राजपत्र, हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित सोमवार, 10 फरवरी, 2020/21 माघ, 1941
हिमाचल प्रदेश सरकार
राज्य लेखा परीक्षा विभाग
अधिसूचना
दिनांक, 5 फरवरी, 2020
संख्या 1-60/69-फिन(एल0ए0) खण्ड-xx.--हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल सहर्ष आदेश देते हैं कि हि0प्र0 राज्य लेखा परीक्षा विभाग, के निम्न तालिका में दर्शाए गए अधिकारी अधिवर्षिता की आयु पूर्ण करने पर सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होंगेः-
243-राजपत्र/2020-10-02-2020 (10257)
| क्र0 सं0 | नाम तथा पदनाम | सेवानिवृत्ति की तिथि |
| 1. | श्री लेख राज चौहान, अतिरिक्त निदेशक (प्रथम श्रेणी-राजपत्रित) | 30-04-2020 (अपराह्न) |
| 2. | श्री अशोक कुमार सूद, संयुक्त नियन्त्रक (प्रथम श्रेणी-राजपत्रित) | 31-05-2020 (अपराह्न) |
| 3. | श्री ज्ञान चन्द शर्मा, उप-निदेशक (प्रथम श्रेणी-राजपत्रित) | 31-05-2020 (अपराह्न) |
| 4. | श्री मोहिन्द्र कुमार, उप-नियन्त्रक (प्रथम श्रेणी-राजपत्रित) | 31-07-2020 (अपराह्न) |
हस्ताक्षरित/- विशेष सचिव (एस.ए.डी.), हिमाचल प्रदेश सरकार, शिमला-171 002.
----------
TRANSPORT DEPARTMENT
CORRIGENDUM
Shimla-2, the 7th February, 2020
No. TPT-C (9)-2/2017.—Please read the words "Special Road Tax" instead of "Token tax" appearing in secondlast line of this department Notification of even number dated 23-09-2019.
By order,
JAGDISH CHANDER SHARMA, Principal Secretary (Transport).
__________
ब अदालत सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी, निचार स्थित भावनगर, जिला किन्नौर (हि0 प्र0) नम्बर मुकद्दमा : 29/19
उनवान मुकद्दमा : मक्फुद उल खबरी। दरख्वास्त बराए दर्ज करने इन्तकाल मक्फुद उल खबरी श्री मनोहर लाल पुत्र जिउ चन्द, निवासी गांव नाथपा, तहसील निचार, जिला किन्नौर।
श्रीमती शांता देवी पुत्री श्री मनोहर लाल, निवासी गांव नाथपा, तहसील निचार, जिला किन्नौर
..वादिया।
बनाम
1. बालक राम पुत्र हिर सुख, 2. दौलत राम पुत्र हिर सुख, 3. बीरमा चन्द पुत्र हिर सुख, 4. हुकम लाल पुत्र हिर सुख, 5. जिउ दास पुत्र गोडयान, 6. उमेश पुत्र भजेन्द्र सिंह, 7. संत राम पुत्र लख जियु, 8. बादर सुख10259 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 10 फरवरी, 2020/21 माघ, 1941 ...प्रतिवादी। पुत्र लख जियु, 9. मागुआ पुत्र रुन सुख, 10. चन्द्र सुख पुत्र रुन सुख, 11. रामचु पुत्र सुख दत्त समस्त निवासी गांव नाथपा, तहसील निचार, जिला किन्नौर
इश्तहार बनाम : उपरोक्त प्रतिवादी व अन्य हितबद्ध व्यक्ति।
इस इश्तहसा के रूह से उपरोक्त प्रतिवादीगण व आम जनता तथा समस्त हितबद्ध व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त शान्ता देवी पुत्री श्री मनोहर लाल, निवासी गांव नाथपा, तहसील निचार, जिला किन्नौर ने अदालत हजा में एक दरख्वास्त मय शपथ गुजारी है जिसमें उपरोक्त आवेदिका ने उदृत किया है कि उसके पिता श्री मनोहर सिंह पुत्र जिउ चन्द, निवासी गांव नाथपा, तहसील निचार, जिला किन्नौर, अर्सा लगभग 30 वर्षों से लापता है व यह भी उल्लेख किया है कि उपरोक्त मनोहर लाल का आज दिन तक कोई पता नहीं है व न ही आज दिन तक किसी भी रिश्तेदार व अन्य व्यक्ति से उपरोक्त मनोहर लाल का सम्पर्क हुआ है। प्रार्थिया ने अपने आवेदन-पत्र में वर्णित किया है कि वह उपरोक्त मनोहर लाल की एक मात्र वारिस है व अनुरोध किया है कि उपरोक्त मनोहर लाल की विरासत का इन्तकाल बजरिया मक्फुद खबरी आवेदिका के नाम तस्दीक किया जाये।
अतः इस इश्तहार के माध्यम से उपरोक्त प्रतिवादीगण, आम जनता व सभी हितबद्ध व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि यदि किसी को भी उपरोक्त मक्फुद उल खबरी के इन्तकाल तस्दीक करने बारे कोई उजर एतराज हो तो वह असालतन या वकालतन दिनांक 12-02-2020 को या इससे पहले अदालत हजा में हाजिर आकर अपना उजर एतराज पेश करें। उपरोक्त तारीख के बाद पेश किया गया एतराज न काबिले समायत होगा व कार्यवाही एकतरफा अमल में लाई जाकर उपरोक्त इन्तकाल बजरिया मक्फुद उल खबरी तस्दीक किया जायेगा।
आज दिनांक 30-12-2019 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी किया गया।
मोहर।
हस्ताक्षरित/- सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी, तहसील निचार स्थित भावानगर, जिला किन्नौर (हि0 प्र0)।
--------
In the Court of Niraj Chandla (HPAS), Sub-Divisional Magistrate, Shimla (Urban),
District Shimla, Himachal Pradesh
Smt. Suman Sohanta w/o Shri Raj Kumar, resident of Sunder Building, 123-Krishna Nagar, ..Applicant. Tehsil and District Shimla (H.P.).
Versus
General Public
.. Respondent.
Application under section 13(3) of Birth and Death Registration Act, 1969.
Whereas Smt. Suman Sohanta w/o Shri Raj Kumar, resident of Sunder Building, 123- Krishna Nagar, Tehsil and District Shimla (H. P.) has preferred an application to the undersigned for registration of date of death of her father namely KEWAL SINGH (DOD 03-11-2014) at above address in the record of Municipal Corporation Shimla.
Therefore, this proclamation, the general public is hereby informed that any person having any objection for entry as to date of death mentioned above, may submit his objection in writing in this court within 30 days from the date of publication of this notice in official Gazette, failing which no objection will be entertained after expiry of date and will be decided accordingly.
10260 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 10 फरवरी, 2020/21 माघ, 1941 Given under my hand and seal of the Court on this 29th day of January, 2020.
Seal.
NIRAJ CHANDLA (HPAS), Sub-Divisional Magistrate, Shimla (Urban) District Shimla.
__________
ब अदालत सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, उप-तहसील धामी, तहसील व जिला शिमला (हि0 प्र0) मुकद्दमा संख्या : 2/2020 तारीख मजरुआः 13-1-2020 तारीख पेशी : 22-1-2020 श्री ख्याली राम पुत्र श्री राम दास, निवासी मौजा अरलोट, उप-तहसील धामी, तहसील व जिला शिमला (हि0 प्र0)।
राजस्व अभिलेख में नाम दुरुस्ती बारे प्रार्थना-पत्र।
इस मुकद्दमें का संक्षिप्त सार यह है कि उपरोक्त प्रार्थी श्री ख्याली राम पुत्र श्री राम दास, निवासी मौजा अरलोट, उप-तहसील धामी, तहसील व जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश ने प्रार्थना-पत्र इस आशय के साथ अदालत में प्रस्तुत किया है कि भू-राजस्व अभिलेख मौजा अरलोट में प्रार्थी के पिता का नाम थोला पुत्र श्री देवी सरन है जो गलत है। जबकि प्रार्थी द्वारा दिये गये अपने दस्तावेजों आयकर प्रमाण-पत्र, भारत निर्वाचन आयोग, पहचान पत्र, परिवार रजिस्टर नकल, आधार कार्ड, शपथ-पत्र व ब्यानात बाशिनदगान देह के अनुसार प्रार्थी के पिता का नाम राम दास पुत्र श्री देवी सरन है जो कि सही है। अतः इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि यदि किसी को भी उपरोक्त मुकद्दमा नाम दुरुस्ती बारे कोई भी उजर व एतराज हो तो स्वयं या लिखित तौर पर दिनांक 22-2-2020 को अपराह्न 2.00 बजे हाजिर अदालत आकर अपना एतराज पेश करें अन्यथा यह समझा जायेगा कि किसी भी सम्बन्धित व्यक्ति को इस मुकद्दमा नाम दुरुस्ती बारे कोई उजर व एतराज न है तथा आवेदन-पत्र को अन्तिम रूप दिया जायेगा व एकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
आज दिनांक 22-1-2020 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी किया गया।
हस्ताक्षरित/- मोहर। सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, उप-तहसील धामी,
तहसील व जिला शिमला (हि0 प्र0)।
--------
ब अदालत तहसीलदार एवं दण्डाधिकारी, तहसील हरोली, जिला ऊना (हि0 प्र0) इश्तहार मुश्त्री मुनादी आवेदन-पत्र अधीन धारा 8(4) of Marriage Act, 1996 & Rule 4(2) of 2004.
किस्म मुकद्दमाः पंजीकरण शादी श्री युवराज पुत्र कमल देव, वासी कर्मपुर, तहसील हरोली, जिला ऊना व रूवाशिनी अधियधन पुत्री अधियधन, वासी मलेशिया।
बनाम10261 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 10 फरवरी, 2020/21 माघ, 1941 आम जनता प्रार्थी श्री युवराज पुत्र कमल देव, वासी कर्मपुर, तहसील हरोली, जिला ऊना व रूवाशिनी अधियधन पुत्री अधियधन, वासी मलेशिया ने प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत करके निवेदन किया है कि उनकी शादी दिनांक 15-05-2017 को गांव कर्मपुर में हुई है लेकिन उनकी शादी ग्राम पंचायत कर्मपुर में दर्ज नहीं हुई है। अतः प्रतिवादीगण को बजरिया मुश्त्री मुनादी ईश्तहार सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त शादी बारे कोई उजर/एतराज हो तो वह निर्धारित तारीख पेशी दिनांक 14-02-2020 तक असालतन या वकालतन इस न्यायालय में पेश कर सकता है अन्यथा उसके बाद उक्त वर्णित विवाह पंजीकरण हेतु आगामी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इस के बाद कोई भी एतराज काबिले समायत न होगा और मुकद्दमा का निपटारा/फैसला नियमानुसार कर दिया जायेगा ।
आज दिनांक 22-01-2020 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी हुआ।
मोहर।
हस्ताक्षरित/- तहसीलदार एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी, हरोली, जिला ऊना (हि0प्र0)।
--------
ब अदालत तहसीलदार एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी, हरोली, जिला ऊना (हि0 प्र0) लखविन्दर सिंह बनाम
आम जनता आवेदन-पत्र अधीन धारा 13 (3) जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रेशन अधिनियम, 1969.
वजरिया इश्तहार
श्री लखविन्दर सिंह पुत्र कुशल सिंह, वासी दौलतपुर, तहसील हरोली, जिला ऊना ने इस कार्यालय में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत करके निवेदन किया है कि उनके पिता कुशल सिंह की मृत्यु दिनांक 12-02-2019 को गांव दौलतपुर, तहसील हरोली, जिला ऊना में हुई है। लेकिन उनकी मृत्यु की तिथि ग्राम पंचायत दौलतपुर के रिकार्ड में दर्ज नहींं है।
अतः सर्वसाधारण को इस इश्तहार के माध्यम से सूचित किया जाता है कि उक्त नाम ग्राम पंचायत में दर्ज करने बारे अगर किसी भी व्यक्ति को कोई उजर/एतराज हो तो वह दिनांक 14-02-2020 को प्रातः 10.00 बजे अधोहस्ताक्षरी के न्यायालय में उपस्थित होकर पेश कर सकता है।
यदि उपरोक्तवर्णित तिथि को किसी भी व्यक्ति का कोई उजर/एतराज इस न्यायालय में प्राप्त नहीं होता है तो इस न्यायालय द्वारा मृत्यु तिथि दर्ज करने हेतु सम्बन्धित पंचायत को आदेश दे दिये जाएंगे। आज दिनांक 22-01-2020 को मेरे हस्ताक्षर एवं कार्यालय मोहर से जारी हुआ।
मोहर।
हस्ताक्षरित/- तहसीलदार एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी, हरोली, जिला ऊना (हि0प्र0)।10262 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 10 फरवरी, 2020/21 माघ, 1941 नियन्त्रक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री, हिमाचल प्रदेश, शिमला-5 द्वारा मुद्रित तथा प्रकाशित इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षरित राजपत्र, वैबसाइट http://rajpatrahimachal.nic.in पर उपलब्ध है एवम् ऑनलाइन सत्यापित किया जा सकता है