Servants of Knowledge
Himachal Pradesh Gazette · Government of Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Gazette, No. 177, 29 November 2017

Published 29 November 2017

Gazette no.
177
Gazetteid
177/GAZETTE/2017-29/11/2017
Identifier
in.gazette.himachal.2017-11-29.177_gazette_2017-29_11_2017
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

राजपत्र, हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित बुधवार, 29 नवम्बर, 2017/08 मार्गशीर्ष, 1939

हिमाचल प्रदेश सरकार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग

अधिसूचना

शिमला-171002, 15 नवम्बर, 2016

संख्याः स्वास्थ्य-ए-बी(2)-46/2015.--हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के परामर्श से, हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में रेडियोग्राफर, वर्ग-ІII (अराजपत्रित) के पद के लिए इस अधिसूचना से संलग्न उपाबन्ध-'क' के अनुसार भर्ती और प्रोन्नति नियम बनाते हैं, अर्थात्‌ :--

177-राजपत्र/2017-29-11-2017 (8293) 8294 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 नवम्बर, 2017/08 मार्गशीर्ष, 1939 1. संक्षिप्त नाम और प्रारम्भ. - (1) इन नियमों का संक्षिप्त नाम हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रेडियोग्राफर, वर्ग-ІII (अराजपत्रित) भर्ती और प्रोन्नति नियम, 2016 है।

(2) ये नियम राजपत्र, हिमाचल प्रदेश मेेें प्रकाशित किए जाने की तारीख से प्रवृत्त होंगे। 2. निरसन और व्यावृतियां.--(1) इस विभाग की अधिसूचना संख्या स्वास्थ्य-ए-ए(3)-6/2010 तारीख 03 नवम्बर, 2011 द्वारा अधिसूचित हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रेडियोग्राफर, वर्ग-ІII ( अराजपत्रित) भर्ती और प्रोन्नति नियम, 2011 का एतद्‌द्वारा निरसन किया जाता है।

(2) ऐसे निरसन के होते हुए भी उपर्युक्त उप नियम 2(1) के अधीन इस प्रकार निरसित नियमों के अधीन की गई कोई नियुक्ति, बात या कार्रवाई इन नियमों के अधीन विधिमान्य रूप में की गई समझी जाएगी।

आदेश द्वारा, हस्ताक्षरित/- प्रधान सचिव (स्वास्थ्य)।

---------

उपाबन्ध- ''क'' स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश में रेडियोग्राफर, वर्ग-III (अराजपत्रित) के पद के लिए भर्ती और प्रोन्नति नियम

1. पद का नाम.--रेडियोग्राफर

2. पदों की संख्या.--208 (दो सौ आठ)

3. वर्गीकरण.--वर्ग III (अराजपत्रित)

4. वेतमान.--(i) नियमित पदधारियों के लिए पे बैंडः--` 5910-20200 जमा ` 3000/- गे्रड पे । (ii) संविदा पर नियुक्त कर्मचारी के लिए उपलब्धियांः--स्तम्भ 15-क मेें दिए गए ब्यौरे के अनुसार `8910/-रूपए प्रतिमास।

5. ''चयन'' पद अथवा ''अचयन पद''.--लागू नही।

6. सीधी भर्ती के लिए आयु.--18 से 45 वर्ष

परन्तु सीधी भर्ती के लिए उपरी आयु सीमा तदर्थ या संविदा के आधार पर नियुक्त किए गए व्यक्तियों सहित पहले से ही सरकार की सेवा में रत अभ्यर्थियों को लागू नहीं होगी :

परन्तु यह और कि यदि तदर्थ या संविदा के आधार पर नियुक्त किया गया अभ्यर्थी इस रुप में नियुक्ति की तारीख को अधिक आयु का हो गया हो, तो वह उसकी ऐसी तदर्थ या संविदा के आधार पर नियुक्ति के कारण विहित आयु में छूट के लिए पात्र नहीं होगा :

परन्तु यह और कि उपरी आयु सीमा में, अनुसूचित जातियों/अनुसूचित जनजातियों/व्यक्तियों के अन्य प्रवर्गों के लिए, उस विस्तार तक शिथिलीकरण किया जाएगा जितना सरकार के साधारण या विशेष आदेश (आदेशों) के अधीन अनुज्ञेय हैः8295 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 नवम्बर, 2017/08 मार्गशीर्ष, 1939 समस्त पब्लिक सैक्टर निगमों तथा स्वायत निकायों के कर्मचारियों को, जो ऐसे पब्लिक सैक्टर निगमों तथा स्वायत निकायों के प्रारम्भिक गठन के समय ऐसे पब्लिक सैक्टर निगमों/स्वायत निकायों से पूर्व सरकारी कर्मचारी थे, सीधी भर्ती में आयु सीमा में ऐसी ही रियायत अनुज्ञात की जाएगी, जैसी सरकारी कर्मचारियों को अनुज्ञेय है, ऐसी रियायत तथापि पब्लिक सैक्टर निगमों तथा स्वायत निकायों के ऐसे कर्मचारीवृन्द का अनुक्षेय नहीं होगी जो तत्पश्चात्‌ ऐसे निगमों/स्वायत निकायों द्वारा नियुक्त किए गए थे/किए गए हैं और उन पब्लिक सैक्टर निगमों/स्वायत निकायों के प्रारंभिक गठन के पश्चात निगमों/ स्वायत निकायों की सेवा में अन्तिम रुप से आमेलित किए गए हैं/किए गए थे।

टिप्पणीः--सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना, उस वर्ष के प्रथम दिवस से की जाएगी जिसमें पद (पदों) को, आवेदन आमंत्रित करने के लिए यथास्थिति विज्ञापित किया गया है या नियोजनालयों को अधिसूचित किया गया है।

7. सीधी भर्ती किए जाने वाले व्यक्ति (व्यक्तियों) के लिए अपेक्षित न्यूनतम शैक्षिक और अन्य अर्हताएंः--(क) अनिवार्य अर्हताएंः--(i) किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड/विश्वविद्यालय से विज्ञान में 102 हो।

(ii) केन्द्रीय/हिमाचल प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से रेडियोलॉजी में डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रेडियोलोजी में विज्ञान स्नातक उपाधि रेडियोलोजी में स्नातक उपाधि धारक को वरीयता दी जाएगी ।

(ख) हिमाचल प्रदेश सह-चिकित्सा परिषद से अवश्य रजिस्ट्रिकृृत होना चाहिए।

(ग) वांछनीय अर्हता(एं)ः--हिमाचल प्रदेश की रुढियों, रीतियों और बोलियेां का ज्ञान और प्रदेश में विद्यमान विशिष्ट दशाओं में नियुक्ति के लिए उपायुक्तता।

8. सीधी भर्ती किए जाने वाले व्यक्ति के लिए विहित आयु और शैिक्षक अर्हताएॅं प्रोन्नत व्यक्ति की दशा में लागू होंगी या नहीं.--(क) आयुः--लागू नहीं ।

(ख) शैक्षिक अर्हताएंः--लागू नहीं।

9. परिवीक्षा की अवधि, यदि कोई हो.--(क) दो वर्ष, जिस का एक वर्ष से अनधिक ऐसी और अवधि के लिए विस्तार किया जा सकेगा जैसा सक्षम प्राधिकारी विशेष परिस्थितियों में और कारणों को लिखित में अभिलिखित करके आदेश दें।

(ख) संविदा आधार पर, धारणाधिकार आधार पर नियुक्ति, सेवानिवृृति के पश्चात्‌्‌ पुुुुनः नियोजन और आमेलन की दशा में कोई परिविक्षा अवधि नहीं होगी।

10. भर्ती की पद्धतिः भर्ती सीधी होगी या प्रोन्नति/सैकेण्डमैंट/स्थानान्तरण द्वारा अन्य विभिन्न पद्धतियों द्वारा भरी जाने वाले पद(पदों) की प्रतिशतता.--शतप्रतिशत सीधी भर्ती द्वारा, यथास्थिति, नियमित आधार पर या संविदा के आधार पर भर्ती द्वारा।

11. प्रोन्नति/सैकेण्डमैंट/स्थानान्तरण द्वारा भर्ती की दशा में वे श्रेणियॉं (ग्रेड) जिनसे प्रोन्नति/ सैकेण्डमैंट/स्थानान्तरण किया जाएगा.-- लागू नहीं।

12. यदि विभागीय प्रोन्नति समिति विद्यामान हो तो, उसकी सरं चना.--लागू नहीं।

13. भर्ती करने में जिन परिस्थितियों में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग से परामर्श किया जाएगा.--जैसा विधि द्वारा अपेक्षित हो।

14. सीधी भर्ती के लिए अनिवार्य अपेक्षाएं.--किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिए अभ्यार्थी का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। 8296 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 नवम्बर, 2017/08 मार्गशीर्ष, 1939 15. सीधी भर्ती द्वारा पद पर चयन.--सीधी भर्ती के मामले में पद पर नियुक्ति के लिए चयन साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर किया जाएगा या यदि, यथास्थिति, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग या अन्य भर्ती प्राधिकरण ऐसा करना आवश्यक या समीचीन समझे, तो साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण से पूर्व में ली गई छंटनी परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार की)/लिखित परीक्षा या व्यवहारिक परीक्षा या शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसका स्तर/पाठयक्रम आदि, यथास्थिति, आयोग या अन्य भर्ती अभिकरण/प्राधिकरण द्वारा अवधारित किया जाएगा।

15-क. संविदा नियुक्ति द्वारा पद पर नियुक्ति के लिए चयन.--इन नियमों में किसी बात के अन्तर्विष्ट होते हुए भी, पद पर संविदा नियुक्तियां नीचे दिए गए निबन्धनों और शर्ताे के अध्यधीन की जाएंगी :--

(I) संकल्पना.--(क) इस पॉलिसी के अधीन हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में रेडियोग्राफर को संंविदा के आधार पर प्रारम्भ में एक वर्ष के लिए लगाया जाएगा जिसे वर्षानुवर्ष आधार पर बढा़ या जा सकेगाः

परन्तु संविदा अवधि में वर्षानुवर्ष के आधार पर विस्तार/नवीकरण के लिए संबब्द्व विभागाध्यक्ष यह प्रमाण-पत्र जारी करेगा कि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की सेवा और आचरण, वर्ष के दौरान संतोषजनक रहा है और केवल तभी उसकी सविंदा की अवधि नवीकृत/विस्तारित की जाएगी।

(ख) पद का हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के कार्यक्षेत्र में आनाः--निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएंं, हिमाचल प्रदेश सरकार रिक्त पदों को संविदा के आधार पर भरने के लिए सरकार का अनुमोदन प्राप्त करने के पश्चात्‌ अध्यपेक्षा को सम्बद्ध भर्ती अभिकरण अर्थात्‌ हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के समक्ष रखेगा।

(ग) चयन इन भर्ती नियमों में विहित पात्रता शर्तों के अनुसार किया जाएगा ।

(II) संविदात्मक उपलब्धियांः--संविदा आधार पर नियुक्त रेडियोग्राफर को 8910/-रुपए की दर से समेकित नियत संविदात्मक रकम (जो पे बैण्ड के न्यूनतम जमा ग्रेड पे के बराबर होगी) प्रतिमास संदत्त की जाएगी। यदि संविदा में एक वर्ष से अधिक की बढ़ौतरी की जाती है, तो पश्चात्‌वर्ती वर्ष/वर्षों के लिए संविदात्मक उपलब्धियों में रूपये 270/- की रकम (पे बैण्ड का न्यूनतम जमा ग्रेड पे का तीन प्रतिशत) वार्षिक वृद्धि के रूप में अनुज्ञात की जाएगी।

(III) नियुक्ति/अनुशासन प्राधिकारी.--निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, हिमाचल प्रदेश सरकार, नियुक्ति और अनुशासन प्राधिकारी होेगा।

(IV) चयन प्रक्रियाः--सीधी भर्ती के मामले में पद पर नियुक्ति के लिए चयन साक्षात्कार/ व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर किया जाएगा या यदि यथास्थिति, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ऐसा करना आवश्यक या समीचीन समझे तो साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण से पूर्व में ली गई छंटनी परीक्षा (वस्तुन्ष्ठि प्रकार की)/लिखित परीक्षा या व्यावहारिक परीक्षा या शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, जिसका स्तर/पाठ्‌यक्रम आदि सम्बद्ध भर्ती अभिकरण अर्थात, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा अवधारित किया जाएगा ।

(V) संविदात्मक नियुक्ति के लिए चयन समितिः-- जैसी सम्बद्ध भर्ती अभिकरण अर्थात हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा समय-समय पर गठित की जाए।

(VI) करारः--अभ्यर्थी को चयन के पश्चात इन नियमों से संलग्न उपाबन्ध-'ख' के अनुसार करार हस्ताक्षरित करना होगा।

(VII) निबन्धन और शर्तेंः--(क) संविदा के आधार पर नियुक्त व्यक्ति को रूपये 8910/- की दर से नियत संविदात्मक रकम (जो पे बैण्ड के न्यूनतम जमा ग्रेड पे के बराबर होगी) प्रतिमास संदत्त8297 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 नवम्बर, 2017/08 मार्गशीर्ष, 1939 की जाएगी। संविदा पर नियुक्त व्यक्ति आगे बढ़ाए गए वर्ष/वर्षो के लिए संविदात्मक रकम में रूपये 270/-(पे बैण्ड के न्यूनतम जमा ग्रेड पे का तीन प्रतिशत) की दर से बृद्धि का हकदार होगा और अन्य कोई प्रसुविधाएं जैसे वरिष्ठ/चयन वेतनमान आदि नहीं दिया जाएगा।

(ख) संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की सेवा पूर्णतया अस्थाई आधार पर होगी। यदि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का कार्य/आचरण ठीक नहीं पाया जाता है तो नियुक्ति पर्यावसित किए जाने के लिए दायी होगी।

(ग) संविदा पर नियुक्त व्यक्ति, एक मास की सेवा पूरी करने के पश्चात एक दिन के आकस्मिक अवकाश का हकदार होगा तथापि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति 135 दिन के प्रसूति अवकाश, 10 दिन के चिकित्सा अवकार और 5 दिन के विशेष अवकाश के लिए भी हकदार होगा/होगी। संविदा पर नियुक्त महिला कर्मचारी पूरी सेवा के दौरान, गर्भपात हो जाने सहित गर्भपात कराने की दशा में, प्राधिकृत सरकारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण-पत्र प्रस्ततु करने पर पैंतालीस दिन से अनधिक प्रसूति अवकाश (जीवित बच्चों की संख्या का विचार किए बिना) के लिए भी हकदार होगी। वह चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एल0टी0सी0 आदि के लिए भी हकदार नहीं होगा/होगी। संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को उपरोक्त के सिवाय किसी अन्य प्रकार का कोई अवकाश अनुज्ञात नहीं होगा ।

परन्तु अनुपभुक्त आकस्मिक अवकाश, चिकित्सा अवकाश और विशेष अवकाश एक कैलेण्डर वर्ष तक संचित किया जा सकेगा तथा आगामी कैलेण्डर वर्ष के लिए अग्रनित नहीं किया जाएगा। (घ) नियन्त्रक अधिकारी के अनुमोदन के बिना कर्तव्य (डियुटी) से अनधिकृत अनुपस्थिति से स्वतः ही संविदा का पर्यवसान (समापन) हो जाएगा। तथापि आपवादिक मामलों में जहां पर चिकित्सा आधार पर कर्तव्य (डियुटी) अनधिकृत अनुपस्थिति के हालात संविदा पर नियुक्त व्यक्ति के नियन्त्रण से बाहर हो तो उसके नियमितीकरण के मामले में विचार करते समय ऐसी अवधि अपवर्जित नहीं की जाएगी, परन्तु पदधारी को इस बाबत समय पर नियन्त्रण अधिकारी को सूचित करना होगा। तथापि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति कर्तव्य (डियुटी) से अनुपस्थिति की ऐसी अवधि के लिए संविदात्मक रकम का हकदार नहीं होगाः

परन्तु उसे सरकार के प्रचलित अनुदेशों के अनुसार, चिकित्सा अधिकरी द्वारा जारी किए गए बीमारी/आरोग्य प्रमाण-पत्र को प्रस्तुत करना होगा।

(ङ) संविदा पर नियुक्त पदधारी जिसने तैनाती के एक स्थान पर तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है, आवश्यकता के आधार पर, जहां कहीं प्रशासनिक आधारों पर अपेक्षित हो, स्थानांतरण के लिए पात्र होगा।

(च) चयनित अभ्यर्थी को सरकारी/रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी से अपना आरोग्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। बारह सप्ताह सेे अधिक समय से गर्भवती महिला प्रसव होने तक, अस्थाई तौर पर अनुपयुक्त बनी रहेगी। ऐसी महिला अभ्यार्थी का किसी प्राधिकृत चिकित्सा अधिकारी/व्यवसायी द्वारा उपयुक्तता के लिए पुनः परीक्षण किया जाएगा।

(छ) संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का यदि अपने पदीय कर्तव्यों के सम्बन्ध में दौरे पर जाना अपेक्षित हो, तो वह उसी दर पर, जैसी नियमित प्रतिस्थानी पदधारी को वेतनमान के न्यूनतम पर लागू है, यात्रा भत्ते/दैनिक भत्ते का हकदार होगा/होगी।

(ज) नियमित कर्मचारियों की दशा में यथा लागू सेवा नियमों के जैसे कि एफ0आर0-एस0आर0, छुटटी नियम, साधारण भविष्य निधि नियम, पैंशन नियम तथा आचरण नियम आदि के उपबंध संविदा पर नियुक्त व्यक्तियों की दशा में लागू नहीं होंगे। वे इस स्तम्भ में यथावर्णित उपलब्धियों आदि के लिए हकदार होंगे। 8298 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 नवम्बर, 2017/08 मार्गशीर्ष, 1939 16. आरक्षण.--सेवा में नियुक्ति, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा, समय समय पर अनुसूचित जातियों/ अनुसूचित जन जातियों/अन्य पिछडें वर्गो और अन्य प्रवर्ग के व्यक्तियों के लिए सेवाओं में आरक्षण की बाबत जारी किए गए आदेशों के अधीन होगी।

17. विभागीय परीक्षा.--लागू नहीं ।

18. शिथिल करने की शक्ति.--जहां राज्य सरकार की यह राय हो कि ऐसा करना आवश्यक या समीचीन है, वहां वह, कारणों को लिखित में अभिलिखित करके और हिमाचल प्रदेश चयन आयोग के परामर्श से, आदेश द्वारा, इन नियमों के किन्हीं उपबन्धों को किसी वर्ग या व्यक्ति (व्यक्तियों) के प्रवर्ग या पद (पदों) की बाबत, शिथिल कर सकेगी।

---------

उपबन्ध-'ख' (पद का नाम) .................... और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य .............................. निदेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश के माध्यम से निष्पादित की जाने वाले संविदा/करार का प्रारूप

यह करार श्री/श्रीमति............................................................ पुत्र/पुत्री श्री.............................................................. निवासी...............................................................,संविदा पर नियुक्त व्यक्ति (जिसे इसमें इसके पश्चात्‌ 'प्रथम पक्षकार' कहा गया है), और हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल के मध्य ................................. निदेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश (नियुक्ति प्राधिकारी का नाम) (जिसे इसमें इसके पश्चात्‌ 'द्वितीय पक्षकार' कहा गया है) के माध्यम से आज तारीख............................... को किया गया।

'द्वितीय पक्षकार' ने उपरोक्त प्रथम पक्षकार को लगाया है और प्रथम पक्षकार ने रेडियोग्राफर के रूप में संविदा के आधार पर निम्नलिखित निबन्धन और शर्तों पर सेवा करने के लिए सहमति दी हैः-- 1. यह कि प्रथम पक्षकार रेडियोग्राफर के रूप में................... से प्रारम्भ होने और...................... को समाप्त होने वाले दिन तक एक वर्ष की अवधि के लिए द्वितीय पक्षकार की सेवा में रहेगा। यह विनिर्दिष्ट रूप से उल्लिखित किया गया है और दोनो पक्षकारों द्वारा करार पाया गया है कि प्रथम पक्षकार की द्वितीय पक्षकार के साथ संविदा, आखिरी कार्य दिवस्‌ अर्थात्‌............... दिन को स्वयंमेव ही पर्यवसित (समाप्त) हों जाएगी तथा सूचना नोटिस आवश्यक नहीं होगाः

परन्तु वर्षानुवर्ष आधार पर संविदा की अवधि में विस्तार/नवीकरण के लिए सम्बद्ध विभागाध्यक्ष यह प्रमाण-पत्र जारी करेगा कि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की सेवा और आचरण वर्ष के दौरान संतोषजनक रहे है और केवल तभी उसकी सविंदा की अवधि में विस्तारण/नवीकरण किया जाएगा ।

2. प्रथम पक्षकार की संविदात्मक रकम 8910 रूपये प्रतिमास होगी।

3. प्रथम पक्षकार की सेवा पूर्णतया अस्थाई आधार पर होगी। यदि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का कार्य/आचरण ठीक नहीं पाया जाता है तो नियुक्ति पर्यवसित ( समाप्त) की जाने के लिए दायी होगी।

4. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति, एक मास की सेवा परू ी करने के पश्चात्‌ एक दिन के आकस्मिक अवकाश का हकदार होगा तथापि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति 135 दिन के प्रसूति अवकाश, दस दिन के चिकित्सा अवकाश और 5 दिन के विशेष अवकाश के लिए भी हकदार होगी/होगी। संविदा पर नियुक्त महिला कर्मचारी परू ी सेवा के दौरान, गर्भपात हो जाने सहित गर्भपात कराने8299 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 नवम्बर, 2017/08 मार्गशीर्ष, 1939 की दशा में, प्राधिकृत चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने पर 45 दिन से अनधिक प्रसूति अवकाश (जीवित बच्चों की संख्या का विचार किए बिना) के लिए भी हकदार होगी। वह चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एल0टी0सी0 आदि के लिए भी हकदार नहीं होगा/होगी। संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को उपरोक्त के सिवाय किसी अन्य प्रकार का अवकाश अनुज्ञात नहीं होगाः

परन्तु अनुपभुक्त आकस्मिक अवकाश, चिकित्सा अवकाश और विशेष अवकाश एक कैलेण्डर वर्ष तक संचित किया जा सकेगा तथा आगामी कैलेण्डर वर्ष के लिए अग्रनित नहीं किया जाएगा। 5. नियन्त्रक अधिकारी के अनुमोदन के बिना कर्तव्य (डियुटी) से अनधिकृत अनुपस्थिति से स्वतः ही संविदा का पर्यवसान (समापन) हो जाएगा। तथापि आपवादिक मामलों में जहां पर चिकित्सा आधार पर कर्तव्य (डियुटी) अनधिकृत अनुपस्थिति के हालात संविदा पर नियुक्त व्यक्ति के नियन्त्रण से बाहर हो तो उसके नियमितीकरण के मामले में विचार करते समय ऐसी अवधि अपवर्जित नहीं की जाएगी, परन्तु पदधारी को इस बाबत समय पर नियन्त्रण अधिकारी को सूचित करना होगा तथापि संविदा पर नियुक्त व्यक्ति कर्तव्य (डियुटी) से अनुपस्थिति की ऐसी अवधि के लिए संविदात्मक रकम का हकदार नहीं होगाः

परन्तु उसे सरकार के प्रचलित अनुदेशों के अनुसार, चिकित्सा अधिकरी द्वारा जारी किए गए बीमारी/आरोग्य प्रमाण-पत्र को प्रस्ततु करना होगा।

6. संविदा पर नियुक्त पदधारी, जिसने तैनाती के एक स्थान पर तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है, आवश्यकता के आधार पर, जहां कहीं प्रशासनिक आधारों पर अपेक्षित हो, स्थानांतरण के लिए पात्र होगा।

7. चयनित अभ्यर्थी को सरकारी/रजिस्ट्रीकतृ चिकित्सा व्यवसायी से अपना आरोग्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। बारह सप्ताह सेे अधिक समय से गर्भवती महिला प्रसव होने तक, अस्थाई तौर पर अनुपयुक्त बनी रहेगी। ऐसी महिला अभ्यार्थी का किसी प्राधिकृत चिकित्सा अधिकारी/व्यवसायी द्वारा उपयुक्तता के लिए पुनः परीक्षण करवाया जाना चाहिए।

8. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति का यदि अपने पदीय कर्तव्यों के सम्बन्ध में दौरे पर जाना अपेक्षित हो, तो वह उसी दर पर, जैसी नियमित प्रतिस्थानी पदधारी को वेतनमान के न्यूनतम पर लागू है, यात्रा भत्ते/दैनिक भत्ते का हकदार होगा/होगी।

9. संविदात्मक नियुक्त व्यक्ति (व्यक्तियों) को सामुहिक बीमा योजना के साथ-साथ ई0पी0एफ0/ जी0पी0एफ0 भी लागू नहीं होगा।

इसके साक्ष्यस्वरूप प्रथम पक्षकार और द्वितीय पक्षकार ने साक्षियों की उपस्थिति में इसमें सर्वप्रथम उल्लिखित दिन, मास और वर्ष को अपने-अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं ।

साक्षियोेंं की उपस्थिति मेेंंः

1. ........................................... ........................................... ......................................... (नाम व पूूरा पता)

(प्र्रथम पक्षकार केे हस्ताक्षर) साक्षियाें की उपस्थिति मेेेंंंः

1. ........................................... ........................................... ......................................... (नाम व पूूूरा पता)

(द्वितीय पक्षकार केेेे हस्ताक्षर) 8300 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 नवम्बर, 2017/08 मार्गशीर्ष, 1939 [Authoritative English text of this Department Notification No. Health-A-B(2)-46/2015, Dated 15-11-2016 as required under clause (3) of Article 348 of the Constitution of India].

HEALTH & FAMILY WELFARE DEPARTMENT

NOTIFICATION

Shimla-171002, the 15th November, 2016

No.Health-A-B(2)-46/2015.—In exercise of the powers conferred by proviso to Article 309 of the Constitution of India, the Governor, Himachal Pradesh, in consultation with the Himachal Pradesh Public Service Commission is pleased to make the following Recruitment and Promotion Rules for the post of Radiographer, Class-III (Non-Gazetted) in the Department of Health & Family Welfare, Himachal Pradesh as per Annexure-"A'' attached to this notification, namely :—

1. Short title and Commencement.—(1) These rules may be called the Himachal Pradesh, Department of Health and Family Welfare, Radiographer, Class-III (Non-Gazetted) Recruitment and Promotion Rules, 2016.

(2) These Rules shall come into force from the date of publication in the Rajpatra, Himachal Pradesh.

2. Repeal & Savings:—(1) The Himachal Pradesh, Department of Health and Family Welfare, Radiographers, Class-III (Non- Gazetted), Recruitment & Promotion Rules, 2011 notified vide this Department Notification No. Health-A(3)-6/2010 dated 03 November, 2011 are hereby repeal.

(2) Notwithstanding such repeal, any appointment made or anything done or any action taken under the rules, so repealed under sub-rule 2 (1) supra shall be deemed to have been validly made or done or taken under these rules.

By order, Sd/- Pr. Secretary (Health).

_____________

ANNEXURE "A" RECRUITMENT AND PROMOTION RULES FOR THE POST OF RADIOGRAPHER, CLASS-III (NON GAZETTED) IN THE DEPARTMENT OF HEALTH AND FAMILY WELFARE H.P

1. Name of Post .—Radiographer

2. Number of Posts.—208 (Two Hundred eight)

3. Classification.—Class-III (Non Gazetted).

4. Scale of Pay.—(i) Pay Band for regular incumbents:— ` 5910-20200 + ` 3000/- Grade Pay.

(ii) Emoluments for contract employees:— ` 8910/- P.M. as per details given in Column No.15-A.

8301 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 नवम्बर, 2017/08 मार्गशीर्ष, 1939 5. Whether "Selection" post or "Non- Selection" post.—Not Applicable

6. Age for direct recruitment.—Between 18 and 45 years

Provided that the upper age limit for direct recruitment will not be applicable to the candidates already in service of the Government including those who have been appointed on adhoc or on contract basis.

Provided further that if a candidate appointed on adhoc basis or contract basis had become over-age on the date he/she was appointed as such he/she shall not be eligible for any relaxation in the prescribed age-limit by virtue of his/her such adhoc or contract appointment;

Provided further that upper age limit is relaxable for Scheduled Castes/Scheduled Tribes/ Other categories of persons to the extent permissible under the general or special order(s) of the Himachal Pradesh Government;

Provided further that the employees of all the Public Sector Corporations and Autonomous Bodies who happened to be Government Servants before absorption in Public Sector Corporations/Autonomous Bodies at the time of initial constitutions of such Corporations/ Autonomous Bodies shall be allowed age concession in direct recruitment as admissible to Government servants. This concession will not, however, be admissible to such staff of the Public Sector Corporations/ Corporations/Autonomous bodies who are/were subsequently appointed by such Corporation/Autonomous bodies and who are/were finally absorbed in the service of such Corporations/Autonomous after initial constitution of the Public Sector Corporations/Autonomous bodies.

Note:—Age limit for direct recruitment will be reckoned on the first day of the year in which the post(s) is/are advertised for inviting applications or notified to the Employment Exchanges or as the case may be.

7. Minimum educational and other qualifications required for direct recruit(s).— (a) Essential Qualifications:—(i) 10+2 in Science from a recognized Board of School Education/University.

(ii) Diploma in Radiology from an Institution recognized by the Central/H.P.Government.

OR

B.Sc. Degree in Radiology from a recognized University.

(b) Must be registered with H.P. Para Medical Council, Shimla.

(c) Desirable Qualification(s):—Knowledge of customs, manners and dialects of Himachal Pradesh and suitability for appointment in the peculiar conditions prevailing in the Pradesh.

8. Whether age and educational qualification(s) prescribed for direct recruit(s) will apply in the case of the promotee(s).—Age:— Not applicable.

Educational Qualification:—Not applicable.

9. Period of probation, if any.—(a) Two years subject to such further extension for a period not exceeding one year as may be ordered by the competent authority in special circumstances and reasons to be recorded in writing.

8302 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 नवम्बर, 2017/08 मार्गशीर्ष, 1939 (b) No probation in the case of appointment on contract basis, tenure basis, re- employment after superannuatin and absorption.

10. Method(s) of recruitment, whether by direct recruitment or by promotion/ secondment/transfer and the percentage of post(s) to be filled in by various methods.— 100% by direct recruitment on a regular basis or by recruitment on contract basis, as the case may be.

11. In case of recruitment by promotion, deputation/secondment/transfer, grades

from which promotion/secondment/transfer is to be made.—Not Applicable.

12. If a Departmental Promotion Committee exists, what is its composition?.—Not Applicable.

13. Circumstances under which the Himachal Pradesh Public Service Commission

is to be consulted in making recruitment:—As required under the law.

14. Essential requirement for a direct recruitment.—A candidate for appointment to any service or post must be a citizen of India.

15. Selection for appointment to post by direct recruitment.—Selection for appointment to the post in the case of direct recruitment shall be made on the basis of interview/personality test, or if the Himachal Pradesh Public Service Commission or other recruitment agency/ authority as the case may be, so consider necessary or expedient on the basis of interview/personality test preceded by a screening test (objective test)/written test or practical test or physical test, the standard/ syllabus, etc. of which, will be determined by the Commission or other recruiting agency/authority as the case may be.

15-A Selection for appointment to the post by contract appointment.— Notwithstanding anything contained in these Rules, contract appointments to the post will be made subject to the terms and conditions given below :—

(I) Concept:—(a) Under this policy the Radiographer in the Health & Family Welfare Department, H.P. will be engaged on contract basis initially for one year; which may be extendable on year-to-year basis.

Provided that for extension/ renewal of contract period on year to year basis the concerned HOD shall issue a certificate that the service and conduct of the contract appointee is satisfactory during the year and only then his/her period of contract is to be renewed /extended .

(b) Post falls within purview of HPSSC:—The Director of Health Services, Himachal Pradesh after obtaining the approval of the Government to fill up the vacant posts on contract basis will place the requisition with the concerned recruiting agency i.e. Himachal Pradesh Staff Selection Commission, Hamirpur.

(c) The Selection will be made in accordance with the eligibility conditions prescribed in these Rules.

(II) CONTRACTUAL EMOLUMENTS:—The Radiographer appointed on contract basis will be paid consolidated contractual amount @ ` 8,910/- per month (which shall be equal to minimum of the pay band + grade pay of the post). An amount of ` 270/- (3% of the minimum pay band+grade pay of the post) as annual increase in contractual emoluments for the subsequent year(s) will be allowed if contract is extended beyond one year.

8303 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 नवम्बर, 2017/08 मार्गशीर्ष, 1939

(III) APPOINTING/DISCIPLINARY AUTHORITY:—The Director of Health Services, Himachal Pradesh, will be appointing and disciplinary authority.

(IV) SELECTION PROCESS:—Selection for appointment to the post in the case of Contract appointment will be made on the basis of interview/personality test, or if the Himachal Pradesh Staff Seclection Commission, Hamirpur so consider necessary or expedient on the basis of interview/personality test preceded by a screening test (objective type)/ written test or practical test or physical test, the standard/syllabus, etc. of which, will be determined by the concerned recruiting agency i.e. Himachal Pradesh Staff Selection Commission, Hamirpur.

(V) COMMITTEE FOR SELECTION OF CONTRACTUAL APPOINTMENTS:—As may be constituted by the concerned recruiting agency i.e. the Himachal Pradesh Staff Selection Commission, Hamirpur from time to time.

(VI) AGREEMENT:—After selection of a candidate he/she shall sign an agreement as per Annexure-"B" appended to these Rules.

(VII) Terms and Conditions:—(a) The contractual appointee will be paid fixed contractual amount ` 8910/- per month (which shall be equal to minimum of the pay band + grade pay). The contract appointee will be entitled for increase in contractual amount ` 270/- (3% of minimum of the pay band+grade pay of the post) for further extended years and no other allied benefits such as senior/ selection scales etc. will be given.

(b) The service of the contract appointee will be purely on temporary basis. The appointment is liable to be terminated in case the performance/conduct of the contract appointee is not found satisfactory.

(c) Contract appointee will be entitled for one day's casual leave after putting one month service. However, the contract appointee will also be entitled for 135 days Maternity Leave, 10 days Medical Leave and 5 days Special Leave. A female contract appointee shall also be entitled for maternity leave not exceeding 45 days (irrespective of the number of surviving children) during the entire service, in case of miscarriage including abortion, on production of medical certificate issued by the authorized Government Medical Officer. He/ She shall not be entitled for medical re-reimbursement and LTC etc. No leave of any other kind except above is admissible to the contract appointee:

Provided that the un-availed Casual Leave, Medical Leave and Special Leave can be accumulated upto the Calendar Year and will not be carried forward for the next the next Calendar Year.

(d) Unauthorized absence from the duty without the approval of the controlling officer shall automatically lead to the termination of the contract. However, in exceptional cases where the circumstances for un-authorised absence from duty were beyond his/her control on medical grounds, such period shall not be excluded while considering his/her case for regularization but the incumbent shall have to intimate the controlling authority in this regard well in time.

However, the contract appointee shall not be entitled for contractual amount for this period of absence from duty:

Provided that he/she shall submit the certificate of illness/fitness issued by the Medical Officer as per prevailing instructions of the Government.

(e) An official appointed on contract basis who has completed three years tenure at one place of posting will be eligible for transfer on need based basis wherever required on administrative grounds.

8304 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 नवम्बर, 2017/08 मार्गशीर्ष, 1939 (f) Selected candidate will have to submit a certificate of his/her fitness from a Government /Registered Medical Practitioner. Women candidate pregnant beyond 12 weeks will stand temporarily unfit till the confinement is over. The women candidate will be re-examined for the fitness from an authorized Medical Officer/ Practitioner.

(g) Contract appointee will be entitled to TA/DA if required to go on tour in connection with his/her official duties at the same rate as applicable to regular counterpart official at the minimum of pay scale.

(h) Provisions of service rules like FR SR, Leave Rules, GPF Rules, Pension Rules & Conduct Rules etc. as are applicable in case of regular employees will not be applicable in case of contract appointees. They will be entitled for emoluments etc. as detailed in this Column.

16. Reservation.—The appointment to the service shall be subject to orders regarding reservation in the service for Scheduled Castes/Scheduled Tribes/Others Backward Classes/other categories of persons issued by the Himachal Pradesh Government from time to time.

17 Departmental Examination.—Not Applicable.

18 Power to Relax.—Where the State Government is of the opinion that it is necessary or expedient to do so, it may, by order for reasons to be recorded in writing and in consultation with the Himachal Pradesh Public Service Commission relax any of the provision(s) of these Rules with respect to any class or category of person(s) or post(s).

_____________

ANNEXURE-"B" Form of contract/agreement to be executed between the ----------------- (name of post) & the Government of Himachal Pradesh through Director, Health & Family Welfare Department H.P.

This agreement is made on this……day of…in the year……..Between Sh/Smt.……………S/o/D/oShri….………………R/o………………………………….. Contract appointee (hereinafter called the FIRST PARTY), AND The Governor, Himachal Pradesh through Director, Health & Family Welfare Department, Himachal Pradesh (here-in-after referred to as the SECOND PARTY).

Whereas, the SECOND PARTY has engaged the aforesaid FIRST PARTY and the FIRST PARTY has agreed to serve as a Radiographer (name of post) on contract basis on the following terms & conditions:—

1. That the FIRST PARTY shall remain in the service of the SECOND PARTY as a Radiographer (name of the post) on contract basis for a period of 1 year commencing on day of………and ending on the day of………. It is specifically mentioned and agreed upon by both the parties that the contract of the FIRST PARTY with SECOND PARTY shall ipso-facto stand terminated on the last working day i.e. on……………. and information notice shall not be necessary.

Provided that for extension/ renewal of contract period the HOD shall issue a certificate that the service and conduct of the contract appointee was satisfactory during the year and only then his/her period of contract is to be extended /renewed.

2. The contractual amount of the FIRST PARTY will be Rs. 8910/- per month.

8305 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 नवम्बर, 2017/08 मार्गशीर्ष, 1939

3. The service of FIRST PARTY will be purely on temporary basis. The appointment is liable to be terminated in case the performance/conduct of the contract appointee is not found satisfactory.

4. The Contractual appointee will be entitled for one day's casual leave after putting one month service. However, the contract appointee will also be entitled for 135 days Maternity Leave, 10 days Medical Leave and 5 days Special Leave. A female contract appointee shall also be entitled for maternity leave not exceeding 45 days (irrespective of the number of surviving children) during the entire service, in case of miscarriage including abortion, on production of medical certificate issued by the authorized Government Medical Officer. He/She shall not be entitled for medical re- reimbursement and LTC etc. No leave of any other kind except above is admissible to the contract appointee:

Provided that the un-availed Casual Leave, Medical Leave and Special Leave can be accumulated upto the calendar year and will not be carried forward for the next the next calendar year.

5. Unauthorized absence from the duty without the approval of the controlling Officer shall automatically lead to the termination of the contract. However, in exceptional cases where the circumstances for unauthorized absence from duty were beyond his/her control on medical grounds, such period shall not be excluded while considering his/her case for regularization but the incumbent shall have to intimate the controlling authority in this regard well in time. However, the contract appointee shall not be entitled for contractual amount for this period of absence from duty:

Provided that he/she shall submit the certificate of illness/fitness issued by the Medical Officer as per prevailing instructions of the Government.

6. An official appointed on contract basis who has completed three years tenure at one place of posting will be eligible for transfer on need based basis wherever required on administrative grounds.

7. Selected candidate will have to submit a certificate of his/her fitness from a Government/Registered Medical Practitioner. In case of women candidates pregnant beyond twelve weeks will render her temporarily unfit till the confinement is over. The women candidate should be re-examined for fitness from an authorized Medical Officer/ practitioner.

8. Contract appointee shall be entitled to TA/DA if required to go on tour in connection with his official duties at the same rate as applicable to regular counter-part official at the minimum of the pay scale.

9. The Employees Group Insurance Scheme as well as EPF/GPF will not be applicable to the contractual appointee (s).

IN WITNESS the FIRST PARTY AND SECOND PARTY have herein to set their hands the day, month and year first, above written.

IN THE PRESENCE OF WITNESS:

1. ………………………………………. ………………………………………..

8306 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 नवम्बर, 2017/08 मार्गशीर्ष, 1939 …………………………………….……. (Name and Full Address)

(Signature of the FIRST PARTY) 2. ………………………………………. ……………………………………….. ……………………………..……………. (Name and Full Address)

(Signature of the SECOND PARTY)

_____________

LAW DEPARTMENT

NOTIFICATION

Shimla-2, the 28th November, 2017

No. LLR-E(9)- 6/2014-Leg-II.—WHEREAS Shri Vineet Garg, Advocate was appointed as Public Notary vide Government Notification No.LLR-E(9)-56/2005-Leg. dated 29-07-2005 and authorised to practice as such within the territorial limits of Sub-Division Solan and Tehsil Kasauli of District Solan and his name was entered at serial No.216 in the Register of Notaries and his certificate of practice was expired on 15-08-2016;

AND WHEREAS Shri Vineet Garg, Advocate Solan vide letter dated 04-10-2017, has intimated that he is not interested to continue to practice as Public Notary and has requested to cancel his certificate of practice.

NOW, therefore, the Governor, Himachal Pradesh in exercise of the powers conferred by section 10(a) of the Notaries Act, 1952 read with rule 13(13) of the Notaries Rules, 1956 hereby order removal of the name of Shri Vineet Garg, Notary Public of Sub Division Solan and Tehsil Kasauli of District Solan from the Register of Notaries with immediate effect.

By order, (DR. BALDEV SINGH), LR-cum- Pr. Secretary (Law).

___________

ब अदालत श्री करतार सिंह भंगालिया, कार्यकारी दण्डाधिकारी एवं नायब तहसीलदार भवारना

जिला कांगड़ा (हि0 प्र0)

मु0 नं0 : 26/2017

तारीख पेशी : 05-12-2017 किस्म मुकद्दमा.-नाम दरूस्ती। रीता मधु पत्नी राज कुमार, गांव व डा0 डरोह, उप-तहसील भवारना, जिला कांगड़ा (हि0 प्र0)

बनाम

आम जनता

8307 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 नवम्बर, 2017/08 मार्गशीर्ष, 1939 विषय.-नाम दरूस्ती करवाने हेतु

प्रार्थी रीता मधु पत्नी श्री राज कुमार, गांव व डा0 डरोह, उप-तहसील भवारना, जिला कांगड़ा (हि0 प्र0) ने इस अदालत में प्रार्थना-पत्र मय ब्यान हल्फी द्वारा सूचित किया उसका असल नाम रीता मधु है परन्तु आर्मी रिकार्ड में मधु आचार्य दर्ज है। जो कि गलत है अतः इस इश्तहार द्‌वारा आम जनता को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त नाम की दरूस्ती बारे किसी को एतराज हो तो वह दिनांक 05-12-2017 को असालतन व वकालतन इस कार्यालय में हाजिर हो कर उजर पेश कर सकता है। हाजिर न आने की सूरत में एकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

आज दिनांक 23-11-2017 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी किया गया।

मोहर।

हस्ताक्षरित/-

सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी,

भवारना, जिला कांगड़ा (हि0 प्र0)।

_____________

ब अदालत तहसीलदार एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी, तहसील भुतर, जिला कुल्लू, हि0 प्र0

तारीख पेशी : 04-12-2017 केस नं0 : DT/2017

तुले राम

बनाम

सर्वसाधारण एवं आम जनता

विषय.--प्रार्थना-पत्र अधीन धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969.

श्री तुले राम पुत्र स्व0 श्री देवी सिंह, निवासी गांव गारगी, डा0 मनीकर्ण, तहसील भून्तर, जिला कुल्ल,ू हि0 प्र0 ने इस कार्यालय में दिनांक 02-11-2017 को प्रार्थना-पत्र मय शपथ पत्र दिया है कि उसकी बहन रेखा देवी की मृत्यु दिनांक 14-09-2012 को स्थान गांव गारगी, डाकघर मनीकर्ण, तहसील भुन्तर, जिला कुल्लू, हि0 प्र0 में हुई है परन्तु उसकी मृत्यु की तिथि का इन्द्राज किसी कारणवश ग्राम पंचायत, मनीकर्ण, तहसील भुन्तर, जिला कुल्लू, हि0 प्र0 के अभिलेख में न किया गया है।

अतः इस इश्तहार हजा द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को मृत्यु तिथि दर्ज करवाने बारे कोई आपाि हो तो वह दिनांक 04-12-17 को सुबह 10.00 बजे या इससे पूर्व असालतन या वकालतन हाजिर अदालत आकर अपना एतराज दर्ज करवा सकता है इसके उपरान्त कोई भी एतराज समायत न होगा तथा नियमानुसार मृत्यु तिथि दर्ज करवाने के आदेश सम्बन्धित पंचायत को पारित कर दिए जाएंगे।

आज दिनांक 16-11-2017 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- कार्यकारी दण्डाधिकारी एवं तहसीलदार, तहसील भुन्तर, जिला कुल्लू (हि0 प्र0)।8308 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 नवम्बर, 2017/08 मार्गशीर्ष, 1939 ब अदालत तहसीलदार एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी, तहसील भुन्तर, जिला कुल्लू, हि0 प्र0 तारीख पेशी : 06-11-2017 केस नं0 : DT/2017

प्रवीन कुमार

बनाम

सर्वसाधारण एवं आम जनता

विषय.--प्रार्थना-पत्र अधीन धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969.

श्री प्रवीन कुमार पुत्र श्री घनु राम, निवासी गांव बस स्टैंड भुन्तर, डा0 व तहसील भुन्तर, जिला कुल्ल,ू हि0 प्र0 ने इस कार्यालय में दिनांक 06-11-2017 को प्रार्थना-पत्र मय शपथ पत्र दिया है कि उसकी माता स्व0 श्रीमति विमला देवी की मृत्यु दिनांक 08-01-2015 को स्थान गांव बस स्टैंड भुन्तर, डाकघर व तहसील भुन्तर, जिला कुल्लू, हि0 प्र0 में हुई है परन्तु उसकी मृत्यु की तिथि का इन्द्राज किसी कारणवश नगर पंचायत भून्तर, तहसील भुन्तर, जिला कुल्लू, हि0 प्र0 के अभिलेख में न किया गया है।

अतः इस इश्तहार हजा द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को मृत्यु तिथि दर्ज करवाने बारे कोई आपाि हो तो वह दिनांक 11-12-17 को सुबह 10.00 बजे या इससे पूर्व असालतन या वकालतन हाजिर अदालत आकर अपना एतराज दर्ज करवा सकता है, इसके उपरान्त कोई भी एतराज समायत न होगा तथा नियमानुसार मृत्यु तिथि दर्ज करवाने के आदेश सम्बन्धित पंचायत को पारित कर दिए जाएंगे।

आज दिनांक 16-11-2017 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- कार्यकारी दण्डाधिकारी एवं तहसीलदार, तहसील भुन्तर, जिला कुल्लू (हि0 प्र0)।

-------

ब अदालत कार्यकारी दण्डाधिकारी, उप-तहसील नित्थर, जिला कुल्लू, हि0 प्र0

श्री सन्तोष कुमार पुत्र श्री सीपड़ू, निवासी वोहरा, डा0 नित्थर, उप-तहसील नित्थर, जिला कुल्लू, हि0 प्र0

..प्रार्थी।

बनाम

आम जनता

. . प्रतिवादी। जेर धारा.-प्रार्थना-13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, 1969.

श्री सन्तोष कुमार पुत्र श्री सीपड़ू, निवासी वोहरा, डा0 नित्थर, उप-तहसील नित्थर, जिला कुल्लू, हि0 प्र0 ने आवेदन-पत्र शपथ कथन सहित गुजारा है कि उसके पुत्र सौरभ का जन्म 22-02-2008 को हुआ है लेकिन वह भूल के कारण उक्त जन्म तिथि ग्राम पंचायत देहरा में दर्ज नहीं करवा सका है।

अतः इस नोटिस द्वारा आम जनता तथा सम्बन्धित रिश्तेदारों को सूचित किया जाता है कि यदि किसी को उक्त जन्म तिथि दर्ज करने बारे एतराज हो तो वह दिनांक 11-12-2017 को प्रातः 10 बजे इस अदालत8309 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 नवम्बर, 2017/08 मार्गशीर्ष, 1939 में हाजिर आकर पेश करे गैर-हाजिरी की सूरत में सम्बन्धित पंचायत को उक्त जन्म तिथि 22-02-2008 दर्ज करने के आदेश पारित कर दिये जायेंगे।

आज दिनांक 08-11-2017 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत सहित जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- कार्यकारी दण्डाधिकारी, उप-तहसील नित्थर, जिला कुल्लू (हि0प्र0)।

------- ब अदालत कार्यकारी दण्डाधिकारी, उप-तहसील नित्थर, जिला कुल्लू, हि0 प्र0

. . प्रार्थी। श्री सन्तोष कुमार पुत्र श्री सीपड़ू निवासी वोहरा, डा0 नित्थर, उप-तहसील नित्थर, जिला कुल्लू, हि0 प्र0

बनाम

. . प्रतिवादी। आम जनता

जेर धारा.-13(3) जन्म एवं मृत्यु अधिनियम, 1969.

श्री सन्तोष कुमार पुत्र श्री सीपड़ू, निवासी वोहरा, डा0 नित्थर, उप-तहसील नित्थर, जिला कुल्लू, हि0 प्र0 ने आवेदन-पत्र शपथ कथन सहित गुजारा है कि उसके पुत्र धीरज का जन्म 24-10-2006 को हुआ है लेकिन वह भूल के कारण उक्त जन्म तिथि ग्राम पंचायत देहरा में दर्ज नहीं करवा सका है।

अतः इस नोटिस द्वारा आम जनता तथा सम्बन्धित रिश्तेदारों को सूचित किया जाता है कि यदि किसी को उक्त जन्म तिथि दर्ज करने बारे एतराज हो तो वह दिनांक 11-12-2017 को प्रातः 10 बजे इस अदालत में हाजिर आकर पेश करे गैर-हाजिरी की सूरत में सम्बन्धित पंचायत को उक्त जन्म तिथि 24-10-2006 दर्ज करने के आदेश पारित कर दिये जायेंगे।

आज दिनांक 08-11-2017 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत सहित जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- कार्यकारी दण्डाधिकारी, उप-तहसील नित्थर, जिला कुल्लू (हि0प्र0)।

-------

समक्ष तहसीलदार एवम्‌ सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, लड भड़ोल, जिला मण्डी, हि0 प्र0 श्री अर्जुन सिंह पुत्र श्री संगतू, निवासी भडोल (कतकल), डाकघर व तहसील लड भड़ोल, जिला मण्डी (हि0 प्र0)

. . प्रार्थी।

बनाम

आम जनता

. . फरीकदोयम श्री अर्जुन सिंह पुत्र संगतू, निवासी भडोल (कतकल), तहसील लडभड़ोल, जिला मण्डी (हि0 प्र0) नेे शपथ-पत्र सहित आवेदन किया है कि प्रार्थी का वास्तविक नाम अर्जुन सिंह है परन्तु राजस्व अभिलेख मुहाल भडोल में प्रार्थी का नाम वडकू दर्ज है जो गलत है, अब नाम दरुस्ती दर्ज करवाने बारे निवेदन किया है। 8310 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 29 नवम्बर, 2017/08 मार्गशीर्ष, 1939 अतः इस इश्तहार द्वारा आम जनता को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त नाम दरुस्ती दर्ज करने बारा कोई उजर एतराज हो तो वह असालतन या वकालतन तारीख पेशी 15-12-2017 को 10 बजे इस अदालत में हाजिर होकर अपना उजर पेश कर सकता है। बसूरत गैरहाजिर एकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जाकर नाम दरुस्ती दर्ज करने के आदेश पारित कर दिए जाएंगे।

यह इश्तहार आज दिनांक 14-11-2017 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर सहित अदालत से जारी हुआ। मोहर।

हस्ताक्षरित/- सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, लड भड़ोल, जिला मण्डी (हि0 प्र0)। नियन्त्रक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री, हिमाचल प्रदेश, शिमला-5 द्वारा मुद्रित तथा प्रकाशित इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षरित राजपत्र, वैबसाइट http://rajpatrahimachal.nic.in पर उपलब्ध है एवम्‌ ऑनलाइन सत्यापित किया जा सकता है

Cite this issue. Himachal Pradesh Gazette, Government of Himachal Pradesh, 29 November 2017. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.himachal.2017-11-29.177_gazette_2017-29_11_2017/. Archive identifier in.gazette.himachal.2017-11-29.177_gazette_2017-29_11_2017.