Servants of Knowledge
Himachal Pradesh Gazette · Government of Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Gazette, No. 178, 17 December 2016

Published 17 December 2016

Gazette no.
178
Gazetteid
178/GAZETTE/2016-17/12/2016
Identifier
in.gazette.himachal.2016-12-17.178_gazette_2016-17_12_2016
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

राजपत्र, हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित शनिवार 17 दिसम्बर, 2016/26 अग्रहायण, 1938

हिमाचल प्रदेश सरकार

कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी (पं) शिमला, जिला शिमला

अधिसूचना

दिनांकः 13 दिसम्बर, 2016

पीसीएच-एसएमएल(उपचुनाव)/2016.--हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 126 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (सामान्य) नियम 1997 के नियम 124 के अन्तर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं रोहन चन्द ठाकुर (भा0प्र0से0) जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त शिमला एतद्‌ 178-राजपत्र/2016-17-12-2016 (6073) 6074 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 17 दिसम्बर, 2016/26 अग्रहायण, 1938 द्वारा जिला शिमला की ग्राम पंचायतोें के उप-चुनाव दिसम्बर, 2016 में निर्वाचित पदाधिकारियों के परिणाम प्रत्येक पदाधिकारी के नाम व पते सहित निम्नानुसार आम जनता की जानकारी हेतु अधिसूचित करता हूँ :--

क्रम संख्या विकास खण्ड का नाम ग्राम पंचायत का नाम पद निर्वाचित पदाधिकारी का नाम व पता
1 2 3 4 5
1. ठियोग ग्राम पंचायत चियोग प्रधान (अनारक्षित) श्री गीता राम पुत्र श्री दासिया राम ग्राम देहना डा0 चियोग तहसील ठियोग जिला शिमला हि0प्र0। (निर्विरोध)
ग्राम पंचायत धूण्ड प्रधान (अनारक्षित) श्री बेलीराम पुत्र स्व0 श्री कांशी राम ग्राम ढूंखर डा0 घूण्ड तह0 ठियोग जिला शिमला हि0प्र0। (निर्विरोध)
ग्राम पंचायत शटैया प्रधान (अनारक्षित) श्री चन्दन जोगी पुत्र श्री गणेशु गांव कैल डा0 मझार तह0 ठियोग जिला शिमला हि0प्र0। (सविरोध)
2. रोहड़ू ग्राम पंचायत करालश उप-प्रधान (अनारक्षित) श्री संजीव कुमार पुत्र श्री ओमप्रकाश गांव बिष्टधार (समाला) डा0 कासाकोटी तह0 रोहड़ ू जिला हि0 प्र0 (सविरोध)
3. रामपुर ग्राम पंचायत बाहली वार्ड सदस्य वार्ड न0 7 (महिला) श्रीमती आशा देवी पत्नी श्री प्रेमलाल, गांव व डा0 बाहली तहसील रामपुर जिला शिमला हि0प्र0 (निर्विरोध)
4. मशोबरा ग्राम पंचायत कोटी वार्ड सदस्य वार्ड न0 2 (महिला) श्रीमती सुभद्रा पत्नी श्री वेदप्रकाश गांव कोटमटयाड डा0 कोटी तहसील जुन्गा जिला शिमला हि0 प्र0।(निर्विरोध)
ग्राम पंचायत बल्देंयां वार्ड सदस्य वार्ड न0-2 (अनारक्षित) श्रीमती विद्या देवी पत्नी श्री पूर्णदास गर्ग गांव सुधौडा डा0 बल्दैयां जिला शिमला हि0प्र0। (निर्विरोध)
5. ठियोग ग्राम पंचायत चियोग वार्ड सदस्य वार्ड न0-6 (महिला) श्रीमती कौशल्या पत्नी स्व0 रामानन्द ग्राम दैहना डा0 चियोग तहसील ठियोग जिला शिमला हि0प्र0। (निर्विरोध)
6. बसन्तपुर ग्राम पंचायत थाची वार्ड सदस्य वार्ड न0-3 (अनारक्षित) श्री गोपालदत शर्मा पुत्र श्री पूर्णदास गांव नलावण डा0 चलाल तह0 सुन्नी जिला शिमला हि0प्र0। (निर्विरोध)
7. ज ु ब्बल-कोटखाई ग्राम पंचायत बगाहर वार्ड सदस्य वार्ड न0-5 (अनारक्षित) श्री अमित कुमार पुत्र श्री ईश्वरीनन्द गांव देवरी डा0 बगाहर तहसील-कोटखाई जिला शिमला हि0प्र0। (निर्विरोध)
ग्राम पंचायत पनोग वार्ड न0-1 (महिला) श्रीमती कृष्णा देवी पत्नी श्री रमेश गांव मझोली डा0 पनोग तह0 कोटखाई जिला शिमला हि0प्र0। (निर्विरोध)
8. चौपाल ग्राम पंचायत मानूभाविया वार्ड न0-2 (अ0जनजाति महिला)

आदेश द्वारा, (रोहन चन्द ठाकुर) (भा0प्र0से0), उपायुक्त, शिमला, जिला शिमला हि0प्र0।

--------

HIGH COURT OF HIMACHAL PRADESH, SHIMLA- 171 001

NOTIFICATION

Dated, the 5th December, 2016

No.HHC/Admn.3(240)/86.—13 days earned leave on and w.e.f 12-12-2016 to 24-12-2016 with permission to prefix Second Saturday and Sunday falling on 10-12-2016 and 11-12-2016 and suffix Sunday falling on 25-12-2016 is hereby sanctioned in favour of Shri Bhupinder Gupta, Court Master of this Registry.

Certified that Shri Bhupinder Gupta is likely to join the same post and at the same station from where he proceeds on leave after the expiry of the above leave period.

Certified that Shri Bhupinder Gupta would have continued to officiate the same post of Court Master but for his proceeding on leave.

By order, Sd/- Registrar General.

__________

HIGH COURT OF HIMACHAL PRADESH, SHIMLA- 171 001

NOTIFICATION

Dated, the 12th December, 2016

No.HHC/Estt.3(414)/95-I.—06 days earned leave on and w.e.f. 12-12-2016 to 17-12-2016 with permission to prefix Second Saturday and Sunday falling on 10-12-2016 and 11-12-2016 and suffix Sunday falling on 18-12-2016 is hereby sanctioned in favour of Shri Baldev Singh Rana, Secretary of this Registry.

Certified that Shri Baldev Singh Rana is likely to join the same post and at the same station from where he proceeds on leave after the expiry of the above leave period.

Certified that Shri Baldev Singh Rana would have continued to officiate the same post of Secretary, but for his proceeding on leave.

By order, Sd/- Registrar General.

6076 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 17 दिसम्बर, 2016/26 अग्रहायण, 1938 सामान्य प्रशासन विभाग

ख-अनुभाग

अधिसूचना

शिमला-2, 15 दिसम्बर, 2016

संख्याः जीएडी-बी-(ए) 1-2/2013-1 (शिमला).--हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की यह राय है कि वर्तमान उप-तहसील नेरवा, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश का दर्जा बढ़ाकर तहसील का कर दिया जाए, जिसका मुख्यालय नेरवा, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश में होगा, ताकि नजदीक के गांवों के सम्बद्ध लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें और राजस्व से सम्बन्धित कार्य में उनको होने वाली असुविधा से निवारित किया जा सके तथा बेहतर प्रशासनिक नियन्त्रण हो सके ।

अतः, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम, 1954 (1954 का अधिनियम संख्यांक 6) की धारा 6 और रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 (1908 का अधिनियम संख्यांक 16) की धारा 5 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, नीचे दिए गए पटवार वृत्तो से गठित उप तहसील, नेरवा, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश का दर्जा बढ़ाकर तुरन्त प्रभाव से तहसील का करते हैं :-

तहसील उप-मण्डल जिला मुख्यालय पटवार वृत्त

नेरवा चौपाल शिमला नेरवा 1. नेरवा 2. केदी 3. वौहराड़ 4. अन्त्रावली 5. गुम्मा 6. किरन 7. टीक्करी 8. ईड़ा 9. भराणु 10. थरोच 11. मधाना 12. पौड़िया 13. रूसलाह

आदेश द्वारा, वी0सी0 फारका, मुख्य सचिव ।

--------

[Authoritative English text of the Himachal Pradesh Government Notification No. GAD-B-(A)-1-

2/2013-1 (Shimla) Dated 15-12-2016 as required under Clause (3) of Article 348 of the

Constitution of India].

GENERAL ADMINISTRATION DEPARTMENT

B-Section

NOTIFICATION

Shimla-2, the 15th December, 2016

No. GAD-B-(A)-1-2/2013-1 (Shimla).—Whereas, the Governor of Himachal Pradesh is of the opinion that present Sub-Tehsil Nerwa, District Shimla, Himachal Pradesh may be upgraded to that of Tehsil with its Headquarter at Nerwa, District Shimla, Himachal Pradesh, to provide better6077 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 17 दिसम्बर, 2016/26 अग्रहायण, 1938 services to the concerned people of nearby villages and to avoid inconvenience faced by them pertaining to revenue work and to have better administrative control.

Now, therefore, in exercise of the powers conferred by section 6 of the Himachal Pradesh Land Revenue Act, 1954 (Act No. 6 of 1954) and section 5 of the Registration Act, 1908 (Act No. 16 of 1908), the Governor, Himachal Pradesh is pleased to upgrade the Sub-Tehsil Nerwa, District Shimla, Himachal Pradesh to that of Tehsil consisting of Patwar Circles given below with immediate effect :--

Tehsil Sub-Division District Headquarter Patwar Circles

Nerwa Chopal Shimla Nerwa 1. Nerwa

2. Kedi 3. Whorad 4. Antrawali 5. Gumma 6. Kiran 7. Tikkari 8. Eda 9. Bharano 10. Tharoch 11. Mathana 12. Podiya 13. Ruslah

By order, V.C. PHARKA, Chief Secretary.

__________

ब अदालत सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी, सुन्दरनगर, जिला मण्डी, हि0 प्र0

शीर्ष्ाक : राज कुमार पुत्र श्री चन्दू, निवासी व डा0 भोजपूर, तहसील सुन्दरनगर, जिला मण्डी, हि0 प्र0 . . प्रार्थी।

बनाम

आम जनता

. . प्रत्यार्थीगण। प्रार्थना-पत्र बाबत दरूस्ती जाति व गोत्र बारे।

इश्तहार

राज कुमार पुत्र श्री चन्दू, निवासी व डा0 भोजपूर, तहसील सुन्दरनगर, जिला मण्डी, हि0 प्र0 ने इस न्यायालय में आवेदन-पत्र प्रस्तुत किया है कि प्रार्थी भोजपुर, तहसील सुन्दरनगर, जिला मण्डी, हि0 प्र0 का स्थाई निवासी है। प्रार्थी की मुहाल भोजपुर, तहसील सुन्दरनगर, जिला मण्डी, हि0 प्र0 के राजस्व अभिलेख में जाति धीमान व गोत्र काश्व दर्ज है जिसे प्रार्थी राजस्व अभिलेख में जाति लोहार व गोत्र लदद करवाना चाहता है।

अतः इस इश्तहार के माध्यम से आम जनता को सूचित किया जाता है कि उक्त जाति दरूस्ती के बारा किसी भी प्रकार का कोई उजर/एतराज हो तो वह दिनांक 23-12-2016 को मुकर्रर तारीख पेशी पर 6078 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 17 दिसम्बर, 2016/26 अग्रहायण, 1938 बवक्त 10.00 बजे सुबह असालतन या वकालतन हाजर आकर पैरवी मुकद्दमा करें अन्यथा आपके खिलाफ कार्यवाही एकतरफा अमल में लाई जायेगी।

आज दिनांक 06-12-2016 को मेरे हसताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी, सुन्दरनगर, जिला मण्डी, हि0 प्र0।

---------

ब अदालत कार्यकारी दण्डाधिकारी एवम्‌ तहसीलदार, तहसील लडभड़ोल, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश

तारीख पेशी : 30-12-2016 श्री राम सिंह पुत्र स्व0 श्री जानकी राम, निवासी झुलगण, डाकघर खददर, तहसील लडभड़ोल, जिला . . प्रार्थी। मण्डी, हि0 प्र0

बनाम

आम जनता

प्रार्थना-पत्र अधीन धारा 35 ता 37 हि0 प्र0 राजस्व अधिनियम बावत नाम दरुस्ती करने बारा।

श्री राम सिंह पुत्र स्व0 श्री जानकी राम, निवासी झुलगण, डाकघर खददर, तहसील लडभड़ोल, जिला मण्डी, हि0 प्र0 ने इस न्यायालय में आवेदन-पत्र गुजारा है कि प्रार्थी का वास्तविक नाम राम सिंह है जो कि प्रार्थी के ग्राम पंचायत अभिलेखों व शिक्षा रिकार्ड में भी दर्ज हैं। परन्तु प्रार्थी का नाम राजस्व अभिलेख मुहाल झुलगण मं रामेश्वर राम दर्ज हो चुका है जो कि गलत दर्ज हो चुका है। अतः प्रार्थी अपना सही नाम दर्ज करने के आदेश चाहता है।

अतः इस इश्तहार के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त नाम दरुस्ती दर्ज करने बारा कोई उजर एतराज हो तो वह दिनांक 30-12-2016 को प्रातः 10 बजे असालतन या वकालतन इस न्यायालय में हाजिर हो कर अपना उजर एतराज पेश करें अन्यथा गैर हाजरी की सूरत में एक तरफा कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

आज दिनांक 30-11-2016 को हमारे हस्ताक्षर व मोहर सहित अदालत से जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- कार्यकारी दण्डाधिकारी, लडभड़ोल, जिला मण्डी (हि0 प्र0)।

-----------

ब अदालत कार्यकारी दण्डाधिकारी एवम्‌ तहसीलदार, तहसील लडभड़ोल, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश

तारीख पेशी : 30-12-2016 श्री प्रताप सिंह पुत्र श्री चमारु राम, निवासी रोपडी, डाकघर घमीरु, तहसील लडभड़ोल, जिला मण्डी . . प्रार्थी। (हि0 प्र0)

बनाम6079 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 17 दिसम्बर, 2016/26 अग्रहायण, 1938 आम जनता जेर धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत आवेदन-पत्र।

श्री प्रताप सिंह पुत्र श्री चमारु राम, निवासी रोपडी, डाकघर घमीरु, तहसील लडभड़ोल, जिला मण्डी (हि0 प्र0) ने इस न्यायालय में आवेदन पत्र गुजारा है कि प्रार्थी के लड़के अनील खुशवास की वास्तविक जन्म तिथि 26-08-1983 है व दूसरे पुत्र बण्टी खुशवास की वास्तविक जन्म तिथि 28-04-1981 है जो स्कूल प्रमाण-पत्र मे भी दर्ज है परन्तु ग्राम पंचायत मतेहड के जन्म अभिलेख में दर्ज नहीं है, जिसे दर्ज करने के आदेश चाहे हैं।

अतः इस इश्तहार के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त जन्म तिथि को दर्ज करने बारे कोई उजर या एतराज हो तो वह दिनांक 30-12-2016 को प्रातः 10.00 बजे असालतन या वकालतन इस न्यायालय में हाजिर होकर अपना उजर या एतराज पेश करें अन्यथा गैर हाजरी की सूरत में एकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

आज दिनांक 30-11-2016 को हमारे हस्ताक्षर व मोहर सहित अदालत से जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/-

कार्यकारी दण्डाधिकारी,

तहसील लडभड़़ोल, जिला मण्डी, हि0 प्र0।

--------

ब अदालत श्री राम कृष्ण नेगी, सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) नं0 मुकद्दमा : 10/2015

तारीख दायर : 24-04-2015 श्री संजीव कुमार पुत्र स्व0 श्री प्रेम चन्द, निवासी गांव पमलाई, डा0 थानाधार, तहसील कुमारसैन, . . प्रार्थी। जिला शिमला (हि0 प्र0)

बनाम

आम जनता

. . प्रतिवादी। दरख्वास्त बाबत दरुस्ती नाम माल कागजात अराजी खाता/खतौनी नं0 26 मिन/69 ता 70, खाता/खतौनी नं0 68/161 ता 162, वाका चक भदराश, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)।

नोटिस बनाम आम जनता।

यह दरख्वास्त हमारे समक्ष श्री संजीव कुमार पुत्र स्व0 श्री प्रेम चन्द, निवासी गांव पमलाई, डा0 थानाधार, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला (हि0 प्र0) ने इस आशय के साथ प्रस्तुत की है कि अराजी खाता/खतौनी नं0 26 मिन/69 ता 70, खाता/खतौनी नं0 68/161 ता 162, वाका चक भदराश, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) के खाना काश्तकार व मालिक में प्रार्थी का नाम संदीप कुमार दर्शाया गया है जो सही नहीं है। प्रार्थी का सही नाम संजीव कुमार है। जिसकी पुष्टि के लिए प्रार्थी ने नकल जमाबन्दी वर्ष 2009-2010 महाल कुफरी जुन्गा, कानूनगो वृत संजौली, तहसील शिमला (ग्रामीण), छायाप्रति आधार कार्ड संलग्न कर रखे है। प्रार्थी अपना नाम उक्म कागजात में संदीप कुमार के स्थान पर संजीव कुमार दरुस्त/दर्ज करवाना चाहता है।

अतः आम जनता को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि प्रार्थी का नाम संदीप कुमार के स्थान पर संजीव कुमार दरुस्त/दर्ज करने बारा किसी भी व्यक्ति का उजर व एतराज है तो वह दिनांक 28-12-2016 को प्रातः 10 बजे असालतन या वकालतन हाजिर अदालत आकर अपना उजर व एतराज पेश कर सकता है अन्यथा यकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जावेगी।6080 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 17 दिसम्बर, 2016/26 अग्रहायण, 1938 आज दिनांक 28-11-2016 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी किया गया। मोहर।

हस्ताक्षरित/- सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी, रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)।

---------

ब अदालत श्री राम कृष्ण नेगी, कार्यकारी दण्डाधिकारी, रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) मुकद्दमा नं0 : 03/2016

तारीख दायर : 26-11-2016 श्री सुनील कुमार पुत्र श्री बैगु राम, निवासी गांव कुरनू, डा0 नरैण, ग्राम पंचायत नरैण, तहसील रामपुर . वादी। बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)

बनाम

. . प्रतिवादी। आम जनता

प्रार्थना-पत्र जेर धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत नाम व जन्म तिथि पंजीकरण बारे।

नोटिस बनाम आम जनता।

श्री सुनील कुमार पुत्र श्री बैगु राम, निवासी गांव कुरनू, डा0 नरैण, ग्राम पंचायत नरैण, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) ने उप-मण्डल दण्डाधिकारी महोदय रामपुर के माध्यम से इस अदालत में प्रार्थना-पत्र मय शपथ-पत्र गुजारा है कि प्रार्थी का जन्म 28-12-1990 को हुआ है परन्तु प्रार्थी के अभिभावक ने ग्राम पंचायत अभिलेख नरैण में नाम व जन्म तिथि का पंजीकरण नहीं किया है। आवेदक अब अपने नाम व जन्म तिथि का पंजीकरण ग्राम पंचायत अभिलेख में दर्ज करवाना चाहता है।

अतः इस इश्तहार द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त प्रार्थी के नाम व जन्म तिथि का इन्द्राज/पंजीकरण स्थानीय पंचायत अभिलेख में दर्ज करने बारे कोई उजर या एतराज है तो वह दिनांक 28-12-2016 को या इससे पूर्व प्रातः 10.00 बजे हाजिर अदालत आकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। बाद गुजरने मियाद कोई भी उजर/एतराज काबिले समायत न होगा तथा नियमानुसार ग्राम पंचायत अभिलेख में नाम व जन्म तिथि दर्ज करने के आदेश पारित कर दिए जाएंगे। आज दिनांक 28-11-2016 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी किया गया।

मोहर।

राम कृष्ण नेगी, कार्यकारी दण्डाधिकारी,

रामपुर बुशैहर।

---------

ब अदालत श्री राम कृष्ण नेगी, कार्यकारी दण्डाधिकारी, रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) मुकद्दमा नं0 : 04/2016

तारीख दायर : 28-11-2016 श्री संजय दत्त पुत्र श्री केशव राम, निवासी गांव मसारना, डा0 भडावली, ग्राम पंचायत भडावली, . प्रार्थी। तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)6081 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 17 दिसम्बर, 2016/26 अग्रहायण, 1938 बनाम . . प्रतिवादी। आम जनता

प्रार्थना-पत्र जेर धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत नाम व जन्म तिथि पंजीकरण बारे।

नोटिस बनाम आम जनता।

श्री संजय दत्त पुत्र श्री केशव राम, निवासी गांव मसारना, डा0 भडावली, ग्राम पंचायत भडावली, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) ने उप-मण्डल दण्डाधिकारी महोदय रामपुर के माध्यम से इस अदालत में प्रार्थना-पत्र मय शपथ-पत्र गुजारा है कि प्रार्थी का जन्म 01-06-1993 सही व दरुस्त है परन्तु प्रार्थी के अभिभावक ने ग्राम पंचायत अभिलेख भडावली में नाम व जन्म तिथि का पंजीकरण नहीं किया है। आवेदक अपने नाम व जन्म तिथि का पंजीकरण ग्राम पंचायत अभिलेख में दर्ज करवाना चाहता है। अतः इस इश्तहार द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त प्रार्थी के नाम व जन्म तिथि का इन्द्राज/पंजीकरण स्थानीय पंचायत अभिलेख में दर्ज करने बारा कोई उजर या एतराज है तो वह दिनांक 28-12-2016 को या इससे पूर्व प्रातः 10.00 बजे हाजिर अदालत आकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। बाद गुजरने मियाद कोई भी उजर/एतराज काबिले समायत न होगा तथा नियमानुसार ग्राम पंचायत अभिलेख में नाम व जन्म तिथि दर्ज करने के आदेश पारित कर दिए जाएंगे। आज दिनांक 28-11-2016 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी किया गया।

मोहर।

राम कृष्ण नेगी, कार्यकारी दण्डाधिकारी,

रामपुर बुशैहर।

---------

ब अदालत श्री विवेक नेगी, कार्यकारी दण्डाधिकारी, रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) मुकद्दमा नं0 : 50/2016

तारीख दायर : 30-11-2016 श्रीमती दुर्गा देवी पत्नी श्री देवेन्द्र, निवासी गांव डकोलड, ग्राम पंचायत शिंगला, तहसील रामपुर . वादिया। बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)

बनाम

. . प्रतिवादी। आम जनता

प्रार्थना-पत्र जेर धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत जन्म इन्द्राज की दरुस्ती बारे।

नोटिस बनाम आम जनता।

श्रीमती दुर्गा देवी पत्नी श्री देवेन्द्र, निवासी गांव डकोलड, ग्राम पंचायत शिंगला, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) ने माननीय उप-मण्डल दण्डाधिकारी, उप-मण्डल रामपुर बुशैहर की अदालत में प्रार्थना पत्र मय शपथ-पत्र गुजारा है जो आगामी कार्यवाही हेतु इस अदालत को प्रेषित किया है में वादी ने वर्णन किया है कि वादी की पुत्री लक्ष्मी की जन्म तिथि ग्राम पंचायत अभिलेख में 26-02-1997 दर्शाई गई है जबकि वादी की पुत्री की सही जन्म तिथि दिनांक 30-04-1997 है। जिसकी पुष्टि के लिए वादी ने दसवीं 6082 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 17 दिसम्बर, 2016/26 अग्रहायण, 1938 का प्रमाण पत्र व शपथ पत्र संलग्न कर रखा है जिसमें सही जन्म तिथि 26-02-1997 के स्थान पर 30-04-1997 दरुस्त करवाना चाहती है।

अतः इस इश्तहार द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त प्रार्थी की पुत्री की जन्म तिथि ग्राम पंचायत अभिलेख में दरुस्ती बारे कोई आपत्ति हो तो दिनांक 30-12-2016 को या इससे पूर्व अदालत हजा में हाजिर आकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। बाद गुजरने मियाद कोई भी उजर/एतराज काबिले समायत न होगा तथा नियमानुसार पंचायत अभिलेख में जन्म तिथि दरुस्ती के आदेश पारित कर दिए जाएंगे।

आज दिनांक 30-11-2016 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी किया गया।

मोहर।

विवेक नेगी, कार्यकारी दण्डाधिकारी, रामपुर बुशैहर।

--------

ब अदालत श्री विवेक नेगी, कार्यकारी दण्डाधिकारी, रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) मुकद्दमा नं0 : 47/2016

तारीख दायर : 22-11-2016 श्री रविन्द्र नेगी पुत्र स्व0 श्री हीरा लाल नेगी, निवासी SJVNL कलौनी झाकड़ी, तहसील रामपुर . प्रार्थी। बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)

बनाम

आम जनता

. . प्रतिवादी। प्रार्थना-पत्र जेर धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत नाम व जन्म तिथि पंजीकरण बारे।

नोटिस बनाम आम जनता।

श्री रविन्द्र नेगी पुत्र स्व0 श्री हीरा लाल नेगी, निवासी SJVNL कलौनी झाकड़ी, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) ने उप-मण्डल दण्डाधिकारी, महोदय रामपुर के माध्यम से इस अदालत में प्रार्थना-पत्र मय शपथ-पत्र गुजारा है कि प्रार्थी के पुत्र नरेन्द्र नेगी की जन्म तिथि 01-01-1994 का इन्द्राज/पंजीकरण ग्राम पंचायत अभिलेख धार-गौरा में दर्ज नहीं है। आवेदक अपने पुत्र के नाम व जन्म तिथि का पंजीकरण ग्राम पंचायत अभिलेख में दर्ज करवाना चाहता है।

अतः इस इश्तहार द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त प्रार्थी के पुत्र नरेन्द्र नेगी का नाम व जन्म तिथि 01-01-1994 का इन्द्राज/पंजीकरण स्थानीय पंचायत अभिलेख में दर्ज करने बारा कोई उजर या एतरज है तो वह दिनांक 28-12-2016 को या इससे पूर्व प्रातः 10.00 बजे हाजिर अदालत आकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। बाद गुजरने मियाद कोई भी उजर/एतराज काबिले समायत न होगा तथा नियमानुसार ग्राम पंचायत अभिलेख में नाम व जन्म तिथि दर्ज करने के आदेश पारित कर दिए जाएंगे।

आज दिनांक 22-11-2016 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी किया गया।

मोहर।

विवेेक नेगी, कार्यकारी दण्डाधिकारी,

रामपुर बुशैहर।6083 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 17 दिसम्बर, 2016/26 अग्रहायण, 1938 ब अदालत श्री विवेक नेगी, कार्यकारी दण्डाधिकारी, रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) मुकद्दमा नं0 : 48/2016

तारीख दायर : 22-11-2016 कुमारी संगीता पुत्री श्री गंगा दास, गांव जवाह, डा0 खनेरी, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला . . प्रार्थिया। (हि0 प्र0)

प्रार्थना-पत्र जेर धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत नाम दरुस्ती बारे। नोटिस बनाम आम जनता।

कुमारी संगीता पुत्री श्री गंगा दास, गांव जवाह, डा0 खनेरी, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) ने उप-मण्डल दण्डाधिकारी महोदय रामपुर के माध्यम से इस अदालत में प्रार्थना-पत्र मय शपथ-पत्र गुजारा है कि प्रार्थिया ने अपना नाम सेवा दासी से बदल कर संगीता रखा लिया है। अब सभी रिश्तेदार व दोस्त आवेदिका को संगीता कह कर पुकारते हैं। आवेदिका अपना नाम पंचायत अभिलेख रचोली में सेवा दासी के स्थान पर संगीता रखना चाहती है। इस बारे आवेदिका ने शपथ पत्र व अखबार की कटिंग संलग्न कर रखी है।

अतः इस इश्तहार द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त प्रार्थिया का नाम स्थानीय पंचायत अभिलेख में दरुस्त करने बारा कोई उजर या एतरज है तो वह दिनांक 28-12-2016 को या इससे पूर्व प्रातः 10.00 बजे हाजिर अदालत आकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। बाद गुजरने मियाद कोई भी उजर/एतराज काबिले समायत न होगा तथा नियमानुसार ग्राम पंचायत अभिलेख में प्रार्थिया के नाम दरुस्ती के आदेश पारित कर दिए जाएंगे।

आज दिनांक 22-11-2016 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी किया गया।

मोहर।

विवेेक नेगी, कार्यकारी दण्डाधिकारी,

रामपुर बुशैहर।

---------

ब अदालत श्री विवेक नेगी, कार्यकारी दण्डाधिकारी, रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) मुकद्दमा नं0 : 49/2016

तारीख दायर : 26-11-2016 श्री परमा नन्द पुत्र श्री सेकडा, निवासी गांव व डा0 मझेवली, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला . . प्रार्थी। (हि0 प्र0)

बनाम

. . प्रतिवादी। आम जनता

दरख्वास्त बाबत दरुस्ती नाम माल कागजात अराजी खाता/खतौनी नं0 91/224, वाका चक मझेवली, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)।

नोटिस बनाम आम जनता।

यह दरख्वास्त हमारे समक्ष श्री परमा नन्द पुत्र श्री सेकडा, निवासी गांव व डा0 मझेवली, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) ने इस आशय के साथ प्रस्तुत की है कि अराजी खाता/खतौनी नं0 6084 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 17 दिसम्बर, 2016/26 अग्रहायण, 1938 91/224, वाका चक मझेवली, तहसील रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0) के खाना मालिक में प्रार्थी का नाम गुगतू दर्शाया गया है जो सही नही है। प्रार्थी का सही नाम परमा नन्द है। जिसकी पुष्टि के लिए प्रार्थी ने छायाप्रति आधार कार्ड, पंचायत अभिलेख संलग्न दरख्वास्त कर रखे हैं। प्रार्थी अपना नाम उक्त माल कागजात में गुगतू के स्थान पर परमा नन्द दरुस्त/दर्ज करवाना चाहता है।

अतः आम जनता को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि प्रार्थी का नाम गुगतू के स्थान पर परमा नन्द दरुस्त/दर्ज करने बारे किसी भी व्यक्ति का उजर व एतराज है तो वह दिनांक 28-12-2016 को प्रातः 10 बजे असालतन या वकालतन हाजिर अदालत आकर अपना उजर व एतराज पेश कर सकता है अन्यथा यकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जावेगी।

आज दिनांक 26-11-2016 को मेरे हसताक्षर व मोहर अदालत से जारी किया गया।

मोहर।

विवेक नेगी, सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी, रामपुर बुशैहर, जिला शिमला (हि0 प्र0)।

----------

न्यायालय नायब तहसीलदार एवं सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, दुलैहड़, जिला ऊना मुकद्दमा/केस नं0 : 39

उनवान : तकसीम। श्री सुभाष चन्द पुत्र श्री गुरवचन दास पुत्र छजू, जात खतरी, वासी छेत्रां, उप-तहसील दुलैहड़, जिला . . वादी/वादीगण। ऊना

बनाम

1. विकास, 2. राजकुमार पुत्र व 3. श्रीमती मीनाक्षी पुत्री व 4. श्रीमती कान्ता देवी पत्नी स्व0 श्री प्रेम चन्द, 5. सर्व श्रीमती कृष्णा देवी, 6. सन्तोष कुमारी, 7. पुष्पा देवी पुत्रियां व 8. श्रीमती सवित्री देवी पत्नी स्व0 श्री गुरवचन दास, 9. कृष्ण देव, 10. राममुर्ति पुत्र व 11. सर्व श्रीमती राज कुमारी, 12. विमला देवी, 13. किरण देवी पुत्रियां गुरवख्श राम, 14. वलराम पुत्र व 15. कुमारी दीक्षा, 16. रिया पुत्रियां व 17. श्रीमती सीमा देवी पत्नी स्व0 श्री सोमनाथ, 18. सुरेश कुमार, 19. अवतार चन्द पुत्र व 20. श्रीमती रक्षा देवी पुत्री व 21. श्रीमती राम दुलारी पत्नी स्व0 राम आसरा, सभी वासी छेत्रां, उप-तहसील दुलैहड़, जिला ऊना . . प्रतिवादी या प्रतिवादीगण। उपरोक्त विषय पर प्रतिवादीगण नं0 1 ता 21 को समन जारी किये गये लेकिन तामील साधारण तरीके से नहीे हो पा रही है। इस अदालत को पूर्ण विश्वास हो चुका है कि उक्त समस्त प्रतिवादीगण की तामील साधारण ढंग से नहीं हो सकती।

अतः इस इश्तहार हिमाचल प्रदेश राजपत्र के माध्यम से प्रतिवादीगण नं0 1 ता 21 को सूचित किया जाता है कि वह निर्धारित तिथि पेशी दिनांक 29-12-2016 को दोपहर 2.00 बजे इस अदालत में असालतन या वकालतन उपस्थित आकर उक्त मुकद्दमा की पैरवी करें। हाजिर न आने की सूरत में उनके विरूद्ध यकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जाएगी तथा मुकद्दमा हजा का निर्णय कर दिया जाएगा।

आज दिनांक 26-11-2016 को मेरे हसताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी किया गया।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- नायब तहसीलदार एवं सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, दुलैहड़, जिला ऊना, हि0 प्र0। 6085राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 17 दिसम्बर, 2016/26 अग्रहायण, 1938 न्यायालय नायब तहसीलदार एवं सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, दुलैहड़, जिला ऊना मुकद्दमा/केस नं0 : 41

उनवान : तकसीम। श्री सुभाष चन्द पुत्र श्री गुरवचन दास पुत्र छजू, जात खतरी, वासी छेत्रां, उप-तहसील दुलैहड़, जिला . . वादी/वादीगण। ऊना

बनाम

1. विकास, 2. राजकुमार पुत्र व 3. श्रीमती मीनाक्षी पुत्री व 4. श्रीमती कान्ता देवी पत्नी स्व0 श्री प्रेम चन्द, 5. सर्व श्रीमती कृष्णा देवी, 6. सन्तोष कुमारी, 7. पुष्पा देवी पुत्रियां व 8. श्रीमती सवित्री देवी पत्नी स्व0 श्री गुरवचन दास, 9. कृष्ण देव, 10. राममुर्ति पुत्र व 11. सर्व श्रीमती राज कुमारी, 12. विमला देवी, 13. किरण देवी पुत्रियां गुरवख्श राम, 14. वलराम पुत्र व 15. कुमारी दीक्षा, 16. रिया पुत्रियां व 17. श्रीमती सीमा देवी पत्नी स्व0 श्री सोमनाथ, 18. सुरेश कुमार, 19. अवतार चन्द पुत्र व 20. श्रीमती रक्षा देवी पुत्री व 21. श्रीमती राम दुलारी पत्नी स्व0 राम आसरा, सभी वासी छेत्रां, उप-तहसील दुलैहड़, जिला ऊना . . प्रतिवादी या प्रतिवादीगण। उपरोक्त विषय पर प्रतिवादीगण नं0 1 ता 21 को समन जारी किये गये लेकिन तामील साधारण तरीके से नहीे हो पा रही है। इस अदालत को पूर्ण विश्वास हो चुका है कि उक्त समस्त प्रतिवादीगण की तामील साधारण ढंग से नहीं हो सकती।

अतः इस इश्तहार हिमाचल प्रदेश राजपत्र के माध्यम से प्रतिवादीगण नं0 1 ता 21 को सूचित किया जाता है कि वह निर्धारित तिथि पेशी दिनांक 29-12-2016 को दोपहर 2.00 बजे इस अदालत में असालतन या वकालतन उपस्थित आकर उक्त मुकद्दमा की पैरवी करें। हाजिर न आने की सूरत में उनके विरूद्ध यकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जाएगी तथा मुकद्दमा हजा का निर्णय कर दिया जाएगा।

आज दिनांक 26-11-2016 को मेरे हसताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी किया गया।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- नायब तहसीलदार एवं सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, दुलैहड़, जिला ऊना, हि0 प्र0।

--------

न्यायालय नायब तहसीलदार एवं सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, दुलैहड़, जिला ऊना मुकद्दमा/केस नं0 : 40

उनवान : तकसीम। श्री सुभाष चन्द पुत्र श्री गुरवचन दास पुत्र छजू, जात खतरी, वासी छेत्रां, उप-तहसील दुलैहड़, जिला ऊना मुख्त्यार खास मिनजानिव रोहित पुत्र दिलवाग सिंह, वासी भदौड़ी, तह0 हरोली . . वादी/वादीगण।

बनाम

1. दविन्द्र कुमार, 2. राकेश कुमार पुत्र व 3. श्रीमती ऊषा रानी, 4. सुनीता रानी पुत्रियां व, 5. श्रीमती सावित्री देवी पत्नी स्व0 श्री राम सरुप, 6. नानक चन्द, 6. प्रमोध चन्द, 7. रतन चन्द, 8. अशोक कुमार पुत्र व, 9. श्रीमती आशा रानी पुत्री व, 10. श्रीमती सत्या देवी पत्नी स्व0 चरणू व, 11. हरजी पुत्र सुन्दर व, 12. कुन्ज विहारी, 13. केवल कृष्ण, 14. पुत्र व 15. श्रीमती कमला देवी, 16. ओमा देवी पुत्रियां ईशर दास व 17. मंगत राम पुत्र वसन्ता व 18. प्रेम कुमार पुत्र व 19. श्रीमती विमला देवी, 20. लज्या देवी, 21. विजय कुमारी, 22. मधु पुत्रियां व 23. रूकमणी देवी पत्नी स्व0 जगदीश राम व 24. विकास, 25. राजकुमार पुत्र व 26. श्रीमती मीनाक्षी 6086 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 17 दिसम्बर, 2016/26 अग्रहायण, 1938 पुत्री व 27. श्रीमती कान्ता देवी पत्नी स्व0 श्री प्रेम चन्द व, 28. श्रीमती कृष्णा देवी, 29. सन्तोष कुमारी, 30. पुष्पा देवी पुत्रियां व 31. सवित्री देवी पत्नी स्व0 गुरवचन दास, 32. कृष्ण देव, 33. राममुर्ति पुत्र व 34. सर्व श्रीमती राज कुमारी, 35. विमला देवी, 36. किरण देवी पुत्रियां गुरवख्श राम, 37. वलराम पुत्र व 38. कुमारी दीक्षा, 39. रिया पुत्रियां व 40. श्रीमती सीमा देवी पत्नी स्व0 सोमनाथ, 41. हरमेश सिंह पुत्र हुसन सिंह, 42. सिकन्दर सिंह 43. मोहन सिंह पुत्र वलदेव सिंह, 44. जरनैल सिंह पुत्र व, 45. श्रीमती वचनी देवी पत्नी स्व0 श्री दिलबाग सिंह, 46. जगतार सिंह पुत्र रभल व 47. सुखदेव पुत्र हुसन सिंह, 48. पवन कुमार, 49. राजकुमार पुत्र व 50. श्रीमती सन्तोष कुमारी, 51. वीना कुमारी पुत्रियां व 52. शकुन्तला देवी पत्नी स्व0 राधा कृष्ण व, 53. अंकित पुरी, 54. आशु पुरी पुत्र श्रीमती राज रानी उर्फ किरण पुरी, 55. सुरेश कुमार, 56. अवतार चन्द पुत्र व 57. श्रीमती रक्षा देवी पुत्री व 58. श्रीमती राम दुलारी पत्नी स्व0 राम आसरा सभी वासी छेत्रां, उप-तहसील दुलैहड़, जिला ऊना

उपरोक्त विषय पर प्रतिवादीगण नं0 1 ता 58 को समन जारी किये गये लेकिन तामील साधारण तरीके से नहीे हो पा रही है। इस अदालत को पूर्ण विश्वास हो चुका है कि उक्त समस्त प्रतिवादीगण की तामील साधारण ढंग से नहीं हो सकती।

अतः इस इश्तहार हिमाचल प्रदेश राजपत्र के माध्यम से प्रतिवादीगण नं0 1 ता 58 को सूचित किया जाता है कि वह निर्धारित तिथि पेशी दिनांक 29-12-2016 को दोपहर 2.00 बजे इस अदालत में असालतन या वकालतन उपस्थित आकर उक्त मुकद्दमा की पैरवी करें। हाजिर न आने की सूरत में उनके विरूद्ध यकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जाएगी तथा मुकद्दमा हजा का निर्णय कर दिया जाएगा।

आज दिनांक 26-11-2016 को मेरे हसताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी किया गया।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- नायब तहसीलदार एवं सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, दुलैहड़, जिला ऊना, हि0 प्र0। नियन्त्रक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री, हिमाचल प्रदेश, शिमला-5 द्वारा मुद्रित तथा प्रकाशित इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षरित राजपत्र, वैबसाइट http://rajpatrahimachal.nic.in पर उपलब्ध है एवम्‌ ऑनलाइन सत्यापित किया जा सकता है

Cite this issue. Himachal Pradesh Gazette, Government of Himachal Pradesh, 17 December 2016. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.himachal.2016-12-17.178_gazette_2016-17_12_2016/. Archive identifier in.gazette.himachal.2016-12-17.178_gazette_2016-17_12_2016.