डाकघर बासाधार का नाम पंचायत अभिलेख में दरुस्त करने के आदेश पारित किये जायेंगे।

आज दिनांक 22-06-2015 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत सहित जारी हुआ।

मोहर। हस्ताक्षरित/-

(ओ0 पी0 मैहता) कार्यकारी दण्डाधिकारी एवं नायब-तहसीलदार, देहा, जिला शिमला (हि0 प्र0)।1704 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 जुलाई, 2015/11 आषाढ़, 1937 ब अदालत श्री ओम प्रकाश मैहता, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी एवं नायब-तहसीलदार, देहा, जिला शिमला (हि0 प्र0)

विषय.-रैहन इन्द्राज फक करने बारे आवेदन पत्र।

यह कि श्री दिनेश पुत्र श्री चेत राम, ग्राम गनोग, पटवार वृा देहा, उप-तहसील देहा, जिला शिमला (हि0 प्र0) ने इस कार्यालय में अपनी भूमि खाता खतौनी नं0 63/79, खसरा नं0 296, 300, 301 चक दरवार बलसन, परगना कटेवड, उप-तहसील देहा को सब जज कोर्ट शिमला के आदेश द्वारा कुर्क किया गया था के इन्द्राज को फक करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है।

अतः इस इश्तहार राजपत्र द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि उक्त इन्द्राज को फक करने बारे यदि किसी व्यक्ति विशेष को कोई भी उजर व एतराज हो तो वह दिनांक 23-07-2015 को समय प्रातः 11.00 बजे इस न्यायालय में उपस्थित होकर अपना ऐतराज प्रस्तुत कर सकता है। दिनांक 23-07-2015 के पश्चात्‌ कोई उजर एतराज पेश न होने की स्थिति में श्री दिनेश पुत्र श्री चेत राम, ग्राम गनोग, पटवार वृत देहा, उप-तहसील देहा, जिला शिमला, (हि0 प्र0) ने की भूमि खाता खतौनी नं0 63/79, खसरा नं0 296, 300, 301 चक दरवार बलसन, परगना कटेवड, उप-तहसील देहा को जो सब जज कोर्ट शिमला के आदेश द्वारा कुर्क किया गया था के इन्द्राज को फक कर कर दिया जाएगा।

आज दिनांक 22-06-2015 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत सहित जारी हुआ।

मोहर। हस्ताक्षरित/-

(ओ0 पी0 मैहता) कार्यकारी दण्डाधिकारी एवं नायब-तहसीलदार, देहा, जिला शिमला (हि0 प्र0)।

-------

ब अदालत श्री गुरमीत जी0 नेगी, कार्यकारी दण्डाधिकारी, तहसील रोहडू़, जिला शिमला, हि0 प्र0 लकी पुत्र श्री सुरेन्दर सिंह, निवासी शलावट, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला, हि0 प्र0 . . प्रार्थी

बनाम

आम जनता

उनवान मुकद्दमा.-दरख्वास्त जेर धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 के अन्तर्गत। इस कार्यालय में लकी पुत्र श्री सुरेन्दर सिंह, निवासी शलावट, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला, हि0 प्र0 ने प्रार्थना पत्र गुजार कर निवेदन किया है कि उसका जन्म दिनांक 14-02-1989 को हुआ है परन्तु आानतावश उसका नाम व जन्म तिथि ग्राम पंचायत समरकोट के जन्म रजिस्टर में आज तक पंजीकृत नही किया गया है। तथा उसके नाम व जन्म तिथि को दर्ज करने के आदेश ग्राम पंचायत समरकोट को दिये जावे।

अतः इस ईश्तहार द्वारा आम जनता को सूचित किया जाता है कि यदि किसी को भी उपरोक्त का नाम व जन्म तिथि ग्राम पंचायत समरकोट में दर्ज करने में किसी भी प्रकार का एतराज व उजर हो तो वे दिनांक 27-07-2015 को असालतन या वकालतन हाजिर हो कर लिखित व मौखिक प्रस्तुत करें। यदि उक्त तारीख तक कोई उजर/एतराज प्रस्तुत नहीं हुआ तो यह समझा जायेगा कि प्रार्थी का नाम व जन्म तिथि1705 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 जुलाई, 2015/11 आषाढ़, 1937 ग्राम पंचायत में दर्ज करने हेतु कोई आपाि नहीं है तथा नाम व जन्म ग्राम पंचायत समरकोट में दर्ज करने के आदेश पारित कर दिये जाएंगे।

आज दिनांक 26-06-2015 को हमारे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर।

गुरमीत जी0 नेगी, कार्यकारी दण्डाधिकारी,

रोहडू़, जिला शिमला, हि0 प्र0।

-------

ब अदालत सहायक समाहर्ता (द्वितीय श्रेणी), उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर, हि0 प्र0 ब मुकद्दमा :

बनाम

आम जनता

नोटिस बनाम आम जनता।

श्री जीत राम पुत्र श्री घणू, निवासी गांव पनार, उप-तहसील ददाहू, जिला सिरमौर, हि0 प्र0 ने इस अदालत में एक दरख्वास्त गुजारी है कि ग्राम पंचायत पनार के रिकॉर्ड में प्रार्थी का नाम जीत राम दर्ज है। जबकि राजस्व रिकॉर्ड मौजा पनार कल्याण में जीतू दर्ज है। जिसकी पुष्टि हेतु प्रार्थी ने आवेदन पत्र मय हलफाब्यान, नकल जमाबन्दी, नकल परिवार रजिस्टर प्रस्तुत की है। जिसे वह अब राजसव रिकार्ड मौजा पनार कल्याण में जीत राम दर्ज करवाना चाहता है।

अतः इस नोटिस द्वारा समस्त जनता ग्राम पनार व प्रार्थी के समस्त रिश्तेदारों को सूचित किया जाता है, यदि किसी को जीत राम उर्फ जीतू का नाम राजस्व रिकार्ड मौजा पनार कल्याण के रिकार्ड में दर्ज करने बारे उजर व एतराज हो तो वह दिनांक 27-7-2015 को असालतन व वकालतन हाजिर होकर अपना एतराज पेश कर सकता/सकती है। उसके उपरान्त कोई उजर व एतराज नहीं सुना जाएगा और नियमानुसार प्रार्थना पत्र का निपटारा कर दिया जाएगा।

आज दिनांक 25-06-2014 को मेरे हस्ताक्षर एवम्‌ कार्यालय की मोहर द्वारा जारी किया गया। मोहर।

हस्ताक्षरित/- सहायक समाहर्ता (द्वितीय श्रेणी), ददाहू, जिला सिरमौर (हि0 प्र0)।

--------

Before Shri Narayan Singh Chauhan, Executive Magistrate (Tehsildar), Kasauli,

District Solan, H.P.

Case No. : 9/2015 Date of Institution : 17-6-2015 Date of Decision/

Pending for : 20-7-2015 Smt Prem Wati w/o Shri Sonu, resident of Village Dhar Ki Ber, P.O. Dharampur, Tehsil ..Applicant. Kasauli, District Solan, H.P.

1706 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 जुलाई, 2015/11 आषाढ़, 1937

Versus

General Public

...Respondents.

Application under Section 13(3) of Birth and Death Registration Act, 1969.

Smt Prem Wati w/o Shri Sonu, resident of Village Dhar Ki Ber, P.O. Dharampur, Tehsil Kasauli, District Solan, H.P. has moved an application before the undersigned under Section 13(3) of Birth & Death Registration Act, 1969 along with affidavits and other documents stating therein that her son namely Vikas born on 15-6-1998 at Village Dhar Ki Ber, P.O. Dharampur, Tehsil Kasauli, District Solan, H.P. but his date of birth could not be entered in the record of Gram Panchyat Dharampur, Tehsil Kasauli within stipulated period. Hence he prayed for passing necessary orders to the Registrar, Birth & Death Registration, Gram Panchyat Dharampur, Tehsil Kasauli, for entering the same in the birth and death records.

Therefore, by this proclamation the general public is hereby informed that any person having any objection for the registration of delayed birth of Shri Vikas son of Shri Sonu may submit their objections in writing in this court on or before 20-07-2015 at 10.00 A.M. failing which no objection will be entertained after expiry of date.

Given under my hand and seal of the court on this 17th day of June, 2015.

Seal. NARAYAN SINGH CHAUHAN,

Executive Magistrate (Tehsildar),

Kasauli, District Solan, H.P.

_________

Before Shri Narayan Singh Chauhan, Executive Magistrate (Tehsildar), Kasauli,

District Solan, H.P.

Case No. : 8/2015 Date of Institution : 15-6-2015 Date of Decision/

Pending for : 23-7-2015 Smt. Tara Devi w/o Shri Pardeep Kumar, resident of Village Rado Pend, P.O. Dharampur, ..Applicant. Tehsil Kasauli, District Solan, H. P.

Versus

General Public

...Respondents.

Application under Section 13(3) of Birth and Death Registration Act, 1969.

Smt. Tara Devi w/o Shri Pardeep Kumar, resident of Village Rado Pend, P.O. Dharampur, Tehsil Kasauli, District Solan, H. P. has moved an application before the undersigned under section 13(3) of Birth & Death Registration Act, 1969 along with affidavits and other documents stating therein that her daughter namely Kumari Komal born on 20-4-2010 at Village Rado Pend, P.O. Dharampur, Tehsil Kasauli, District Solan, H.P. but her date of birth could not be entered in the record of Gram Panchayat Anji Matla, Tehsil Kasauli within stipulated period. Hence she prayed for passing necessary orders to the Registrar, Birth & Death Registration, Gram Panchayat Anji Matla, Tehsil Kasauli, for entering the same in the birth and death records.

1707 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 जुलाई, 2015/11 आषाढ़, 1937

Therefore, by this proclamation the general public is hereby informed that any person having any objection for the registration of delayed birth of Kumari Komal daughter of Shri Pardeep Kumar may submit their objections in writing in this court on or before 23-7-2015 at 10.00 A.M. failing which no objection will be entertained after expiry of date.

Given under my hand and seal of the court on this 15th day of June, 2015.

Seal. NARAYAN SINGH CHAUHAN,

Executive Magistrate (Tehsildar),

Kasauli, District Solan, H.P.

_________

ब अदालत कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार), बद्‌दी, जिला सोलन, हि0 प्र्र0

मुकद्दमा नं0 : 17/2015 तारीख रजुआ : 16-06-2015 किस्म मुकद्दमा : इन्द्राज विवाह पंजीकरण श्री दाता राम पुत्र श्री कर्म चन्द व श्रीमती दर्शना देवी पत्नी श्री दाता राम, निवासी ग्राम चुनडी, तहसील बद्‌दी, जिला सोलन, हि0 प्र0

. . वादी।

बनाम

आम जनता : बजरिया नगर पंचायत किशनपुरा, तहसील बद्‌दी, जिला सोलन, हि0 प्र0 . . प्रतिवादी। दावा अन्तर्गत जेर धारा 8(4) विवाह पंजीकरण अधिनियम, 1996 श्री दाता राम पुत्र श्री कर्म चन्द व श्रीमती दर्शना देवी पत्नी श्री दाता राम, निवासी ग्राम किशनपुरा, तहसील बद्‌दी, जिला सोलन, हि0 प्र0।

इश्तहार बनाम आम जनता।

उपरोक्त मुकद्दमा उनवानबाला में प्रार्थी ने प्रार्थना-पत्र दिया है कि उसकी शादी दिनांक 30-5-2014 श्रीमती दर्शना देवी पुत्री श्री हुसन चन्द, निवासी ग्राम मस्तानपुर, तहसील नालागढ़, के साथ हिन्दु धर्म व रीति-रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुई थी जिसका प्रत्यार्थीगण व उनके घर वाले ग्राम पंचायत किशनपुरा, तहसील बद्‌दी, जिला सोलन के रिकॉर्ड में इन्द्राज नहीं करवा सके थे। जिसका अब वह पंचायत रिकार्ड में इन्द्राज करवाना चाहते हैं। अतः हर आम/खास जनता को बजरिया ईश्तहार सूचित किया जाता है कि श्रीदाता राम पुत्र श्री कर्म चन्द, निवासी ग्राम चुनडी, तहसील बद्‌दी, जिला सोलन हि0 प्र0 व श्रीमती दर्शना देवी पुत्री श्री हुसन चन्द, निवासी ग्राम मस्तानपुर, तहसील नालागढ़ की शादी का ईन्द्राज ग्राम पंचायत किशनपुरा के रिकार्ड में होने बारे अगर किसी को कोई एतराज है तो वह दिनांक 17-07-2015 को इस न्यायालय में उपस्थित आकर एतराज प्रस्तुत कर सकता है अन्यथा दिनांक 17-07-2015 को बाद दोपहर उपरोक्त द्वारा प्रस्तुत किये गये ब्यान हल्फियान के आधार पर उक्त शादी के पंजीकरण हेतु आगामी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। 1708 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 जुलाई, 2015/11 आषाढ़, 1937 आज दिनांक 16-06-2015 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर। हस्ताक्षरित/- कार्यकारी दण्डाधिकारी, बद्‌दी, जिला सोलन (हि0 प्र0)। नियन्त्रक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री, हिमाचल प्रदेश, शिमला-5 द्वारा मुद्रित तथा प्रकाशित इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षरित राजपत्र, वैबसाइट http://rajpatrahimachal.nic.in पर उपलब्ध है एवम्‌ ऑनलाइन सत्यापित किया जा सकता है

Cite this issue. Himachal Pradesh Gazette, Government of Himachal Pradesh, 02 July 2015. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.himachal.2015-07-02.64_gazette_2015-02_07_2015/. Archive identifier in.gazette.himachal.2015-07-02.64_gazette_2015-02_07_2015.