Servants of Knowledge
Himachal Pradesh Gazette · Government of Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Gazette, No. 24, 02 May 2016

Published 02 May 2016

Gazette no.
24
Gazetteid
24/GAZETTE/2016-02/05/2016
Identifier
in.gazette.himachal.2016-05-02.24_gazette_2016-02_05_2016
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

राजपत्र, हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित

सोमवार, 02 मई, 2016/12 वैशाख 1938

हिमाचल प्रदेश सरकार

पंचायती राज विभाग

अधिसूचना

शिमला-171002, 28 अप्रैल, 2016

सं0पीसीएच-एचए (4) 1/94.--हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, इस विभाग की अधिसूचना संख्या पीसीएच-एचए (4) 1/ 94, तारीख 17 दिसम्बर, 1994 के अधिक्रमण में, भारत के संविधान के अनुच्छेद 243ट के खण्ड (2) के साथ पठित हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 (1994 का अधिनियम संख्यांक 4) की धारा 160 और 186 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राज्य निर्वाचन आयुक्त की सेवा की शर्तों और पदावधि को विनियमित करने के लिए निम्नलिखित नियम बनाने का प्रस्ताव करते हैं और इन्हें पूर्वोक्त 24-राजपत्र/2016-02-05-2016 (575) 576 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 मई, 2016/12 वैशाख, 1938 अधिनियम की धारा 186 की उपधारा (3) के अधीन यथा अपेक्षित के अनुसार जन साधारण की सूचना और लोक आक्षेप, यदि कोई है, आमंत्रित करने के लिए राजपत्र, हिमाचल प्रदेश में एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है तथा उक्त नियमों पर, इनके प्रकाशन की तारीख से पन्द्रह दिन के पश्चात्‌, सरकार द्वारा विचार किया जाएगा;

इन नियमों से सम्भाव्य प्रभावित होने वाला कोई व्यक्ति उपरोक्त नियत अवधि के भीतर निदेशक, पंचायती राज, एस.डी.ए. काम्पलैक्स, कसुम्पटी शिमला-171009 को इन नियमों की बाबत आक्षेप(पों) या सुझाव(वों) दाखिल कर सकेगा।

उपरोक्त नियत अवधि के भीतर प्राप्त हुए आक्षेपों और सुझावों, यदि कोई हों, पर राज्य सरकार द्वारा उक्त नियमों को अन्तिम रूप देने से पूर्व विचार किया जाएगा, अर्थात्‌ः--

प्रारूप नियम

1. संक्षिप्त नाम.--इन नियमों का संक्षिप्त नाम राज्य निर्वाचन आयुक्त (सेवा शर्तें) नियम, 2016 है। 2. परिभाषाएं.--(1) इन नियमों में, जब तक कि सन्दर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो,-

(क) ''अधिनियम'' से हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 (1994 का अधिनियम संख्यांक 4) अभिप्रेत है;

(ख) ''सरकार'' से हिमाचल प्रदेश सरकार अभिप्रेत है;

(ग) ''उच्च न्यायालय का न्यायाधीश'' से हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश अभिप्रेत है;

और

(घ) ''राज्य निर्वाचन आयुक्त'' से हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 160 के साथ पठित भारत के संविधान के अनुच्छेद 243-ट और 243-य क के अधीन नियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त अभिप्रेत है।

2. उन शब्दों और पदों के, जो इन नियमों में प्रयुक्त हैं किन्तु परिभाषित नहीं हैं, वही अर्थ होंगे जो अधिनियम में क्रमशः उनके हैं।

3. स्तर व वेतन.--राज्य निर्वाचन आयुक्त का स्तर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के बराबर होगा और उसकोे ऐसा वेतन संदत्त किया जाएगा जैसा उच्च-न्यायालय के न्यायाधीश को अनुज्ञेय हैः

परन्तु यदि कोई व्यक्ति, जो राज्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में पदग्रहण की तारीख से ठीक पूर्व संघ या राज्य सरकार के अधीन की गई किसी पूर्व सेवा की बाबत (निःशक्तता या क्षति पेंशन से भिन्न) पेंशन प्राप्त कर रहा था या पेंशन का पात्र है, और उसने पेंशन लेने का विकल्प दिया था, तो राज्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में सेवा की बाबत उसके वेतन से निम्नलिखित घटाई जाएगी,--

(क) उस पेंशन की रकम; और

(ख) यदि उसने पदग्रहण करने से पूर्व, ऐसी पूर्व सेवा की बाबत उसे देय पेंशन के भाग के बदले, उसका सारांशीकरण मूल्य प्राप्त किया है, पेंशन के उस भाग की रकमः

परन्तु यह और कि जब किसी व्यक्ति को सरकारी सेवा के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में नियुक्त किया जाता है तो वह अधिवर्षिता की आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हो जाएगा, और तत्पष्चात्‌ उसका वेतन पूर्वगामी परन्तुक के अनुसार कम कर दिया जाएगा।577 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 मई, 2016/12 वैशाख 1938 4. पदावधि.--राज्य निर्वाचन आयुक्त अपने पदग्रहण करने की तारीख से पांच वर्ष की अवधि के लिए पद धारण करेगाः

परन्तु वह किसी भी समय राज्यपाल को सम्बोधित अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपने पद से त्यागपत्र दे सकेगा।

5. छुट्‌टी.--(1) कोई व्यक्ति, जो राज्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में पदग्रहण करने की तारीख से ठीक पूर्व सरकारी सेवा में था तो अपनी पदावधि के दौरान उस सेवा, जिससे वह ऐसी तारीख से पूर्व सम्बन्धित था, को तत्समय लागू नियमों के अनुसार छुट्‌टी का हकदार होगा किन्तु उसके पष्चात्‌ नहीं। वह ऐसी तारीख को अपने खाते में जमा छुट्‌टी के अग्रनयन का हकदार होगा।

(2) कोई अन्य व्यक्ति, जो सरकारी सेवा में नहीं है, यदि राज्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में नियुक्त किया जाता है तो वह ऐसे नियमों के अनुसार, जैसे उच्च-न्यायालय के न्यायाधीष को लागू हैं, छुट्‌टी का हकदार होगा।

(3) राज्य निर्वाचन आयुक्त को छुट्‌टी प्रदान करने या अस्वीकार करने और उसे प्रदान की गई छुट्‌टी को प्रतिसंहृत करने या कम करने की शक्ति राज्यपाल में निहित होगी।

6. छुट्‌टी नकदीकरण.--राज्य निर्वाचन आयुक्त, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को यथा अनुज्ञेय, छुट्‌टी नकदीकरण का हकदार होगाः

परन्तु जब कोई सेवानिवृत्त व्यक्ति राज्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में नियुक्त किया जाता है और उसने अपनी अधिवर्षिता के पष्चात्‌ छुट्‌टी नकदीकरण प्राप्त कर लिया है तो वह ऐसे नियमों, जैसे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को लागू हैं के अनुसार अन्तर, यदि कोई हो, के लिए हकदार होगा।

7. सेवा की अन्य शर्ते.--इन नियमों में अन्यथा उपबन्धित के सिवाय, राज्य निर्वाचन आयुक्त, ऐसी चिकित्सा प्रसुविधाओं, किराया मुक्त सुसज्जित आवास या उसके बदले में आवास किराया भत्ते, दूरभाष प्रसुविधा, सत्कार भत्ते, निःशुल्क वाहन प्रसुविधा, दौरे के दौरान दैनिक भत्ते और एल.टी.सी. का हकदार होगा, जो उच्च-न्यायालय के न्यायाधीश को अनुज्ञेय है।

8. सेवानिवृत्ति के पश्चात्‌ की प्रसुविधाएं.--सेवा निवृति के पश्चात्‌ की ऐसी प्रसुविधाएं प्राप्त करने का हकदार होगा, जैसी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को अनुज्ञेय हैं।

9. पुनर्नियुक्ति.--राज्य निर्वाचन आयुक्त इन नियमों के नियम 4 में विनिर्दिष्ट अवधि के अवसान पर पुनर्नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा।

10. निरसन और व्यावृत्तियां.--(1) राज्य चुनाव आयुक्त (सेवा शर्तें) नियम, 1994 का एतद्‌द्वारा निरसन किया जाता है।

(2) ऐसे निरसन के होते हुए भी इस प्रकार निरसित नियमों के अधीन की गई कोई नियुक्ति, बात या कार्रवाई इन नियमों के तत्स्थानी उपबन्धों के अधीन विधिमान्य रूप में की गई समझी जाएगी।

आदेश द्वारा, (ओंकार शर्मा) सचिव (पंचायती राज)। 578 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 मई, 2016/12 वैशाख, 1938 [Authoritative English text of this Department Notification No. PCH-HA (4) 1/ 94 dated 28th April, 2016 as required under clause (3) of article 348 of the Constitution of India.]

PANCHAYATI RAJ DEPARTMENT

NOTIFICATION

Shimla-171002, the 28th April, 2016

NO.PCH-HA(4)1/94.—In exercise of the powers conferred by sections 160 and 186 of the Himachal Pradesh Panchayati Raj Act, 1994 (Act No.4 of 1994) read with clause (2) of article 243 K of the Constitution of India, the Governor of Himachal Pradesh in supersession of this Department Notification No.PCH-HA (4) 1/ 94 dated 17th December, 1994, proposes to make the following rules regulating the conditions of service and tenure of office of the State Election Commissioner and the same are hereby published in the Rajpatra, Himachal Pradesh as required under sub-section (3) of section 186 of the Act ibid for general information and for inviting public objections, if any, and the said rules shall be taken into consideration by the Government after 15 days of their publication;

Any person likely to be affected by these rules may file objection (s) or suggestion (s) with regard to these rules to the Director of Panchayati Raj, SDA Complex, Kasumpti, Shimla-171009 within the above stipulated period;

The objections and suggestions, if any, received within the above stipulated period shall be taken into consideration by the State Government, before the finalization of the said rules, namely:—

DRAFT RULES

1. Short title.—These rules may be called the State Election Commissioner (Conditions of Service) Rules, 2016.

2. Definitions.—(1) In these rules, unless the context otherwise requires,—

(a) "Act" means the Himachal Pradesh Panchayati Raj Act, 1994 (Act No.4 of 1994) ;

(b) "Government" means the Government of Himachal Pradesh ;

(c) "Judge of the High Court" means the Judge of the High Court of Himachal Pradesh.

(d) "State Election Commissioner" means the State Election Commissioner appointed under articles 243-K and 243-ZA of the Constitution of India read with section 160 of the Himachal Pradesh Panchayati Raj Act, 1994.

(2) The words and expressions used but not defined in these rules shall have the meaning respectively as assigned to them in the Act.

3. Status & Salary.—The status of the State Election Commissioner shall be equal to that of a Judge of the High court and he shall be paid such salary as is admissible to the Judge of the High Court:

579 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 मई, 2016/12 वैशाख 1938

Provided that if a person who, immediately before the date of assuming office as the State Election Commissioner, was in receipt of or, being eligible so to do, had opted to draw, a pension (other than a disability or wound pension) in respect of any previous service under the Government of the Union or State, his salary in respect of service as the State Election Commissioner shall be reduced,—

(a) by the amount of that pension; and

(b) if he had before assuming office, received, in lieu of a portion of the pension due to him in respect of such pervious service, the commuted value thereof, by the amount of that portion of the pension:

Provided further that when a person is appointed as the State Election Commissioner while in service of the Government he shall retire from service on attaining the age of superannuation and, thereafter, his salary shall be reduced in accordance with the foregoing proviso.

4. Term of office.—The State Election Commissioner shall hold office for a term of five years from the date on which he assumes his office:

Provided that he may, at any time, by writing under his hand addressed to the Governor, resign his office.

5. Leave.—(1) A person, who immediately before the date of assuming office as the State Election Commissioner was in service of Government, shall be entitled to the leave during his tenure of office but not thereafter, in accordance with the rules for the time being applicable to the service to which he belonged. He shall be entitled to carry forward the amount of leave standing at his credit on such date.

(2) Any other person, not in service of the Government, if appointed as the State Election Commissioner shall be entitled to the leave in accordance with such rules as are applicable to the Judge of the High Court.

(3) The power to grant or refuse leave to the State Election Commissioner and to revoke or curtail leave granted to him shall vest in the Governor.

6. Leave encashment.—The State Election Commissioner shall be entitled for leave encashment as is admissible to the Judge of the High Court:

Provided that when a retired person is appointed as the State Election Commissioner and has received leave encashment after his superannuation, he shall be entitled for the difference, if any in accordance with such rules as are applicable to the Judge of the High court.

7. Other conditions of services.—Save as otherwise provided in these rules, the State Election Commissioner shall be entitled to such medical facilities, rent free furnished accommodation or house rent allowance in lieu thereof, telephone facilities, sumptuary allowance, free conveyance facilities, daily allowance while on tour and LTC as is admissible to the Judge of the High Court.

8. Post retirement benefits.—The State Election Commissioner shall be entitled to receive such post retirement benefits as is admissible to the Judge of the High Court.

580 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 मई, 2016/12 वैशाख, 1938 9. Re-appointment.—The State Election Commissioner shall not be eligible for re- appointment on the expiry of the term specified in rule 4 of these rules.

10. Repeal and savings.—(1) The State Election Commissioner (Conditions of Service) Rules, 1994 are hereby repealed.

(2) Notwithstanding such repeal, any appointment made or anything done or any action taken, under the rules so repealed, shall be deemed to have been validly made, done or taken under the corresponding provisions of these rules.

By order, (ONKAR SHARMA), Secretary (Panchayati Raj).

_____________

सामान्य प्रशासन विभाग

ख-अनुभाग

अधिसूचना

शिमला-2, 27 अप्रैल, 2016

संख्याः जीएडी-बी-(ए) 1-5/2013-1 (कांगड़ा).--हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की राय है कि ऐसा करना आवश्यक है कि जिला कांगड़ा में, उपमण्डल (नागरिक) ज्वाली से उन्नीस पटवार वृत्तों वाली सम्पूर्ण फतेहपुर तहसील को और उपमण्डल (नागरिक), नूरपुर से तहसील नूरपुर के आठ पटवार वृत्तों को अपवर्जित करके 'फतेहपुर' के नाम से ज्ञात एक नया उप मण्डल (नागरिक) सृजित किया जाए ।

अतः, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 7 की उपधारा (3) के साथ पठित हिमाचल प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम, 1954 (1954 का अधिनियम संख्यांक 6) की धारा 6 और रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 (1908 का अधिनियम संख्यांक 16 ) की धारा 5 द्वारा प्रदा शक्तियों का प्रयोग करते हुए, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के परामर्श से, उपमण्डल (नागरिक) ज्वाली से तहसील फतेहपुर के उन्नीस पटवार वृाों का सम्पूर्ण क्षेत्र और उपमण्डल (नागरिक) नूरपुर से तहसील नूरपुर के आठ पटवार वृाों को अपवर्जित करते हैं और एक नया उपमण्डल (नागरिक), फतेहपुर जिसका मुख्यालय फतेहपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश होगा, तुरन्त प्रभाव से सृजित करते हैं, जिनमें निम्नलिखित पटवार वृा समाविष्ट होगेः--

उप-मण्डल का नाम जिला मुख्यालय सम्मिलित पटवार वृत्त फतेहपुर कांगड़ा फतेहपुर 1. समलेट 2. हौरी 3. ठेहड़ 4. झुम्ब 5. बरोट 6. कुट 7. फतेहपुर 8. भटोली 9. मलहन्ता 10. हटली581 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 मई, 2016/12 वैशाख 1938 11. डुहग 12. बहादपुर 13. अगाहर 14. दियाल 15. बडला 16. धमेटा 17. अनोह 18. स्थाना 19. रे 20. गुरियाल 21. लाड़थ 22. बाड़ी 23. गोलवां 24. छत्तर 25. रैहन 26. झडोली 27. तलाड़ा

आदेश द्वारा, पी0 मित्रा मुख्य सचिव।

----------

[Authoritative English text of the Himachal Pradesh Government Notification No. GAD-B(A)1-

5/2013 (Kangra) Dated 27-4-2016 as required under Clause (3)of Article 348 of the Constitution of

India.]

GENERAL ADMINISTRATION DEPARTMENT

GAD-B-Section

NOTIFICATION

Shimla-2, the 27th April, 2016

GAD-B(A)1-5/2013 (Kangra).—Whereas, the Governor of Himachal Pradesh is of the opinion that it is necessary to do so that in District Kangra a new Sub-Division (Civil) to be known as "Fatehpur" may be created by excluding the entire Tehsil Fatehpur, having 19 Patwar Circles, from Sub Division (C) Jawali and 8 Patwar Circles of Tehsil Nurpur from Sub- Division (C) Nurpur.

Now, therefore, in exercise of the powers conferred by section 6 of the Himachal Pradesh Land Revenue Act, 1954 (Act No. 6 of 1954) and section 5 of the Registration Act, 1908 (Act No. 16 of 1908) read with sub-section (3) of section-7 of the Code of Criminal Procedure 1973, the Governor of Himachal Pradesh, in consultation with the High Court of Himachal Pradesh, is pleased to exclude the entire area of 19 Patwar Circles of Tehsil Fatehpur from Sub Division (C) Jawali and 8 Patwar Circles of Tehsil Nurpur from Sub- Division (C) Nurpur and to create a new Sub-Division (Civil) Fatehpur with its Headquarter at Fatehpur in District Kangra, Himachal Pradesh, which shall consist of following Patwar Circles, with immediate effect :—

582 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 मई, 2016/12 वैशाख, 1938

Name of Sub Division Head-quarter Patwar Circles Included District Fatehpur Kangra Fatehpur 1. Samlet

2. Houri 3. Thehar 4. Jhumb 5. Barot 6. Kut 7. Fatehpur 8. Bhatoli 9. Malhanta 10. Hatli 11. Duhag 12. Bhadpur 13. Aghar 14. Dhial 15. Badla 16. Dhameta 17. Anoh 18. Sathana 19. Rey 20. Gurial 21. Larth 22. Bari 23. Golwan 24. Chhattar 25. Rehan 26. Jharoli 27. Talara

By order, P. MITRA, Chief Secretary.

_____________

In the Court Shri Narayan Singh Chauhan, Executive Magistrate (Tehsildar),

Kasauli, District Solan, H. P.

Case No. : 19/ 2016 Date of Institution : 19-04-2016 Date of Decision/

Pending for : 3-5-2016 Shri Kamlesh Kumar son of Shri Mast Ram, resident of Village Kanthi (Kurla), PO . . Applicant. Gaighat, Tehsil Kasauli, District Solan, H. P.

Versus

General Public

Application U/S 13(3) of Birth and Death Registration Act, 1969.

583 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 मई, 2016/12 वैशाख 1938

Shri Kamlesh Kumar son of Shri Mast Ram, resident of Village Kanthi (Kurla), PO Gaighat, Tehsil Kasauli, District Solan, H. P. has filed an application under section 13(3) of Births & Deaths Registration Act, 1969 stating therein that his son namely Vivek Kumar son of Shri Kamlesh Kumar was born on 7-10-2010 at Village Kanthi (Kurla), PO Gaighat, Tehsil Kasauli, District Solan, H. P., but his birth could not registered in the birth records of Gram Panchayat Chamon, Tehsil Kasauli within stipulated period. He prayed for passing necessary orders to the Secretary, Gram Panchayat Chamon, Tehsil Kasauli, for entering the same.

Therefore, by this proclamation the General Public is hereby informed that any person having any objection regarding registering of birth of Vivek Kumar son of Shri Kamlesh Kumar, may file their objection in this court on or before 3-5-2016, failing which no objection shall be entertained.

Given under my hand and seal on this 19th day of April, 2016.

Seal.

Sd/-

(NARAYAN SINGH CHAUHAN), Executive Magistrate (Tehsildar),

Kasauli, District Solan, H. P.

_______________

ब अदालत श्री केशव राम कोली, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार) बद्‌दी, जिला सोलन, हि0 प्र0 मुकदमा नं0 : 14/2016

तारीख रजुआ : 12-04-2016 श्रीमती कृष्णा पत्नी श्री रणजीत, निवासी ग्राम मानपुरा, तहसील बद्‌दी, जिला सोलन (हि0 प्र0) . . वादी

बनाम

आम जनता बजरिया : ग्राम पंचायत/नगर परिषद्‌ मानपुरा, तहसील बद्‌दी, जिला सोलन (हि0 प्र0)

. . प्रतिवादी इश्तहार जेर धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969.

इश्तहार बनाम आम जनता

हरगाह उपरोक्त मुकद्दमा उनवान वाला में आम जनता व हर आम/खास को बजरिया इश्तहार सूचित किया जाता है कि श्रीमती कृष्णा पत्नी श्री रणजीत, निवासी ग्राम मानपुरा, तहसील बद्‌दी, जिला सोलन (हि0 प्र0) वादीनी ने इस अदालत में अपने बच्चे के जन्म ईन्द्राज बारे जिसका नाम भगत राम रखा गया है तथा जन्म तिथि 19-03-1990 है की जन्म तिथि ग्राम पंचायत/नगर परिषद्‌ मानपुरा, तहसील बद्‌दी, जिला सोलन, हि0 प्र0 के रिकार्ड में ईन्द्राज करवाने हेतु प्रार्थना-पत्र जेरे धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत अपने ब्यान हल्फिया सहित दायर किया है। यदि किसी को उपरोक्त की जन्म तिथि का पंजीकरण/ईन्द्राज ग्राम पंचायत मानपुरा, तहसील बद्‌दी, जिला सोलन के रिकार्ड में दर्ज होने बारे कोई एतराज हो तो वह दिनांक 13-05-2016 या इससे पूर्व अपना एतराज लिखित या मौखिक रूप से इस अदालत में पेश कर सकता है। अन्यथा मुताबिक आवेदन के साथ संलग्न ब्यान हल्फियान के आधार पर उपरोक्त की जन्म तिथि पंजीकृत/ईन्द्राज किये जाने बारे आदेश पारित कर दिये जायेंगे तथा बाद गुजरने मियाद कोई भी एतराज काबले समायत न होगा। 584 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 मई, 2016/12 वैशाख, 1938 आज दिनांक 12-04-2016 को हमारे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी किया गया। मोहर।

हस्ताक्षरित/- कार्यकारी दण्डाधिकारी,

बद्‌दी, जिला सोलन, हि0 प्र0।

---------

ब अदालत श्री केशव राम कोली, कार्यकारी दण्डाधिकारी (तहसीलदार) बद्‌दी, जिला सोलन, हि0 प्र0 मुकदमा नं0 : 08/2016

तारीख रजुआ : 11-03-2016 श्री सुच्चा सिंह पुत्र श्री गुरदयाल सिंह, निवासी ग्राम नडयाली, डा0 मानकपुर, तहसील व जिला . . वादी मोहाली (पंजाब)

बनाम

आम जनता बजरिया ः ग्राम पंचायत/नगर परिषद्‌ भटौली कलां, तहसील बद्‌दी, जिला सोलन (हि0 प्र0)

. . प्रतिवादी इश्तहार जेर धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969.

इश्तहार बनाम आम जनता

हरगाह उपरोक्त मुकद्दमा उनवान वाला में आम जनता व हर आम/खास को बजरिया इश्तहार सूचित किया जाता है कि श्री सुच्चा सिंह पुत्र श्री गुरदयाल सिंह, निवासी ग्राम नडयाली, डा0 मानकपुर, तहसील व जिला मोहाली (पंजाब) वादी ने इस अदालत में अपने पुत्र की मृत्यु तिथि ईन्द्राज बारे जिसका नाम सरजंत सिंह है तथा मृत्यु तिथि 20-10-2011 है का ग्राम पंचायत/नगर परिषद्‌ भटौली कलां, तहसील बद्‌दी, जिला सोलन, हि0 प्र0 के रिकार्ड में ईन्द्राज करवाने हेतु प्रार्थना-पत्र जेरे धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत अपने ब्यान हल्फिया सहित दायर किया है। यदि किसी को उपरोक्त की मृत्यु तिथि का पंजीकरण/ईन्द्राज ग्राम पंचायत भटौली कलां, तहसील बद्‌दी, जिला सोलन के रिकार्ड में दर्ज होने बारे कोई एतराज हो तो वह दिनांक 13-05-2016 या इससे पूर्व अपना एतराज लिखित या मौखिक रूप से इस अदालत में पेश कर सकता है। अन्यथा मुताबिक आवेदन के साथ संलग्न ब्यान हल्फियान के आधार पर उपरोक्त की मृत्यु तिथि पंजीकृत/ईन्द्राज किये जाने बारे आदेश पारित कर दिये जायेंगे तथा बाद गुजरने मियाद कोई भी एतराज काबले समायत न होगा।

आज दिनांक 12-04-2016 को हमारे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी किया गया। मोहर।

हस्ताक्षरित/- कार्यकारी दण्डाधिकारी,

बद्‌दी, जिला सोलन, हि0 प्र0।585 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 मई, 2016/12 वैशाख 1938

In the Court of Shri Gian Sagar Negi, Sub-Divisional Magistrate, Shimla (R),

District Shimla (H. P.)

Shri Mewa Ram s/o Shri Mani Ram, r/o House No. 66/4, Jutogh Cantt., Tehsil & District Shimla, Himachal Pradesh.

[

Versus

General Public .. Respondent.

Whereas Shri Mewa Ram s/o Shri Mani Ram, r/o House No. 66/4, Jutogh Cantt., Tehsil & District Shimla, Himachal Pradesh has filed an application along with affidavit in the court of undersigned under Section 13(3) of the Birth & Death Registration Act, 1969 to enter date of birth of his son named—Mr. Karan Kumar s/o Shri Mewa Ram s/o Shri Mani Ram, r/o House No. 66/4, Jutogh Cantt., Tehsil & District Shimla, Himachal Pradesh in the record of CEO, Jutogh Cantt., Shimla.

Sl. No. Name of the family member Relation Date of birth
1. Mr. Karan Kumar Son 14-01-1996

Hence, this proclamation is issued to the general public if they have any objection/claim regarding date of birth of above named in the record of CEO, Jutogh Cantt., Shimla may file their claims/objections on or before one month of publication of this notice in Govt. Gazette in this court, failing which necessary orders will be passed.

Issued today 28-04-2016 under my signature and seal of the court.

Seal. Sd/-

Sub-Divisional Magistrate,

Shimla (R), District Shimla.

__________

In the Court of Shri Gian Sagar Negi, Sub-Divisional Magistrate, Shimla (R),

District Shimla (H. P.)

Smt. Shanti Devi w/o Lt. Shri Moti Ram, r/o Village Charoili, P.O. Anandpur, Tehsil & District Shimla, Himachal Pradesh.

[

Versus

General Public .. Respondent.

Whereas Smt. Shanti Devi w/o Lt. Shri Moti Ram, r/o Village Charoili, P.O. Anandpur, Tehsil & District Shimla, Himachal Pradesh has filed an application along with affidavit in the court of undersigned under Section 13(3) of the Birth & Death Registration Act, 1969 to enter date of birth of her son named—Shri Kamlesh Kumar Thakur s/o Smt. Shanti Devi w/o Lt. Shri Moti Ram, r/o Village Charoili, P.O. Anandpur, Tehsil & District Shimla, Himachal Pradesh in the record of Secy., Birth and Death, Municipal Corporation, Shimla.

586 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 मई, 2016/12 वैशाख, 1938
Sl. No. Name of the family member Relation Date of birth
1. Shri Kamlesh Kumar Thakur Son 15-03-1980

Hence, this proclamation is issued to the general public if they have any objection/claim regarding date of birth of above named in the record of Municipal Corporation., Shimla may file their claims/objections on or before one month of publication of this notice in Govt. Gazette in this court, failing which necessary orders will be passed.

Issued today 26-04-2016 under my signature and seal of the court.

Seal. Sd/-

Sub-Divisional Magistrate,

Shimla (R), District Shimla.

__________

In the Court of Shri Gian Sagar Negi, Sub-Divisional Magistrate, Shimla (R),

District Shimla (H. P.)

Shri Laiq Ram Verma s/o Shri Mushu Ram, r/o Village Chebri, P.O. Khaira, Tehsil Suni, District Shimla, Himachal Pradesh.

[

Versus

General Public .. Respondent.

Whereas Shri Laiq Ram Verma s/o Shri Mushu Ram, r/o Village Chebri, P.O. Khaira, Tehsil Suni, District Shimla, Himachal Pradesh has filed an application along with affidavit in the court of undersigned under Section 13(3) of the Birth & Death Registration Act, 1969 to enter date of birth of his son named—Mr. Sishil Kumar Verma s/o Shri Laiq Ram Verma s/o Shri Mushu Ram, r/o Village Chebri, P.O. Khaira, Tehsil Suni, District Shimla, Himachal Pradesh in the record of Secy., Birth and Death, Gram Panchayat Chebri, Shimla.

Sl. No. Name of the family member Relation Date of birth
1. Mr. Sishil Kumar Verma Son 06-07-1996

Hence, this proclamation is issued to the general public if they have any objection/claim regarding date of birth of above named in the record of Gram Panchayat Chebri, Shimla may file their claims/objections on or before one month of publication of this notice in Govt. Gazette in this court, failing which necessary orders will be passed.

Issued today 26-04-2016 under my signature and seal of the court.

Seal. Sd/-

Sub-Divisional Magistrate,

Shimla (R), District Shimla.

587 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 मई, 2016/12 वैशाख 1938

In the Court of Shri Gian Sagar Negi, Sub-Divisional Magistrate, Shimla (R),

District Shimla (H. P.)

Shri P. S. Nanda s/o Shri P. K. Nanda, r/o Doctors Residence Civil Hospital Kandaghat, District Solan, Himachal Pradesh.

[

Versus

General Public .. Respondent.

Whereas Shri P. S. Nanda s/o Shri P. K. Nanda, r/o Doctors Residence Civil Hospital Kandaghat, District Solan, Himachal Pradesh has filed an application along with affidavit in the court of undersigned under Section 13(3) of the Birth & Death Registration Act, 1969 to enter date of death of his wife named—Lt. Smt. Meenakshi w/o Shri P. S. Nanda s/o Shri P. K. Nanda, r/o Doctors Residence Civil Hospital Kandaghat, District Solan, Himachal Pradesh in the record of Secy., Birth and Death, Gram Panchayat Juni, Shimla.

Sl. No. Name of the family member Relation Date of death
1. Smt. Meenakshi wife 18-08-2011

Hence, this proclamation is issued to the general public if they have any objection/claim regarding date of death of above named in the record of Gram Panchayat Juni, Shimla may file their claims/objections on or before one month of publication of this notice in Govt. Gazette in this court, failing which necessary orders will be passed.

Issued today 17-03-2016 under my signature and seal of the court.

Seal. Sd/-

Sub-Divisional Magistrate,

Shimla (R), District Shimla.

588 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 02 मई, 2016/12 वैशाख, 1938

नियन्त्रक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री, हिमाचल प्रदेश, शिमला-5 द्वारा मुद्रित तथा प्रकाशित इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षरित राजपत्र, वैबसाइट http://rajpatrahimachal.nic.in पर उपलब्ध है एवम्‌ ऑनलाइन सत्यापित किया जा सकता है

Cite this issue. Himachal Pradesh Gazette, Government of Himachal Pradesh, 02 May 2016. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.himachal.2016-05-02.24_gazette_2016-02_05_2016/. Archive identifier in.gazette.himachal.2016-05-02.24_gazette_2016-02_05_2016.